दमोह का प्राचीन किला – हटा का किला : Beautiful Hatta Damoh Tourist Places, Travel guide 2026

हट्टा का किला मध्य प्रदेश के हटा तहसील में स्थित एक प्रमुख किला है। यह किला मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा तहसील में बना हुआ है। हटा दमोह (Hatta Damoh) का एक प्राचीन नगर है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह किला केन नदी के किनारे बना हुआ है। यह किला प्राचीन है।

हट्टा किला अपने स्थापत्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। इस किले में आकर आप किले की विशाल दीवार, प्राचीन बुर्ज और महल देखने के लिए मिलते हैं। यह किला इतिहास प्रेमियों के लिए मुख्य आकर्षण स्थल है।

इस लेख में हम आपको दमोह के हटा का किले के बारे में जानकारी देंगे

Hatta Damoh
Inside of Hatta Fort Damoh

दमोह के हटा किले की यात्रा

हटा मध्य प्रदेश का एक प्राचीन नगर है। हटा मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पास स्थित एक प्रमुख नगर है। हट्टा नगर केन नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। हट्टा में घूमने के लिए ढेर सारे स्थल मिलते हैं, जिनमें से हटा का किला एक प्रमुख स्थान है।

हटा में आप आसानी से सड़क मार्ग से आ सकते हैं। यहां पर आप अपने निजी वाहन से या बस के द्वारा पहुंच सकते हैं। बस आपको हटा का किला (Hatta Fort) तक पहुंच देती है, क्युकी हटा किला (Hatta Fort), हटा तहसील में बस स्टैंड के पास ही में बना हुआ है। आप बस से उतर कर डायरेक्ट इस किले में पैदल घूमने के लिए जा सकते हैं।

हटा का किला (Hatta Fort) प्राचीन है। किले के पास में ही गवर्नमेंट ऑफिस बना हुआ है। किले की देखभाल के लिए यहां पर एक सिक्योरिटी गार्ड रहता है। हटा किला (Hatta Fort) चारों तरफ से दीवारों से घिरा हुआ है। किले की दीवार काफी मोटी है। किले की दीवार में चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। किले की दीवार में आप चढ़कर आसपास के सुंदर नजारों का आनंद लेते सकते हैं।

यहां पर दूर-दूर तक आपको पेड़ पौधे और घाटी का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर केन नदी किले के पास में ही बहती है, जिसका दृश्य भी आप देख सकते हैं, जो बहुत ही आकर्षक दिखाई देता है। इन दीवारों के पास में ही आपको एक प्राचीन बावड़ी भी देखने के लिए मिलती है, जो वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए बनाई गई थी।

Hatta Damoh
Boundary of Hatta Fort

वर्तमान समय में इस बावड़ी में गंदा पानी भरा रहता है। इस बावड़ी में नीचे उतरने के लिए सीढ़ियां भी बनी हुई है। बावड़ी के पास में ही एक प्राचीन मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर पूरा पत्थरों से बना हुआ है। इस मंदिर में शंकर भगवान जी का शिवलिंग विराजमान है।

आप इन दीवारों में घूम सकते हैं। यहां पर आसपास बहुत सारे पेड़ पौधे लगे है। आप दीवार से आस-पास के नजरों का दृश्य देख सकते हैं। हटा महल के पीछे की तरफ भी ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं। गवर्नमेंट इस किले की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए पूरी तरह से खंडहर में तब्दील होते जा रहा है। पीछे पूरा जंगल बन गया है।

हटा किला (Hatta Fort) अधिकतर समय बंद ही रहता है। जब यहां पर कोई घूमने के लिए आता है। तब चौकीदार दरवाजा खोल देता है। तब आप किले के अंदर जाकर घूम सकते हैं। यह किला दो मंजिला है। किले मेंआप प्रवेश करेंगे, तो आपको एक बड़ा सा आंगन देखने के लिए मिलता है और आंगन के चारों तरफ कमरे बने हुए हैं।

आप इन कमरों में घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आपको प्राचीन समय में दीवारों पर बने हुए आले देखने के लिए मिलते हैं। प्राचीन खिड़कियां देखने के लिए मिलती हैं। आंगन में कुछ तुलसी के पेड़ लगे हुए हैं और आम के पेड़ लगे हुए हैं और किला ऐसे ही विरान पड़ा हुआ है। किले के आस-पास किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

जानें : दमोह में घूमने की प्रमुख जगह

हटा दमोह तहसील में घूमने के अन्य स्थान (Hatta Damoh Tourist Places)

हटा तहसील दमोह (Hatta Damoh) का एक प्रमुख नगर है। हटा तहसील में घूमने के लिए ढेर सारे स्थल है, जहां पर आप आराम से घूम सकते हैं। हटा दमोह (Hatta Damoh) जिले से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यहां पर आने के लिए बस की सुविधा मिल जाती है। यहां पर अपने वाहन के द्वारा भी आ सकते हैं। हटा तहसील में घूमने के लिए ढेर सारी जगह है।

Hatta Damoh
Old Burj in Hatta Fort Damoh

गौरी शंकर मंदिर

हटा में गौरी शंकर मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान शिव की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, जिसमें भगवान शिव जी दूल्हा बनकर सजे हुए हैं। इस मंदिर में आकर आप भगवान शिव के दर्शन कर सकते हैं।

चंडी माता मंदिर

चंडी माता मंदिर हटा तहसील में बना हुआ एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर चंडी माता को समर्पित है। यह मंदिर साउथ इंडियन स्टाइल में बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर लगता है। मंदिर परिसर में बहुत सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर परिसर में प्राचीन प्रतिमा विराजमान है, जिनके आप दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर मुख्य शहर में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से आ सकते हैं।

केन नदी पर बना घाट

हटा तहसील केन नदी के किनारे स्थित है। हटा तहसील में केन नदी के किनारे ढेर सारी घाट बने हुए हैं, जहां पर आप घूमने जा सकते हैं और की नदी में स्नान का आनंद उठा सकते हैं। केन यहां की प्रमुख नदी है। केन नदी में आप सुबह एवं शाम के समय जाकर अच्छा समय बिता सकते हैं।

हटा किले की वास्तुकला और संरचना

हटा का किला (Hatta Fort) मध्यकालीन स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्य विशेषताएं

  • मजबूत पत्थर की दीवारें: किले की दीवारें ऊँची और चौड़ी हैं, जो इसे सैन्य दृष्टि से मजबूत बनाती हैं।
  • गेट और प्रवेशद्वार: विशाल और मजबूती से बने गेट।
  • प्राचीन बुर्ज : किले की सुरक्षा और निगरानी के लिए।
  • आंगन और प्रांगण: किले के भीतर विशाल आंगन, जहां प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियां होती थीं।

किले के प्रत्येक हिस्से में सुरक्षा और रणनीति का अद्भुत संतुलन देखा जा सकता है।

Hatta Damoh
Inside Mahal of Hatta Fort

हटा का किला और पर्यटन

आज हटा का किला दमोह (Hatta Fort) जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आपको ऐतिहासिक जगह देखने का शौक है, तो आपको इस किले में जरूर घूमने के लिए आना चाहिए। किले के आसपास की हरियाली और शांत वातावरण इसे यात्रा के लिए और भी आकर्षक बनाता है।

पर्यटकों के लिए आकर्षण

  • मध्यकालीन स्थापत्य कला का अध्ययन
  • प्राचीन किले और टावरों का भ्रमण
  • इतिहास प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण स्थल
  • प्राकृतिक दृश्यों का आनंद

हटा का किला कैसे पहुंचे (How to Reach Hatta Fort)

सड़क मार्ग : दमोह शहर से हटा का किला सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। हट्टा का किला सड़क मार्ग के द्वारा अच्छे से कनेक्ट है। आप यह निजी वाहन या बस से आराम से आ सकते हैं। यह बस स्टैंड के बहुत करीब है, इसलिए आप यहां परआसानी से पहुंचा सकते हैं।

रेल मार्ग : हटा का दमोह रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी रेल कनेक्शन है। आप दमोह में रेल मार्ग के द्वारा आ सकते हैं और उसके बाद हटा में सड़क मार्ग के द्वारा आ सकते हैं।

हवाई मार्ग : दमोह का जबलपुर एयरपोर्ट सबसे नजदीकी हवाई मार्ग है, जो लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप जबलपुर में हवाई मार्ग के द्वारा आ सकते हैं और उसके बाद, हटा किला में सड़क मार्ग के द्वारा आ सकते हैं।

हटा के किले का गूगल मैप लोकेशन

हटा का किला घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Hatta Fort)

हट्टा किला में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का रहता है। इस समय सर्दियों का मौसम रहता है। इस समय मौसम बहुत ही सुहावना मौसम रहता है। इस समय आप आकर किले में घूम सकते हैं।

आप यहां बरसात के समय भी आ सकते हैं। बरसात के समय यहां चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। मानसून में किले का प्राकृतिक सौंदर्य अद्भुत होता है, लेकिन फिसलन और सुरक्षित यात्रा पर ध्यान दें।

हटा का किला के आसपास दर्शनीय स्थल

पर्यटकों के लिए सुझाव

  • आरामदायक जूते पहनें, क्योंकि किले की दीवारों और पहाड़ियों पर चलना पड़ सकता है।
  • पानी और आवश्यक वस्तुएं साथ रखें।
  • किले के प्राचीन हिस्सों पर चढ़ने में सावधानी बरतें।
  • किले और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का सम्मान करें।

निष्कर्ष

हटा का किला, दमोह मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर का एक अनमोल हिस्सा है। यह किला न केवल इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षक स्थल है, बल्कि पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों और मध्यकालीन स्थापत्य कला का जीवंत अनुभव भी प्रदान करता है।

यदि आप दमोह जिले या बुंदेलखंड क्षेत्र की यात्रा कर रहे हैं, तो हटा का किला अवश्य देखें। इसकी भव्यता, प्राकृतिक वातावरण और ऐतिहासिक महत्व आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बना देगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top