नवग्रह शनि मंदिर और त्रिवेणी घाट उज्जैन : Beautiful Shani Navgrah Mandir Ujjain, Travel Guide 2026

नवग्रह शनि मंदिर उज्जैन के पास घूमने के लिए प्रमुख धार्मिक स्थान में से एक है। यहां पर पवित्र त्रिवेणी घाट भी देखने के लिए मिलता है, जो मंदिर के पास में बना हुआ है। यह स्थल बहुत ही प्राचीन है।

माना जाता है, कि इस स्थल की स्थापना महाराजा विक्रमादित्य के द्वारा की गई थी। आप यहां पर आकर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं और अच्छा अनुभव कर सकते हैं। इस लेख में हम उज्जैन के प्रसिद्ध नवग्रह शानी मंदिर (Shani Navgrah Mandir) के बारे में जानकारी देंगे

Shani Navgrah Mandir Ujjain
Shani Navgrah Mandir Ujjain

उज्जैन के प्रसिद्ध नवग्रह शनि मंदिर और त्रिवेणी घाट की यात्रा (Trip to the famous Navagraha Shani Temple and Triveni Ghat in Ujjain)

मध्य प्रदेश का उज्जैन शहर धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। उज्जैन शहर में ढेर सारी मंदिर बने हुए हैं, जहां पर जाकर आप घूम सकते हैं और मंदिरों में दर्शन कर सकते हैं। यहां पर हर मंदिर की प्राचीन मान्यता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के पास में ही प्राचीन शानी मंदिर बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर है और अपने धार्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है।

नवग्रह शानी मंदिर उज्जैन (Shani Navgrah Mandir Ujjain) से करीब 6 किलोमीटर दूर उज्जैन इंदौर मार्ग पर बना है। यह मंदिर मुख्य मार्ग पर बना हुआ है, इसलिए यहां पर आने में कोई भी दिक्कत नहीं होती है। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से पहुंच सकते हैं। आप इंदौर से उज्जैन जाने वाली बस से यहां पर आ सकते हैं और मंदिर के पास उतार सकते हैं।

नवग्रह शानी मंदिर (Shani Navgrah Mandir) शिप्रा नदी के किनारे बना हुआ है। मंदिर के पास में ही त्रिवेणी संगम देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर है। त्रिवेणी संगम का महत्व बहुत ज्यादा है। कहा जाता है, कि यहां पर तीन पवित्र नदियों का संगम हुआ है और संगम स्थल होने के कारण यहां पर स्नान करने से पुण्य मिलता है। आप मंदिर में आकर घूम सकते हैं।

नवग्रह शानी मंदिर (Shani Navgrah Mandir) बहुत ही अच्छी तरह से बना हुआ है। मंदिर का परिसर बहुत ही सुंदर है। मंदिर परिसर में मुख्य प्रतिमा शनि भगवान जी की देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर है। यहां पर शनि भगवान जी के साथ में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, राहु, केतु जी का समर्पित मंदिर बने हुए हैं।

इन सभी देवताओं के मंदिर अलग-अलग बने हुए हैं और अलग-अलग मंदिरों में देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान है। शनि भगवान की सबसे शक्तिशाली ग्रह माने जाते हैं, इसलिए लोग इन की पूजा करने के लिए आते हैं। शनि देवता को न्याय के देवता माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शनि सर्वोच्च न्यायाधीश और शिक्षक हैं। वह गलत काम करने वाले को न्याय के अनुसार ही सजा देते हैं।

इस मंदिर में शनिवार के दिन बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत सारे लोग शनि भगवान जी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन आते हैं और शनि भगवान जी की पूजा करते हैं। यहां पर शनि भगवान जी को तेल चढ़ाया जाता है, जिससे उनकी कृपा प्राप्त हो सके। मंदिर परिसर में शंकर भगवान जी का मंदिर भी बना हुआ है, जिनकी आप दर्शन कर सकते हैं।

नवग्रह शानी मंदिर (Shani Navgrah Mandir) के पास में ही त्रिवेणी घाट का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यहां पर घाट के किनारे बैठने की व्यवस्था है, जहां पर आप बैठकर घाट के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। त्रिवेणी घाट में तीन पवित्र नदियों का संगम हुआ है। यहां पर खान नदी और शिप्रा नदी का संगम देखने के लिए मिलता है।

त्रिवेणी संगम के कहानी में अदृश्य नदी सरस्वती है, जो गुप्त तरीके से यहां पर मिलती है। यहां पर आप घाट के किनारे बैठ सकते हैं और नदी के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। आस-पास का नजारा बहुत सुंदर है। यहां पर आकर आप शांतिपूर्वक अच्छा समय बिता सकते हैं।

इस मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ शनि शास्त्री अमावस्या के दिन लगता है, क्योंकि इस दिन का बहुत अधिक महत्व रहता है। इस दिन मेले का भी आयोजन किया जाता है। इस आप आकर शनि भगवान जी के ऊपर तेल चढ़ा सकते हैं। इस दिन हजारों श्रद्धालु जाकर शनि भगवान जी के ऊपर तेल चढ़ाते हैं। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय व्यतीत कर सकते हैं।

शनि नवग्रह मंदिर का धार्मिक महत्व

उज्जैन को प्राचीन काल से ज्योतिष और खगोल विद्या की राजधानी माना जाता रहा है। इसी कारण यहां नवग्रहों से जुड़े मंदिरों का विशेष महत्व है।

  • मान्यता है कि शनि नवग्रह मंदिर में पूजा करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव कम होते हैं
  • यहां नवग्रह शांति पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
  • व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य और विवाह संबंधी समस्याओं में राहत मिलने की आस्था है।

दर्शन और पूजा का सही समय

शनि नवग्रह मंदिर (Shani Navgrah Mandir) के दर्शन पूरे वर्ष किए जा सकते हैं, लेकिन कुछ दिन विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं:

  • शनिवार
  • अमावस्या
  • शनि जयंती
  • महाशिवरात्रि के समय उज्जैन यात्रा के दौरान

सुबह और शाम का समय दर्शन के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।

नवग्रह शानी मंदिर में घूमने का सही समय (Best Time to Visit Navagraha Shani Temple)

नवग्रह शानी मंदिर (Shani Navgrah Mandir) में घूमने का सही समय ठंड का रहता है। आप यहां ठंड के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। ठंड का समय पर्यटन के लिए बेहतर रहता है। आप यहां पर आराम से आकर घूम सकते हैं और मंदिर को देख सकते हैं। आप यहां पर आकर त्रिवेणी घाट भी घूम सकते हैं।

शनि नवग्रह मंदिर कैसे पहुंचें

सड़क मार्ग से : उज्जैन मध्य प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इस मंदिर में उज्जैन से बस के द्वारा या टैक्सी के द्वारा आ सकते हैं।

रेल मार्ग से : निकटतम रेलवे स्टेशन उज्जैन जंक्शन है, जो मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में उज्जैन से बस के द्वारा या टैक्सी के द्वारा आ सकते हैं।

वायु मार्ग से : निकटतम हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर है, जो लगभग 55 किलोमीटर दूर है। उज्जैन पहुंचने के बाद ऑटो, ई-रिक्शा या टैक्सी से मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

शनि नवग्रह मंदिर का गूगल मैप लोकेशन

शनि नवग्रह मंदिर के पास घूमने की जगहें

इन सभी स्थलों को एक ही धार्मिक यात्रा में शामिल किया जा सकता है।

शनि नवग्रह मंदिर यात्रा टिप्स

  • शनिवार को भीड़ अधिक रहती है, समय का ध्यान रखें।
  • पूजा सामग्री मंदिर के पास आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
  • मंदिर में शांति और अनुशासन बनाए रखें।
  • ज्योतिषीय पूजा के लिए पहले जानकारी प्राप्त कर लें।

निष्कर्ष

शनि नवग्रह मंदिर उज्जैन (Shani Navgrah Mandir Ujjain)आस्था, ज्योतिष और आध्यात्म का अनूठा संगम है। यहां शनि देव और नवग्रहों की पूजा से जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। यदि आप उज्जैन की धार्मिक यात्रा पर हैं या ग्रह दोष शांति के लिए उपाय करना चाहते हैं, तो शनि नवग्रह मंदिर के दर्शन अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top