कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय की जानकारी : Beautiful Indore zoo, Travel Guide 2026

Table of Contents

कमला नेहरू पार्क इंदौर (इंदौर चिड़ियाघर ) – परिवार, बच्चों और सुकून के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल

कमला नेहरू पार्क मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर इंदौर के सबसे अधिक घूमने वाली जगह में से एक है। कमला नेहरू पार्क को इंदौर जू (Indore zoo) या इंदौर चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर है। इस पार्क में आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

यह पार्क खास तौर पर बच्चे, परिवार और दोस्तों के साथ घूमने लिए अच्छी जगह है। यहां पर जंगली जानवर देखने के लिए मिलते हैं, जो अपने प्राकृतिक वातावरण में रखे गए हैं। आप इनको यहां पर देख सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। चलिए जानते हैं कमला नेहरू पार्क के बारे में

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर की यात्रा (Kamala Nehru Zoological Museum, Indore Trip)

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर मुख्य शहर में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। यहां पर लोग अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ समय निकालकर शांति और मनोरंजन के साथ आनंद ले सकते हैं। यहां पर हरियाली, झूले फव्वारे, खुले वातावरण में जानवरों को देखने का अनुभव अलग होता है। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का नाम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू के नाम पर रखा गया है, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की एक महत्वपूर्ण हस्ती थी।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय की यात्रा के लिए सबसे पहले आपको इंदौर आना पड़ता है। इंदौर में आप ट्रेन के माध्यम, सड़क माध्यम से और वायु मार्ग से आराम से आ सकते हैं। इंदौर में सभी प्रमुख शहरों से ट्रेन आती है और इंदौर में हवाई अड्डा भी बना हुआ है, जिससे आप वायु मार्ग से अन्य शहरों से आ सकते हैं।

इंदौर में आवागमन के लिए बसें चलती हैं, जिससे आप इंदौर सिटी के अंदर एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से यात्रा कर सकते हैं। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर के नवलखा क्षेत्र में बना हुआ है। यहां पर आप बस के द्वारा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आने के बाद, आप पार्क में प्रवेश कर सकते हैं।

अगर आप इंदौर जू  (Indore zoo) अपने वाहन से आते हैं, तो पार्क के बहरी पार्किंग की व्यवस्था है, जहां पर आप गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। उसके बाद पार्क में प्रवेश कर सकते हैं। पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। इसके बाद आप अंदर जाकर, यहां पर ढेर सारे जंगली जानवर को देख सकते हैं।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यह करीब 50 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां घूमने में दो-तीन घंटा लगता है। यहां पर आप आराम से हर एक एंक्लोजर को देखते हुए घूम सकते हैं और ढेर सारी पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर एक अलग से चिड़ियाघर बना हुआ है, जहां पर ढेर सारी विदेशी पक्षियों की प्रजातियां को रखा गया है, जिन्हें आप देख सकते हैं। इन्हें आप बहुत नजदीक से देख सकते हैं। साथ ही साथ इनका एक गाइड भी रहता है, जो आपको इनके बारे में जानकारी देता है।

यहां पर बूढ़े व्यक्ति एवं बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक कार की सुविधा है, जिसका चार्ज देकर आप पार्क में आराम से घूम सकते हैं और पार्क के सभी जानवरों को देख सकते हैं। पार्क में एडवेंचर करने के लिए और भी बहुत सारी चीज हैं। यहां पर ढेर सारे झूले लगे हुए हैं, जिनके बच्चे लोग आनंद उठा सकते हैं। साथ ही साथ यहां पर एक कैंटीन बनी हुई है, जहां पर खाने पीने का सामान मिलता है।

अगर आप जानवरों को अच्छे से देखना चाहते हैं, तो आप पार्क में घूमने के लिए सुबह के समय और शाम के समय जाएं, क्योंकि दोपहर के समय जानवर आराम करते हैं, तो आप इन्हें अच्छे से नहीं देख पाएंगे। आप सुबह एवं शाम के समय जाकर इन्हें आराम से देख सकते हैं। पार्क को अच्छी तरह से मैनेज किया गया है।

इंदौर जू (Indore zoo) के बाहर सफेद शेर का एक सुंदर स्टेचू बना हुआ है, जो आकर्षक लगता है। यहां पर एक चील का भी मूर्ति बनी है, जो गोल घूमती है। यहां पर बहुत सारे सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं, जहां पर आप खड़े होकर सेल्फी खींच सकते हैं। हर जानवर के लिए यहां पर अलग-अलग बाड़े बने है, जहां जानवर स्वतंत्र तरीके से घूम सकते हैं, बैठ सकते हैं और आराम कर सकते हैं।

कमला नेहरू जूलॉजिकल पार्क में स्नेक पार्क भी बना हुआ है, जहां पर प्रवेश शुल्क लगता है। यहां पर आप जाकर विभिन्न प्रकार के सांपों का संग्रह देख सकते हैं और जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर सांपों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। यहां पर पाइथन, अजगर, कोबरा, रैटल स्नेक, रसल वाइपर जैसे सांप देखने के लिए मिल जाते हैं।

यहां पर शाकाहारी वन्यजीवों में सांभर, बारहसिंगा, चौसिंगा, चित्तेदार हिरण देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर सफेद मोर भी देखा जा सकता है। यहां पर हाथी भी देखा जा सकता है, जो बहुत खुश रहता है और डांस करता है।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के अंदर चिल्ड्रन पार्क बना हुआ है, जहां पर बच्चे खेल सकते हैं। यहां म्यूजियम भी बना हुआ है, जहां पर ढेर सारी जानकारी मिलती है। यहां पर मिरर हाउस बना हुआ है, जहां पर बच्चे लोग बहुत एंजॉय करते है। इंदौर जू (Indore zoo) में बटरफ्लाई पार्क बना हुआ है। यहां पर ढेर सारी बटरफ्लाई देखी जा सकती है। अगर आप इंदौर घूमने जाते हैं, तो आपको इस पार्क में जरूर जाना चाहिए और चिड़ियाघर के सभी जानवरों को देखना चाहिए। आपको बहुत मजा आएगा।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय क्यों प्रसिद्ध है?

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय कई कारणों से प्रसिद्ध है:

  • बच्चों के लिए विशेष झूले और खेल क्षेत्र
  • हरी-भरी घास और पेड़-पौधे
  • शांत और स्वच्छ वातावरण
  • परिवार के साथ समय बिताने के लिए आदर्श
  • फोटोग्राफी और मॉर्निंग वॉक के लिए उपयुक्त

इंदौर जू पार्क के प्रमुख आकर्षण

बच्चों के लिए झूले और खेल क्षेत्र

इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo) या कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय बच्चों के बीच में खासा लोकप्रिय है, क्योंकि बच्चे यहां पर आकर ढेर सारी एडवेंचरस गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। बच्चे यहां पर जाकर खूब एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर बच्चों के लिए क्या खास है।

प्रमुख झूले

  • स्लाइड
  • सी-सॉ
  • झूले
  • राउंड राइड्स

यहाँ बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

2. हरियाली और सुंदर उद्यान

कमला नेहरू पार्क में चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यह जगह आम लोगों के लिए घूमने के लिए बहुत ही सुंदर है। यहां पर आकर शांतिपूर्वक समय बिताया जा सकता है। यह वातावरण मानसिक शांति और ताजगी प्रदान करता है।

खास बातें:

  • घास के बड़े मैदान
  • छायादार पेड़
  • फूलों की क्यारियाँ

3. फव्वारे और सजावटी संरचनाएँ

इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo) के अंदर ढेर सारी फव्वारे और खूबसूरत मूर्तियां लगी है, जो इस पार्क को और भी ज्यादा आकर्षक बनाती है। यहां परआपको सफेद टाइगर, चील और ढेर सारे फव्वारे देखने के लिए मिलते हैं, जो आकर्षण का मुख्य कारण है।

4. बैठने की सुविधा

इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo) में बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था है, जहां पर आप अगर घूमते घूमते थक जाते हैं, तो आप आराम से बैठकर, थोड़ा सुकून की सांस ले सकते हैं। उसके बाद फिर से पार्क में घूम सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों के लिए पार्क में जगह-जगह बैठने के लिए बेंच और शेड उपलब्ध हैं।

कमला नेहरू पार्क में क्या करें?

पिकनिक के लिए बढ़िया स्थल : इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo) पिकनिक के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। यहां पर बच्चों और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया जा सकता है और पिकनिक बनाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए बढ़िया जगह : इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo) फोटोग्राफी के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। हरियाली और खुले वातावरण के कारण फोटोग्राफी के लिए यह उपयुक्त स्थान है। यहां पर फोटो बहुत ही बढ़िया आती है।

मॉर्निंग वॉक और योग : सुबह के समय इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo) मॉर्निंग वॉक और योग के लिए बढ़िया है। यहां का शांत वातावरण और हरियाली इस जगह को एक अच्छा और शांत माहौल प्रदान करता है, जो लोगों को यहां पर योग और मॉर्निंग वॉक के लिए प्रेरित करता है।

इंदौर चिड़ियाघर का टाइमिंग (Indore Zoo timing)

इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo) का टाइमिंग गर्मी में और सर्दी में अलग अलग रहता है।

मार्च से जून तक – सुबह 9 बजे से शाम के 7 बजे तक
जुलाई से फरवरी तक – 9 से 6 बजे तक

इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo)  मंगलवार से रविवार तक खुला रहता है। सोमवार को चिड़ियाघर बंद रहता है।

इंदौर चिड़ियाघर टिकट प्राइस ( Indore Zoo Ticket Price)

इंदौर चिड़ियाघर (Indore zoo) में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है।

भारतीय – 25 रूपए / एक व्यक्ति
विदेशी व्यक्ति – 100 रूपए / एक व्यक्ति

2 साल तक के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है। अगर आप यहां पर डिजिटल कैमरा या वीडियोग्राफी करते हैं, तो उसके चार्ज अलग है।

कमला नेहरू पार्क घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Kamala Nehru Park)

कमला नेहरू पार्क में साल भर खुला रहता है। आप यहां कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं, मगर यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का रहता है, क्योंकि इस समय मौसम सुहावना रहता है और यहां पर घूमने के लिए आप दिन के समय सुबह और शाम के समय आ सकते हैं, क्योंकि सुबह और शाम के समय जानवर आपको आसानी से देखने के लिए मिल जाते हैं।

दोपहर के समय जानवर आराम करते हैं। गर्मी के समय अगर आप आते हैं, तो दोपहर में आने से बचें, क्योंकि आपको घूमने में परेशानी होगी और जानवर भी देखने नहीं मिलेंगे।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय कहां पर है (Where is Kamala Nehru Zoological Museum)

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर का एक प्रसिद्ध स्थल है। यह संग्रहालय नवलखा बस स्टैंड के पास में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से बाइक, कार और मेट्रो बस के द्वारा आ सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए बड़ी जगह है और पार्किंग निशुल्क है।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय कैसे पहुँचे (How to Reach Kamala Nehru Zoological Museum)

सड़क मार्ग से : इंदौर शहर के किसी भी हिस्से से ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।

रेल मार्ग से : इंदौर जंक्शन रेलवे स्टेशन पार्क के नजदीक स्थित है।

हवाई मार्ग से : देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर नजदीकी हवाई अड्डा है।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का गूगल मैप लोकेशन

कमला नेहरू पार्क के आसपास घूमने की जगहें

कमला नेहरू पार्क से जुड़े उपयोगी सुझाव

  • बच्चों पर नज़र रखें
  • पार्क की स्वच्छता बनाए रखें
  • झूलों का सही उपयोग करें
  • प्लास्टिक का प्रयोग न करें

निष्कर्ष

कमला नेहरू पार्क इंदौर एक ऐसा स्थान है जहाँ मनोरंजन, प्रकृति और सुकून का सुंदर मेल देखने को मिलता है। यदि आप इंदौर घूमने आए हैं या शहर में रहते हैं, तो परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए यह पार्क अवश्य जाएँ। यह जगह आपको रोज़मर्रा की भागदौड़ से दूर एक सुखद अनुभव देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top