प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच से भरपूर स्थल – भैसाघाट दमोह : Beautiful Bhainsaghat Damoh Travel guide 2026

भैसाघाट दमोह शहर का एक प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर स्थल है। यह जगह मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित है। यह स्थल रानी दुर्गावती वन्य जीव अभ्यारण के अंदर स्थित है। आप यहां पर जाकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर चारों तरफ आपको जंगल का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।

अगर आप प्राकृतिक स्थल देखने में इंटरेस्टेड है, तो आपको इस जगह पर जरूर आना चाहिए और इस जगह की खूबसूरती को देखना चाहिए। इस लेख में हम आपको दमोह के भैसाघाट (Bhainsaghat) के बारे में जानकारी देंगे

Bhainsaghat Damoh
Amazing Views of Bhainsaghat Damoh

दमोह के भैसाघाट का प्राकृतिक सौंदर्य (Natural beauty of Bhaisaghat in Damoh)

दमोह का भैसाघाट (Bhainsaghat) के प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहां पर चारों तरफ जंगल, पहाड़ी और घाटी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह स्थल दमोह जिले में सिंग्रामपुर के पास में स्थित है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से जा सकते हैं। आप यहां पर अपने वाहन से आ सकते हैं।

भैसाघाट सिंग्रामपुर से करीब चार से पांच किलोमीटर घने जंगल के अंदर स्थित एक सुंदर घाट है। यहां पर आने के लिए एक खूबसूरत रास्ता है। रास्ते के दोनों तरफ जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही शानदार लगता है। सिंग्रामपुर के नजदीक खेत खलियान और गांव का दृश्य देखने के लिए मिलता है और सिंग्रामपुर से आगे जाने पर जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां परआप जंगल के अंदर आएंगे, तो आपको एक सुंदर घाट देखने के लिए मिलेगा।

इस घाट को ही भैंसाघाट के नाम से जाना जाता है। इस घाट से आप अपनी गाड़ी को ढलान वाली रोड से घाटी के ऊपर जाते हैं। इस घाटी में एक साइड पहाड़ी और दूसरी साइड जंगल के सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। धीरे-धीरे आप ऊपर बढ़ेंगे, तो पहाड़ी और दूसरे साइड नीचे तलहटी का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही शानदार लगता है।

घाटी के दोनों तरफ पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं और रास्ता बहुत ही शानदार रहता है। यहां पर आप अपनी गाड़ी धीमे चलाएं, क्योंकि यहां पर गाड़ी तेज चलाने से संतुलन बिगड़ सकता है और गाड़ी का एक्सीडेंट हो सकता है। घाटी में घुमावदार रास्ते हैं, जिससे होते हुए आप घाटी के ऊपर तक पहुंच जाते हैं।

इस घुमावदार रास्ते में बरसात के समय बहुत अच्छा लगता है। आप पहाड़ी के ऊपर पहुंचते हैं, जहां पर आपको दूर-दूर तक फैला हुआ जंगल का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर ऐसा लगता है, कि जैसे धरती हरियाली की चादर ओढ़ ली हो। यहां पर अगर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यह जगह बहुत ही सुंदर लगती है।

घाटी के ऊपर जाने पर, भैंसाघाट जलप्रपात देखने के लिए मिलता है। भैंसाघाट जलप्रपात को निदान जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है। यह जलप्रपात घाटी के ऊपर की साइड बना हुआ है। इस जलप्रपात में पहुंच कर आपको थोड़ा दूर ट्रैकिंग करनी पड़ती है और आप जलप्रपात तक पहुंच जाते हैं।

भैंसाघाट में नजारा व्यू प्वाइंट भी देखने के लिए मिलता है, जहां पर आपको दूर तक फैले हुए जंगलों का दृश्य देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यह जगह बहुत ही सुंदर लगती है। यह जगह फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट है।

जानें : दमोह में घूमने की प्रमुख जगह

भैसाघाट दमोह की यात्रा (Bhaisaghat, Damoh: A Travel Guide)

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित भैंसाघाट प्रकृति प्रेमियों और रोमांच पसंद करने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहद आकर्षक स्थल है। हरे-भरे जंगलों, ऊँची पहाड़ियों और चट्टानों के बीच स्थित यह स्थल अपने अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

भैसाघाट दमोह (Bhainsaghat Damoh)जिले के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। यह दमोह जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यहां पर आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यह दमोह जिले की जबेरा तहसील में सिंग्रामपुर में स्थित है। आप यहां पर अपने बाइक और कार से आ सकते हैं। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी आ सकते हैं, मगर यहां पर जंगल का एरिया है, इसलिए आप अपने वाहन से आएंगे, तो बेहतर रहेगा।

आप यहां पर टैक्सी या ऑटो बुक करके भी पहुंच सकते हैं और इस जगह में घूम सकते हैं। यहां पर चारों तरफ प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए मिलती है। यहां घना जंगल देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

यह स्थल जबलपुर दमोह हाईवे मार्ग पर स्थित है। जबलपुर से आने पर आप यहां पर सिंग्रामपुर आ सकते हैं। उसके बाद सिंग्रामपुर से अंदर भैंसाघाट की ओर जा सकते हैं। यहां पर आपको ढलान वाली रोड से घाटी के ऊपर जाना पड़ता है और उसके बाद आप यहां पर जलप्रपात और नजारा व्यू प्वाइंट घूम सकते हैं।

भैसाघाट दमोह में घूमने वाले स्थल

भैसाघाट (Bhainsaghat) में घूमने के लिए ढेर सारे स्थल है, जहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

भैसाघाट जलप्रपात (Bhainsaghat Fall Jabalpur)

भैसाघाट जलप्रपात भैसाघाट में घूमने का एक मुख्य स्थान है। यह जलप्रपात चट्टानों के ऊपर से बहता है और बहुत ही सुंदर लगता है। यह जलप्रपात भैसाघाट के ऊपर बना हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग से जा सकते हैं। यहां पर आप बरसात के समय आ सकते हैं। बरसात के समय जलप्रपात का दृश्य बहुत ही शानदार रहता है।

Bhainsaghat Damoh
Bhainsaghat Waterfall Damoh

नजारा व्यू प्वाइंट (Bhainsaghat Nazara Point)

नजारा व्यू प्वाइंट भैसाघाट के पास घूमने के लिए एक बढ़िया स्थान है। यह भैंसाघाट चौराहे से करीब तीन से चार किलोमीटर अंदर बना हुआ है। यहां पर जाने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर आप जंगल के रास्ते से होते हुए आराम से इस जगह पहुंच सकते हैं। यहां पर घना जंगल देखने के लिए मिलता है।

साथ ही साथ यहां पर एक व्यू प्वाइंट बना हुआ है, जहां से आप दूर तक घाटी का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर चारों तरफ जंगल और पहाड़ों का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर बहुत से लोग आकर पिकनिक बनाते हैं। यह जगह ज्यादा भीड़ वाली नहीं है, इसलिए यह बहुत ज्यादा शांत है।

सिंगौरगढ़ का किला (Singorgarh Fort)

भैसाघाट के पास में ही सिंगौंरगढ़ का किला देखने के लिए मिलता है। यह किला प्राचीन है। यह किला ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। किले तक जाने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। किले का रास्ता बहुत ही सुंदर है। किले में पहुंचकर एक प्राचीन किला देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर है। फिलहाल यह किला खंडहर अवस्था में है, मगर किले के आस-पास प्राचीन मूर्तियां और किले के अवशेष देखने लायक है।

सिंगौरगढ़ झील (Singorgarh Lake)

सिंगौंरगढ़ झील भैंसाघाट के पास स्थित एक सुंदर झील है। यह झील सिंगौंरगढ़ किले की तलहटी पर बनी हुई है। इस झील में मगरमच्छ देखने के लिए मिलते हैं। झील में जाने की मनही है। झील के पास ही बैठने की व्यवस्था है, जहां से आप बैठकर झील के सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। झील के चारों तरफ जंगल और पहाड़ों का दृश्य देखने के लिए मिलता है।

भैंसाघाट में घूमने का सही समय (Best Time to Visit Bhainsaghat)

भैंसाघाट (Bhainsaghat) में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात और ठंड का रहता है। आप यहां पर बरसात और ठंड के समय आकर, जलप्रपात और आसपास के दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर बरसात के समय में चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है।

बरसात को जलप्रपात का दृश्य भी बहुत सुंदर रहता है। जलप्रपात में भरपूर पानी रहता है और यह अपने पूरे वेग से बहता है। बरसात में आपके यहां पर आना चाहिए और इस जगह का आनंद उठाना चाहिए।

भैंसाघाट कैसे पहुंचें (How to Reach Bhainsaghat)

सड़क मार्ग : दमोह शहर से भैंसाघाट (Bhainsaghat) तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पर आने के लिए अपने निजी वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। यहां पर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी आ सकते हैं।

रेल मार्ग : भैंसाघाट का निकटतम रेलवे स्टेशन दमोह जंक्शन है, जो जबलपुर, सागर, भोपाल और कटनी से जुड़ा हुआ है। आप अन्य शहरों से दमोह में रेल मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद भैंसा घाट में सड़क मार्ग से जा सकते हैं।

हवाई मार्ग : दमोह का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जबलपुर एयरपोर्ट है, जो दमोह से लगभग 130 किमी दूर स्थित है। आप जबलपुर आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा यहां पहुंच सकते हैं।

भैसाघाट दमोह का गूगल मैप लोकेशन

भैसाघाट दमोह के पास घूमने की जगह

पर्यटकों के लिए जरूरी सुझाव

  • मानसून में फिसलन से सावधान रहें
  • गहरे पानी में न उतरें
  • कूड़ा-कचरा न फैलाएं
  • स्थानीय लोगों की सलाह मानें
  • अकेले दूर जंगल में न जाएं

निष्कर्ष

भैंसाघाट (Bhainsaghat), दमोह एक ऐसा प्राकृतिक पर्यटन स्थल है, जहां प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में दिखाई देती है। यह झरना उन लोगों के लिए आदर्श है जो भीड़-भाड़ से दूर शांत और स्वच्छ वातावरण में समय बिताना चाहते हैं।

यदि आप मध्य प्रदेश के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की खोज में हैं, तो भैंसाघाट आपकी यात्रा सूची में अवश्य होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top