भीमगढ़ बांध सिवनी – इतिहास, निर्माण, जलाशय क्षमता और पर्यटन गाइड
संजय सरोवर बांध, जिसे भीमगढ़ बांध के नाम से भी जाना जाता है। भीमगढ़ बांध मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह बांध सिवनी जिले के छपारा में स्थित है। यहां पर आकर आप इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं।
भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) चारों तरफ से पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। यह बांध दुनिया का एकमात्र मिट्टी का बांध है, जो सिविल इंजीनियरिंग एक अद्भुत नमूना है। अगर आप प्राकृतिक स्थल देखने के शौकीन है, तो आपको इस जगह घूमने के लिए आना चाहिए और इस जगह की सुंदरता को देखना चाहिए।
इस लेख में हम आपको भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) के बारे में जानकारी देंगे
संजय सरोवर बांध या भीमगढ़ बांध की यात्रा
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) जिले की प्रमुख जल संसाधन परियोजनाओं में से एक है। यह बांध न केवल सिंचाई और जल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण एक उभरते हुए पर्यटन स्थल के रूप में भी जाना जाने लगा है। घने जंगलों, पहाड़ियों और विशाल जलाशय से घिरा भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और स्थानीय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
भीमगढ़ बांध सिवनी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह बांध सिवनी जिले में छपारा तहसील के पास स्थित है। इस बाँध की यात्रा करने के लिए पहले आपको छपरा तहसील आना पड़ता है। छपरा तहसील से आप भीमगढ़ जलाशय की ओर जा सकते हैं। छपारा सिवनी जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं।
छपारा तहसील जबलपुर नागपुर हाईवे पर स्थित है। यहां पर आप बस के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आने में कोई भी दिक्कत नहीं होती है। यह बांध छपरा तहसील से करीब 15 किलोमीटर अंदर भीमगढ़ गांव में बना हुआ है। बांध तक आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर आप अपने वाहन से या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा सकते हैं।
छपरा तहसील से भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) तक आने का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है। बांध के रास्ते में जंगल, पहाड़ और खेत का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आपको ढेर सारे धार्मिक स्थल भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर रास्ते में खुर्सीपार ग्राम में एक विशाल शिव भगवान जी की मूर्ति देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती हैं। आप यहां जाकर शिव मूर्ति के दर्शन कर सकते हैं।
आगे रास्ते में जाने में वन देवी माँ बंजारी माता मंदिर बना है। गांव के लोगों में बंजारी माता के प्रति बहुत श्रद्धा है। आप यहां पर आते हैं, तो बंजारी में माता के चरणों में सर झुका कर आगे बढ़ सकते हैं। इस तरह रास्ते में धार्मिक स्थलों के दर्शन और प्राकृतिक दृश्य का आनंद लेते हुए आप खपा ग्राम तक पहुंच जाते हैं।
खाप ग्राम के आगे भीमगढ़ गांव पड़ता है। भीमगढ़ गांव से पहले ही वैनगंगा नदी बहती है। संजय सरोवर बांध वैनगंगा नदी पर बना हुआ है। यह बांध खापा ग्राम से करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर आराम से जा सकते हैं। यहां पर आने के लिए सड़क अच्छी है, मगर सड़क ज्यादा चौड़ी नहीं है।
आप यहां पर बाइक और कार से आराम से पहुंच सकते हैं। सड़क कहीं-कहीं पर खराब है। सड़क के दोनों तरफ आपको जंगल और पहाड़ों का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर गांव वाले एरिया में खेत का दृश्य देखा जा सकता है। उसके बाद आपको जंगल और पहाड़ों का दृश्य देखने के लिए मिलता है। इन सभी दृश्यों का आनंद लेते हुए आप भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) तक पहुंच जाते हैं।
भीमगढ़ बांध एशिया का पहला मिट्टी का बांध है। यह बांध बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। बांध के चारों तरफ पहाड़ों और जंगलों को सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह बांध भीमगढ़ गांव के नजदीक है, इसलिए इस बांध को भीमगढ़ बांध के नाम से जाना जाता है।
यहां पर आप अपनी गाड़ी कर सकते हैं। उसके बाद बांध में घूम सकते हैं। आप यहां पर बांध के ऊपर अपनी गाड़ी भी लेकर जा सकते हैं और गाड़ी से पूरे बांध में घूम सकते हैं। यह बांध काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर है।
भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) का भराव क्षेत्र बहुत ही विशाल है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। बांध के आस-पास का एरिया पहाड़ी वाला है, जो बहुत ही आकर्षक है। यहां पर आप बांध के गेट की तरफ जा सकते हैं और गेट का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। बांध का सबसे अद्भुत दृश्य बरसात के समय देखने के लिए मिलता है, जब बांध के गेट खोले जाते हैं और पानी का प्रभाह बहुत तेज रहता है और पानी बहुत तीव्र गति से बहता है। तब यह बांध बहुत ही सुंदर लगता है।
भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) के पास में ही एक हाइड्रो पावर जेनरेट प्लांट बना हुआ है, जहां पर बिजली का उत्पादन किया जाता है। साथ ही साथ यहां पर नहर भी निकलती है, जो आस-पास के एरिया को संचित करती है। आप यहां पर पहाड़ी एरिया देख सकते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगता है।
जानें : सिवनी में घूमने की प्रमुख जगह
भीमगढ़ बांध का इतिहास
भीमगढ़ बांध का निर्माण जल संकट और कृषि सिंचाई की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया था। सिवनी जिला लंबे समय से कृषि पर आधारित रहा है, जहाँ मानसून पर अत्यधिक निर्भरता थी। बांध के निर्माण से पहले आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई की सीमित सुविधाएँ, पीने के पानी की समस्या, वर्षा जल का अपव्यय जैसी समस्याएँ थीं। भीमगढ़ बांध के बनने के बाद इन समस्याओं में काफी हद तक सुधार हुआ और क्षेत्र में कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई।
भीमगढ़ बांध का निर्माण और संरचना
भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) को आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग करके बनाया गया है। भीमगढ़ बांध को बनाने के लिए मिट्टी का और पत्थरों का प्रयोग किया गया है। यह एशिया का सबसे पहले मिट्टी का बांध है। यह बांध वैनगंगा नदी पर बना हुआ है। यह बांध मुख्य रूप से वर्षा जल को संग्रहित कर सिंचाई और जल प्रबंधन के लिए उपयोग में लाया जाता है।
बांध की प्रमुख विशेषताएँ
- मजबूत मिट्टी संरचना
- विशाल जलाशय क्षेत्र
- मानसून में अधिकतम जल संग्रह क्षमता
- कृषि क्षेत्रों तक जल वितरण व्यवस्था
यह बांध आसपास के कई गाँवों के लिए जीवनरेखा के समान है।
भीमगढ़ बांध का प्राकृतिक और पर्यटन महत्व
हाल के वर्षों में भीमगढ़ बांध (Bhimgarh Dam) एक लोकप्रिय पिकनिक और नेचर टूरिज्म स्पॉट के रूप में उभर रहा है। बरसात और ठंड के समय यह बांध घूमने के लिए एक मुख्य पर्यटन स्थल है। बरसात के समय आप आकर बांध के सबसे सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
पर्यटकों के लिए आकर्षण
- शांत और खुला वातावरण
- सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य
- हरियाली और जल का संगम
- फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन लोकेशन
भीमगढ़ बांध में घूमने का सही समय (Best Time to Visit Bhimgarh Dam)
भीमगढ़ बांध में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात का रहता है। इस समय आप आकर बांध का सुंदर नजारा देख सकते हैं। इस समय बांध के गेट ओपन किए जाते हैं, जिससे यहां का बहुत ही अद्भुत दृश्य देखने के लिए मिलता है।
बांध इस समय पानी से पूरी तरह भरा रहता है और बहुत ही सुंदर दिखता है। बांध के चारों तरफ हरियाली देखी जा सकती है। आप यहां ठंड के समय भी घूमने के लिए आ सकते हैं। ठंड के समय भी बांध का आस-पास का दृश्य देखने लायक रहता है। सर्दियों में मौसम ठंडा और सुहावना होता है। गर्मियों में यहाँ तापमान अधिक हो सकता है, इसलिए सुबह या शाम का समय उपयुक्त माना जाता है।
भीमगढ़ बांध कैसे पहुँचे (How to Reach Bhimgarh Dam)
सड़क मार्ग : सिवनी शहर से भीमगढ़ बांध सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। स्थानीय टैक्सी और निजी वाहन उपलब्ध हैं। इस बांध में आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। बांध में आप अपने निजी वाहन से या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं। बांध छपरा तहसील के पास में स्थित है।
रेल मार्ग : भीमगढ़ बांध का निकटतम रेलवे स्टेशन सिवनी रेलवे स्टेशन या लखनादौन रेलवे स्टेशन है। आप अपनी सुविधा के अनुसार लखनादौन या सिवनी आ सकते हैं और उसके बाद भीमगढ़ बांध घूमने के लिए आ सकते हैं।
हवाई मार्ग : भीमगढ़ बांध निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर एयरपोर्ट है, जो लगभग 150 किमी की दूरी पर स्थित है।
भीमगढ़ बांध का गूगल मैप लोकेशन
आसपास घूमने की जगहें
भीमगढ़ बांध के आसपास कई दर्शनीय स्थल हैं:
- पेंच नेशनल पार्क
- आदेगांव का किला
- मठ घोघरा धाम
- स्थानीय जंगल और पहाड़ी क्षेत्र
इन सभी स्थानों को मिलाकर एक शानदार वीकेंड ट्रिप बनाई जा सकती है।
पर्यटकों के लिए उपयोगी सुझाव
- बांध क्षेत्र में सुरक्षा नियमों का पालन करें
- गहरे पानी में जाने से बचें
- साफ-सफाई बनाए रखें
- मानसून में फिसलन से सावधान रहें
- स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें
निष्कर्ष
भीमगढ़ बांध सिवनी न केवल एक महत्वपूर्ण जल संसाधन परियोजना है, बल्कि यह क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन क्षमता का भी प्रतीक है। सिंचाई, जल आपूर्ति और पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ यह स्थान शांति और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य है।
यदि आप सिवनी जिले के शांत और सुंदर पर्यटन स्थलों की तलाश में हैं, तो भीमगढ़ बांध अवश्य देखें।
