लाखा बंजारा झील (Lakha Banjara Lake): सागर (मध्य प्रदेश) की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर
लाखा बंजारा झील (Lakha Banjara Lake) या सागर झील (Sagar Lake) सागर जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ कई बड़े जलाशय और झीलें हैं, जिनमें से सबसे प्रमुख है लाखा बंजारा झील। यह झील न केवल सागर शहर की खूबसूरती को बढ़ाती है बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। सागर जिला इस झील के चारों तरफ बसा हुआ है। यह झील बहुत बड़ी एरिया में फैली हुई है। इस झील के आसपास ढेर सारे स्थल हैं, जहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। तो आज हम जानने वाले हैं – सागर की लाखा बंजारा झील या सागर झील के बारे में
लाखा बंजारा झील की खूबसूरती – Beauty of Lakha Banjara Lake
लाखा बंजारा झील (Lakha Banjara Lake) सागर शहर के बीचों-बीच स्थित है। यह झील बहुत खूबसूरत है। झील के चारों तरफ घूमने के लिए ढेर सारी जगह है, जहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। झील के किनारे चकरा घाट बना हुआ है। चकरा घाट अपने प्राचीन इतिहास को लेकर और अपने खूबसूरती को लेकर प्रसिद्ध है। यहां शाम के समय बहुत सारे लोग आते हैं और अपना अच्छा और शांतिपूर्ण समय बताते हैं।
चकरा घाट में ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं। इस घाट को वर्तमान समय में बहुत अच्छी तरह बनाया है और यहां पर आप आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। सागर झील के किनारे गंगा मंदिर पर बना हुआ है।
लाखा बंजारा झील पर सागर बोट क्लब बना है, जहां पर आप विभिन्न प्रकार की बोट का आनंद ले सकते हैं। बोट क्लब के पास ही डॉक्टर राम मनोहर लोहिया उद्यान बना हुआ है, जहां पर आप जा सकते हैं। सागर झील बहुत खूबसूरत है और आप यहां पर आकर और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यह सागर जिले में फैमिली दोस्तों और कपल्स के लिए घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है।
लाखा बंजारा झील सागर झील में यात्रा (Tour to Lakha Banjara Lake or Sagar Lake)
जैसा कि आपको पता है, कि लाखा बंजारा झील (Lakha Banjara Lake) सागर का एक खूबसूरत स्थल है और यहां पर आप घूम सकते हैं, तो यहां पर घूमने की शुरुआत आप कहां से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं –
यहां पर आप शाम के समय घूमने जाएंगे, तो आपको बहुत ही बढ़िया लगेगा, क्योंकि शाम के समय यह जगह बहुत खूबसूरत लगती है। यहां पर शाम के समय बहुत सारे लोग आते हैं, तो आपको अच्छा लगेगा। यहां पर आप चकरा घाट से घूमने की शुरुआत से कर सकते हैं और यह घाट बहुत अच्छी तरह से डेवलप किया गया है।
चकरा घाट पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं, जो इस घाट की सुंदरता को बढ़ाते हैं, तो आप अपनी शुरुआत चकरा घाट से कर सकते हैं। चकरा घाट में बहुत सारे मंदिर बने हुए हैं और यहां पर सुंदर घाट बना हुआ है। यहां पर आप शांति से बैठ सकते हैं और कुछ अच्छा अनुभव कर सकते हैं। यहां पर महाकवि पद्माकर जी की मूर्ति बनी हुई है।
चकरा घाट के किनारे ढेर सारे मंदिर में आप जा सकते हैं। यहां पर आप श्री राम जी के मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और महादेव मंदिर में जा सकते हैं। चकरा घाट से आगे जाने पर आपको गंगा माता मंदिर देखने के लिए मिलता है। गंगा माता मंदिर भी बहुत सुंदर है। यह मंदिर गंगा माता को समर्पित है। यह मंदिर लाखा बंजारा झील के बीच में बना हुआ है। बरसात में जब झील पूरी तरह पानी से भर जाती है, तब यह मंदिर और भी ज्यादा सुन्दर लगता है।
गंगा माता मंदिर से आगे जाने पर आप संजय ड्राइव में पहुंचते हैं। संजय ड्राइव एक खूबसूरत रास्ता है, जहां पर झील दो भागों में देखने के लिए मिलती है। यहां पर सागर बोट क्लब देखने के लिए मिलता है। सागर बोट क्लब में आकर आप ढेर सारी एक्टिविटी कर सकते हैं।
यहां पर आकर आप शाम के समय शांति से बैठ सकते हैं और डूबते सूरज को देख सकते हैं, जो बहुत ही आकर्षक लगता है। यहां पर सनसेट का दृश्य बहुत सुंदर रहता है। आप सागर बोट क्लब में आकर आप ढेर सारी बोटिंग एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं।
यहां पर विभिन्न प्रकार की नाव उपलब्ध रहती है, जिनमें आप बोटिंग कर सकते हैं। सागर बोट क्लब के पास एक पार्क भी बना हुआ है, जहां पर आप शांति से कुछ समय बिता सकते हैं। यहां पर डॉ राम मनोहर लोहिया उद्यान बना हुआ है, जो बहुत बड़ा है और झील के किनारे बना हुआ है। आप यहां पर जा सकते हैं और कुछ समय बिता सकते हैं।
इसके अलावा झील के किनारे अटल पार्क भी बना हुआ है, जहां पर आप जा सकते हैं। और अच्छा समय बिता सकते हैं। यह पार्क अटल बिहारी वाजपेई जी को समर्पित किया गया है और यह पार्क अच्छी तरह से मेंटेंन है। आप यहां पर अपना कुछ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
लाखा बंजारा झील का इतिहास (Lakha Banjara Lake Sagar History)
सागर झील का इतिहास बहुत ही रोचक है, जो आपको जरूर जानना चाहिए। लाखा बंजारा झील का निर्माण 11वीं शताब्दी में प्रसिद्ध व्यापारी लाखा बंजारा द्वारा कराया गया था।
- लाखा बंजारा एक बड़े व्यापारी और समाजसेवी थे।
- वे अपने व्यापारिक कारवां के साथ यात्रा करते हुए जगह-जगह तालाब, कुएँ और झीलें बनवाते थे ताकि लोगों और पशुओं को जल संकट से राहत मिल सके।
- सागर में भी उन्होंने यह विशाल झील बनवाई, जो आज उनके नाम से जानी जाती है।
यह झील सागर शहर के विकास में अहम भूमिका निभाती रही है और आज भी यहाँ के लोगों के लिए जीवनदायिनी जलस्रोत है।
लाखा बंजारा झील फोटो

लाखा बंजारा झील की कहानी (Story of Lakha Banjara Lake)
लाखा बंजारा झील (Lakha Banjara Lake) के बारे में कहा जाता है, कि लाखा बंजारा नाम के प्रसिद्ध व्यापारी थे। उन्होंने सागर जिले में झील को बनवाया था। मगर झील में पानी नहीं आया था। इस बात पर उन्हें बड़ी ही चिंता हुई और उन्होंने इसके समाधान के लिए एक साधु से पूछा, तो साधु ने उन्हें कुछ ऐसा बताया जो नामुमकिन था।
साधु ने उन्हें बताया कि अगर आप झील में पानी चाहते हैं, तो आपको अपनी एक कीमती चीज को कुर्बान करना पड़ेगा। झील में किसी की जान देनी पड़ेगी, तभी झील में पानी आएगा।
लाखा बंजारा की यह बात उनकी प्रजा और फैमिली को पता चले। सभी ने इस चीज के लिए मना कर दिया। तब लाखा बंजारा का बेटा और बहू, इस चीज के लिए राजी हुए। उन्होंने झील में अपनी कुर्बानी दी और झील में पानी आ गया। इसलिए यह झील लाखा बंजारा के नाम से प्रसिद्ध है और उन्हें याद किया जाता है।
लाखा बंजारा झील कहां स्थित है (Where is Lakha Banjara Lake located)
- लाखा बंजारा झील मध्य प्रदेश राज्य के सागर जिले में स्थित है।
- यह झील सागर शहर के मध्य में फैली हुई है, जिसके कारण इसे “सागर का हृदय” भी कहा जाता है।
- यहाँ तक पहुँचना बेहद आसान है क्योंकि झील शहर के मुख्य क्षेत्र में है।
लाखा बंजारा झील की गूगल मैप लोकेशन
लाखा बंजारा झील का महत्व (Importance of Lakha Banjara Lake)
- जल आपूर्ति – यह झील लंबे समय से सागर शहर के लिए मुख्य जलस्रोत रही है।
- पर्यटन स्थल – यह झील सागर शहर का सबसे बड़ा पर्यटन आकर्षण है।
- ऐतिहासिक धरोहर – इसका निर्माण लाखा बंजारा जैसे व्यापारी द्वारा कराना इसे ऐतिहासिक महत्व देता है।
- सांस्कृतिक आयोजन – झील के किनारे त्योहारों और मेलों का आयोजन होता है, जो इसे स्थानीय संस्कृति से जोड़ता है।
लाखा बंजारा झील में करने और देखने योग्य गतिविधियाँ (Things to do at Lakha Banjara Lake)
- नौका विहार (Boating) – यहाँ बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, जो पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। यहां पर संजय बोट क्लब में आकर, आप विभिन्न प्रकार की नौकायन का आनंद ले सकते हैं।
- चकरा घाट में शांति से बैठना – चकराघाट सागर के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। आप यहां पर जाकर शांति से बैठ सकते हैं और झील के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर शाम के समय बहुत सारे लोग आते हैं।
- मंदिरों के दर्शन – सागर झील के किनारे ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं, जहां पर आप मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। यह सभी मंदिर प्राचीन है और बहुत सुंदर है। इन मंदिरों में जाकर अच्छा लगता है और मन को शांति मिलती है।
- सूर्यास्त का दृश्य – यहां सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आप शाम के समय जाकर सूर्यास्त के सुंदर दृश्य को अपने कैमरे में कैच कर सकते हैं।
- पिकनिक स्थल – परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह एक आदर्श स्थान है।
- फोटोग्राफी – यह झील फोटोग्राफी के लिए भी एक बढ़िया जगह है। यहां पर विभिन्न स्थल बने हुए हैं, जहां पर जाकर आप फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं।
लाखा बंजारा झील की दूरी और पहुँच
- सागर रेलवे स्टेशन से लाखा बंजारा झील लगभग 3 किलोमीटर दूर है।
- बस स्टैंड से यह झील केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर है।
- निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो एयरपोर्ट (लगभग 180 किमी) और जबलपुर एयरपोर्ट (लगभग 200 किमी) है।
आसपास के दर्शनीय स्थल
लाखा बंजारा झील (Lakha Banjara Lake) घूमने के बाद आप सागर शहर और उसके आसपास के अन्य आकर्षण भी देख सकते हैं:
- राहतगढ़ किला और झरना (सागर से 35 किमी)
- गढ़पाहरा मंदिर (प्राचीन धार्मिक स्थल)
- खिमलासा किला
- सागर का किला और मंदिर समूह
- भोपाल और खजुराहो का मार्ग भी सागर से होकर जाता है, इसलिए पर्यटक इसे अपने यात्रा प्लान में शामिल करते हैं।
लाखा बंजारा झील घूमने का सही समय (Best time to visit Lakha Banjara Lake)
- अक्टूबर से मार्च – सर्दियों में यहाँ का मौसम सुहावना होता है और पर्यटन के लिए यह सबसे अच्छा समय है।
- गर्मी के मौसम में यहाँ थोड़ी गर्मी रहती है, लेकिन सुबह और शाम का समय आनंददायक होता है।
- मानसून में झील भरकर लबालब हो जाती है और हरियाली के कारण इसकी सुंदरता दोगुनी हो जाती है।
निष्कर्ष
लाखा बंजारा झील (Lakha Banjara Lake) सागर (मध्य प्रदेश) न केवल एक जलाशय है, बल्कि यह सागर शहर की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक पहचान भी है।
- यह झील प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।
- यहाँ का शांत वातावरण, बोटिंग और पर्यटन गतिविधियाँ इसे पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाती हैं।
- इसका ऐतिहासिक महत्व इसे और भी खास बनाता है।
अगर आप मध्य प्रदेश की यात्रा पर हैं और बुंदेलखंड क्षेत्र देखना चाहते हैं, तो लाखा बंजारा झील, सागर ज़रूर जाएँ। यह अनुभव आपके सफर को यादगार बना देगा।
मध्य प्रदेश के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के ब्लॉग पोस्ट :- धुआंधार जलप्रपात
वन विहार नेशनल पार्क
मैहर
