प्रियदर्शनी पॉइंट पचमढ़ी के एक प्रमुख दर्शनीय स्थान में से एक है। यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण से घिरा हुआ है। प्रियदर्शनी पॉइंट मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में स्थित है। यहां पर आकर आप सतपुड़ा की पर्वत श्रृंखलाएं, गहरी घाटियों और घने जंगलों का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।
आप अगर शांति की तलाश में है, तो आपके यहां पर जरूर घूमने के लिए आना चाहिए। इस लेख में हम आपको पचमढ़ी के प्रियदर्शनी पॉइंट (Priyadarshini Point) के बारे में जानकारी देंगे

प्रियदर्शनी पॉइंट की प्राकृतिक सुंदरता
प्रियदर्शिनी प्वाइंट (Priyadarshini Point) एक मनोरम दृश्य का प्रदान करना वाला स्थल है। प्रियदर्शनी पॉइंट पचमढ़ी में खोजा जाने वाला पहला व्यू प्वाइंट है। प्रियदर्शनी पॉइंट प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यह जगह चारों तरफ से जंगल से घिरी है। प्रियदर्शनी प्वाइंट पचमढ़ी मुख्य शहर से तीन से चार किलोमीटर दूर है।
यहां पर आप आराम से पहुंच सकते हैं और यहां पहुंचकर आप पचमढ़ी के सुंदर सतपुड़ा की घाटियों के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। प्रियदर्शिनी प्वाइंट (Priyadarshini Point) पर पहुंचने के लिए आपको थोड़ी सी ट्रेकिंग करनी पड़ती है, मगर यह ट्रैकिंग इस जगह पर आकर, सफल साबित होती है, क्योंकि इस जगह की सुंदरता बहुत ही शानदार है।
यहां पर चारों तरफ हरे भरे पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यहां का वातावरण शांत और ठंडा है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां पर घाटियों का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य देखा जा सकता है। आप अगर शांतिपूर्वक समय बिताना चाहते हैं, तो यहां पर आ सकते हैं।
यहां पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती है, इसलिए यहां पर आप सुकून भरा समय बिता सकते हैं। यहां पर बैठकर चिड़ियों की आवाज सुनने, पहाड़ियों और घाटियों का दृश्य देखने का अलग अनुभव रहता है। यहां पर बैठने के लिए चेयर बनी हुई है, जहां पर बैठकर आप इस जगह की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।
जानें : पचमढ़ी में घूमने की जगह
प्रियदर्शनी पॉइंट की यात्रा (A Trip to Priyadarshini Point)
प्रियदर्शिनी पॉइंट पचमढ़ी के सबसे सुंदर और आकर्षक स्थान में से एक है। प्रियदर्शिनी पॉइंट पचमढ़ी (Priyadarshini Point Pachmarhi) से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आने के लिए आपको जिप्सी की सुविधा मिल जाती है। आप जिप्सी के द्वारा यहां पर आराम से पहुंच सकते हैं।
अगर आप यहां पर एडवेंचरस राइड करना चाहते हैं, तो आप यहां पर साइकिल से आ सकते हैं। साइकिल से आप इस जगह पर आकर घूम सकते हैं। प्रियदर्शिनी व्यू प्वाइंट पचमढ़ी (Priyadarshini Viewpoint Pachmarhi) से चौरागढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित है। चौरागढ़ जाने वाली रोड से आपको 400 से 500 मीटर अंदर जंगल के अंदर जाना पड़ता है। इस दूरी को आपको पैदल तय करना होता है।
इस दूरी में आपको जंगल का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर बड़े-बड़े और हरे भरे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिनके बीच से होते हुए आप इस व्यू पॉइंट तक जाते हैं। प्रियदर्शिनी पॉइंट (Priyadarshini Point) में पहुंचकर आपको एक खूबसूरत व्यू प्वाइंट देखने के लिए मिलता है, जो पचमढ़ी के सबसे सुंदर और शांति व्यू प्वाइंट में से एक है।
यहां पर पहुंच कर आप सतपुरा पहाड़ियों का दृश्य और आसपास की घाटियों का शानदार नजारा देख सकते हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। इस व्यू प्वाइंट में आपको आकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर आपको सूर्योदय और सूर्यास्त का बहुत ही शानदार नजारा देखने के लिए मिलता है। यह जगह प्राकृतिक प्रेमियों और फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया है।
यहां पर आकर आप प्राकृतिक वातावरण में फोटोग्राफी कर सकते हैं, जो बहुत ही खूबसूरत आती है। यहां पर ठंडी ठंडी हवा चलती है, जो बॉडी में टच होती है और एक अलग एहसास दिलाता है। यहां पर आप यहां पर बैठने की व्यवस्था है, जहां पर आप बैठकर चारों तरफ के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
आप यहां पर खाने पीने का सामान लेके आ सकते हैं, क्योंकि यहां पर ज्यादा कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर एक दो स्टाल लगे रहते हैं, जहां से आपको खाने-पीने का थोड़ा बहुत सामान मिल जाता है। यहां पर घाटी के किनारे में रॉड लगी हुई है, जिससे कोई भी दुर्घटना नहीं हुए। आप यहां पर घाटी के किनारे खड़े होकर पूरी घाटी को देख सकते हैं।
यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ या अकेले जाकर बहुत अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर बहुत ज्यादा शांति है।
प्रियदर्शिनी पॉइंट का इतिहास (History of Priyadarshini Point)
प्रियदर्शिनी पॉइंट (Priyadarshini Point) का ऐतिहासिक महत्व भी बहुत अधिक है। 1857 में ब्रिटिश अधिकारी कैप्टन जेम्स फॉर्सिथ ने पचमढ़ी की खोज की थी और इस प्वाइंट की खोज भी उन्ही के द्वारा की थी। इस खूबसूरत व्यू प्वाइंट का नाम पहले फोरसिथ प्वाइंट था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर प्रियदर्शिनी प्वाइंट रख दिया गया। यह पॉइंट पचमढ़ी में खोजे जाने वाला पहला व्यू पॉइंट है।
इस जगह का नाम प्रियदर्शिनी प्वाइंट इसलिए रखा गया है, क्योकि श्रीमती इंदिरा गांधी यह जगह बहुत पसंद थी। श्रीमती इंदिरा गांधी इस जगह पर घूमनी के लिए आती थी। श्रीमती इंदिरा गांधी का बचपन का नाम प्रियदर्शनी था इसलिए इस जगह को प्रियदर्शिनी प्वांइट कहा जाता है।
प्रियदर्शिनी पॉइंट का प्राकृतिक सौंदर्य
प्रियदर्शिनी पॉइंट (Priyadarshini Point) प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत आकर्षक स्थल है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और शांति चाहने वालों के लिए आदर्श है।
प्राकृतिक विशेषताएं
- सतपुड़ा की पर्वत श्रृंखलाएं
- गहरी घाटियाँ और ऊँचे पहाड़
- घने साल और सागौन के जंगल
- स्वच्छ और शीतल वातावरण
प्रियदर्शिनी पॉइंट से दिखाई देने वाला दृश्य
यहाँ से दिखने वाला दृश्य पूरे पचमढ़ी क्षेत्र का विस्तृत नज़ारा प्रस्तुत करता है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यह पॉइंट अत्यंत सुंदर लगता है।
मुख्य दृश्य
- दूर-दूर तक फैले जंगल
- पहाड़ियों के बीच घाटियाँ
- सुबह की धुंध और ठंडी हवा
- सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य
प्रियदर्शिनी पॉइंट का पर्यटन महत्व
प्रियदर्शिनी पॉइंट (Priyadarshini Point) पचमढ़ी आने वाले हर पर्यटक की सूची में शामिल रहता है।
पर्यटन के लिए आकर्षण
- पचमढ़ी का सबसे पुराना व्यू पॉइंट
- फोटोग्राफी के लिए उत्तम स्थान
- परिवार और कपल्स के लिए शांत जगह
- प्राकृतिक दृश्य का आनंद
प्रियदर्शिनी पॉइंट के पास घूमने की जगहें
- बड़ा महादेव गुफा
- चौरागढ़
- राजेंद्र गिरी पॉइंट
- जटाशंकर मंदिर
- पचमढ़ी झील
- कैथोलिक चर्च
- नागद्वार
- पांडव गुफा
प्रियदर्शिनी पॉइंट कैसे पहुंचें (How to reach Priyadarshini Point)
सड़क मार्ग : प्रियदर्शिनी पॉइंट (Priyadarshini Point) पचमढ़ी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। टैक्सी और स्थानीय वाहन आसानी से उपलब्ध हैं। यहां पर आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर आप जिप्सी के द्वारा आराम से पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग : पचमढ़ी का निकटतम रेलवे स्टेशन पिपरिया जंक्शन (लगभग 55 किमी) है। आप पिपरिया रेलवे स्टेशन में अन्य शहरों से आराम से आ सकते हैं और उसके बाद पचमढ़ी में सड़क के द्वारा आ सकते हैं।
हवाई मार्ग : पचमढ़ी का निकटतम हवाई अड्डा भोपाल एयरपोर्ट है। आप भोपाल में वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद पचमढ़ी में सड़क मार्ग के द्वारा या रेल मार्ग के द्वारा आराम से पहुंच सकते हैं।
प्रियदर्शिनी पॉइंट का गूगल मैप लोकेशन
प्रियदर्शिनी पॉइंट में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Priyadarshini Point)
प्रियदर्शिनी पॉइंट (Priyadarshini Point) में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात और ठंड का रहता है। बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है और छोटे-छोटे जलधारा देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। मानसून में हरियाली और बादलों का सुंदर दृश्य देखने मिलता है।
आप यहां पर बरसात के समय जाकर अच्छा समय बिता सकते हैं, मगर बरसात के समय यहां फिसलन होती है, तो आपको ध्यान रखना पड़ता है। आप यहां पर ठंड के समय आकर भी बेहतर समय बिता सकते हैं।
पर्यटकों के लिए सुझाव
- सुबह या शाम के समय जाएं
- कैमरा और दूरबीन साथ रखें
- बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें
- कूड़ा-कचरा न फैलाएं
- वन क्षेत्र के नियमों का पालन करें
निष्कर्ष
प्रियदर्शिनी पॉइंट (Priyadarshini Point) पचमढ़ी प्राकृतिक सुंदरता, शांति और मनोरम दृश्यों का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह स्थान पचमढ़ी की पहचान और पर्यटन की आत्मा को दर्शाता है।
यदि आप पचमढ़ी घूमने जा रहे हैं, तो प्रियदर्शिनी पॉइंट को अपनी यात्रा सूची में अवश्य शामिल करें। यहाँ बिताया गया समय आपको प्रकृति के और भी करीब ले जाएगा।
