श्री शनि नवग्रह मंदिर भारत के सबसे पुराने, बड़े और प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर विश्व का सबसे बड़ा वस्तु शास्त्र आधारित मंदिर है। शनि नवग्रह मंदिर बाईग्राम इंदौर (Shree Shani Mandir Baigram) के पास घूमने के लिए प्रमुख स्थानों में से एक है। यह मंदिर शनि भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर इंदौर से 24 किलोमीटर दूर इंदौर ओंकारेश्वर मार्ग में बना है। यहां पर आकर आप शनि भगवान जी के दर्शन कर सकते हैं।
इस लेख में हम इंदौर शहर के प्रसिद्ध शनि भगवान जी के मंदिर के बारे में जानकारी देंगे

इंदौर के प्रसिद्ध शनि नवग्रह मंदिर की यात्रा (Trip to the Famous Shree Shani Mandir Baigram in Indore)
इंदौर मध्य प्रदेश का व्यस्त और आधुनिक शहर है। इंदौर केवल व्यापार और शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह मंदिर धार्मिक आस्था का भी एक प्रमुख केंद्र है। इंदौर में ढेर सारे प्राचीन धार्मिक स्थल देखे जा सकते हैं। इंदौर के पास में इंदौर ओंकारेश्वर मार्ग में शनि भगवान जी का एक प्रसिद्ध मंदिर देखने के लिए मिलता है, जो बाईग्राम में बना है।
शनि नवग्रह मंदिर बाईग्राम (Shree Shani Mandir Baigram) नाम के गांव में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से आ सकते हैं। यह मंदिर मुख्य हाईवे सड़क पर बना हुआ है, इसलिए कोई भी श्रद्धालु यहां पर गाड़ी रोककर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकता है।
यह मंदिर विशेष रूप से शनि दोष, साढ़ेसाती और ग्रह दोषों के निवारण के लिए जाना जाता है और इंदौर के भक्तों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। नवग्रह शनि मंदिर, बाईग्राम (Shani Mandir Baigram) में भगवान शनि देव की प्रतिमा के साथ सभी नवग्रहों (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु) की स्थापना की गई है।
भगवान शनि नवग्रह मंदिर सबसे पुराने और सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। यह हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए एक प्रमुख स्थल है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यहां का शांतिपूर्ण और दिव्य वातावरण बहुत ही अच्छा है। मंदिर में आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। मंदिर परिसर में चारों ओर शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।
शनि नवग्रह मंदिर में आप अपने वाहन से या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से पहुंच सकते हैं। मंदिर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था है, जहां पर आप गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। मंदिर के बाहर आपको प्रसाद की व्यवस्था भी मिल जाती है। शनि भगवान जी को मुख्य रूप से तेल चढ़ाया जाता है।
मंदिर के बाहर आपको सरसों का तेल मिल जाता है, जो आप शनि भगवान जी को अर्पित कर सकते हैं। यह मंदिर बहुत ही सुंदर और अनोखा है। मंदिर पूरा काले रंग का बना हुआ है और बहुत ही आकर्षक लगता है। मंदिर में आप जाएंगे, तो मुख्य गर्भगृह में शनि भगवान जी की काले पत्थर की बनी हुई बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर है।
मंदिर में आपको नवग्रह की भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। मंदिर के परिसर में बहुत सारे श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। अगर आप यहां पर पूजा करवाना चाहते हैं, तो वह भी करवा सकते हैं। यहां पर ग्रह शांति की पूजा करवाई जाती है, जो आप करवा सकते हैं।
यहां पर काले घोड़े की नाल की अंगूठी मिलती है। आप वह भी ले सकते हैं। काले घोड़े की नाल की अंगूठी पहनने के अलग फायदे रहते हैं, तो अगर आप इंदौर से ओंकारेश्वर की यात्रा कर रहे हैं, तो आप इस मंदिर में आकर दर्शन जरूर करें।
जानें : इंदौर में घूमने की प्रमुख जगह
शनि भगवान जी का परिचय
शनि भगवान जी एक देवता हैं और सूर्य भगवान जी के पुत्र हैं। सूर्य भगवान जी की पत्नी छाया, उनकी माता है, इसलिए उन्हें छाया पुत्र के नाम से जाना जाता है। शनि भगवान जी को मुख्य रूप से बुराइयों को दूर करने और जीवन से परेशानी को हटाने के लिए जाना जाता है।
शनि देव की आराधना मुख्य रूप से शनिवार के दिन किया जाती है। शनिवार के दिन को शनि भगवान जी के दिन माना जाता है। इस दिन शनि भगवान जी के ऊपर तेल चढ़ाया जाता है। इस दिन अलग महत्व रहता है। इस दिन पूजा करने से लोगों में साडे साती का प्रभाव कम होता है।
मंदिर का धार्मिक महत्व
नवग्रह शनि मंदिर इंदौर (Shani Mandir Baigram) में विशेष महत्व रखता है क्योंकि:
- यहां शनि देव की पूजा से साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव कम होते हैं।
- नवग्रह शांति पूजा से मानसिक शांति, आर्थिक समस्याओं में सुधार और स्वास्थ्य लाभ की आस्था होती है।
- विशेषकर शनिवार को मंदिर में भारी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए आते हैं।
दर्शन और पूजा का सही समय
- नवग्रह शनि मंदिर के दर्शन पूरे वर्ष किए जा सकते हैं।
- शनिवार, शनि जयंती और अमावस्या के दिन विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं।
- सुबह और संध्या समय मंदिर दर्शन के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
जानें : ओंकारेश्वर में घूमने की प्रमुख जगह
शनि मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Shani Temple)
नवग्रह शनि मंदिर इंदौर (Shani Mandir Baigram) में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर ठंड के समय आकर यात्रा कर सकते हैं और मंदिर में घूम सकते हैं। ठंड के समय यात्रा करने में कोई भी परेशानी नहीं होती है।
नवग्रह शनि मंदिर कैसे पहुंचें
सड़क मार्ग से : नवग्रह शनि मंदिर बाईग्राम (Shani Mandir Baigram) इंदौर के प्रमुख क्षेत्रों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।टैक्सी, ऑटो और निजी वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
रेल मार्ग से : नवग्रह शनि मंदिर बाईग्राम (Shani Mandir Baigram) का निकटतम रेलवे स्टेशन इंदौर जंक्शन है। आप इंदौर आ सकते हैं और उसके बाद सड़क के द्वारा इस मंदिर में आ सकते हैं।
वायु मार्ग से : बाईग्राम गांव का निकटतम हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर है। आप इंदौर आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा बस या टैक्सी से इस मंदिर में पहुंच सकते हैं।
नवग्रह शनि मंदिर का गूगल मैप लोकेशन
यात्रा टिप्स
- शनिवार को मंदिर में भीड़ अधिक होती है, इसलिए समय का ध्यान रखें।
- पूजा सामग्री मंदिर में आसानी से उपलब्ध होती है।
- मंदिर परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखें।
- ग्रह दोष निवारण पूजा से पहले ज्योतिषीय जानकारी प्राप्त कर लें।
निष्कर्ष
नवग्रह शनि मंदिर बाईग्राम (Shani Mandir Baigram), इंदौर आस्था, ज्योतिष और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत केंद्र है। यहां शनि देव और नवग्रहों की पूजा करने से जीवन में संतुलन, शांति और सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। यदि आप इंदौर में रहते हैं या ग्रह दोष शांति उपाय करने की सोच रहे हैं, तो यह मंदिर अवश्य जाएं।
