कामकंदला किला और मंदिर बिलहरी कटनी : Beautiful Kamkandla Fort Katni, Travel guide 2026

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बिलहरी क्षेत्र में बना हुआ कामकंदला किला अपने स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है। यह किला बिलहरी मुख्य क्षेत्र में बना हुआ है। इस किले के अंदर देखने के लिए ढेर सारे स्थल हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं और प्राचीन इतिहास के बारे में जान सकते हैं। यहां पर प्राचीन मंदिर भी बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है।

इस लेख में हम आपको बिलहरी क्षेत्र के कामकंदला किले (Kamkandla Fort) के बारे में बताएंगे

Kamkandla Fort Katni
Kamkandla Fort Katni

कामकंदला किला और मंदिर की यात्रा (Kamkandla Fort and Temple Trip)

कामकंदला का किला (Kamkandla Fort) कटनी जिले के ऐतिहासिक स्थल बिलहरी में स्थित है। यह किला बिलहरी मुख्य शहर में बना हुआ है। इस किले में आप आसानी से सड़क मार्ग से आ सकते हैं। यह किला घनी आबादी के भीतर बना हुआ है। किले तक पहुंचाने के लिए आपको सकरा मार्ग है, जिससे होते हुए आप इस किले में जा सकते है।

कामकंदला किले (Kamkandla Fort) में पहुंचकर आप इस किले को देख सकते हैं, जो प्राचीन है और बहुत सुंदर है। इस किले के अधिकतर भाग अभी भी देखने लायक है। किले के अंदर प्राचीन मूर्तियां हैं, जिन्हें संभाल कर यहां पर रखा गया है। कामकंदला किला में आपको बुंदेलखंड के गौरवशाली अतीत की झलक देखने मिलती है।

कामकंदला का किला (Kamkandla Fort) कटनी जिले के बिलहरी टाउन में बना हुआ है। बिलहरी टाउन कटनी जिले से 15 किलोमीटर दूर है। यहां पर आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर अपने निजी वाहन या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं। अगर आप अपने निजी वाहन से यहां आते हैं, तो आप किले के बाहर तक पहुंच सकते हैं। आप यहां पर बाइक से आएंगे, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि इस किले में पहुंचने का रास्ता सकरा है।

कामकंदला का किला (Kamkandla Fort) बिलहरी शहर के बीच में बना हुआ है, तो इस किले में कार से आना मुश्किल हो सकता है। बाइक वगैरह यहां पर आराम से जा सकती है। अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आते हैं, तो आपको मुख्य रोड में उतार दिया जाता है। उसके बाद आपको इस किले तक पैदल जाना पड़ता है।

कामकंदला किला (Kamkandla Fort) पहुंचकर, यहां आपको प्रवेश द्वार देखने के लिए मिलता है, जो अधिकतर समय बंद रहता है। मगर आप इसमें जा सकते हैं। इसका दरवाजा खोल कर आप इस किले के अंदर जा सकते हैं। यहां पर अंदर चौकीदार रहता है, तो कोई दिक्कत नहीं होती है।

कामकंदला किला (Kamkandla Fort) में प्रवेश करते ही सबसे पहले आपको यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो प्राचीन है और बहुत सुंदर है। हनुमान जी की प्रतिमा में सिंदूरी रंग की और बहुत ही आकर्षक लगती है। यह प्रतिमा किले के प्रवेश द्वार के पास स्थापित है।

हनुमान प्रतिमा के दर्शन करने के बाद, आगे जाने पर प्राचीन बावड़ी देखने के लिए मिलती है। यह बावड़ी पानी से भरी है और इसमें जो पानी है, वह पानी गंदा है। वैसे यह बावड़ी प्राचीन समय में बरसात के पानी कोई स्टोर करने के लिए बनाई गई थी। मगर इसका पूरा पानी गंदा कर दिया गया है और इसकी सफाई भी नहीं की जाती है।

यह बावड़ी पूरी तरह पत्थर से बनी हुई है और बावड़ी में नीचे जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। बावड़ी के ऊपर एक प्लेटफार्म बना हुआ है, जो पत्थर का बना हुआ है, जो बहुत सुंदर लगता है और बावड़ी को एक अलग लुक देता है। बावड़ी देखने के बाद आप किले के अंदर जा सकते हैं। किले में प्रवेश करने के लिए छोटा सा प्रवेश द्वार है।

आप किले के अंदर जाएंगे, तो आपके यहां पर एक छोटा सा महल देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुन्दर है और अच्छी हालत में है। आप इस महल के अंदर जा सकते हैं और इस महल में घूम सकते हैं। इस महल में आपको ढेर सारी प्राचीन प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती हैं, जो पूरी पत्थर से बनी हुई है और यह प्रतिमाएं जैन धर्म और हिंदू धर्म की है। यह प्रतिमाएं बहुत ही सुंदर लगती है।

इन प्रतिमाओं को यहां पर संभाल कर रखा गया है। साथ ही साथ यहां पर आपको छत और दीवारों पर बनी हुई सुंदर पेंटिंग भी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। यह महल बुंदेला स्टाइल में बना हुआ है। महल के ऊपरी सिरे पर कंगूरे निकले हुए हैं, जो उसकी शोभा को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। मगर समय के साथ यह महल नष्ट होते जा रहा है।

इस महल के बाजू में ही एक छोटा सा गार्डन बना हुआ है, जहां पर पेड़ पौधे लगे हुए हैं और यहां पर एक और प्राचीन समय का यंत्र देखने के लिए मिलता है, जिसे कोल्हू कहा जाता है। प्राचीन समय में कोल्हू का उपयोग तेल निकालने के लिए किया जाता था। आज भी इस जगह को संभाल कर रखा गया है और आप इसे देख सकते हैं।

कामकंदला किला (Kamkandla Fort) के अंदर एक और छोटा सा खंडहर बना हुआ महल देखा जा सकता है, जो प्राचीन समय में शायद आबाद रहा होगा। मगर वर्तमान समय में यह पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो गया है। यहां पर आपको खड़ी हुई दीवारें बस देखने के लिए मिलती है। ऊपर यहां पर छत नहीं है। आप इस जगह को देख सकते हैं और इस जगह की प्राचीनता का अनुभव लगा सकते हैं।

कामकंदला किला (Kamkandla Fort) चारों तरफ से बाउंड्री एरिया से घिरा हुआ है। इस किले के पास ही में एक ऊंचा सा चबूतरा देखने के लिए मिलता है, जहां पर मंदिर के अवशेष देखे जा सकते हैं। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। मंदिर के मंडप में नंदी भगवान विराजमान है और गर्भगृह में शिवलिंग विराजमान है। वैसे अभी वर्तमान में यह मंदिर खंडहर अवस्था में है। आप इस मंदिर को देख सकते हैं।

जानें : कटनी में घूमने की प्रमुख जगह

कामकंदला किले की वास्तुकला

कामकंदला किले की बनावट उस समय की निर्माण कला और सामरिक सोच को दर्शाती है। यह किला बुंदेला स्टाइल में बना हुआ है और बहुत सुंदर है।

वास्तुशिल्प की विशेषताएं

  • चुने और गारे से निर्मित दीवारें
  • किले के ऊपरी सिरा पर बने कंगूरे
  • प्रवेश द्वार छोटा है मगर भव्य है
  • किले की आंतरिक दीवारों पर बनी हुई सुंदर पेंटिंग
  • आंतरिक प्रांगण और संरचनाएं

पर्यटन की दृष्टि से कामकंदला किला

आज के समय में कामकंदला किला एक उभरता हुआ पर्यटन स्थल है। अगर आपको ऐतिहासिक जगह में देखने में रुचि है, तो आपको इस जगह जरूर आना चाहिए और इस किले को देखना चाहिए। यह किला प्राचीन है और यहां पर ढेर सारी प्राचीन मूर्तियां और वस्तुएं हैं, जो देखने लायक है।

पर्यटकों के लिए आकर्षण

  • ऐतिहासिक वातावरण
  • शांत और प्राकृतिक परिवेश
  • फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त स्थल
  • प्राचीन मूर्तियां
  • प्राचीन हिंदू मंदिर
  • पत्थर से बनी हुई बावड़ी

कामकंदला किले के आसपास घूमने की जगहें

कामकंदला किला कैसे पहुँचें (How to reach Kamkandla Fort)

सड़क मार्ग : कामकंदला का किला कटनी के बिलहरी क्षेत्र में बना हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आ सकते हैं। यहां पर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट या अपने निजी वाहन से आ सकते हैं।

रेल मार्ग : बिलहरी का निकटतम रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन है। कटनी रेलवे स्टेशन से इस जगह पर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं।

हवाई मार्ग : कटनी का निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर एयरपोर्ट है। अपने अन्य सिटी से वायु मार्ग के द्वारा जबलपुर आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा इस जगह पर आ सकते हैं।

कामकंदला किला का गूगल मैप लोकेशन

कामकंदला किला घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Kamkandla Fort)

कामकंदला किला में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। कामकंदला किला में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। कामकंदला किला बिलहरी टाउन में बना है। बिलहरी टाउन में ढेर सारे पुरातात्विक स्थल है, जिनमें से कामकंदला भी एक है। आप यहां पर ठंड में आ सकते हैं और सभी स्थानों की सैर कर सकते हैं।

निष्कर्ष

कामकंदला किला, कटनी इतिहास, प्रेम और बलिदान की अमर कथा का साक्षी है। यह किला बुंदेलखंड की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है और हमें अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ता है।

यदि आप मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों में रुचि रखते हैं, तो कामकंदला किला अवश्य देखें। यह अनुभव न केवल ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि भावनात्मक रूप से भी आपको समृद्ध करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top