भोपाल के पास प्रसिद्ध जलाशय – कोलार डैम : Beautiful Kolar Dam Bhopal, Travel guide 2026

कोलार डैम भोपाल – इतिहास, निर्माण, महत्व, पर्यटन और पूरी जानकारी

कोलार बांध भोपाल के पास एक प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ स्थान है। भोपाल को झीलों का शहर कहा जाता है। भोपाल में कई सारे झील है, मगर भोपाल के पास कोलार डैम (Kolar Dam) प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ एक अद्भुत स्थान है। भोपाल की जीवन रेखा माने जाने वाले जल स्रोतों में कोलार डैम का अत्यंत महत्व है।

कोलार बांध भोपाल शहर की पेयजल आवश्यकता को पूरा करता है। इसके साथ-साथ यह डैम सिंचाई, पर्यावरण संतुलन और पर्यटन की दृष्टिकोण से खास स्थान रखता है। इस लेख में हम आपको भोपाल के कोलार डैम के बारे में जानकारी देंगे

कोलार डैम का परिचय

कोलार डैम (Kolar Dam) मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित है और यह कोलार नदी पर बनाया गया है। यह डैम रातापानी वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित है। कोलार नदी नर्मदा नदी की एक सहायक नदी मानी जाती है। कोलार डैम को मुख्य रूप से भोपाल शहर की बढ़ती जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निर्मित किया गया था। आज कोलार डैम भोपाल की जल आपूर्ति का सबसे प्रमुख स्रोत है और लाखों लोगों का जीवन इससे प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है।

जानें : सीहोर में घूमने की प्रमुख जगह

कोलार डैम की यात्रा

भोपाल के पास कोलार डैम (Kolar Dam)प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक ऐसा स्थान है, जहां पर चारों तरफ पानी से भरा जलशाय, हरियाली और शांति का अद्भुत संगम देखने के लिए मिलता है। यही कारण है, कि यह डैम स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिताया जा सकता है, तो चलिए यात्रा करते हैं, कोलार डैम की

कोलार डैम (Kolar Dam) एक सुंदर जलाशय है, जो बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। कोलार डैम को कोलार परियोजना या वीरपुर बांध के नाम से जाना जाता है। यह डैम सिहोर जिले के अंतर्गत आता है। यह डैम घने जंगलों के अंदर स्थित है। इस डैम में आने का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर रास्ते के दोनों तरफ घना जंगल और पहाड़ देखने के लिए मिलता है।

भोपाल से कोलार डैम (Kolar Dam) करीब 40 किलोमीटर दूर है। यहां पर सड़क मार्ग से आप आ सकते हैं। इस डैम मुख्य भोपाल शहर से शाहपुरा लेक से आगे बढ़ना पड़ता है और सीधा रोड कोलार डैम की ओर जाता है। फिर सीधा रोड पड़कर इस जगह आप आ सकते हैं। कोलार डैम (Kolar Dam) का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है।

इस रास्ते में आपको ढेर सारे प्राकृतिक स्थान देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर हाइकिंग और ट्रैकिंग की लिए भी आप जा सकते हैं। यहां पर कई जगहों पर हाइकिंग और ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है। आप जाकर इन एडवेंचरस गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर ढेर सारे इको टूरिज्म प्लेस है, जहां पर जाकर आप घूम सकते हैं। अगर आपके पास समय नहीं है, तो आप इस डैम में डायरेक्ट आ सकते हैं।

आपको कोलार डैम (Kolar Dam) जाने के मुख्य मार्ग पर झिरी गांव में एक स्पॉट देखने के लिए मिलता है, जो बेतवा नदी का उद्गम स्थल है। आप वहां पर जाकर घूम सकते है। झिरी के आसपास का एरिया प्राकृतिक और पुरातात्विक है। आस-पास के एरिया में ढेर सारे पुरातात्विक स्थान है, जहां पर आप जा सकते है।

झिरी से आगे जाने पर सुंदर पहाड़ों का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही आकर्षण रहता है। यहां पर चारों तरफ पहाड़ों का दृश्य देखा जा सकता है। इन खूबसूरत दृश्य का आनंद लेते हुए आप अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। यहां पर रास्ते में कई नदिया देखने के लिए मिलते हैं, जो पहाड़ों से निकलते हैं।

कोलार डैम (Kolar Dam) का सबसे नजदीकी गांव वीरपुर है। वीरपुर में ढेर सारी दुकान हैं, जहां से आप खाने-पीने का सामान लेना चाहते है, तो ले सकते हैं। इसके बाद आपको जंगल और डैम का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। अगर आप संडे के दिन जाते हैं, तो यहां पर बाजार लगती है। रोड में ही बाजार लगती है। यहां पर ढेर सारी दुकानें लगती है, जहां पर अलग-अलग प्रकार का सामान मिलता है।

संडे की अगर आप यहां पर घूमने के प्लानिंग करते हैं, तो आपका घूमने के साथ-साथ शॉपिंग भी हो जाती है। वीरपुर गांव से यह डैम 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर आपको चारों तरफ घना जंगल, पहाड़ी और डैम में जाने के लिए एक सुंदर रास्ता देखने के लिए मिलता है, जो पूरी तरह खूबसूरत और घुमावदार है। इस रास्ते से होते हुए आप डैम तक पहुंच जाते हैं।

कोलार डैम (Kolar Dam) में पहुंच कर आपको दूर-दूर तक फैला हुआ जलाशय का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है। यहां पर जलाशय, पेड़ पौधे, पहाड़ और पानी का संगम बहुत ही मनमोहक है। यहां परआकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं।

कोलार डैम (Kolar Dam) के आसपास ढेर सारे रिजॉर्ट बने हुए हैं और लॉज बने हुए हैं जहां पर जाकर आप ढेर सारी एक्टिविटी का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर आपको बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और अन्य गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। इसके साथ ही यहां पर डैम के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। डैम के चारों तरफ जंगल और पहाड़ का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।

अगर आप यहां पर बरसात के समय आएंगे, तो बरसात के समय यहां का नजारा और भी सुंदर रहता है। बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है और डैम पूरी तरह पानी से भरा रहता है और डैम का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है। यहां पर डैम का जल प्रवाह बहुत ही शानदार दिखाई देता है। यहां पर आप भारी बरसात के समय आके डैम की सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।

आप डैम के नीचे की तरफ जाकर पिकनिक भी बना सकते हैं। यहां पर कोलार डैम (Kolar Dam) की नीचे की तरफ, जहां पर नदी बहती है। आप वहां पर जा सकते हैं और पिकनिक मनाने का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं और डैम के नीचे की तरफ जाकर पिकनिक बनाते हैं। यहां पर लोग नहाने का भी आनंद उठाते हैं।

कोलार डैम का इतिहास

कोलार डैम (Kolar Dam) का निर्माण 1980 के दशक में शुरू हुआ और इसे 1990 के दशक में पूरा किया गया। उस समय भोपाल शहर तेजी से विकसित हो रहा था और ऊपरी झील (भोजताल) पर बढ़ते दबाव को कम करना आवश्यक हो गया था। कोलार डैम (Kolar Dam) के निर्माण ने भोपाल को जल संकट से काफी हद तक राहत दी और यह शहर के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ।

कोलार डैम निर्माण के प्रमुख उद्देश्य

  • भोपाल को स्थायी पेयजल आपूर्ति
  • सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
  • भविष्य की जल संकट समस्या का समाधान

कोलार डैम की संरचना और तकनीकी जानकारी

कोलर डैम एक मध्यम आकार का जलाशय है, जिसे आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक से बनाया गया है। यह डैम मिट्टी और पत्थर से निर्मित किया गया है। इस डैम में करोड़ों घन मीटर पानी एकत्र करने की क्षमता है। इस जल का उपयोग पेयजल और सिंचाई में किया जाता है।

कोलार डैम में क्या-क्या कर सकते हैं (What to do at Kolar Dam)

कोलार डैम को मुख्य रूप से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित नहीं किया गया है, फिर भी इसकी प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। कोलार डैम में आकर आप बहुत सारी एक्टिविटी की जा सकती है। यहां पर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

  • प्राकृतिक दृश्यकोलार डैम में आकर प्राकृतिक दृश्य का आनंद लिया जा सकता है। यह डैम काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है। यहां पर आसपास की पहाड़ियों का अत्यंत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है और यहां पर जंगल का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है।
  • फोटोग्राफीकोलार डैम फोटोग्राफी के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य है, इसे फोटोग्राफी के लिए एक परफेक्ट जगह बनता है। आप यहां पर ढेर सारी फोटो क्लिक कर सकते हैं।
  • शांति और सुकूनकोलार बांध शांति प्राप्त करने के लिए एक बढ़िया जगह है। यहां पर आकर आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। यहां पर शहर की भीड़ वाली जिंदगी से दूर थोड़ा समय शांति से बिता सकते हैं।
  • बोटिंग – यहां पर आकर आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर ढेर सारी रिजॉर्ट है, जो अलग-अलग तरह की बोट राइड की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार बोट राइड कर सकते हैं।

कोलार डैम में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Kolar Dam)

कोलार डैम में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी का रहता है। इस समय मौसम ठंडा रहता है और इस समय आकर आप आराम से डैम में घूम सकते हैं। आप कोलार नदी के किनारे जाकर पिकनिक मना सकते हैं और नहाने का भी आनंद उठा सकते हैं।

आप यहां पर बरसात के समय भी आ सकते हैं। बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है और कोलार डैम ओवरफ्लो होता है। उसका दृश्य भी शानदार रहता है। गर्मियों में दोपहर के समय धूप अधिक होती है, इसलिए सुबह या शाम का समय बेहतर रहता है।

कोलार डैम कैसे पहुँचे (How to Reach Kolar Dam)

सड़क मार्ग : भोपाल से कोलार डैम की दूरी लगभग 35–40 किलोमीटर है। निजी वाहन या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। कोलार डैम तक आने के लिए अच्छी सड़क है। आप यहां पर अपने वाहन से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग : निकटतम रेलवे स्टेशन भोपाल जंक्शन है। रेलवे जंक्शन के बाहर टैक्सी और ऑटो मिल जाते हैं, जिससे आप आराम से डैम तक पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग : निकटतम हवाई अड्डा राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोपाल है। एयरपोर्ट के बाहर आपको परिवहन की सुविधा मिल जाती है। आप अपने अनुसार परिवहन को बुक कर सकते हैं और इस डैम तक आ सकते हैं।

कोलार डैम का गूगल मैप लोकेशन

कोलार डैम के आसपास घूमने की जगहें

  1. भोपाल शहर
  2. चिंतामन गणेश मंदिर सीहोर
  3. वन विहार नेशनल पार्क
  4. भोजताल 
  5. मनुआभान की टेकरी
  6. भीमबेटका गुफाएँ

क्यों महत्वपूर्ण है कोलार डैम?

  • भोपाल की जीवनरेखा
  • पेयजल का मुख्य स्रोत
  • कृषि और पर्यावरण के लिए वरदान
  • प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान

निष्कर्ष

कोलार डैम केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के जीवन का आधार है। यह डैम विकास और पर्यावरण संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। जल संरक्षण और सतत उपयोग के इस दौर में कोलार डैम का महत्व और भी बढ़ जाता है। यदि आप भोपाल के आसपास प्राकृतिक स्थलों की खोज में हैं, तो कोलार डैम अवश्य देखने योग्य स्थान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top