सिवनी में घूमने की 10 बेस्ट जगह | Amazing Seoni Tourist Places in Hindi

Table of Contents

सिवनी में घूमने की जगहें – प्रकृति, जंगल, इतिहास और आध्यात्म का अनोखा संगम 

सिवनी जिला मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों में से एक है। यह जिला महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। यह जिला सतपुड़ा की पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां पर पेंच और उसकी सहायक नदियां इसकी भूमि को संचित करती हैं। सिवनी जिला अपने ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरे देश भर में मशहूर है। मोगली की नगरी कहे जाने वाले सिवनी जिला को रुदयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध कृति द जंगल बुक के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

सिवनी जिला की हरियाली, वन्य जीव, ऐतिहासिक संरचनाओं, सांस्कृतिक धरोहर, रोमांचक पर्यटन स्थल सिवनी जिले को यात्रा के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यदि आप एक शांत, प्राकृतिक और एडवेंचर से भरी जगह की तलाश में हैं, तो सिवनी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं सिवनी जिले की टॉप घूमने लायक जगहों के बारे में विस्तार से।

इस लेख में सिवनी जिले में घूमने की जगह (Seoni Tourist Places in Hindi), सिवनी जिले घूमने का सही समय, सिवनी कैसे पहुंचे, सिवनी का टूर प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।

सिवनी जिले का इतिहास (Seoni district History)

सिवनी जिला मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित है। सिवनी जिले का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली रहा है। यह क्षेत्र प्राचीन काल में गोंडवाना क्षेत्र का हिस्सा था। प्राचीन काल में सिवनी क्षेत्र में मानव सभ्यता के पुरातात्विक अवशेष प्राप्त हुए हैं। यह इलाका मौर्य, शुंग और सातवाहन वंश के प्रभाव के प्रभाव में रहा है। यहां गोंड जनजातीय ने लंबे समय तक शासन किया है।

मध्यकाल में सिवनी क्षेत्र पर गोंड राजाओं का शासन रहा। उसके बाद यह क्षेत्र मराठा साम्राज्य के अधीन आया। मराठा काल में प्रशासनिक रूप से यह क्षेत्र नागपुर राज्य से जुड़ा रहा। ब्रिटिश काल में मराठाओं के बाद, सिवनी क्षेत्र अंग्रेजों के अधीन आ गया। ब्रिटिश काल में सिवनी को प्रशासनिक जिला बनाया गया। अंग्रेजों ने यहां सड़क रेलवे और शिक्षा व्यवस्था शिक्षा को विकसित किया।

स्वतंत्रता संग्राम में सिवनी जिले के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया। यहां के आदिवासी समाज ने भी स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद, राज्य पुनर्गठन के बाद सिवनी को मध्य प्रदेश का जिला बनाया गया। वर्तमान में सिवनी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक, कृषि प्रधान एवं पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

सिवनी जिले के पास घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल (Seoni Tourist Places in Hindi)

1. पेंच टाइगर रिजर्व (Pench Tiger Reserve)

पेंच टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व में से एक है। यह मध्य प्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में फैला है। यहां पर आकर आप बंगाल टाइगर देख सकते हैं। यह अभयारण्य अपनी समृद्ध जैव-विविधता, घने जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इस राष्ट्रीय उद्यान का नाम सिवनी जिले की प्रसिद्ध नदी पेंच नदी के नाम पर रखा गया है, जो इस टाइगर रिजर्व के बीच से बहती है और इसे दो भागों में विभाजित करती है।

इस टाइगर रिजर्व को 1975 में प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत शामिल किया गया। यह पार्क रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध रचना “द जंगल बुक” के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, जो इस जगह को साहित्य और वाइल्डलाइफ प्रेमियों के लिए खास बनाता है। परिवार, फोटोग्राफर, एडवेंचर पसंद करने वाले, नेचर प्रेमियों के लिए यह एकदम परफेक्ट जगह है।

पेंच टाइगर रिजर्व में साल, सागौन और मिश्रित वन पाए जाते हैं, जो अनेक वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास हैं। यहां बाघों की अच्छी संख्या के साथ-साथ तेंदुआ, जंगली कुत्ता (ढोल), भालू, चीतल, सांभर, नीलगाय और कई प्रकार के पक्षी देखने को मिलते हैं। शांत वातावरण और रोमांचक जंगल सफारी पेंच को मध्य भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल करती है।

पेंच टाइगर रिजर्व के मुख्य आकर्षण

  • रॉयल बंगाल टाइगर
  • घने साल और सागौन के जंगल
  • पेंच नदी और प्राकृतिक जल स्रोत
  • “द जंगल बुक” से जुड़ा क्षेत्र
  • बर्ड वॉचिंग और नेचर फोटोग्राफी

सफारी की जानकारी

  • सफारी प्रकार: जीप सफारी
  • सफारी समय: सुबह: 6:00 से 10:30 बजे तक और शाम: 3:00 से 6:30 बजे तक
  • मुख्य प्रवेश द्वार: तूरिया गेट, करमाझिरी गेट
  • ऑनलाइन बुकिंग: mponline / forest website
  • शुल्क: सीजन और जोन के अनुसार अलग-अलग

एंट्री फीस (अनुमानित)

  • भारतीय पर्यटक: ₹250–₹300 प्रति व्यक्ति
  • जीप सफारी शुल्क: ₹2500–₹3500 (जीप सहित)

पेंच टाइगर रिजर्व क्यों जाएँ?

  • बाघ देखने की अच्छी संभावना
  • प्राकृतिक शांति और रोमांच
  • परिवार और बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक यात्रा
  • फोटोग्राफी और एडवेंचर के लिए बेहतरीन स्थान

पेंच टाइगर रिजर्व जाने का सबसे अच्छा समय

  • अक्टूबर से जून तक
  • मार्च से मई बाघ देखने के लिए सबसे अच्छा समय
  • मानसून (जुलाई–सितंबर) में पार्क बंद रहता है

भीमगढ़ जलाशय सिवनी (Bhimgarh Reservoir, Seoni)

भीमगढ़ बांध सिवनी के पास घूमने के लिए एक प्रमुख जगह है। यह जलाशय सिवनी के छपरा ब्लॉक में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से आ सकते हैं। यह हाईवे सड़क से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यहां पर आप अपने वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं। यह बांध बहुत बड़ी एरिया में फैला हुआ है। यह बांध वैनगंगा नदी पर बनाया बना हुआ है, जिसका उद्गम सिवनी के मुंडेर गांव में हुआ है।

भीमगढ़ जलाशय को संजय गांधी बांध के नाम से भी जाना जाता है। भीमगढ़ जलाशय एशिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध है। बरसात के समय इस बांध का दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है। बरसात के समय आप इस बांध के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। बांध के गेट बरसात के समय खोले जाते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं।

गुरु रत्नेश्वर धाम मंदिर सिवनी (Guru Ratneshwar Dham Temple Seoni)

गुरु रत्नेश्वर धाम सिवनी जिले के पास घूमने का एक धार्मिक महत्व का स्थल है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह जगह सिवनी जिले से करीब 20 किलोमीटर दूर दिघोरी गांव में स्थित है। यहां पर आप अपने वाहन से या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से पहुंच सकते हैं। यह जगह मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं।

गुरु रत्नेश्वर धाम को श्री गुरु रत्नेश्वर धाम या गुरु धाम के नाम से जाना जाता है। यह जगह दुनिया के सबसे बड़े सिंगल क्रिस्टल (स्फटिक) वाले शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है। स्फटिक एक प्रकार का पत्थर होता है, जो पारदर्शी होता है। इस पत्थर के आर पर देखा जा सकता है।

इस पत्थर का शिवलिंग यहां पर बना हुआ है, जो बहुत ही अद्भुत लगता है। इस शिवलिंग के दर्शन करके लोगों के मन को शांति मिलती है। इस स्थान के बारे में ढेर सारी मान्यता है। कहा जाता है, श्री शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज का जन्म स्थान है।

इस मंदिर के बाहर सुंदर बगीचा है। मंदिर साउथ इंडियन स्टाइल में बना हुआ है। यहां पर महाशिवरात्रि के समय बहुत सारे भक्त शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह सिवनी के पास परिवार और दोस्तों के साथ शांति पूर्वक समय बिताने के लिए एक बढ़िया जगह है। यहां पर आकर आपको अच्छा लगेगा।

आदेगांव का किला सिवनी (Adegaon Fort Seoni)

आदेगांव का किला सिवनी जिले के पास घूमने के लिए एक ऐतिहासिक स्थान है। यह किला सिवनी जिले के लखनादौन तहसील में आदेगांव में स्थित है। यह लखनादौन से 15 किलोमीटर दूर नरसिंहपुर लखनादौन मार्ग में बना हुआ है। यहां पर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से या अपने वाहन से आसानी से आ सकते हैं।

आदेगांव किला गांव के अंदर बना है, तो कार से पहुंचने में यहां पर दिक्कत होती है। बाइक से आप यहां पर आराम से जा सकते हैं। यह किला ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। किले तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। किले का अधिकतर भाग नष्ट हो गया है, मगर किला अभी भी सही है। किले में जाकर आप घूम सकते हैं।

किले के अंदर प्राचीन भैरव मंदिर बना हुआ है। इस भैरव मंदिर की ढेर सारी मान्यता है। किले के पीछे की तरफ एक झील देखने के लिए मिलती है। किले के पास एक मस्जिद भी है। शाम के समय यहां पर सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर दृश्य देखा जा सकता है और गांव का भी आसपास का दृश्य देखने के लिए मिलता है। अगर आपको ऐतिहासिक जगह घूमने का शौक है, तो सिवनी जिले में यह आपके लिए एक परफेक्ट जगह है।

मठ घोघरा झरना सिवनी (Math Ghoghara Waterfall Seoni)

मठ घोघरा झरना सिवनी जिले के पास घूमने के लिए एक प्रसिद्ध जलप्रपातों में से एक है। यह जलप्रपात सिवनी जिले के लखनादौन तहसील में स्थित है। यहां पर आप आसानी से सड़क द्वारा पहुंच सकते हैं। यह लखनादौन से करीब 10 किलोमीटर दूर भैरोथन गांव में बना हुआ है। आप यहां पर बाइक और कार से आ सकते हैं। यहां पर पक्की सड़क बनी हुई है।

यह एक प्राकृतिक स्थल होने के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी है। यहां पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आप बाइक और कार से आराम से आ सकते हैं। यहां पर चारों तरफ हरियाली और पहाड़ियों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।

यह झरना पहाड़ियों से नीचे गिरता है और बहुत ही सुंदर लगता है। इस झरने के नीचे प्राकृतिक गुफा बनी हुई है, जो बहुत हीआकर्षक है। इस गुफा में भगवान शिव जी का शिवलिंग विराजमान है। यहां पर प्राचीन प्रतिमाएं भी स्थापित है।

यहां पर शिवलिंग के ऊपर पहाड़ों से जल गिरता है। साथ ही साथ आस-पास यहां पर हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात है। आप यहां पर बरसात के समय जाकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

आष्टा काली मंदिर सिवनी (Ashta Kali Mandir Seoni)

आष्टा का काली मंदिर सिवनी जिले के पास घूमने के लिए एक प्राचीन और धार्मिक स्थल है। यह मंदिर सिवनी जिले के पास बरहट तहसील के पास धरमकुआं रोड में आष्टा गांव में बना है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। यहां पर बाइक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर सिवनी और आसपास के जिले में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।

आष्टा काली मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर पूरा पत्थर से बना हुआ है। मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि ये मंदिर एक ही रात में बना हुआ है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में मां काली की काले पत्थर की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।

मंदिर के पास में ही शिव मंदिर बना हुआ है। मंदिर के आसपास ढेर सारी कलाकृतियां हैं, जो बहुत सुंदर है। आप इन कलाकृतियों को देख सकते हैं। मंदिर में नवरात्रि के समय बहुत सारे श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए आते हैं।

अमोदागढ़ सिवनी (Amodagarh Seoni)

अमोदागढ़ सिवनी के पास घूमने के लिए एक प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। अमोदागढ़ घने जंगलों, पहाड़ और नदियों से घिरा हुआ एक सुंदर स्थान है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। ये जगह सिवनी से 40 किलोमीटर दूर सिवनी मंडला हाईवे रोड पर स्थित है। यहां पर आने के लिए सड़क व्यवस्था है। यहां पर आप अपने वहां से बाइक और कार से आ सकते हैं।

इस जगह को मोगली लैंड के नाम से जाना जाता है। जंगल बुक के पात्र मोगली की यही कर्म स्थली है। जंगल बुक अंग्रेज लेखक जोसेफ रुदयार्ड किपलिंग के द्वारा वर्ष 1894 में लिखी गई पुस्तक है। इसमें अमोदागढ़ तथा इसके आस-पास के अनेक स्थलों का विवरण उपलब्ध है।

यहां पर चारों तरफ प्रकृतिक दृश्य देखने के लिए मिलते हैं। यहां नदी में बहती है और आसपास चट्टानें हैं, जो बहुत ही खूबसूरत लगती है। यह एक इको टूरिज्म साइट है। यहां पर आप आकर पिकनिक बना सकते हैं। यह सिवनी के पास दोस्तों और परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। यह जगह ठंड और बरसात में घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया है।

सिद्ध घाट केवलारी सिवनी (Siddha Ghat Kevalari Seoni)

सिद्ध घाट सिवनी जिले के पास एक मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। इस जगह को सिवनी का भेड़ाघाट भी कहा जाता है। यह जगह बहुत ही आकर्षक है। यहां पर बड़ी-बड़ी चट्टान हैं, जिनके बीच से वैनगंगा नदी बहती है। वैनगंगा नदी पहाड़ों, चट्टानों के मध्य से तीव्र गति से बहती है और इसके दोनों तरफ घना जंगल है, जिससे यहां का दृश्य बहुत ही अद्भुत रहता है।

सिद्ध घाट सिवनी जिले के केवलारी तहसील से 15 किलोमीटर दूर स्थित है। यह बिछुआ मल गांव के पास, सिवनी मंडला राजमार्ग के दाएं ओर मोड़ से लगभग तीन किलोमीटर अंदर स्थित है। यहां पर आने के लिए अच्छी सड़क है।

यहां पर आप कार और बाइक से आराम से आ सकते हैं। आप यहां पर आकर बहुत एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर पहाड़ों के बीच में शिव मंदिर भी बना हुआ है। मंदिर में जाने का रास्ता चट्टानों का है। ये जगह पर आकर आप इंजॉय कर सकते हैं। यह जगह सिवनी के पास दोस्तों और परिवारों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बहुत ही बढ़िया है।

वैनगंगा नदी का उद्गम स्थल मुंडारा सिवनी (The origin of Wainganga river, Mundara Seoni)

वैनगंगा नदी का उद्गम स्थल सिवनी जिले के पास स्थित एक धार्मिक स्थान है। यह स्थल सिवनी जिले से करीब 20 किलोमीटर दूर मुंडारा गांव में स्थित है। मुंडारा गांव नागपुर हाईवे मार्ग से थोड़ी ही दुरी पर स्थित है। यहां पर आने के लिए सड़क मार्ग बना है। यहां पर बाइक और कार से आराम से आया जा सकता है।

वैनगंगा नदी मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियां में से एक है। वैनगंगा नदी मध्य प्रदेश के कई जिलों से होकर बहती है और मध्य प्रदेश की भूमि को संचित करती है। आप इस मंदिर में घूमने के लिए आ सकते हैं। आप इस स्थल पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर एक कुंड बना हुआ है, जिससे वैनगंगा नदी का उद्गम हुआ है। कुंड के बीच में मंदिर बना हुआ है। यहां पर और भी ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं, जिनके आप दर्शन कर सकते हैं।

रुमल जलाशय सिवनी (Rumal reservoir Seoni)

रुमल जलाशय सिवनी के पास घूमने के लिए एक सुंदर स्थान है। यहां पर आपको एक बहुत बड़ा जलाशय देखने के लिए मिलता है। यह जलाशय सिवनी शहर के रुमल गांव में बना हुआ है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं। बरसात के समय डैम का नजारा बहुत ही सुंदर रहता है। यह डैम अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

सिवनी में रोमांचक गतिविधियाँ (Things to Do in Seoni)

  1. जंगल सफारी – पेंच टाइगर रिज़र्व
  2.  ट्रेकिंग – धूमा और मोहगांव की पहाड़ी क्षेत्रों में
  3.  बोटिंग – पेंच डैम और बरगी बैकवॉटर में
  4.  बर्ड वॉचिंग – कोहका और पेंच झीलों के किनारे
  5.  गांव और प्रकृति पर्यटन

सिवनी आने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Seoni)

सिवनी में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप सिवनी की यात्रा अक्टूबर से मार्च महीने के बीच में कर सकते हैं। अक्टूबर से मार्च का महीना बहुत ही सुहावना रहता है, जिससे यात्रा करने में कोई भी दिक्कत नहीं होती है। आप यहां बरसात के समय भी आ सकते हैं। बरसात के समय यहां पर आसपास झरने और जलाशय की सैर कर सकते हैं। गर्मी के समय यहां पर यात्रा नहीं की जा सकती है।

सिवनी कैसे पहुँचे? (How to Reach Seoni)

रेलमार्ग : सिवनी में रेलवे स्टेशन बना हुआ है। यह रेलवे स्टेशन प्रमुख शहरों जैसे नागपुर, मंडला, जबलपुर, भोपाल, इंदौर से अच्छी तरह कनेक्ट है। यहां पर सभी प्रमुख शहरों से ट्रेन आती है। आप सिवनी रेल मार्ग से आ सकते हैं।

सड़क मार्ग : सड़क मार्ग से सिवनी शहर अन्य शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां पर NH 44 गुजरता है, जिससे सभी प्रमुख शहर कनेक्ट है। आप यहां पर आराम से सड़क मार्ग से आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है।

हवाई मार्ग : सिवनी का निकटतम हवाई अड्डा नागपुर में बना है। नागपुर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना हुआ है। नागपुर सिवनी से करीब 130 किलोमीटर दूर है। आप नागपुर वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद सिवनी सड़क के द्वारा आ सकते है।

सिवनी जिला का गूगल मैप लोकेशन

ठहरने के विकल्प (Where to Stay in Seoni)

सिवनी और पेंच के पास सभी प्रकार के ठहरने के विकल्प उपलब्ध हैं:

  • टाइगर रिज़र्व के पास लक्ज़री रिसॉर्ट
  • बजट होटल
  • मध्य श्रेणी के लॉज
  • फॉरेस्ट गेस्ट हाउस (पहले से बुकिंग अनिवार्य)

निष्कर्ष

सिवनी जिला प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक महत्व से भरपूर है। पेंच राष्ट्रीय उद्यान, धूमा, मोहगांव घाटी, कोहका झील और कई झरने इसे मध्यप्रदेश का आकर्षक पर्यटन स्थल बनाते हैं। यदि आप प्रकृति, रोमांच और शांति का मिश्रण चाहते हैं, तो सिवनी आपके लिए अवश्य घूमने लायक जगह है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top