वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (Van Vihar National Park) – प्रकृति और वन्यजीवों का अद्भुत संगम
भारत के हृदय कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपने तालाबों, ऐतिहासिक स्थलों और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन अगर आप वन्यजीवों और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव करना चाहते हैं तो वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल (Van Vihar National Park Bhopal) आपके लिए आदर्श स्थान है।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (Van Vihar National Park) भोपाल में हरियाली, झील और वन्य जीवन का अद्भुत संगम है। यह नेशनल पार्क पर्यावरण प्रेमियों, बच्चों, फोटोग्राफरों और एडवेंचर पसंद यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की सुंदरता
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (Van Vihar National Park) बहुत खूबसूरत है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान बहुत सुंदर है। इस जगह की हरियाली, झील, वन्य जीव, और खूबसूरत रास्ता इस जगह को स्वर्ग बनता है। यहां पर आकर आप शांतिपूर्वक और मनोरम दृश्य का आनंद लेते हुए अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।
यहां पर रास्ते की एक तरफ बड़े तालाब का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है और रास्ते के दूसरे तरफ जंगली जानवरों के बाड़े देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर ढेर सारे जंगली जानवर हैं, जो अलग-अलग गतिविधियां करते रहते हैं और आपका मनोरंजन करते हैं। आप यहां पर आकर एक अलग सी दुनिया में जाते हैं।
इस जगह को बहुत अच्छी तरह मेंटेन करके रखा गया है और आप यहां पर अपने दोस्तों परिवार वालों के साथ आ सकते हैं और अच्छा शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर जंगली परिदृश्य में स्थित बाड़े देखने के लिए मिलते हैं, जो श्यामला हिल्स की पहाड़ियों में बनाए गए हैं और इन बाड़े को बहुत अच्छी तरह से बनाया गया है। इन बाड़े के प्राकृतिक परिवेश को किसी भी प्रकार से डिस्टर्ब नहीं किया गया है। इन बाड़े में जंगली जानवरों को रखा गया है।
यहां पर जंगली भैंसा, लकड़बग्गा, गौर लोमड़ी, सियार, टाइगर लेपर्ड के बाड़े देखे जा सकते है, जिनमे जानवर देखे जा सकते है। यहां पर एक तालाब बना हुआ है, जहां पर पहाड़ी कछुए भी देखे जा सकते है। यहां सरीसर्प के लिए अलग बाड़ा बना है, जहां पर आपको सांप की विभिन्न प्रजातियां देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही यूनिक लगता है।
यहां एक छोटा सा व्याख्यान केंद्र देखने के लिए मिलेगा, जहां पर जंगली जानवरों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके अलावा छोटा सा संग्रहालय है, जहां पर जंगली जानवरों को स्टैचू रखे गए हैं और उनके बारे में जानकारी दी गई है।
यहां पर एक कैफे भी है, जहां पर आप जाकर चाय कॉफी का आनंद उठा सकते हैं। बटरफ्लाई पार्क में आम बटरफ्लाई देख सकते हैं। यहां पर मगरमच्छ के लिए एक तालाब बना हुआ है, जहां पर मगरमच्छ देखने के लिए मिल जाते हैं। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में और भी बहुत सारी गतिविधियां हैं, जिनका आप आनंद ले सकते हैं और अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
वन विहार नेशनल पार्क की यात्रा – Trip to Van Vihar National Park
वन विहार नेशनल पार्क यात्रा शुरू होती है। वन विहार नेशनल पार्क के एंट्री गेट (Van Vihar National Park Entry gate) से –
आप बड़ा तालाब के किनारे बोट क्लब मार्ग से होते हुए नेशनल पार्क के एंट्री गेट पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद आप यहां से एंट्री ले सकते हैं। यहां पर रामू गेट नंबर एक बना हुआ है। यहां पर एंट्री चार्जेस लिए जाते हैं। यहां पर एंट्री चार्ज अलग-अलग है। अगर आप वॉकिंग टूर करते हैं। उसकी एंट्री चार्ज अलग है। साइकिल टूर, 2 व्हीलर टूर, ऑटो रिक्शा, मिनी बस और बस के चार्ज अलग-अलग है।
इसके अलावा भी यहां पर अन्य सर्विसेज उपलब्ध है, जिनके आप चार्ज देकर उनका आनंद उठा सकते हैं। उसके बाद चार्ज देने के बाद आप अपना सफर शुरू कर सकते हैं। आपको एंट्री टिकट मिल जाएगी। टिकट को आपको संभाल के रखना है, क्योंकि वह चेक होती है।
इसके बाद आप पार्क में प्रवेश करते हैं। पार्क में आपको एंट्री गेट के पास में ही बाथरूम और पीने के पानी की सुविधा देखने के लिए मिल जाती है। उसके बाद आपका परिवहन, जो भी हो, चाहे आप पैदल चल रहे हो या आपके पास वाहन हो। आप अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं।
गेट नंबर एक के पास आपको साइकिल की व्यवस्था मिलती है। यहां पर साइकिल रेंट पर मिलती है, जो आप ले सकते हैं और अपना सफर कर सकते हैं। आप अपनी यात्रा में आपको अलग-अलग जंगली जानवर के अलग अलग बाड़ा देखने के लिए मिलते हैं और साथ में बड़ा तालाब का दृश्य देखने के लिए मिलता है।
यहां पर आपको सबसे पहले लकड़बग्घा, गौर के बाड़ा देखने के लिए मिलते हैं। लकड़बग्घा और गौर खुले एरिया में विचरण करते हुए आप देख सकते हैं। आगे बढ़ने पर शेर का बाड़ा देखने के लिए मिलता है, जिसमें शेर को कभी देखा जा सकता है और कभी नहीं देखा जा सकता है, क्योंकि शेर घास के अंदर छुपा रहता है या आपकी नजरों से बहुत दूर होता है। आगे जाने पर आपको पानी की और बाथरूम की सुविधा मिल जाती है
वन विहार नेशनल पार्क (Van Vihar National Park) में आगे जाने पर जंगली भालू का बाड़ा देखने के लिए मिलता है। उसके बाद लेपर्ड और टाइगर का बाड़ा देख सकते हैं। आगे जाने पर आपको पहाड़ी कछुआ का एरिया देखने के लिए मिलता है। यहां पर तालाब बना हुआ है, जहां पर पहाड़ी कछुआ को रखा गया है। यहां पर एक छोटा सा पिंजरा भी बना हुआ है, जहां पर छोटे-छोटे कछुआ को रखा गया है, जिन्हें आप आराम से देख सकते हैं।
कछुआ को देखने के बाद आप ऊपरी तालाब का दृश्य देखते हुए, आगे बढ़ेंगे तो आपको स्नेक पार्क देखने के लिए मिलता है, जहां पर विभिन्न प्रकार के सांपों को रखा गया है और यहां पर सांपों के बारे में बहुत सारी जानकरी मिलती है।
स्नेक पार्क देखने के बाद आगे जाने पर बटरफ्लाई पार्क देखने के लिए मिलता है, जहां पर बटरफ्लाई के बारे में ढेर सारी जानकारी मिलती है। यहां पर बटरफ्लाई के शरीर के अंग, बटरफ्लाई का प्रजनन और ढेर सारी बटरफ्लाई के स्टैचू देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही आकर्षक लगते हैं। यह जगह बच्चों को पसंद आएगी।
बटरफ्लाई पार्क देखने के बाद, आगे जाने पर हिरण उद्यान देखने के लिए मिलता है। हिरण पार्क मृगों और सांभर हिरणों के लिए प्रसिद्ध है। हिरण उद्यान में ढेर सारे हिरण देखे जा सकते हैं, इन्हें खुली जगह में रखा जाता है और इंसानों और मृगों के बीच एक छोटी सी बाड़ लगाई जाती है। जिससे आप इनको अच्छे से देख सकते हैं। उनकी हर गतिविधियों को नोटिस कर सकते हैं।
इसके बर्ड इंटरप्रिटेशन सेंटर है, जहां पर आप बर्ड्स के बारे में ढेर सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं और यहां पर ऊपर जाकर बड़े तालाब और आसपास का नजारा देख सकते है। इस जगह से आगे बढ़ने पर, आपको मगरमच्छ का बाड़ा देखने के लिए मिलता है। यहां पर बड़े-बड़े तालाब बने हुए हैं, जिन पर मगरमच्छ देखे जा सकते हैं। मगरमच्छ तालाब के किनारे बैठेते है और धूप सकते है, जिन्हें आप देख सकते हैं।
आगे जाने पर के बाद आप पक्षी विहार देख सकते हैं और उसके बाद विहार वीथिका का देख सकते हैं। विहार वीथिका में आपको ढेर सारे जानवरों के बारे में जानकारी मिलती है। यहां पर कैफे भी बना हुआ है, जहां पर आपको खाने-पीने का सामान मिल जाता है। आप यहां पर आकर पूरे पार्क को घूमने के बाद रिलैक्स कर सकते हैं। कुछ खाने के बाद और चाय कॉफी पीने के बाद, आप गेट नंबर 2 से पर के बाहर आ जाते हैं।
भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क की विशेषताएं – Features of Van Vihar National Park in Bhopal
- नेचुरल सफारी अनुभव – यहाँ आपको खुले वातावरण में बाघ, तेंदुआ, भालू और अन्य वन्यजीव देखने को मिलते हैं। खुले वातावरण में जानवरों को इतने करीब से देखने का अनुभव अलग ही होता है।
- बड़ा तालाब का नज़ारा – पार्क बड़ा तालाब (Upper Lake) के किनारे बसा है, जिससे इसका दृश्य बेहद आकर्षक हो जाता है।
- बर्ड वॉचिंग हॉटस्पॉट – प्रवासी पक्षियों के कारण यह पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यहां पर ढेर सारे प्रवासी पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। आप यहां पर आकर पक्षियों को बहुत करीब से देख सकते हैं और पक्षियों के बारे में ढेर सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- बच्चों और परिवार के लिए आकर्षण – यहाँ बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन दोनों का साधन है। बच्चों को यहां पर ढेर सारी जानकारी मिलती है। बच्चे यहां पर आकर ढेर सारी एक्टिविटीज कर सकते हैं।
- फोटोग्राफी – प्राकृतिक दृश्यों और वन्यजीवों की फोटोग्राफी के लिए यह बेहतरीन जगह है।
वन विहार नेशनल पार्क भोपाल टिकट (Van Vihar National Park Bhopal Tickets)
यहां का प्रवेश शुल्क से आप किस तरह परिवहन करते हैं। उस पर डिपेंड करता है।
- वाकिंग टूर – ₹25
- साइकिल टूर – ₹30
- साइकिल टूर (जो पार्क से प्रोवाइड होगी) – ₹40
- टू व्हीलर का – ₹80
- ऑटो रिक्शा – ₹120
- कार, जीप और जिप्सी – ₹300
- उसे बड़ी गाड़ी (जिसमे 5 लोग आये) – ₹500
- मिनी बस – ₹1100
- बस – ₹2200
वन विहार नेशनल पार्क भोपाल टाइमिंग (Van Vihar National Park Bhopal Timings)
- सुबह: 6:30 बजे से
- शाम: 6:30 बजे तक
(गर्मी और सर्दी के मौसम में खुलने और बंद होने का समय थोड़ा बदल सकता है।)
👉 पार्क आमतौर पर शुक्रवार को बंद रहता है।
वन विहार नेशनल पार्क का स्थान – Van Vihar National Park Location
- यह पार्क भोपाल शहर के केंद्र से लगभग 5 किमी की दूरी पर है।
- भोपाल रेलवे स्टेशन से दूरी: लगभग 8 किमी
- भोपाल एयरपोर्ट से दूरी: लगभग 15 किमी
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान का गूगल मैप लोकेशन
वन विहार नेशनल पार्क में क्या देखें? – What to see in Van Vihar National Park?
- बाघ और तेंदुआ – यहाँ आपको बाघ और तेंदुए जैसे बड़े बिल्ली प्रजाति के जानवर देखने को मिलेंगे।
- भालू और लकड़बग्घा – प्राकृतिक वातावरण में इन जानवरों को देखना रोमांचक होता है।
- पक्षियों की विविधता – प्रवासी पक्षी जैसे सारस, पेलिकन, स्टॉर्क, ईगल आदि यहाँ आते हैं।
- मोर और हिरण – पार्क के खुले हिस्सों में चीतल और मोर आमतौर पर दिख जाते हैं।
- बड़ा तालाब व्यू प्वाइंट – यह पार्क बड़ा तालाब के किनारे है, जहाँ से झील का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है।
वन विहार नेशनल पार्क भोपाल में करने योग्य गतिविधियाँ (Things to do in Van Vihar National Park Bhopal)
- साइकिल राइडिंग – यहाँ किराए पर साइकिल उपलब्ध होती है।
- ई-रिक्शा सफारी – परिवार के लिए आरामदायक सफर।
- पैदल भ्रमण (Nature Trails) – प्राकृतिक रास्तों पर घूमना।
- बर्ड वॉचिंग – दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों का अवलोकन।
- फोटोग्राफी – प्रकृति और वन्यजीवों की बेहतरीन तस्वीरें लेना।
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान फोटो






वन विहार नेशनल पार्क घूमने का सही समय (Best time to visit Van Vihar National Park)
- अक्टूबर से मार्च – यह सबसे उपयुक्त समय है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है।
- बरसात (जुलाई–सितंबर) – हरियाली अपने चरम पर होती है और झील भी भरी रहती है।
- गर्मी (अप्रैल–जून) – इस समय गर्मी ज्यादा होती है, लेकिन सुबह-सुबह घूमना ठीक रहता है।
वन विहार नेशनल पार्क भोपाल क्यों खास है? (Why is Famous Van Vihar National Park)
- यह भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क है।
- यहाँ जानवरों को कैद में नहीं रखा जाता, बल्कि प्राकृतिक वातावरण में ही रखा जाता है।
- यह एक ओपन ज़ू और नेशनल पार्क का अनोखा कॉम्बिनेशन है।
- पर्यावरण शिक्षा और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने का काम करता है।
- परिवार, बच्चों और छात्रों के लिए यह सबसे उपयुक्त जगह है।
वन विहार नेशनल पार्क भोपाल यात्रा टिप्स (Van Vihar National Park Bhopal Travel Tips)
- आरामदायक जूते और हल्के कपड़े पहनकर जाएँ।
- पानी की बोतल और नाश्ता साथ रखें।
- सफाई का विशेष ध्यान रखें, प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
- बच्चों को जानवरों के बहुत करीब न जाने दें।
- जानवरों को परेशान ना करें और ना ही ज्यादा आवाज करें।
- कैमरा और बाइनोक्युलर जरूर साथ रखें।
FAQ – वन विहार नेशनल पार्क भोपाल
1. वन विहार नेशनल पार्क कहाँ है?
यह भोपाल, मध्य प्रदेश में बड़ा तालाब के किनारे स्थित है।
2. वन विहार नेशनल पार्क भोपाल का समय क्या है?
सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक (शुक्रवार को बंद)।
3. वन विहार नेशनल पार्क भोपाल का टिकट कितना है?
भारतीय वयस्कों के लिए ₹20, बच्चों के लिए ₹10, विदेशी पर्यटकों के लिए ₹300।
4. वन विहार नेशनल पार्क में कौन-कौन से जानवर हैं?
बाघ, तेंदुआ, भालू, लकड़बग्घा, चीतल, मोर और कई प्रवासी पक्षी यहाँ पाए जाते हैं।
5. वन विहार नेशनल पार्क घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?
अक्टूबर से मार्च का समय घूमने के लिए सबसे अच्छा है।
निष्कर्ष
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल (Van Vihar National Park Bhopal) मध्य प्रदेश की राजधानी का सबसे बड़ा प्राकृतिक आकर्षण है। यह न केवल वन्यजीवों और पक्षियों का घर है बल्कि यहाँ आपको शांति और प्रकृति के करीब होने का अनुभव मिलता है। अगर आप भोपाल घूमने जाएँ तो तालाबों और ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ वन विहार नेशनल पार्क को जरूर अपनी यात्रा सूची में शामिल करें।
अगर आप भोपाल में ट्रेवल कर रहे हैं तो आपको भोपाल में घूमने की जगह के बारे में जरूर जाना चाहिए – भोपाल में घूमने की जगह
