त्रिवेणी संग्रहालय मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन मुख्य शहर में बना हुआ है। यहां पर ढेर सारी प्राचीन वस्तुएं देखने के लिए मिलती है। यहां पर मूर्तियों का कलेक्शन किया गया है। यहां पर खास तौर पर भगवान की मूर्तियां और पेंटिंग और देखने के लिए मिलती हैं।
अगर आपको इतिहास और पुरानी चीज देखने का शौक है, तो आपको यहां पर आना चाहिए और घूमना चाहिए। आज के इस लेख में हम उज्जैन के त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum Ujjain) के बारे में जानकारी देंगे।

उज्जैन जिले के प्रसिद्ध त्रिवेणी संग्रहालय की यात्रा (Trip to the Famous Triveni Museum in Ujjain District)
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। उज्जैन में ढेर सारे स्थल हैं, जो अपनी खास विशेषता रखते हैं। उज्जैन, मध्य प्रदेश का प्राचीन, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum) उज्जैन का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है। यह संग्रहालय इतिहास, कला, संस्कृति और पुरातात्विक महत्व से भरपूर है। यदि आप उज्जैन की यात्रा पर हैं और इसके इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को समझना चाहते हैं, तो त्रिवेणी संग्रहालय अवश्य जाये।
त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन से 2 किलोमीटर दूर बना हुआ है। यह संग्रहालय महाकाल लोक कॉरिडोर के पास में स्थित है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से जा सकते हैं। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जा सकते हैं या अपने निजी परिवहन से जा सकते हैं। मंदिर के बाहर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum) के बाहर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है, जहां पर आप अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं और उसके बाद संग्रहालय में जा सकते हैं। संग्रहालय का बाहर का परिसर भी बहुत अच्छा है और साफ-सुथरा है। संग्रहालय में प्रवेश करने लिए टिकट लेना पड़ता है और टिकट लेकर आप संग्रहालय में प्रवेश करते हैं।
यहां पर आपका टिकट चेक होती है। उसके बाद आप इस संग्रहालय में घूम सकते हैं और प्राचीन वस्तुओं को देख सकते हैं। यहां पर मुख्य रूप से तीन गैलरी बनी हुई है, जो शैव, कृष्णायन और शक्ति को समर्पित है। इन गैलरी में पत्थर की मूर्तियां, प्राचीन सिक्के, लघु चित्र और अन्य सामग्रियों को प्रस्तुत किया गया है।
यहां पर शक्ति गैलरी में आपको पूरी देवियों की मूर्ति देखने के लिए मिलती है। यहां पर उनके बारे में जानकारी भी दी गई है। इस गैलरी में मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों और कालखंड की मूर्तियां देखने के लिए मिलती है। इसमें तीसरी शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक की प्राचीन मूर्तियां रखी गई है, जिन्हें आप देख सकते हैं।
यहां पर इंद्राणी, काली, ब्राह्मणी देवियों की प्रतिमा देखने के लिए मिल जाती है। यहां पर पार्वती माता, मनसा देवी, मातृकाओं की मूर्तियाँ और महिषासुर मर्दिनी देखी जा सकती है, जो बहुत ही सुंदर है। यहां पर आपको प्राचीन सिक्के भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर ढेर सारे प्राचीन सिक्कों का अच्छा कलेक्शन देखा जा सकता है।
यहां पर सिक्कों में तरह-तरह की आकृतियां बनी हुई है, जो प्राचीन समय में सामान लेने देने के लिए उपयोग की जाती थी। संग्रहालय में आप शिवाजी की गैलरी में जा सकते हैं, जहां पर आपको शिव भगवान जी की ढेर सारी मूर्तियां देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर है। यहां पर शिव जी का परिवार, उनका मंदिर देखने के लिए मिलता है, जो यहां पर लोगों को दिखाने के लिए बनाया गया है। इसके अलावा भगवान शिव के बारे में ढेर सारी जानकारी मिलती है।

यहां वैष्णव गैलरी भी बनी हुई है, जहां पर आपको विष्णु भगवान जी से संबंधित ढेर सारी मूर्तियां और विष्णु भगवान जी के बारे में जानकारी मिलती है। यहां पर विष्णु भगवान जी के 9 अवतार देखे जा सकते हैं, जो यहां पर बहुत अच्छे से दिखाए गए हैं।
यहां पर श्री कृष्ण भगवान जी की बहुत सारी पेंटिंग्स रखी गई है, जिन्हें आप देख सकते हैं। भगवान शंकर जी की पेंटिंग देख सकते हैं। यहां पर उदयपुर के श्रीनाथ मंदिर की पेंटिंग बनी हुई है, जो बहुत सुंदर और विशाल है, जिसे आप देख सकते हैं। संग्रहालय में एक लाइब्रेरी भी बनी हुई है, जहां पर आपको प्राचीन पुस्तक के पढ़ने के लिए मिलती है। अगर आपको इतिहास से रिलेटेड पुस्तक पढ़ना है, तो आप इस लाइब्रेरी में आकर पुस्तक की पढ़ सकते हैं।
जानें : उज्जैन में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल
संग्रहालय का महत्व
- शैक्षिक महत्व: त्रिवेणी संग्रहालय विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए एक ज्ञान का खजाना है।
- सांस्कृतिक महत्व: यह उज्जैन की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करता है।
- पर्यटन महत्व: संग्रहालय उज्जैन यात्रा का एक अनिवार्य आकर्षण है, जहां पर्यटक इतिहास और कला का अनुभव कर सकते हैं।
संग्रहालय में प्रदर्शित वस्तुएं न केवल इतिहासकारों के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आम जनता के लिए भी सीखने और देखने का अवसर प्रदान करती हैं।
त्रिवेणी संग्रहालय खुलने का समय (Triveni Museum Timings)
- समय: सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
- दिन: बुधवार से सोमवार (मंगलवार को अवकाश)
- प्रवेश शुल्क: सामान्य और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित है
- भाषा में जानकारी: प्रदर्शनी कक्षों में वस्तुओं के विवरण हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध हैं
त्रिवेणी संग्रहालय की एंट्री फीस (Entry Fee of Triveni Museum)
त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum) में प्रवेश का शुल्क लिया जाता है।
- भारतीय व्यक्ति – ₹20 (प्रति व्यक्ति)
- विदेशी व्यक्ति – ₹200 (प्रति व्यक्ति)
- 15 साल से छोटे बच्चों के लिए – निशुल्क
- कैमरे का शुल्क – ₹100
त्रिवेणी संग्रहालय कहां पर स्थित है (Where is Triveni Museum located)
त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum) उज्जैन में स्थित एक प्रसिद्ध संग्रहालय है। संग्रहालय महाकाल कॉरिडोर के पास में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं और संग्रहालय घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर पार्किंग स्पेस है, जहां पर आप अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। आप यहां पर कार और बाइक दोनों से ही आराम से पहुंच सकते हैं।
त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन का गूगल मैप लोकेशन
त्रिवेणी संग्रहालय में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Triveni Museum)
त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum) साल भर खुला रहता है। साल भर में आप यहां पर कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं। पर्यटन के हिसाब से यहां पर पर्यटक लोग ठंड के समय घूमने के लिए आते हैं। यहां पर ठंड के समय बहुत सारे लोग घूमने के लिए आते हैं। आप यहां ठंड में आकर घूम सकते हैं और संग्रहालय की प्राचीन वस्तुओं और मूर्तियों का कलेक्शन देख सकते हैं।
त्रिवेणी संग्रहालय कैसे पहुंचें (How to Reach Triveni Museum)
सड़क मार्ग : त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum) उज्जैन मुख्य शहर में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से सड़क मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं। यहां पर पहुंचने के लिए ऑटो की सुविधा मिल जाती है। यहां पर आप अपने निजी वाहन के द्वारा भी आ सकते हैं।
रेल मार्ग : उज्जैन मुख्य शहर में उज्जैन रेलवे जंक्शन बना हुआ है। आप उज्जैन में अन्य शहरों से रेल मार्ग के द्वारा अच्छे से आ सकते हैं। यह रेलवे जंक्शन अन्य शहरों से अच्छी तरह कनेक्ट है और आप उज्जैन में पहुंचकर इस मंदिर में ऑटो के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।
वायु मार्ग : उज्जैन का निकटतम हवाई अड्डा इंदौर में बना हुआ है। इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट बना हुआ है। आप इंदौर में हवाई मार्ग से अन्य शहरों से आ सकते हैं और उसके बाद उज्जैन में सड़क द्वारा पहुंच सकते हैं। आप यहां पर बस एवं अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं। संग्रहालय उज्जैन के केंद्र से बहुत ही करीब है और आसानी से पहुंचा जा सकता है।
त्रिवेणी संग्रहालय के पास अन्य दर्शनीय स्थल
- महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग
- शनि नवग्रह मंदिर
- सिंहासन बत्तीसी उज्जैन
- भर्तृहरि की गुफा
- सिद्धवट मंदिर
- भारत माता मंदिर
- कालियादेह महल
- शिप्रा नदी और राम घाट
- हरसिद्धि माता मंदिर
इन स्थलों को एक धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा में शामिल किया जा सकता है।
यात्रा टिप्स
- सुबह जल्दी जाएँ ताकि भीड़ कम हो।
- कैमरा और नोटबुक लेकर जाएँ, ताकि आप संग्रहालय में जानकारी नोट कर सकें।
- बच्चों और विद्यार्थियों के लिए यह यात्रा ज्ञानवर्धक और रोचक होगी।
- संग्रहालय परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखें।
निष्कर्ष
त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum), उज्जैन उज्जैन की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अद्भुत केंद्र है। यहां प्राचीन मूर्तियां, शिलालेख, पेंटिंग्स और ऐतिहासिक कलाकृतियों को देखकर इतिहास, कला और संस्कृति का अनुभव किया जा सकता है। यदि आप उज्जैन की यात्रा कर रहे हैं और इतिहास और संस्कृति में रुचि रखते हैं, तो त्रिवेणी संग्रहालय (Triveni Museum) आपके लिए एक अनिवार्य स्थल है।
