गढ़पहरा हनुमान मंदिर सागर : Beautiful Garhpehra Hanuman Mandir Sagar Travel guide 2026

गढ़पहरा हनुमान मंदिर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित है। यह मंदिर केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक सौंदर्य से भी भरपूर है। यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। मंदिर के चारों तरफ प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए मिलता है।

गढ़पहरा हनुमान मंदिर (Garhpehra Hanuman Mandir) में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर सागर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। इस लेख में हम आपको सागर जिले की प्रसिद्ध गढ़पहरा मंदिर (Garhpehra Mandir) के बारे में जानकारी देंगे

Garhpehra Hanuman Mandir
Front side of Garhpehra Hanuman Mandir

सागर के गढ़पहरा हनुमान मंदिर की यात्रा (A visit to the Garhpehra Hanuman Temple in Sagar)

मध्य प्रदेश के सागर जिले में गढ़पहरा हनुमान मंदिर (Garhpehra Hanuman Mandir) लोगों की आस्था, भक्ति और शक्ति का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर सागर जिले के बाहरी क्षेत्र में गढ़पहरा में बना हुआ है। यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस मंदिर में जाकर हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर के पीछे की तरफ गढ़पहरा का किला बना हुआ है।

गढ़पहरा मंदिर घूमने के बाद, आप किले में घूमने के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर बहुत ही सुंदर लगता है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर के बारे में विभिन्न प्रकार की मान्यता है। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार के दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ इकट्ठा होती है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।

मंदिर का परिसर बहुत सुंदर और प्राचीन है। गढ़पहरा मंदिर सागर जिले से करीब 10 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप अपने वाहन से या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं। यह मंदिर मुख्य हाईवे सड़क पर बना हुआ है, इसलिए यहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर सागर झांसी हाईवे मार्ग पर बना हुआ है।

गढ़पहरा मंदिर (Garhpehra Mandir) ऊंची पहाड़ी से पहाड़ी से बना हुआ है। मंदिर में पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। आप मंदिर की तलहटी में आप पार्किंग में गाड़ी कर सकते हैं। उसके बाद मंदिर में जा सकते हैं। मंदिर के नीचे की तरफ ढेर सारी दुकानें बनी है, जहां पर आपको खाने पीने का सामान बन जाता है। यहां पर आपको प्रसाद का सामान भी मिलता है।

यहां पर ढेर सारे बंदर है, अगर आपके पास कुछ खाने-पीने का समान है, तो आप अपना सामान संभाल के रख, नहीं तो बंदर आपसे सामान छीन सकते हैं। यहां पर बंदरों को खिलाने के लिए चने मिलते हैं। आप वह भी ले सकते हैं। प्रसाद लेकर आप मंदिर के ऊपर जा सकते हैं। मंदिर में करीब 50 सीढ़ियां हैं।

सीढ़ियां चढ़ने के बाद, अब मंदिर पहुंच जाते हैं। मंदिर का गर्भगृह बहुत ही सुंदर है। पूरा गर्भगृह कांच से सजा हुआ है। यहां पर रंगीन कांच लगे हुए हैं। मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। हनुमान जी की प्रतिमा के दर्शन करके बहुत अच्छा लगता है। यहां पर शंकर भगवान जी के दर्शन कर सकते है।

यहां पर मंदिर की दीवारों में सुंदर पेंटिंग बनी हुई है। मंदिर के पास से आप आसपास के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप पहाड़ियों का दृश्य का आनंद ले सकते हैं, जो बरसात के समय हरियाली से हरी-भरी दिखाई देती है।

यहां पर आपको हाईवे और आसपास का दृश्य भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही जबरदस्त रहता है। आप यहां पर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। मंदिर के पीछे की तरफ किला बना हुआ है, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यह किला अपनी कुछ खास बातों के लिए प्रसिद्ध है।

जानें : सागर जिले में घूमने के प्रमुख स्थल

गढ़पहरा नाम का अर्थ और महत्व

“गढ़” का अर्थ है किला और “पहरा” का अर्थ है निगरानी। गढ़पहरा नाम इस स्थान की भौगोलिक स्थिति को दर्शाता है, क्योंकि यह पहाड़ी क्षेत्र से चारों ओर निगरानी रखने योग्य स्थान पर स्थित है। इसी गढ़पहरा पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर को लोग शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक मानते हैं। मान्यता है कि जैसे हनुमान जी संकटों से रक्षा करते हैं, वैसे ही यह स्थान भी सागर नगर की रक्षा का प्रतीक रहा है।

गढ़पहरा हनुमान मंदिर का इतिहास

गढ़पहरा हनुमान मंदिर (Garhpehra Hanuman Mandir) का सटीक निर्माण काल स्पष्ट रूप से ज्ञात नहीं है, लेकिन स्थानीय मान्यताओं और इतिहासकारों के अनुसार यह मंदिर कई सदियों पुराना है। इस हनुमान मंदिर के बारे में कहा जाता है, कि गढ़पहरा किले में कुछ भूतिया घटनाएं होती थी, जिससे लोगों को खतरा रहता था। इसलिए इस मंदिर का निर्माण किया गया जिससे, यह घटनाएं बंद हो गई।

ऐसी मान्यता है कि:

  • किले की सुरक्षा के लिए हनुमान जी की स्थापना की गई
  • सैनिक युद्ध से पहले यहां पूजा करते थे
  • मंदिर धीरे-धीरे आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया

धार्मिक अनुष्ठान और परंपराएं

गढ़पहरा हनुमान मंदिर (Garhpehra Hanuman Mandir) में नियमित रूप से धार्मिक अनुष्ठान होते हैं।

मुख्य पूजा-पर्व

  • मंगलवार और शनिवार की विशेष पूजा
  • हनुमान जयंती
  • राम नवमी
  • दीपावली

इन अवसरों पर मंदिर में भव्य आयोजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया जाता है।

पर्यटन की दृष्टि से गढ़पहरा हनुमान मंदिर

गढ़पहरा हनुमान मंदिर सागर (Garhpehra Hanuman Mandir Sagar) का एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल है। अगर आप प्राकृतिक सुंदरता देखना चाहते हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं। यहां पर आपको पहाड़ों का बहुत ही अद्भुत दृश्य देखने के लिए मिलता है। साथ ही साथ आप यहां पर दूर-दूर तक के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यह स्थान आध्यात्मिक शांति देता है। आपको यहां पर आकर अच्छा लगेगा। यह स्थान परिवार, श्रद्धालुओं और पर्यटकों – सभी के लिए उपयुक्त है।

गढ़पहरा हनुमान मंदिर कैसे पहुंचें (How to Reach Garhpahra Hanuman Temple)

सड़क मार्ग : गढ़पहरा हनुमान मंदिर (Garhpehra Hanuman Mandir) सागर शहर में ही स्थित है। यह मंदिर सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। शहर से ऑटो, टैक्सी या निजी वाहन द्वारा यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग : गढ़पहरा हनुमान मंदिर का निकटतम रेलवे स्टेशन सागर रेलवे स्टेशन है, जो भोपाल, जबलपुर और अन्य प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आप सागर रेलवे स्टेशन में अन्य शहरों से रेल मार्ग आसानी से आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा मंदिर पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग : गढ़पहरा हनुमान मंदिर का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल है, जो सागर से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप भोपाल वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद सागर सड़क मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं।

गढ़पहरा मंदिर का गूगल मैप लोकेशन

गढ़पहरा हनुमान मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Garhpahra Hanuman Temple)

गढ़पहरा हनुमान मंदिर (Garhpehra Hanuman Mandir) में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात और ठंड का रहता है। आप इस समय जाकर मंदिर के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। मंदिर के चारों तरफ प्रकृतिक दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

इस समय चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। आप यहां पर मंगलवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से घूमने के लिए आ सकते हैं, क्योंकि इस दिन यहां पर दर्शन करने का बहुत अधिक महत्व रहता है।

गढ़पहरा हनुमान मंदिर के आसपास दर्शनीय स्थल

निष्कर्ष

गढ़पहरा हनुमान मंदिर (Garhpehra Hanuman Mandir), सागर आस्था, शक्ति और भक्ति का एक अद्भुत केंद्र है। यह मंदिर न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सागर जिले की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को भी दर्शाता है।

यदि आप सागर की यात्रा पर हैं या किसी पवित्र और शांत स्थल की तलाश में हैं, तो गढ़पहरा हनुमान मंदिर अवश्य जाएं। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा, प्राकृतिक सुंदरता और भक्तिमय वातावरण आपको एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top