भगवान बाहुबली दिगंबर जैन मंदिर गोमटगिरी : Beautiful Gomatgiri Jain Mandir Indore Travel Guide 2026

गोमटगिरी जैन मंदिर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध जैन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के बाहरी क्षेत्र पर बना हुआ है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। इस मंदिर में घूमने के लिए आप आसानी से जा सकते हैं। मंदिर का परिसर बहुत सुंदर और शांत है। यहां कर यहां पर आकर आध्यात्मिक एहसास होता है।

इस मंदिर में आपको 24 जैन तीर्थंकरों की मूर्तियों के दर्शन करने के लिए मिलते हैं और भगवान बाहुबली की 21 फीट ऊंची मूर्ति के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस लेख में हम इंदौर शहर के प्रसिद्ध गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir Indore) के बारे में जानकारी देंगे

 

Gomatgiri Jain Mandir Indore
Babulal Pataudi Statue in Gomatgiri Jain Mandir

इंदौर के गोमटगिरी जैन मंदिर की यात्रा (Trip to Gommatgiri Jain Temple in Indore)

इंदौर मध्य प्रदेश का प्रमुख शहर है। इंदौर शिक्षा के लिए ही नहीं बाल्की धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे ही अद्वितीय धार्मिक स्थल में से एक है गोमटगिरी जैन मंदिर। यह मंदिर जैन धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। गोमटगिरी जैन अपने प्राकृतिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर चारों तरफ प्राकृतिक और आध्यात्मिक वातावरण देखने के लिए मिलता है।

गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) इंदौर के बाहरी क्षेत्र में इंदौर हथोड मार्ग पर बना हुआ है। यह मंदिर में मुख्य रोड पर बना हुआ है। इस मंदिर में आप आसानी से आ सकते हैं। मंदिर पहाड़ी पर बना हुआ है। मंदिर में जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक रास्ता सीढ़ियों वाला है, जो मुख्य मार्ग पर स्थित है। आप मुख्य मार्ग से डायरेक्ट सीढ़ियों से इस मंदिर में पहुंच सकते हैं।

अगर आप यहां पर सीढ़ियों से आते हैं, तो आपको और भी मंदिर यहां पर देखने के लिए मिलते हैं। इंदौर हातोद मुख्य मार्ग में गेट बना हुआ है, जिससे आप मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। मंदिर में प्रवेश करने पर आपको यहां धर्मशाला देखने के लिए मिलती है। आप अंदर आते हैं, तो आपके यहां पर सीढ़ियों के पास में पद्मावती माता का मंदिर देखने के लिए मिलता है।

यह मंदिर पहाड़ के नीचे तलहटी पर बने हुए हैं। आप इन मंदिरों में जाकर दर्शन कर सकते हैं। यहां पर आदिनाथ भगवान जी का मंदिर भी बना हुआ है, जिसकी आप दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर बहुत ही सुंदर तरीके से बना हुआ है और मंदिर का जो प्रवेश द्वार है। वह बहुत ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है।

गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) में आने के लिए सड़क का मार्ग भी है। यह रास्ता थोड़ा लंबा है। इस मार्ग से आप अपने वाहन से मंदिर तक पहुंच सकते हैं। मंदिर तक आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। मंदिर के एंट्री गेट के पास में ही पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां पर फ्री पार्किंग है। यहां पर आप गाड़ी खड़ी करके मंदिर के अंदर जा सकते हैं।

यहां पर कैंटीन बनी हुई है, जहां पर चाय कॉफी स्नेक्स मिल जाता है। यहां पर बैठने की जगह भी है। मुख्य मंदिर के बाहर आप पदम श्री बाबूलाल जी पाटोदी जी की मूर्ति देखने के लिए मिलती है, जिन्होंने गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) की स्थापना की थी। यहां पर बैठने के लिए भी बना हुआ है। आप यहां पर बैठ सकते हैं। यहां पर आप मंदिर में प्रवेश करके सभी मंदिरों में घूम सकते हैं।

Gomatgiri Jain Mandir Indore
Gomatgiri Jain Mandir Indore

गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) बहुत ही सुंदर है और मंदिर के आसपास का वातावरण बहुत ही शांत है। यहां 24 जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। इन सभी प्रतिमाओं के आप दर्शन कर सकते हैं। यहां पर छोटा सा एक गार्डन भी देखने के लिए मिलता है, जहां पर आप घूम सकते हैं। मंदिर से आपको आस-पास का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। मंदिर से आप दूर-दूर तक के सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं।

गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) में श्री सिद्ध महाकाली माता मंदिर भी देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर एक छोटी सी पहाड़ी पर बना हुआ है। मंदिर तक जाने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। मंदिर में आप अपनी बाइक से आराम से जा सकते हैं। यहां पर आप पैदल भी जा सकते हैं। मंदिर बहुत ही अच्छी तरह से बनाया गया है।

मंदिर के मुख्य गर्भगृह में काली माता की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर व्यू प्वाइंट भी बना हुआ है, जहां पर आप आसपास की सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

अगर आप इंदौर में गुलावत लोटस वैली देखने जा रहे हैं, तो आपको इस मंदिर में जरूर आना चाहिए, क्योंकि यहां मंदिर मुख्य मार्ग पर पड़ता है और बहुत ही सुंदर लगता है। इस मंदिर में आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा आप। यहां पर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। प्राकृतिक हरे-भरे वातावरण में स्थित यह मंदिर शहर के शोर-शराबे से दूर एक शांतिपूर्ण अनुभव प्रदान करता है।

शाम के समय अगर आप यहां पर सूर्यास्त का दृश्य देख सकते हैं, जो बहुत ही शानदार रहता है। अगर आप मंदिर घूमना चाहते हैं, मंदिर में आने का एक निश्चित समय रहता है, जिस टाइम आप जैन तीर्थंकरों के दर्शन कर सकते हैं। क्योंकि दोपहर के समय मंदिर बंद रहता है।

जानें : इंदौर में घूमने की प्रमुख जगह

गोमटगिरी जैन मंदिर का इतिहास

गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) का इतिहास बहुत ही रोचक रहा है। मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ अर्जुन सिंह जी ने समाजसेवी श्री बाबूलाल पटौदी को 1989 में षष्ठी पूर्ति के उपलक्ष में दिगंबर जैन समाज इंदौर को यह गोमटगिरी जैन अध्यात्म और साधना के रूप में मध्य प्रदेश शासन की ओर से प्रदान किया था।

यह मंदिर करीब 111 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। मंदिर को बहुत ही अच्छी तरह से बनाया गया है। आप इस मंदिर में आकर घूम सकते हैं।

गोमटगिरी जैन मंदिर दर्शन का सही समय (Best Time to Visit Gommatgiri Jain Temple)

गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) में आप घूमने के लिए आ रहे हैं, तो यहां पर पर्यटन के लिए सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर ठंड में आकर मंदिर में घूम सकते हैं और अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता रहे हैं।

सुबह का समय मंदिर दर्शन और पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। विशेष पर्व और जैन उत्सव जैसे महावीर जयन्ती के दौरान भक्तों की संख्या अधिक होती है। वर्ष भर मंदिर में आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है।

गोमटगिरी जैन मंदिर कैसे पहुंचें (Best Time to Visit Gommatgiri Jain Temple)

सड़क मार्ग से : इंदौर शहर से गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) सड़क मार्ग द्वारा आसानी से जुड़ा हुआ है। गोमटगिरी जैन मंदिर में आप बस के द्वारा और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मंदिर में आप अपने निजी वाहन से भी आ सकते हैं।

रेल मार्ग से : गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) का निकटतम रेलवे स्टेशन इंदौर जंक्शन है। आप इंदौर जंक्शन में अन्य शहरों से आराम से पहुंच सकते हैं और उसके बाद इस मंदिर में सड़क मार्ग के द्वारा आ सकते हैं। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

वायु मार्ग से : गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) का निकटतम हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर है। इंदौर हवाई अड्डे से यह मंदिर बहुत ही करीब है। आप हवाई अड्डे से टैक्सी बुक करके डायरेक्ट इस मंदिर में घूमने के लिए आ सकते हैं।

गोमटगिरी जैन मंदिर का गूगल मैप लोकेशन

मंदिर के पास घूमने की जगहें

गोमटगिरी जैन मंदिर यात्रा टिप्स

  • मंदिर परिसर में शांति और अनुशासन बनाए रखें।
  • जैन धर्म के नियमों और परंपराओं का पालन करें।
  • मंदिर की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लें।
  • फोटोग्राफी के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम है।

निष्कर्ष

गोमटगिरी जैन मंदिर (Gomatgiri Jain Mandir) , इंदौर जैन धर्म की आस्था और भक्ति का अद्वितीय केंद्र है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। यदि आप इंदौर यात्रा पर हैं और धार्मिक स्थलों की खोज में हैं, तो गोमटगिरी जैन मंदिर अवश्य जाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top