जटाशंकर मंदिर दमोह: Travel Guide in Hindi
जटाशंकर मंदिर जिसे जटाशंकर धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित प्रसिद्ध शिव धाम है। यह एक अत्यंत पवित्र और प्राचीन धार्मिक स्थल है। यहां पर प्राकृतिक गुफा बनी हुई है, जिसके भीतर भगवान शिव जी विराजमान है।
जटाशंकर मंदिर दमोह (Jatashankar Mandir Damoh) और दमोह के आसपास के जिले में बहुत प्रसिद्ध है। अगर आपको धार्मिक और ऐतिहासिक जगह देखने का शौक है, तो आप इस मंदिर में जरूर घूमने के लिए आए। इस लेख में हम आपको दमोह के प्रसिद्ध जटाशंकर मंदिर के बारे में जानकारी देंगे

जटाशंकर मंदिर दमोह की यात्रा (Jatashankar Temple Damoh Trip)
जटाशंकर मंदिर दमोह (Jatashankar Mandir Damoh) जिले का एक प्रसिद्ध शिव धाम है। यह मंदिर अपनी अनूठी बनावट, आध्यात्मिक ऊर्जा और शिवभक्ति के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। इस मंदिर में प्राकृतिक गुफा बनी है, जिसमें भगवान शिव शिव विराजमान है। जटाशंकर मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह प्रकृति और आस्था के अद्भुत संगम का उदाहरण है।
जटाशंकर मंदिर दमोह मुख्य शहर के बाहरी इलाके में बेलाताल बना है। यह मंदिर बेलाताल के पास अंदर साइड बना हुआ है। बेलाताल पर मुख्य रोड में एक भव्य प्रवेश द्वार देखने के लिए मिलता है, जिसमें भगवान शिव जी की मूर्ति बनी हुई है। इस प्रवेश द्वार के अंदर जाने पर आपको तिराहा बना है, जहां पर रानी अवंतीबाई का स्टेचू बना हुआ है।
आपको इस तिराहा से सीधे हाथ की तरफ मुड़ना है और सर्किट हाउस रोड की तरफ जाना है। आप आगे बढ़ेंगे, तो आपको जटाशंकर मंदिर का प्रवेश द्वार देखने के लिए मिलता है। यहां पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आप अपने वाहन से आ सकते हैं। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी आ सकते हैं।
जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) पहुंचकर यहां पर एक बड़ा सा आंगन देखने के लिए मिलता है। मंदिर परिसर में ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं। यहां पर ढेर सारे देवी देवताओं के मंदिर बने हुए हैं, जिनके आप दर्शन कर सकते हैं। आंगन के बीच में एक पेड़ लगा हुआ है।
जटाशंकर मंदिर में गणेश जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर गणेश जी की बहुत बड़ी प्रतिमा है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। इसके बाजू में ही जटाशंकर मंदिर बना है, जहां पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर महाशिवरात्रि और सावन सोमवार के समय बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। लोग यहां पर लाइन लगाकर दर्शन करते हैं। आप भी यहां पर जाकर दर्शन कर सकते हैं।

जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) के गर्भगृह में शिवलिंग देखने के लिए मिलता है। यह शिवलिंग बहुत ही अनोखा है। इस शिवलिंग में तीन पिंडी विराजमान है, जो बहुत ही सुंदर है। शिवलिंग की जलधारी पर चांदी की परत चढ़ी है, जिससे यह और भी आकर्षक लगती है। यहां शिवजी के दर्शन करने के बाद, आप बाहर आ सकते हैं।
मंदिर परिसर में खेर माता का मंदिर देखने के लिए मिलेगा और श्री राम जी का मंदिर देखने के लिए मिलेगा। यहां पर हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है, जिनकी आज दर्शन कर सकते हैं। सभी मंदिरों के दर्शन करके आप यहां पर परिसर में कुछ देर बैठकर शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां पर बरसात के समय चट्टानों से पानी गिरता है और भगवान शिव के ऊपर पानी गिरता है। यह जगह बहुत ही अच्छी लगती है। यहां पर आकर अच्छा अनुभव कर सकते हैं।
जानें : दमोह में घूमने के प्रमुख स्थलों के बारे में
दमोह के जटाशंकर मंदिर का मेला
दमोह में जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) में मेला महाशिवरात्रि और सावन सोमवार के समय लगता है। महाशिवरात्रि और सावन सोमवार के समय यहां पर बहुत अधिक संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। इस समय यहां पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में ढेर सारी दुकानें लगती हैं। यहां पर तरह-तरह की दुकान लगती है। यहां पर आकर आप शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर झूले वगैरा भी लगते हैं, जिसमें बच्चे लोग आनंद उठाते हैं।
जटाशंकर मंदिर के पास घूमने के लिए अन्य स्थान
जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) के पास में और भी ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं और दर्शन कर सकते हैं।
शनि मंदिर
जटाशंकर मंदिर के पास में शनि मंदिर बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर है। यहां पर शनि भगवान जी की पत्थर की मूर्ति विराजमान है, जो बहुत सुंदर है।
दीनदयाल पार्क
जटाशंकर मंदिर के पास में दमोह का एक प्रसिद्ध स्थल दीनदयाल पार्क बना हुआ है। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर है। इस पार्क में जाकर आप अच्छे समय बिता सकते हैं। पार्क में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं। पार्क के अंदर एक बड़ी सी झील पर बनी हुई है, जिसमें ढेर सारी मछलियां हैं। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
सर्किट हाउस
जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) के पास, पहाड़ी में ऊपर की तरफ सर्किट हाउस बना हुआ है। सर्किट हाउस प्राचीन है और यह पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है। यहां से आप दमोह जिले के सुंदर नजारे का आनंद ले सकते हैं।
यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। सर्किट हाउस की तलहटी पर एक झील भी बनी हुई है, जो बहुत सुंदर है। यहां से आप बरसात के समय आ सकते हैं और हरियाली से भरा माहौल देख सकते हैं, जो बहुत ही बढ़िया लगता है।
बेलाताल झील
बेलाताल झील दमोह जिले का एक सुंदर स्थान है। यह झील जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) के पास में बनी है हुई है। इस झील के बीच में साई बाबा का मंदिर बना हुआ है। इस झील में जाने के लिए पुल बना हुआ है। यह झील बहुत ही सुंदर लगती है। झील के आसपास पेड़ पौधे लगे हुए हैं। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
जटाशंकर मंदिर का पौराणिक महत्व
जटाशंकर मंदिर का उल्लेख कई स्थानीय पौराणिक कथाओं और जनश्रुतियों में मिलता है। मान्यता है कि:
- यह स्थान भगवान शिव का तपस्थल रहा है
- यहां स्वयंभू शिवलिंग विराजमान है
- भगवान शिव यहां ध्यान मुद्रा में निवास करते हैं
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जटाशंकर मंदिर में सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
जटाशंकर मंदिर का इतिहास
जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) के बारे में कहा जाता है, कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है। इस मंदिर को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। प्राचीन समय में यहां पर गुफा हुआ करती थी, जिसके अंदर शिवलिंग विराजमान था और शिवजी के ऊपर हमेशा जल टपकता रहता था।
यह स्थान बहुत ही आध्यात्मिक है। आज भी यहां पर आपको गुफा के अवशेष देखे जा सकते है। मंदिर वर्तमान समय में आधुनिक तरीके से बन गया है और बहुत ही सुंदर है। यहां पर बहुत लंबे समय से शिव भगवान जी की उपासना हो रही है और प्राकृतिक गुफा के कारण यह स्थान और भी पवित्र है।
महाशिवरात्रि का विशेष उत्सव
महाशिवरात्रि के अवसर पर जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) में भव्य आयोजन होता है। इस दिन यहां पर मेले का आयोजन होता है। इस दिन यहां पर ढेर सारी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते हैं और मंदिर में ढेर सारी आयोजन किए जाते हैं।
- रात्रि जागरण
- शिव अभिषेक
- भजन-कीर्तन
- विशाल मेला
पर्यटन की दृष्टि से जटाशंकर मंदिर
जटाशंकर मंदिर दमोह (Jatashankar Mandir Damoh) जिले का एक प्रमुख धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। अगर किसी को प्राकृतिक और धार्मिक स्थल का संगम देखना है, तो वह यहां पर आ सकता है और इस स्थान को देख सकता है। यहां पर आपको धार्मिक और प्राकृतिक स्थल देखने के लिए मिलता है। यह जगह बहुत ही सुंदर है और यहां पर आकर अच्छा लगता है।
- श्रद्धालु
- प्रकृति प्रेमी
- फोटोग्राफर
- इतिहास में रुचि रखने वाले लोग
जटाशंकर मंदिर कैसे पहुंचें (How to Reach Jatashankar Temple)
सड़क मार्ग : जटाशंकर मंदिर दमोह शहर से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। दमोह से टैक्सी, ऑटो या निजी वाहन द्वारा आसानी से मंदिर पहुंचा जा सकता है।
रेल मार्ग : जटाशंकर मंदिर का निकटतम रेलवे स्टेशन दमोह रेलवे स्टेशन है, जो जबलपुर, सागर, भोपाल और कटनी जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। आप दमोह रेलवे स्टेशन में अन्य शहरों से आसानी से आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा इस मंदिर में पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग : जटाशंकर मंदिर (Jatashankar Mandir) सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जबलपुर एयरपोर्ट है, जो दमोह से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप हवाई मार्ग से जबलपुर आ सकते हैं और उसके बाद सड़क के द्वारा इस मंदिर में पहुंच सकते हैं।
जटाशंकर मंदिर की गूगल मैप लोकेशन
जटाशंकर मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Jatashankar Temple)
जटाशंकर मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय महाशिवरात्रि और सावन सोमवार का रहता है। इस समय मंदिर में दर्शन करने का एक अलग महत्व रहता है। इस समय आकर आप मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस समय यहां पर मेला लगता है। यह मेला बहुत ही विशाल क्षेत्र में लगता है।
यहां पर तरह-तरह की दुकान लगती हैं। इस समय मंदिर में ढेर सारे कार्यक्रम होते हैं। अगर आप यहां पर पर्यटन के लिए आ रहे हैं, तो आप ठंड के समय यहां पर आ सकते हैं। ठंड का समय घूमने के लिए बेस्ट रहता है।
जटाशंकर मंदिर के आसपास दर्शनीय स्थल
जटाशंकर मंदिर के आसपास कई अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं:
- निदान फॉल (झरना)
- दमोह शहर के मंदिर
- नौरादेही अभयारण्य
- सिंगौरगढ़ का किला
- बांदकपुर श्री जागेश्वर महादेव मंदिर
- हटा का किला दमोह
निष्कर्ष
जटाशंकर मंदिर दमोह (Jatashankar Mandir Damoh)भगवान शिव की भक्ति, प्रकृति की अद्भुत रचना और आध्यात्मिक शक्ति का अनुपम संगम है। यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र भी है।
यदि आप मध्य प्रदेश में किसी पवित्र, शांत और प्राकृतिक धार्मिक स्थल की खोज में हैं, तो जटाशंकर मंदिर दमोह अवश्य जाएं। यहां का वातावरण, शिवलिंग की दिव्यता और गुफा की पवित्रता आपको एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।
