अलीगढ़ में घूमने की जगह – Aligarh District Travel Guide in Hindi
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के पश्चिम भाग में स्थित एक प्रमुख जिला है। यह जिला एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है। यह शहर दुनिया भर में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जाना जाता है। अलीगढ़ में घूमने के लिए ढेर सारे स्थल है, जहां पर जाकर आप अच्छा हो शांतिपूर्वक समय बिता सकते हैं।
अलीगढ़ में प्राचीन किले, ऐतिहासिक इमारत, धार्मिक स्थल, और पार्क अलीगढ को एक बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं। इस लेख में हम अलीगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल (Aligarh Tourist Places in Hindi), ऐतिहासिक धरोहरें, धार्मिक स्थल, घूमने का सही समय, कैसे पहुँचे, ठहरने की व्यवस्था और यात्रा से जुड़े जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।
अलीगढ़ जिले का इतिहास (Aligarh District History)
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का एक प्राचीन और ऐतिहासिक नगर है, जिसका पुराना नाम कोल था। अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में स्थित है। अलीगढ़ का इतिहास बहुत ही रोचक रहा है।
वैदिक काल से ही इस क्षेत्र में मानव बसावट और संस्कृति का केंद्र रहा है। महाभारत काल में कोल को एक महत्वपूर्ण जनपद माना जाता था। मध्यकाल में यह क्षेत्र दिल्ली सल्तनत के अधीन रहा और समय-समय पर विभिन्न शासकों द्वारा शासित किया गया।
18वीं शताब्दी में अलीगढ़ का इतिहास विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है, जब फ्रांसीसी सेनापति बेनोइट डी बोएन ने यहाँ के किले को आधुनिक रूप दिया। इसी कारण इस किले को पहले अलीगढ़ किला कहा गया। 1803 ई. में यह किला अंग्रेजों के अधिकार में चला गया और इसके बाद अलीगढ़ ब्रिटिश शासन का एक प्रमुख प्रशासनिक केंद्र बना।
अलीगढ़ को सबसे अधिक प्रसिद्धि सर सैयद अहमद खान द्वारा 1875 ई. में स्थापित मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज से मिली, जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) बना। यह संस्थान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक सुधारों का प्रमुख केंद्र रहा।
1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अलीगढ़ के लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वतंत्रता के बाद अलीगढ़ शिक्षा, उद्योग और ताला उद्योग के लिए प्रसिद्ध हुआ। आज अलीगढ़ अपनी ऐतिहासिक विरासत और शैक्षणिक पहचान के कारण देश-विदेश में जाना जाता है।
अलीगढ़ में घूमने की प्रमुख जगहें (Aligarh Tourist Places in Hindi)
अलीगढ़ किला
अलीगढ़ का किला अलीगढ़ जिले में घूमने के लिए प्रमुख ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। यह किला अलीगढ़ में मसूदा नगर में बना हुआ है। इस किले में जाने के लिए सड़क मार्ग है, जिससे आप आसानी यहां घूमने जा सकता है। यह किला बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। किले के चारों तरफ खाई बनी हुई है, जिसमें पानी भरा रहता है।
अलीगढ़ का किला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आता है। इस किले में जाने के लिए आपको परमिशन लेनी पड़ती है और आप इस किले में घूमने के लिए जा सकते हैं। इस किले में सुंदर गार्डन बना हुआ है। इस किले को बोटैनिकल गार्डन में परिवर्तित कर दिया गया है। इस किले के अंदर ढेर सारे अलग-अलग प्रकार के पेड़ पौधे लगे हुए हैं। साथ यहां पर आपको ढेर सारे पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं।
अलीगढ़ किला या बोन चोर का किला कहा जाता है। इस किले का निर्माण सम्राट लोदी के समय में कोल के गवर्नर उमर के बेटे मुहम्मद ने 1524-25 में कराया था। इस किले में बहुत सारे शासक ने राज किया है और इस किले में ढेर सारे परिवर्तन कराए हैं। यह किला मुगल आर्किटेक्चर का एक उदाहरण है, जिसमें मज़बूत दीवारें और पहाड़ी की चोटी पर एक बना किला है।
जानें : प्रयागराज में घूमने की जगह के बारे में
नकवी पार्क
नकवी पार्क जिसे जवाहर पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क मुख्य अलीगढ़ शहर में बना हुआ है। इस पार्क में आप सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर है। पार्क में चारों तरफ हरियाली और पेड़ पौधे देखे जा सकते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है।
पार्क में फव्वारा लगे है, जो शाम के समय चालू होते हैं और बहुत सुंदर लगते हैं। पार्क में आकर आप ढेर सारी एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां पर आकर आप मॉर्निंग वॉक, इवनिंग वॉक, रनिंग, जिम कर सकते हैं। यहां पर सुबह के समय योगा भी किया जा सकता है।
यहां पर आपको ढेर सारे पक्षी देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर मोर आराम से देखे जा सकते हैं। यह पर बच्चों के साथ घूमने के लिए भी बढ़िया है। बच्चों के लिए यहां पर कई सारे झूले लगे हुए हैं, जो बच्चों को बहुत पसंद आएंगे। आप यहां पर जाकर शांति से बैठ कर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।
घंटाघर
घंटाघर अलीगढ़ मुख्य शहर में बना हुआ है। यह एक विशाल घड़ी टावर है, जिसे घंटाघर के नाम से जाना जाता है। यह टावर गोथिक शैली में बना हुआ है। इस टावर का निर्माण 1893 में करवाया गया था। टावर के पास में ही एक छोटा सा पार्क भी बना हुआ है, जहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं।
अगर आपको पुरानी जगह देखने का शौक है, तो आप यहां पर आ सकते हैं और इस टावर को देख सकते हैं। संडे के दिन इस टावर को खोला जाता है, तो आप इस टावर के अंदर भी जा सकते हैं।
शेखा झील पक्षी विहार
शेखा झील पक्षी विहार अलीगढ़ के पास घूमने के लिए एक सुंदर और आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से घिरी है। यहां पर एक बहुत बड़ी झील है, जो बहुत बड़ी एरिया में फैली हुई है। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर ढेर सारे पक्षी देखने के लिए मिलते हैं।
अगर आप पक्षी प्रेमी है, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यह जगह अलीगढ़ से करीब 15 किलोमीटर दूर अलीगढ़ कासगंज हाईवे मार्ग पर बना हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है।
इस पक्षी विहार में आप आकर ढेर सारे पक्षी देख सकते हैं। इस पक्षी विहार में आपको देशी और विदेशी पक्षियों की ढेर सारी प्रजातियां देखने के लिए मिलती है। यहां पर खास तौर पर ठंड के समय ढेर सारे विदेशी पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको पक्षियों के बारे में जानकारी भी मिलती है। यहां का प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।
इस विहार के खुलने का समय सर्दी के समय 10:00 बजे से 5:00 बजे तक है और गर्मी के समय 9:00 से 5:00 तक है। यहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर पिकनिक बना सकते हैं। यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का और सुबह सूर्योदय का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
खेरेश्वर महादेव मंदिर अलीगढ़
श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर अलीगढ़ का प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर अलीगढ़ में खैर रोड पर दिल्ली कानपुर एक्सप्रेसवे में बना हुआ है। इस मंदिर में आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर में पहुंच कर आपको भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
यहां पर प्राचीन शिवलिंग विराजमान है, जो बहुत ही सुंदर है। यहां पर ढेर सारी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर शिव भगवान जी की 100 फीट ऊंची शिव प्रतिमा है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। यहां गणेश जी की भी बड़ी मूर्ति विराजमान है।
यहां पर अन्य देवी देवताओं जैसे राधा कृष्ण, शेरावाली माता, संतोषी माता, शनिदेव, राम जी सीता जी का मंदिर बना हुआ है, जिसे आप घूम सकते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर सावन सोमवार एवं महाशिवरात्रि को बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
तीर्थधाम मंगलायतन
तीर्थ धाम मंगलायातन अलीगढ़ के पास एक प्रमुख जैन धार्मिक स्थान है। यहां पर एक बहुत बड़ा परिसर है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर तरीके से बना हुआ है। मंदिर में बहुत सुंदर मूर्तियां देखने के लिए मिलती हैं, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। यहां पर महावीर भगवान जी को बहुत बड़ा स्टेचू बना हुआ है।
यहां पर एक गुफा बनी हुई है, जहां पर आप जा सकते हैं और घूम सकते हैं। मंदिर की दीवारों में बहुत सुंदर कारीगरी की गई है। यहां पर आकर पॉजिटिव एनर्जी फील होती है। यह मंदिर अलीगढ़ हाथरस हाईवे रोड में बना हुआ है। यह 16 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर सभी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है। अगर आप अलीगढ़ आते हैं, तो आप इस मंदिर में आकर घूम सकते हैं।
जानें : झाँसी में घूमने की जगह के बारे में
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय न केवल एक शैक्षणिक संस्थान है, बल्कि यह अपने आप में एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। विश्वविद्यालय परिसर की भव्य इमारतें, हरे-भरे लॉन और ऐतिहासिक भवन पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंदर ढेर सारी स्थल है, जहां पर आप घूम सकते हैं। यहां पर विक्टोरिया गेट, स्ट्रैची हाल, मौलाना आजाद लाइब्रेरी है, जो एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में से एक है। आप यहां पर ढेर सारी किताबें पढ़ सकते हैं और ज्ञान हासिल कर सकते हैं।
अलीगढ़ घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Aligarh)
अलीगढ़ में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच में होता है। अक्टूबर से मार्च का मौसम ठंडा रहता है। इस समय आकर आप अलीगढ़ के सभी पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। आप यहां पर मानसून के समय भी आ सकते हैं। मानसून के समय यहां पर बरसात का टाइम रहता है। गर्मियों के समय पर यहां पर घूमने मुश्किल होता है।
अलीगढ़ कैसे पहुँचे (How to Reach Aligarh)
रेल मार्ग : अलीगढ़ रेलवे स्टेशन उत्तर भारत के प्रमुख स्टेशनों में से एक है। यहां पर सभी प्रमुख शहरों से ट्रेन आती है। आप अलीगढ़ में रेल मार्ग से आसानी से आ सकते हैं।
सड़क मार्ग : अलीगढ़ अन्य शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पर दिल्ली, आगरा, मथुरा, नोएडा से अच्छी तरह कनेक्ट है और यहां पर आने के लिए बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल जाती है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं।
हवाई मार्ग : अलीगढ़ का निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली में बना हुआ है। अगर आप वायु मार्ग से अलीगढ़ आना चाहते हैं, तो आप दिल्ली आ सकते हैं और उसके बाद सड़क के द्वारा अलीगढ़ पहुंच सकते हैं।
अलीगढ़ जिले का गूगल मैप लोकेशन
अलीगढ़ में ठहरने की व्यवस्था
अलीगढ़ में बजट होटल, गेस्ट हाउस और मध्यम श्रेणी के होटल आसानी से उपलब्ध हैं।
अलीगढ़ का स्थानीय खानपान
यहां आपको उत्तर भारतीय और मुगलई व्यंजन आसानी से मिल जाते हैं। कबाब, बिरयानी और स्थानीय मिठाइयाँ काफी प्रसिद्ध हैं।
अलीगढ़ यात्रा के लिए उपयोगी टिप्स
- सर्दियों में गर्म कपड़े साथ रखें
- ऐतिहासिक स्थलों पर नियमों का पालन करें
- AMU परिसर में शांति बनाए रखें
- स्थानीय बाजारों से ताले और हस्तशिल्प खरीद सकते हैं
निष्कर्ष
अलीगढ़ एक ऐसा शहर है जहां शिक्षा, इतिहास, संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। यहां घूमने की जगह हर प्रकार के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं – चाहे आप इतिहास प्रेमी हों, प्रकृति प्रेमी हों या शांति की तलाश में हों।
यदि आप उत्तर प्रदेश के किसी शांत, ज्ञान और इतिहास से भरपूर शहर को देखना चाहते हैं, तो अलीगढ़ की यात्रा अवश्य करें।
