बरना डैम रायसेन – प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा जलाशय : Beautiful Barna Dam

बरना डैम रायसेन – मध्य प्रदेश का खूबसूरत जलाशय और शांत पर्यटन स्थल

बरना डैम मध्य प्रदेश के प्रमुख जल परियोजनाओं में से एक है। यह डैम मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बाड़ी तहसील में बना हुआ है। बरना डैम (Barna Dam) केवल सिंचाई और जलापूर्ति के लिए उपयोगी है, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण, हरियाली के कारण पर्यटकों को भी आकर्षित करता है।

बरना डैम (Barna Dam) पेड़ पौधों, पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिताया जा सकता है। बरना डैम भोपाल के पास स्थित होने के कारण वीकेंड ट्रिप और नेचर लवर लोगों के घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। चलिए जानते हैं बरना डैम (Barna Dam) के बारे में

रायसेन जिला वैसे भी अपने ऐतिहासिक किलों, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है, और बरना डैम इस जिले की खूबसूरती में चार चाँद लगाता है।

रायसेन के बरना बांध की यात्रा

बरना बांध मध्य प्रदेश (Barna Dam, Madhya Pradesh) के सबसे सुंदर और आकर्षक स्थलों में से एक है। यह बांध प्रकृति से प्रेम करने वाले लोगों के लिए घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है, क्योंकि यहां पर चारों तरफ हरियाली, पहाड़ और पानी से भरा विशाल जलाशय देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिताया जा सकता है।

बरना बांध (Barna Dam) बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। बांध के चारों तरफ जंगल का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। बरना बांध (Barna Dam) सिंघोरी वन्य जीव अभ्यारण के आस-पास के एरिया से लगा हुआ है। बांध के आसपास घना जंगल है, इसलिए यहां पर वन्य प्राणी भी देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर आए दिन वन्य प्राणी देखे जाने की खबर मिलती है।

अगर आप इस बांध में घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आप दिन के समय आ सकते हैं, क्योंकि यह जंगली जानवरों का इलाका है। इसलिए यहां पर शाम के समय जंगली जानवर घूमते रहते हैं। यहां पर आपको बहुत सारे बोर्ड देखने के लिए मिल जाते हैं, जहां पर यह चेतावनी लिखी हुई है, तो अगर आप यहां पर आने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां पर दिन के समय आए और घूमे।

बरना बांध (Barna Dam) रायसेन जिले की बाड़ी तहसील में बना हुआ है। बाड़ी तहसील जबलपुर भोपाल मार्ग पर पड़ती है। यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। हाईवे मार्ग से यह बांध करीब 6 से 7 किलोमीटर दूर होगा।

बारना बांध (Barna Dam) की ओर जाते हुए, सबसे पहले बारना बांध की नहर देखने के लिए मिलती है, जो आसपास के एरिया के संचित करती है। यहां पर आप नहर का बहुत सुंदर दृश्य देख सकते हैं। नहर के आस-पास का एरिया पहाड़ी है, जिससे आसपास का दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर टेकड़ी मंदिर बना हुआ है, जहां पर दुर्गा माता का स्वरूप विराजमान है।

बारना बांध (Barna Dam) की नहर को देखने के बाद, आप बारना बांध की ओर जा सकते हैं। बारना बांध (Barna Dam) की ओर जाने का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है। यह रास्ता दोनों तरफ ऊंचे ऊंचे और लंबे-लंबे पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां से करीब 2 किलोमीटर जाना पड़ता है और आप बारना बांध (Barna Dam) तक पहुंच जाते हैं।

अगर आपके पास समय है, तो आप बांध के दोनों जगह में जाकर घूम सकते हैं। अगर आपके पास समय कम है, तो मैं आपको बांध के भराव क्षेत्र वाली जगह में जाने की सलाह दूंगी, क्योंकि यहां से आपको डैम का बहुत ही बढ़िया दृश्य देखने के लिए मिलता है।

यहां आप अपनी बाइक और कार से आराम से जा सकते हैं। यहां आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी आराम से जा सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस दिया गया है। यहां पर आप अपना वाहन पार्किंग में खड़ा करके डैम घूमने जा सकते है। यहां प्रवेश का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है। आप यहां पर आराम से घूम सकते हैं।

बारना बांध (Barna Dam) बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है और बांध का डिजाइन बहुत ही सुंदर है। वरना बांध (Barna Dam) के भराव क्षेत्र के ऊपर की तरफ गार्डन भी बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं और बांध के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं और बैठने की जगह बनी हुई है, जहां पर आप अच्छे से बैठ सकते हैं और बांध के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।

बांध में घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का रहता है, क्योंकि इस समय मौसम बहुत ही बढ़िया रहता है और बांध के आसपास का दृश्य भी बहुत ही जबरदस्त रहता है। यहां पर चारों तरफ हरियाली और पानी से भरा जलाशय देखने के लिए मिलता है। डैम के आसपास का दृश्य भी बहुत शानदार रहता है।

वैसे जब यहां पर पानी कम रहता है, तो आसपास के गांव वाले और स्थानीय लोग यहां पर कांटा डालकर मछली पकड़ते हैं। आप लोगों यहां पर जाकर आप ढेर सारी फोटो क्लिक कर सकते हैं। आप बांध के गेट की तरफ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

बांध के गेट के ऊपर जाने की अनुमति नहीं है। यहां पर गेट लगा हुआ है, जिसमें ताला लगा रहता है। आप यहां पर इन्हें दूर से देख सकते हैं और इस जगह की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। कुछ देर समय बिताने के बाद, आप अपने आगे के सफर में बढ़ सकते हैं।

वरना बांध (Barna Dam) का सबसे खूबसूरत नजारा बरसात के समय देखने के लिए मिलता है। जब इसके गेट खोले जाते हैं। इसके गेट खोले जाते हैं, तो अपार जल राशि गेटों के द्वारा बहती है और जिसका दृश्य बहुत ही शानदार रहता है। आप यहां पर बरसात में आकर इस जगह का सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।

यहां पर आप पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं। यह जगह पिकनिक के लिए और प्रकृति का आनंद लेने के लिए बहुत ही बढ़िया है। यहां पर खाने-पीने की कोई भी दुकान नहीं है, तो आप अपने साथ खाना पीना जरूर लेकर आएं, क्योंकि अगर आप यहां पर ज्यादा समय बिताने आते हैं, तो आपको खाने और पानी की जरूरत पड़ेगी।

वैसे बाड़ी तहसील में और भी बहुत सारी जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं। यहां पर प्राचीन मंदिर बने हुए हैं, जहां पर आप जा सकते हैं। बाड़ी तहसील के पास में मां विंध्यवासिनी दरबार बना हुआ है, जहां पर आप जा सकते हैं और मां के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ भी यहां पर जैन धार्मिक स्थल बना हुआ है, जो प्राचीन है और बहुत सुंदर है।

आप यहां पर भी जाकर दर्शन कर सकते हैं। वैसे यहां परसिंघोरी वन्य जीव अभ्यारण है। यहां पर भी घूमने के लिए आप जा सकते है। मगर यहां पर जाने के लिए आपको वन विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है। उसके बाद आप यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

बरना नदी और डैम का महत्व

बरना नदी, नर्मदा नदी की सहायक नदियों में से एक मानी जाती है। इस नदी पर बना बरना डैम आसपास के गाँवों और खेतों के लिए जीवनरेखा है।

बरना नदी का महत्व:

  • सिंचाई के लिए जल उपलब्धता
  • भूजल स्तर में सुधार
  • ग्रामीण जीवन और कृषि को सहारा

बरना डैम (Barna Dam) इस नदी के जल को संग्रहित कर क्षेत्रीय विकास में योगदान देता है।

बरना डैम की प्राकृतिक सुंदरता

बरना डैम (Barna Dam) की सबसे बड़ी विशेषता इसकी प्राकृतिक सुंदरता है। चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ियाँ और शांत जलराशि इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं। मानसून के समय डैम पूरी तरह भर जाता है और इसका दृश्य अत्यंत मनमोहक हो जाता है।

अगर आप नेचर लवर हैं और शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांति चाहते हैं, तो बरना डैम आपके लिए आदर्श स्थान है। प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए यह जगह बहुत उपयुक्त है।

यहाँ देखने को मिलता है:

  • दूर-दूर तक फैला जलाशय
  • हरे-भरे जंगल और पहाड़ियाँ
  • साफ-सुथरा वातावरण
  • शांत और ठंडी हवा
  • सूर्यास्त का दृश्य
  • फोटोग्राफी के लिए शानदार लोकेशन

बरना डैम में पिकनिक और वीकेंड ट्रिप

बरना डैम रायसेन (Barna Dam Raisen) और भोपाल के लोगों के लिए एक लोकप्रिय वीकेंड पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है। हालाँकि यहाँ बहुत अधिक व्यावसायिक सुविधाएँ नहीं हैं, इसलिए खाने-पीने का सामान साथ ले जाना बेहतर रहता है।

पिकनिक के लिए सुविधाएँ:

  • खुला और शांत वातावरण
  • बैठने की पर्याप्त जगह
  • बच्चों और परिवार के लिए सुरक्षित क्षेत्र

बरना बांध के बारे में जानकारी ( Barna Dam Information)

बरना बांध को बरना बांध सिंचाई परियोजना के नाम से जाना जाता है। बरना बांध की अनुमानित लागत करीब 581 करोड़ है। बरना बांध बरना नदी पर बना हुआ है। बरना नदी का उद्गम रायसेन जिले से ही होता है। बरना बांध करीब 7700 हेक्टेयर क्षेत्र के फैला हुआ है। इस बांध की लंबाई 432 मीटर है।

इस बांध की ऊंचाई 47.70 मीटर है। चौड़ाई 4.60 मीटर है। बरना बांध में 8 गेट बने हुए हैं। यह बांध सिंचाई के लिए बनाया गया है। इस बांध से रायसेन और सीहोर जिले के गांव को फायदा मिलता है। बरना डैम को स्थानीय लोग बरना जलाशय के नाम से भी जानते हैं।

बरना डैम का संक्षिप्त परिचय

  • नाम: बरना डैम (Barna Dam)
  • स्थान: रायसेन जिला, मध्य प्रदेश
  • नदी: बरना नदी
  • उद्देश्य: सिंचाई, जल संग्रह और बाढ़ नियंत्रण
  • प्रसिद्धि: प्राकृतिक दृश्य, शांत वातावरण, पर्यटन
  • निकटतम शहर: भोपाल, रायसेन

बरना डैम कैसे पहुँचे

सड़क मार्ग : भोपाल से वरना डैम की दूरी करीब 50 किलोमीटर दूर है। भोपाल से आप यहां पर वीकेंड ट्रिप के लिए आ सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। हाईवे मार्ग से यह बांध करीब 5 से 6 किलोमीटर दूर है। रायसेन से डैम आसानी से पहुँचा जा सकता है। निजी वाहन या टैक्सी सबसे अच्छा विकल्प यहां आने का।

रेलवे : बरना डैम का निकटतम रेलवे स्टेशन भोपाल जंक्शन है। आप भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा डैम पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग : बरना डैम का निकटतम एयरपोर्ट भोपाल में बना हुआ है। अगर आप बरना बांध घूमने आना चाहते हैं, तो आप भोपाल वायु मार्ग से आ सकते हैं। उसके बाद, इस बांध में सड़क मार्ग से आ सकते हैं।

बरना डैम रायसेन का गूगल मैप लोकेशन

बरना डैम घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Barna Dam)

बरना डैम में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर अक्टूबर से मार्च महीने के बीच में आ सकते हैं। इस समय मौसम सुहावना रहता है, जिससे आप आराम से बांध के सभी जगह में घूम सकते हैं।

आप यहां पर मानसून के समय भी आ सकते हैं। मानसून में बांध का बहुत ही शानदार दृश्य देखने के लिए मिलता है। जब बांध के गेट खोले जाते हैं। जब बांध की गेट खोले जाते हैं। तब बांध का पानी बहुत तेज गति से बहता है और बहुत ही सुंदर लगता है।

बरना डैम के पास घूमने की जगहें

अगर आप बरना डैम आए हैं, तो आसपास की इन जगहों को भी देख सकते हैं:

इन स्थलों के साथ आपकी यात्रा और भी यादगार बन जाएगी।

पर्यटकों के लिए उपयोगी सुझाव

  • गंदगी न फैलाएँ
  • प्लास्टिक का उपयोग कम करें
  • बच्चों पर ध्यान रखें
  • मानसून में फिसलन से सावधान रहें

FAQ – बरना डैम रायसेन

Q1. बरना डैम कहाँ स्थित है?
बरना डैम मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है।

Q2. बरना डैम किस नदी पर बना है?
यह बरना नदी पर बना हुआ है।

Q3. क्या बरना डैम पर्यटन के लिए उपयुक्त है?
हाँ, यह एक शांत और सुंदर पर्यटन स्थल है।

Q4. बरना डैम जाने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?
मानसून और सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है।

निष्कर्ष

बरना डैम रायसेन न केवल एक महत्वपूर्ण जल परियोजना है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता और शांति का अद्भुत संगम भी है। यह स्थान उन लोगों के लिए आदर्श है जो प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं और शहर की भीड़ से दूर सुकून की तलाश में हैं। अगर आप रायसेन या भोपाल के आसपास घूमने की योजना बना रहे हैं, तो बरना डैम को अपनी यात्रा सूची में अवश्य शामिल करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top