अटल बिहारी वाजपेई क्षेत्रीय उद्यान – प्रकृति, सुकून और परिवारिक पर्यटन का बेहतरीन स्थल
रीजनल पार्क, जिसे आमतौर पर अटल बिहारी वाजपेई क्षेत्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता है। रीजनल पार्क (Regional Park) मध्य प्रदेश के सबसे सुंदर और लोकप्रिय शहरी पार्कों में से एक है। यह पार्क मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित है। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला है। पार्क में घूमने के लिए ढेर सारे स्थल है, जहां पर जाकर शांतिपूर्वक समय बिताया जा सकता है।
रीजनल पार्क इंदौर (Regional Park Indore) शहर की भागदौड़ भरी ज़िंदगी से दूर, प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है। हरियाली, झील, बोटिंग, बच्चों के खेल क्षेत्र और प्राकृतिक वातावरण के कारण यह पार्क स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय है। चलिए जानते हैं : इंदौर की फेमस रीजनल पार्क के बारे में
इंदौर के रीजनल पार्क की यात्रा (Regional Park Indore Trip)
इंदौर का रीजनल पार्क (Regional Park Indore) सबसे सुंदर और सबसे आकर्षक स्थान में से एक है। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। पार्क में देखने लायक बहुत सारी जगह है, जहां पर जाकर अच्छा और शांति से समय बिता सकते हैं। यह पार्क फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बढ़िया जगह है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं।
रीजनल पार्क चारों तरफ से हरे भरे पेड़ पौधों और शांत झील के किनारे स्थित है। यह पार्क करीब 80 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 42 एकड़ में झील है, बाकी की 38 एकड़ में अन्य आकर्षण है। इस पर का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर रखा गया है। पार्क में देखने के लिए ढेर सारे आकर्षण है, जहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
रीजनल पार्क इंदौर (Regional Park Indore) मुख्य शहर के पास में स्थित है। यह इंदौर में चोइतराम चौराहे के पास में बना हुआ है। चोइथराम चौराहे से करीब एक किलोमीटर अंदर जाने पर यह पार्क मिलता है। यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। यहां पर आप अपने वाहन से या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं।
अगर आप अपनी गाड़ी से आ रहे हैं, तो पार्क के बाहर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा एरिया बना हुआ है, जहां पर आप अपनी गाड़ी कर सकते हैं और उसके बाद पार्क में घूमने के लिए जा सकते हैं। पार्क के बाहर टिकट काउंटर बना हुआ है, जहां पर आपको टिकट मिल जाती है। टिकट काउंटर के बाजू में ही पार्क में प्रवेश करने के लिए एंट्री गेट बना हुआ है।
एंट्री गेट से आप पार्क में प्रवेश कर सकते हैं। यहां पर पार्क में अंदर जाने के लिए पूरा पक्का रास्ता दिया हुआ है। इस रास्ते के दोनों तरफ खूबसूरत पेड़ लगे हुए हैं। आगे जाने पर आपको पार्क में बनी हुई नहर देखने के लिए मिलती है। यह नहर झील से निकलती है और पूरे पार्क को कवर करती हुए बहती है।
यहां पर नहर के ऊपर एक पुल बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर है। पुल का डिजाइन बहुत ही आकर्षक लगता है। यहां पर आप फोटोशूट कर सकते हैं। यह फोटो क्लिक करने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। पार्क के अंदर जाने पर भूल भुलैया बनी हुई है। यह भूल भुलैया झाड़ियां को काटकर बनाई गई है। यह भूल भुलैया चकोर आकार में बनी हुई है और बहुत ही अच्छी है। यहां पर बच्चों का बहुत ही एंटरटेनमेंट होता है।
भूलभुलैया में आप अपना कुछ टाइम बिता सकते हैं और घूम सकते हैं। उसके बाद आप झील की तरफ जा सकते हैं और झील के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। झील की तरफ कई व्यू प्वाइंट बने हुए हैं, जहां पर जाकर आप झील के दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
झील को पिपलिया वाला झील के नाम से जाना जाता है। यह झील बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है और बहुत सुंदर लगती है। झील के किनारे रास्ता बना हुआ है, जहां पर आप आराम से घूम कर झील के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। झील में आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर नॉमिनल चार्ज पर आप बोटिंग कर सकते हैं।
रीजनल पार्क के अंदर आपको ढेर सारे फूलों वाले प्लांट देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यहां पर रंग-बिरंगे, अलग-अलग प्रजाति के फूलों वाले प्लांट लगे हुए हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यहां पर कुछ समय बिताने के बाद,आप म्यूजिकल फाउंटेन देख सकते हैं।
यहां पर शाम के समय म्यूजिकल फाउंटेन चालू होता है, जो म्यूजिक की धुन में पानी की बौछार करता है। यहां पर रंग-बिरंगे रोशनी में, जब फाउंटेन चलता है, तब बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर कुछ समय आप अपना बिता सकते हैं। यहां पर बच्चों के लिए बहुत सारे झूले भी लगे हुए हैं, जिनमें बच्चे एंजॉय कर सकते हैं। बच्चों के लिए बोटिंग की अलग से सुविधा है। यहां पर बच्चों की बोटिंग के लिए एक झील बनी हुई है, जहां पर बच्चे बोटिंग कर सकते हैं। इसका अलग से चार्ज लगता है।
रीजनल पार्क के अंदर, बीच में एक फूड कोर्ट बना हुआ है, जहां पर खाने पीने का ढेर सारा सामान मिलता है। आप यहां पर जाकर खाने का आनंद उठा सकते हैं। पार्क के अंदर आपको ढेर सारी बदक भी देखने के लिए मिलती है। यहां पर बदक शांति से बैठी रहती हैं और झील में घूमती हैं। यहां पर लंबा वाकिंग ट्रेक बना हुआ है, जहां पर आप आराम से हरियाली के बीच में घूम सकते हैं।

पार्क की प्राकृतिक सुंदरता
रीजनल पार्क इंदौर (Regional Park Indore) की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राकृतिक हरियाली है। यहाँ आपको:
- घने पेड़-पौधे
- रंग-बिरंगे फूल
- खुला हरा-भरा मैदान
- शांत वातावरण
देखने को मिलता है। सुबह के समय यहाँ पक्षियों की चहचहाहट और ताज़ी हवा मन को शांति देती है।
रीजनल पार्क की झील और बोटिंग
रीजनल पार्क झील के किनारे बना हुआ है। यहां पर झील काफी बड़े एरिया में फैली हुई है और बहुत ही सुंदर लगती है। झील से नहर भी निकलती है, जो पार्क को कवर करते हुए बहती है। इस झील में ढेर सारी एक्टिविटी की जाती है। झील में बोटिंग करते समय आसपास की हरियाली और पानी का दृश्य बेहद मनमोहक लगता है। यह बच्चों और कपल्स दोनों के लिए खास आकर्षण है।
बोटिंग की सुविधाएँ:
- पैडल बोट
- फैमिली बोट
- कपल बोट
बच्चों के लिए आकर्षण
रीजनल पार्क बच्चों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर बच्चों के लिए बहुत सारी एक्टिविटी उपलब्ध है। बच्चे यहां पर बहुत एंजॉय कर सकते हैं। माता पता यहां पर आराम से बैठकर अपने बच्चों को खेलता कूदता देख सकते हैं।
- झूले
- स्लाइड
- ओपन प्ले एरिया
- साइकिल ट्रैक
फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए
रीजनल पार्क इंदौर (Regional Park Indore) फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी बेहतरीन जगह है। यहाँ क्लिक की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं।
- सूर्योदय और सूर्यास्त के सुंदर दृश्य
- हरियाली और झील का बैकग्राउंड
- प्राकृतिक लैंडस्केप
रीजनल पार्क इंदौर खुलने और बंद होने का समय
- खुलने का समय: सुबह 6:00 बजे
- बंद होने का समय: रात 8:00 बजे
- बोटिंग समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
(समय मौसम और प्रशासन के अनुसार बदल सकता है)
प्रवेश शुल्क
- प्रवेश शुल्क: ₹10–₹20 प्रति व्यक्ति (लगभग)
- बोटिंग शुल्क: अलग से लिया जाता है
रीजनल पार्क कैसे पहुँचे (How to reach Regional Park)
सड़क मार्ग : रीजनल पार्क इंदौर (Regional Park Indore) शहर के प्रमुख क्षेत्रों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। रीजनल पार्क में इंदौर शहर के किसी भी हिस्से से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पर ऑटो, कैब और बस से आसानी से आ सकते हैं। आप यहां पर अपने वाहन से भी आ सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ी जगह है, जहां पर आप अपना वाहन खड़ा कर सकते हैं।
रेलवे : रीजनल पार्क इंदौर रेलवे स्टेशन से करीब 5 से 6 किलोमीटर दूर है। इंदौर रेलवे स्टेशन अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा है। इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद, आप ऑटो या कैब से यहां पर आ सकते हैं।
हवाई मार्ग : इंदौर में देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट बना हुआ है। आप वायु मार्ग से यहां आना चाहते हैं, तो आप इंदौर में हवाई मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद टैक्स या ऑटो के द्वारा इस पार्क में पहुंच सकते हैं।
रीजनल पार्क का गूगल मैप लोकेशन
रीजनल पार्क में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Regional Park)
रीजनल पार्क में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का माना जाता है। इस समय मौसम ठंडा रहता है, जिससे घूमने में कोई भी तकलीफ नहीं होती है। आप आराम से पूरे पार्क की सैर कर सकते हैं। आप यहां पर गर्मियों के समय घूमने के लिए आते हैं, तो आप यहां सुबह और शाम के समय आ सकते हैं। सुबह और शाम का समय ठंडा रहता है, जिससे आप आराम से पार्क घूम सकते हैं।
रीजनल पार्क के पास घूमने की जगहें
- लालबाग पैलेस
- राजवाड़ा
- सराफा बाजार
- छप्पन दुकान
- श्री बिजासन माता मंदिर इंदौर
- लोटस लेक
इन जगहों को एक ही दिन में कवर किया जा सकता है।
रीजनल पार्क इंदौर से जुड़ी खास बातें
- यह पार्क पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन उदाहरण है
- बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सभी के लिए उपयुक्त
- इंदौर की शहरी लाइफ से राहत देने वाला स्थान
FAQ – रीजनल पार्क इंदौर
Q1. क्या रीजनल पार्क बच्चों के लिए सुरक्षित है?
हाँ, यह पूरी तरह सुरक्षित और परिवार-फ्रेंडली है।
Q2. क्या बाहर का खाना ले जा सकते हैं?
हल्का-फुल्का खाना ले जा सकते हैं, लेकिन गंदगी न फैलाएँ।
Q3. क्या पार्क में पार्किंग की सुविधा है?
हाँ, पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
निष्कर्ष
रीजनल पार्क इंदौर (Regional Park Indore) न केवल एक पर्यटन स्थल है, बल्कि यह शहरवासियों के लिए सुकून और ताज़गी का केंद्र भी है। अगर आप इंदौर घूमने आए हैं या स्थानीय निवासी हैं, तो इस पार्क की सैर जरूर करें। प्रकृति, शांति और मनोरंजन – तीनों का अद्भुत संगम यहाँ देखने को मिलता है।
