प्राचीन कंकाली माता मंदिर गुदावल रायसेन : Beautiful Kankali Mata Mandir Raisen, Travel guide 2026

कंकाली देवी मंदिर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर भोपाल बहुत करीब है। इस मंदिर में आप घूमने के लिए आ सकते हैं और कंकाली माता के दर्शन कर सकते हैं।

कंकाली माता मां दुर्गा का उग्र स्वरूप है। यह मंदिर आसपास के क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मंदिर का परिसर बहुत अच्छा और शांत है। इस लेख में हम रायसेन के कंकाली देवी मंदिर (Kankali Mata Mandir Raisen) के बारे में जानकारी देंगे

 Kankali Mata Mandir Raisen
Kankali Mata Mandir Raisen

रायसेन जिले के कंकाली माता मंदिर की यात्रा (Trip to Kankali Mata Mandir in Raisen District)

मध्य प्रदेश का रायसेन जिला अपने ऐतिहासिक किलों, प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। रायसेन के इन पवित्र और प्रसिद्ध स्थान में एक दर्शनीय स्थान कंकाली माता मंदिर (Kankali Mata Mandir) है, जो रायसेन के पास में स्थित है। यह मंदिर भोपाल के बहुत करीब है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं।

कंकाली माता मंदिर (Kankali Mata Mandir) बहुत प्राचीन है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। कंकाली माता मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थान आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का भी अनुभव कराता है।

कंकाली माता मंदिर घूमने के लिए आप भोपाल या रायसेन जिले में से किसी भी जिले में आ सकते हैं। उसके बाद इस मंदिर में घूमने आ सकते है। यह मंदिर रायसेन और भोपाल राजमार्ग पर बना हुआ है। इस मंदिर में आप सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। मंदिर तक पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है।

भोपाल रायसेन राजमार्ग बिलखिरिया नाम का एक गांव हैं। बिलखिरिया गांव में ही आपको चौराहा देखने के लिए मिलता है, जहां से आप गुदावल गांव की तरफ खा सकते हैं। कंकाली माता मंदिर गुदावल गांव में बना हुआ है। इस मंदिर की तरफ जाने का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है। आपको यहां पर पहाड़ों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। पहाड़ों से होते हुए यह रास्ता गुजरता है।

पहाड़ी रास्ते में जाते हुए आप कंकाली माता मंदिर का बोर्ड देखने के लिए मिलता है। आपको बोर्ड को फॉलो करते हुए, उस साइड में मुड़ना है और आगे बढ़ाना है। आप यहां पर गुदावल गांव में पहुंच जाते हैं। गुदावल गांव में ही कंकाली देवी मंदिर बना हुआ है।

कंकाली देवी का मंदिर (Kankali Mata Mandir) के पास में पार्किंग के लिए व्यवस्था है। आप यहां पर गाड़ी पर कर सकते हैं और कंकाली माता के मंदिर में घूमने के लिए जा सकते हैं। मंदिर पहुंचकर मंदिर के दोनों तरफ प्रसाद की दुकान देखने के लिए मिलती है, जहां पर बहुत सारे लोग आपको प्रसाद लेने के लिए रोकते है। अगर आप यहां पर प्रसाद लेना चाहते हैं, तो ले सकते हैं, नहीं तो मंदिर के ठीक सामने आ सकते हैं और वहां पर रुक सकते हैं। यहां पर पार्किंग की सुविधा है, तो अपनी गाड़ी यहां पर खड़ा कर सकते हैं।

मंदिर के आसपास का वातावरण मंदिर बहुत अच्छा है। मंदिर के आस-पास आपको ढेर सारी प्रसाद की दुकान और होटल देखने के लिए मिलते हैं, जहां से आप माता को अर्पित करने के लिए प्रसाद ले सकते हैं। यह मंदिर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। मंदिर में अभी काम चल रहा है।

मंदिर आने वाले समय में बहुत ही भव्य तरीके से बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर की परिसर में बहुत सुंदर है। आप मंदिर के अंदर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जहां पर, मंदिर के गर्भगृह में कंकाली माता की बहुत ही भव्य प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।

इस प्रतिमा की खास बात यह है, कि इस प्रतिमा का जो चेहरा है। वह हल्का सा झुका हुआ है, जो अपने आप में एक रहस्यमई बात माना जाता है। मंदिर के बारे में मान्यता है, कि हर साल नवरात्रि के समय माता का, जो चेहरा झुका हुआ है। वह नवरात्रि के समय कुछ क्षणों के लिए सीधा हो जाता है और यह चमत्कार है। यहां पर नवरात्रि के समय ढेर सारे भक्त माता के दर्शन करने के लिए आते हैं।

यहां पर बहुत सारे लोगों की इस मंदिर के प्रति श्रद्धा है। यहां पर आप आकर अच्छा समय बिता सकते हैं। कंकाली माता के दर्शन कर सकते हैं। उसके बाद मंदिर परिसर में घूम सकते हैं। मंदिर परिसर में आपको और भी ढेर सारे मंदिर देखने के लिए मिलते हैं, जहां पर आप दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के पास में ही हनुमान जी का मंदिर, विश्वकर्मा जी का मंदिर और राधे कृष्णा जी का मंदिर बना हुआ है, जहां पर आप दर्शन कर सकते हैं।

जानें : रायसेन में घूमने की प्रमुख जगह के बारे

कंकाली माता मंदिर का इतिहास

कंकाली माता मंदिर (Kankali Mata Mandir) का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। कंकाली माता मंदिर के बारे में माना जाता है, कि यह मंदिर कई सालों पुराना है। यह स्थान पहले घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ था। यहां पर माता की प्रतिमा प्राप्त हुई है। उसके बाद यहां पर मंदिर का निर्माण चालू हुआ है। इस मंदिर से जुड़े हुए कोई भी लिखित प्रमाण नहीं है, लेकिन लोक कथाएं यहां पर प्रसिद्ध है।

कंकाली माता का धार्मिक महत्व

मां कंकाली को शक्ति, साहस और संरक्षण की देवी माना जाता है।

  • भक्त मानते हैं कि यहां पूजा करने से भय, बाधा और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है
  • मंदिर के बारे में माना जाता है, कि यहां पर आकर आप जो भी मनोकामना मांगते हैं। वह जरूर पूरी होती है
  • रोग, संकट और पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति की कामना की जाती है
  • संतान सुख और मनोकामना पूर्ति के लिए भी श्रद्धालु आते हैं

विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान यहां की गई पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है।

कंकाली माता मंदिर में पूजा विधि

मंदिर में पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की जाती है।

मुख्य पूजा और अनुष्ठान:

  • देवी कंकाली का श्रृंगार
  • नारियल, फूल, चुनरी अर्पण
  • दुर्गा सप्तशती पाठ
  • आरती और भोग

नवरात्रि में विशेष हवन और सामूहिक पूजा का आयोजन किया जाता है।

नवरात्रि के समय कंकाली माता मंदिर

नवरात्रि के समय कंकाली माता मंदिर (Kankali Mata Mandir) को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। इस समय यहां पर मेला लगता है, जिसमें तरह-तरह की दुकान लगाई जाती है और लोग यहां पर आकर बहुत एंजॉय करते हैं। यहां पर भजन कीर्तन का आयोजन होता है, जिसमें गांव वाले और आसपास से आने वाले लोग शामिल होते हैं। मंदिर का माहौल इस समय बहुत ही ज्यादा आध्यात्मिक होता है। यहां पर जाकर बहुत अच्छा लगता है।

कंकाली माता मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय (The best time to visit Kankali Mata Temple)

कंकाली माता मंदिर (Kankali Mata Mandir) में घूमने का सबसे अच्छा ठंड का रहता है। अगर आप यहां पर पर्यटन के लिए आ रहे हैं, तो आप यहां ठंड के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। ठंड में यहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती है और आप आराम से कंकाली माता के दर्शन कर सकते हैं। आप यहां पर नवरात्रि के समय भी आ सकते हैं। नवरात्रि के समय यहां पर बहुत ज्यादा धूमधाम रहती है और नवरात्रि के समय दर्शन करने का अलग महत्व होता है।

कंकाली माता मंदिर कैसे पहुंचें (How to Reach Kankali Mata Temple)

सड़क मार्ग : कंकाली देवी मंदिर अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर भोपाल और रायसेन से आसानी से सड़क के द्वारा आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट या निजी वाहन का प्रयोग कर सकते हैं।

रेल मार्ग : कंकाली देवी मंदिर (Kankali Mata Mandir) का निकटतम रेलवे स्टेशन भोपाल जंक्शन है। आप अन्य शहरों से भोपाल जंक्शन में आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा इस मंदिर में पहुंच सकते हैं। यहां पर आप बस के द्वारा या ऑटो के द्वारा आराम से जा सकते हैं।

वायु मार्ग : कंकाली देवी मंदिर (Kankali Mata Mandir) का निकटतम हवाई अड्डा भोपाल में बना हुआ है। आप भोपाल वायु मार्ग से अन्य शहरों से आराम से पहुंच सकते हैं और उसके बाद सड़क के द्वारा इस मंदिर में जा सकते हैं। रायसेन पहुंचने के बाद स्थानीय टैक्सी या ऑटो से मंदिर तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।

कंकाली देवी मंदिर रायसेन का गूगल मैप लोकेशन

कंकाली माता मंदिर के पास घूमने की जगहें

इन स्थलों को कंकाली माता मंदिर (Kankali Mata Mandir) की यात्रा के साथ शामिल किया जा सकता है।

यात्रा से जुड़ी उपयोगी टिप्स

  • नवरात्रि में भीड़ अधिक रहती है, समय का ध्यान रखें
  • पूजा सामग्री बाहर से या मंदिर के पास से ले सकते हैं
  • मंदिर परिसर में स्वच्छता और शांति बनाए रखें
  • गर्मियों में पानी साथ रखें

निष्कर्ष

कंकाली माता मंदिर (Kankali Mata Mandir) रायसेन आस्था, शक्ति और श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह मंदिर न केवल धार्मिक विश्वास को मजबूत करता है, बल्कि भक्तों को मानसिक शांति और आत्मबल भी प्रदान करता है। यदि आप रायसेन जिले की धार्मिक या सांस्कृतिक यात्रा पर हैं, तो कंकाली माता मंदिर के दर्शन अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top