प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बरियारपुर बांध : Beautiful Bariyapur Dam Khajuraho, Travel Guide 2026

बरियारपुर बांध खजुराहो के पास घूमने के लिए प्रमुख स्थलों में से एक है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। खजुराहो में घूमने के लिए ढेर सारे ऐतिहासिक स्थान है, मगर यह स्थल खजुराहो के पास एक पर्यटक प्राकृतिक स्थान है।

बरियारपुर बांध (Bariyapur Dam) केन नदी पर बना है।आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। इस लेख में हम खजुराहो के पास बरियारपुर बांध के बारे में जानकारी देगें।

खजुराहो के बरियापुर बांध की यात्रा (Trip to Bariyarpur Dam in Khajuraho)

मध्य प्रदेश का खजुराहो विश्व प्रसिद्ध मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं इसके आसपास कई ऐसे प्राकृतिक स्थल भी हैं जो शांति, सुकून और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श हैं। इन्हीं स्थलों में से एक है बरियापुर बांध

बरियापुर बांध (Bariyapur Dam) अपने शांत वातावरण, हरियाली और सुंदर जल दृश्य के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है। यदि आप खजुराहो यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं, तो बरियापुर बांध आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

बरियापुर बांध खजुराहो के पास एक छोटा लेकिन आकर्षण बांध है। यह बांध मुख्य रूप से सिंचाई और जल संरक्षण के उद्देश्य बनाया गया है, लेकिन यह पर्यटन के हिसाब से एक शांत और सुंदर स्थान है। यह बांध प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। बांध के आस-पास आपको हरियाली और खुला वातावरण देखने के लिए मिलता है।

यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यह बांध बरसात के समय बहुत ही सुंदर लगता है, क्योंकि बरसात के समय यह बांध झरने की तरह बहता है, जिससे इसका आकर्षण और भी ज्यादा बढ़ जाता है। बरसात के समय आकर आप यहां अच्छा समय बिता सकते हैं।

बरियापुर बांध खजुराहो (Bariyapur Dam Khajuraho) के पास घूमने के लिए एक सुंदर स्थान है। यहां पर आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर आप अपने वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं। इस बांध का नाम, बांध के पास में बसे हुए बरियारपुर गांव से लिया गया है। इस बांध में आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट बुक कर सकते हैं।

यहां पर खजुराहो के पर्यटन स्थल में घूमने के लिए बाइक रेंट में मिलती है। आप बाइक रेंट में ले सकते हैं और यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। बरियापुर बांध रानेह जलप्रपात की तरफ है। इस बांध में आने के लिए आपको रनेह जलप्रपात की ओर आना पड़ता है। जलप्रपात जाते समय आपको एक नहर देखने के लिए मिलती है। वह नहर इसी बांध से निकली हुई है।

बरियापुर बांध (Bariyapur Dam) में आने के लिए, इस नहर के पास से ही रास्ता जाता है। आपको इस नहर के पास से मुड़ना रहता है। इस नहर के साथ ही आगे बढ़ना पड़ता है और आगे जाने पर आपको यह बांध देखने के लिए मिलता है। यह रास्ता बहुत ही खूबसूरत है। इस रास्ते में घना जंगल और पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं।

आगे जाने पर यहां पर खेत भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर दूर-दूर तक फैले हुए खेत बहुत ही सुंदर लगते हैं। इस रास्ते के सबसे अंतिम छोर में बलियापुर बांध देखने के लिए मिलता है।

आप बरियारपुर बांध (Bariyapur Dam) पहुंचकर, बांध के बहुत सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर केन नदी का भराव क्षेत्र बहुत ही आकर्षक है। यह बांध अंग्रेजों के समय बनाया गया है और अभी तक यह बांध सुचारु रूप से काम कर रहा है। यह बांध बड़े-बड़े पत्थरों और सीमेंट से बनाया गया है।

आप इस बांध में घूम सकते हैं और अपना कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। बांध के पास आप बैठकर इसका सुंदर दृश्य देख सकते हैं। बांध का सबसे अच्छा नजारा बरसात के समय देखने के लिए मिलता है। जब बांध का पानी बहुत तीव्र गति से बहता है। बरसात के समय बांध का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जिससे यह बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर यह देखने में ऐसा लगता है, कि जैसे कोई झरना बह रहा है।

बरियापुर बांध का इतिहास और उद्देश्य

बरियापुर बांध (Bariyapur Dam) का निर्माण मुख्य रूप से किसी सिंचाई और सुविधा को बढ़ाने के लिए किया गया था। वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए किया गया था, आसपास के गांव वालों में जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस बांध का निर्माण किया गया था। हालांकि यह बांध बहुत ही पुराना है और खजुराहो के आस-पास के क्षेत्र में यह बांध का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्राकृतिक सौंदर्य और वातावरण

बरियापुर बांध (Bariyapur Dam) की सबसे बड़ी खासियत इसका प्राकृतिक और शांत वातावरण है।

  • चारों ओर हरियाली और खुले मैदान
  • शांत जलाशय और ठंडी हवा
  • सुबह और शाम के समय सुंदर दृश्य
  • पक्षियों की आवाज़ और प्राकृतिक शांति

यह स्थान खासकर उन लोगों को पसंद आता है जो फोटोग्राफी, नेचर वॉक या सुकून के पल बिताना चाहते हैं।

बरियापुर बांध घूमने का सही समय (Best Time to Visit Bariyapur Dam)

बरियापुर बांध (Bariyapur Dam) में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का रहता है। इस समय मौसम सुहावना रहता है। इस समय आप इस बांध में आकर घूम सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर चारों तरफ आपको हरियाली देखने के लिए मिलती है। आप यहां पर मानसून के समय भी आ सकते हैं।

मानसून के समय चारों तरफ हरियाली रहती है और पानी का स्तर भी बढ़ जाता है। यहां पर जब पानी ओवरफ्लो होता है। उसका दृश्य भी बहुत शानदार रहता है। गर्मियों में दोपहर के समय यहां आने से बचना बेहतर है।

बरियापुर बांध कैसे पहुँचें (How to Reach Bariyapur Dam)

सड़क मार्ग : बरियापुर बांध खजुराहो शहर से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहां पर आप अपने निजी वाहन से या टैक्सी से आराम से पहुंच सकते हैं। इस बांध तक आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है।

रेल मार्ग : बरियापुर बांध (Bariyapur Dam) का निकटतम रेलवे स्टेशन खजुराहो में बना हुआ है। आप खजुराहो में अन्य शहरों से पहुंच सकते हैं और उसके बाद इस बांध में सड़क मार्ग के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

वायु मार्ग : बरियापुर बांध का निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो में बना हुआ है। आप खजुराहो में वायु मार्ग के द्वारा अन्य शहरों से आ सकते हैं और उसके बाद इस बांध में सड़क के द्वारा आ सकते हैं। खजुराहो पहुँचने के बाद स्थानीय वाहन से बांध तक जाया जा सकता है।

बरियारपुर बांध खजुराहो का गूगल मैप लोकेशन

बरियापुर बांध के पास घूमने की जगहें

बरियापुर बांध (Bariyapur Dam) घूमने के साथ-साथ आप खजुराहो के अन्य प्रसिद्ध स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं:

यात्रा के लिए उपयोगी सुझाव

  • पानी और हल्का नाश्ता साथ रखें
  • कचरा न फैलाएँ, प्राकृतिक स्थल को स्वच्छ रखें
  • बच्चों पर विशेष ध्यान रखें
  • शाम के बाद रुकने से बचें
  • स्थानीय लोगों के मार्गदर्शन का पालन करें

निष्कर्ष

बरियापुर बांध (Bariyapur Dam) खजुराहो उन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो मंदिरों की ऐतिहासिक यात्रा के साथ-साथ प्रकृति की शांति का भी अनुभव करना चाहते हैं। इसका शांत वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और सरलता इसे एक आदर्श पिकनिक और रिलैक्सिंग स्पॉट बनाती है। खजुराहो यात्रा के दौरान यदि आपके पास समय हो, तो बरियापुर बांध अवश्य जाएँ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top