इंदौर में घूमने के पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों की पूरी जानकारी और यात्रा गाइड
Indore me Ghumne ki Jagah : इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर और वाणिज्यिक राजधानी है। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर पर्यटन के लिहाज़ से भी बेहद खास है। इंदौर को “मिनी मुंबई” भी कहा जाता है। यह अपनी साफ-सफाई, ऐतिहासिक धरोहरों और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध है। यह भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक है। इसे भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
इंदौर में यात्रा करने के लिए ढेर सारी जगह है। अगर आप यात्रा इंदौर की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं और आपको इंदौर की जगह के बारे में जानकारी नहीं है, तो चलिए – इंदौर में घूमने की जगह कहां-कहां है, इंदौर में क्या फेमस है, इंदौर में खाने के लिए क्या है, इंदौर के पिकनिक स्पॉट कौन से हैं, इंदौर में फैमिली और दोस्तों के साथ कहां-कहां घूम सकते हैं। इन सभी महत्वपूर्ण विषय के बारे में इस ब्लॉग में हम आपको जानकारी देंगे, ताकि अगर आप इंदौर जा रहे हैं और यह ब्लॉग पढ़ रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख उपयोगी हो।
इंदौर का इतिहास (Indore ka Itihas)
इंदौर का इतिहास समृद्ध और गौरवशाली है। 16वीं शताब्दी में यह क्षेत्र मालवा के परमार राजाओं के अधीन था, बाद में मुगलों और मराठों का शासन यहाँ रहा। इंदौर के आस-पास के एरिया में, परमार राजा के द्वारा बने हुए महलों और मंदिरों के देखने के लिए मिल जाते हैं।
18वीं शताब्दी में मराठा होलकर वंश का उदय हुआ और इंदौर उनकी राजधानी बना। रानी अहिल्याबाई होलकर ने इंदौर को एक समृद्ध और विकसित नगर बनाया। उनके शासनकाल में कई मंदिर, घाट और धर्मशालाएँ बनाई गईं, जिनमें महेश्वर और वाराणसी के घाट भी शामिल हैं।
ब्रिटिश काल में भी इंदौर व्यापार और प्रशासन का केंद्र रहा। आजादी के बाद यह मध्य प्रदेश का हिस्सा बना और धीरे-धीरे राज्य की वाणिज्यिक राजधानी के रूप में उभरा। इंदौर आज सिर्फ ऐतिहासिक धरोहरों के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यापार, उद्योग और अपनी अनूठी खानपान संस्कृति के लिए भी पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
इंदौर में घूमने के लिए प्रमुख पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल – Indore me Ghumne ki Jagah
इंदौर के आसपास में घूमने के लिए ढेर सारे स्थल है। इंदौर में महल, प्राचीन इमारतें, ऐतिहासिक स्थान, झरने, जलाशय, बांध, मंदिर, गार्डन, एडवेंचरस पार्क और भी बहुत सारी स्थल देखने के लिए है और इन सभी स्थलों के बारे में हम आपको विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे, तो चलिए जानते हैं – इंदौर में घूमने लायक प्रमुख स्थानों के बारे में
इंदौर के प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temples in Indore)
1. प्राचीन श्री रणजीत हनुमान धाम इंदौर (Ancient Shri Ranjit Hanuman Dham, Indore)
प्राचीन श्री रणजीत हनुमान धाम इंदौर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां भक्त हनुमान जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं। रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर शहर के केंद्र से 4 से 5 किलोमीटर दूर फूटी कोठी रोड पर बना है। इस मंदिर में आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मंदिर की परिसर में पहुंचकर दिव्य अनुभूति होती है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन होते हैं। यहाँ स्थापित विशाल हनुमान प्रतिमा भक्तों की आस्था का केंद्र है। यह धाम इंदौर के सबसे पवित्र स्थलों में गिना जाता है।
श्री रणजीत हनुमान मंदिर की खासियत
- इस मंदिर का प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व है।
- इस मंदिर में हनुमान जी की बहुत ही अद्भुत प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। प्रतिमा के दर्शन करके मन को बहुत सुकून मिलता है।
- यहां पर मंगलवार-शनिवार को विशेष भीड़ होती है।
- भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण।
- स्थानीय और बाहर से आने वाले भक्तों का प्रमुख केंद्र।
2. श्री अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर (Shri Annapurna Temple, Indore)
श्री अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर मुख्य रूप से अपनी वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। अन्नपूर्णा माता अनाज की देवी है। यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में निर्मित है। इस मंदिर की अद्भुत वास्तुकला पर्यटक और श्रद्धालुओं को अपनी और आकर्षित करती है। यहाँ धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पर्व बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। यह मंदिर मुख्य शहर में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं।
श्री अन्नपूर्णा मंदिर की खासियत
- यह मंदिर देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है।
- मंदिर दक्षिण भारतीय शैली में बना हुआ है।
- मंदिर का प्रवेश द्वार भव्य है। प्रवेश द्वार में विशाल हाथियों की मूर्ति से सजाया गया है, जो इसकी भव्यता को बढ़ाता है।
- धार्मिक उत्सव पर विशेष आयोजन होता है।
- मंदिर परिसर में ढेर सारी देवी देवताओं के दर्शन होते हैं।
3. श्री गणपति मंदिर, खजराना (Shri Ganapati Temple, Khajrana)
श्री गणपति मंदिर खजराना, इंदौर का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। यहाँ स्थापित गणपति जी की प्रतिमा चमत्कारी मानी जाती है और भक्त अपनी मनोकामनाएँ पूरी करने के लिए यहाँ आते हैं। यह मंदिर इंदौर में खजराना एरिया में बना है। मंदिर में आसानी से आ सकते है। यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस दिया गया है। यह मंदिर होलकर रानी अहिल्याबाई द्वारा बनवाया गया था।
श्री गणपति मंदिर खजराना की खासियत
- मंदिर परिसर साफ सुथरा और बहुत बड़ा है।
- मंदिर में एक अनूठी परंपरा है। भक्तजन मनोकामना मांगने के लिए मंदिर की परिक्रमा करते हुए, धागा बांधते हैं और पूरी हो जाने पर उल्टा स्वास्तिक बनाने के लिए वापस आते हैं।
- यह मंदिर रानी अहिल्याबाई होलकर द्वारा निर्मित किया गया था।
- मंदिर परिसर में भगवान शिव जी, राम जी, साईं बाबा, शनिदेव आदि को समर्पित कई अन्य छोटे मंदिर भी हैं।
- इस मंदिर में बुधवार और गणेश चतुर्थी के दौरान काफी भीड़ होती है।
- मंदिर के सामने एक पुराना कुआँ भी है, जिसके बारे में कहा जाता है, कि यहीं पर महारानी अहिल्याबाई ने मूर्ति की खोज की थी।
- इंदौर का सबसे प्रसिद्ध गणपति मंदिर।
4. इस्कॉन राधा गोविंद मंदिर, इंदौर (ISKCON Radha Govind Temple, Indore)
इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री श्री राधा गोविंद मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर इंदौर के एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्णा और राधा जी को समर्पित है। मंदिर में प्रतिदिन आध्यात्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, भजन जैसी धार्मिक गतिविधियों की जाती है। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरती से बना हुआ है। यह मंदिर इंदौर के निपानिया क्षेत्र में बना है। इस मंदिर में आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं।
इस्कॉन राधा गोविंद मंदिर की खासियत
- यह मंदिर श्री राधा कृष्ण को समर्पित है। मंदिर परिसर में अन्य देवी देवता की प्रतिमा भी स्थापित किए गए हैं।
- मंदिर की वास्तुकला भव्य है। मंदिर का परिसर सुव्यवस्थित एवं साफ सुथरा है।
- मंदिर में आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक है, जो यह व्यक्ति भक्तिपूर्ण वातावरण में रहना चाहता है। वह यहां पर आ सकता है।
- यहां पर आप आकर धार्मिक सामग्री और खरीद सकते हैं।
- यहां पर गौशाला बनी हुई है, जहां पर आप गायों की सेवा कर सकते हैं।
- यहां पर एक कैफेटेरिया बना है, जहां पर आपको स्नेक्स और चाय कॉफी मिल जाती है। यहां पर आप गीता और अन्य धार्मिक पुस्तक खरीद सकते हैं।
- यहां नित्य भजन, कीर्तन और आरती होती है।
- भक्तों के लिए प्रसाद और सत्संग की व्यवस्था है।
5. श्री बिजासन माता मंदिर, इंदौर (Shri Bijasan Mata Temple, Indore)
श्री बिजासन माता मंदिर इंदौर के पास देखने के लिए एक सुंदर स्थान में से एक है। यह मंदिर एक ऊंची टेकरी पर बना हुआ है। यह मंदिर इंदौर एयरपोर्ट के पास में बना हुआ है। यहां पर आप अपने बाइक और कार से आ सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए स्पेस दिया गया है। मंदिर से चारों तरफ का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर बिजासन माता जी को समर्पित है। मंदिर परिसर में और भी ढेर सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
श्री बिजासन माता मंदिर की खासियत
- बिजासन मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित है। मंदिर में जाने के लिए सड़क और सीढ़ियां बनी है।
- मंदिर में बिजासन माता की सुंदर प्रतिमा गर्भगृह में विराजमान है।
- मंदिर के पास में नौ देवियों की प्रतिमा भी विराजमान है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है।
- नवरात्रि में यहां पर विशेष मेले का आयोजन किया जाता है।
- यहां पर एक बड़ी सी झील भी है।
- यहां पर एक सुंदर गार्डन बना हुआ है।
- यहां से शहर का मनोरम दृश्य देखने के लिए मिलता है।
- यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : हरसिद्धि मंदिर उज्जैन
6. माँ वैष्णो धाम मंदिर लाल बाग इंदौर (Maa Vaishno Devi Temple, Lal Bagh, Indore)
मां वैष्णो धाम मंदिर इंदौर में देखने लायक मुख्य स्थान में से एक है। यह मंदिर इंदौर मुख्य शहर में लालबाग गार्डन के पास में रेजिडेंशियल कॉलोनी में बना है। यह मंदिर जम्मू कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर की एक छोटी सी प्रतिकृति है। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है। मंदिर के अंदर प्रवेश करने पर, आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आप जम्मू की मां वैष्णो देवी के दरबार में प्रवेश कर रहे हैं। यह मंदिर मां वैष्णो देवी को समर्पित है।
मां वैष्णो देवी मंदिर की खासियत
- मां वैष्णो देवी मंदिर मुख्य शहर में बना है। यहां पर आप आसानी से आ सकते हैं।
- मंदिर में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध है।
- नवरात्रि के दौरान इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से सजाए सजाया जाता है और भक्तों की भीड़ यहां पर बहुत ज्यादा आती है।
- यहां का वातावरण शांत और सुव्यवस्थित है। आप यहां पर बैठकर चिंतन और मनन कर सकते हैं।
- मंदिर परिसर में गणेश, शिव भगवान, हनुमान जी और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान है।
- यहां पर कृत्रिम गुफा बनी हुई है, जिससे आप होते हुए मां के दर्शन के लिए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें : देवास टेकरी
7. श्री स्वामीनारायण मंदिर इंदौर (Shri Swaminarayan Temple, Indore)
श्री स्वामीनारायण मंदिर इंदौर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर इंदौर खंडवा हाईवे मार्ग पर बना हुआ है। इस मंदिर की वस्तु कला बहुत ही अद्भुत है। मंदिर का परिसर विशाल है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
स्वामीनारायण मंदिर की खासियत
- यह मंदिर बहुत ही आकर्षक है। मंदिर में जटिल नक्काशी देखी जा सकती है।
- मंदिर का परिसर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित है। यहां पर आकर आप ध्यान और चिंतन कर सकते हैं।
- मंदिर के मुख्य गर्भगृह में भगवान स्वामीनारायण जी की सुंदर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित है।
- मंदिर के पास एक छोटा सा संग्रहालय बना हुआ है, जहां पर ढेर सारी वस्तुओं का संग्रह करके रखा गया है।
8. श्री बड़ा गणपति मंदिर इंदौर (Shri Bada Ganpati Temple, Indore)
श्री बड़ा गणपति मंदिर मध्य प्रदेश के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर इंदौर शहर के मध्य में स्थित है। इंदौर का बड़ा गणपति मंदिर अपने विशेष बनावट के कारण प्रसिद्ध है। यहां पर गणेश जी की प्रतिमा बहुत विशाल है, जिसके कारण इस मंदिर को बड़ा गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां पर गणेश जी की प्रतिमा सिर से लेकर मुकुट तक 25 फीट ऊंची है।
यह मूर्ति दुनिया में भगवान की सबसे बड़ी मूर्तियां में से एक मानी जाती है। इस मूर्ति को बहुत ही अनोखे तरीके से बनाया गया है। इस मूर्ति को बनाने में चूना, पत्थर, गुड, और ईट को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों लाया गया है और पवित्र मिट्टी और जल के अनोखे मिश्रण से यह मूर्ति बनाया गया है।
श्री बड़ा गणपति मंदिर की खासियत
- श्री गणेश भगवान जी को परेशानियों को नष्ट करने वाला माना जाता है। यहां पर लोग श्री गणेश जी के दर्शन करने के लिए आते हैं और उनकी जो भी परेशानी होती है। भगवान गणेश जी उनकी परेशानियों को खत्म कर देते हैं।
- इस मंदिर में गणेश उत्सव के समय बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। बहुत सारे लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं।
- मंदिर के बाहर ढेर सारी दुकान है, जहां से आप मंदिर के लिए प्रसाद एवं अन्य सामग्री ले सकते हैं।
- इस मंदिर का निर्माण पंडित नारायण दाधीच और होल्कर फैमिली ने 1875 में करवाया था।
9. पितरेश्वर हनुमान मंदिर इंदौर (Pitreshwar Hanuman Temple Indore)
पित्रेश्वर हनुमान मंदिर, जिसे पितृ पर्वत धाम के नाम से भी जाना जाता है। यह हनुमान मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित सबसे सुंदर हनुमान मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अपने विशाल हनुमान प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है, जो भारत देश की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा से एक है। यह मंदिर मुख्य इंदौर शहर से लगभग 15 किमी दूर हातोद मार्ग पर बना हुआ है। आप स्थानीय टैक्सी, कैब या ऑटो करके आ सकते है।
यहां पर हनुमान जी की 71 फीट ऊंची बैठी हुई हनुमान जी की प्रतिमा है। यह प्रतिमा 264 भागों में बनी है और इसका वजन लगभग 108 टन है। यह प्रतिमा अष्टधातु से बनी है और इसका मुख दक्षिण पश्चिम दिशा में है। यह प्रतिमा एक ऊंची पहाड़ी पर बनी है। प्रतिमा के नीचे भगवान शिव का मंदिर बना है। पहाड़ी से चारों तरफ का सुन्दर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
पितरेश्वर हनुमान मंदिर की खासियत
- हनुमान प्रतिमा के पास में ही 45 फीट लंबी गदा है, जो बहुत सुंदर लगती है।
- यहां पर शाम के समय लाइट और साउंड शो का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिसमें रामायण और राम नाम का जाप किया जाता है।
- यहां पर पहाड़ी में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यह जगह बहुत ही आकर्षक लगती है।
- यहां पर भगवान शिव का मंदिर बना हुआ है। यहां पर हनुमान प्रतिमा के नीचे भगवान शिव का मंदिर बना हुआ है।
10. कांच मंदिर इंदौर (Kancha Mandir Indore)
कांच मंदिर इंदौर के प्रसिद्ध और अनोखे मंदिरों में से एक है। यह मंदिर इंदौर में सर हुकुमचंद मार्ग पर बना हुआ है। इस मंदिर में आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से कांच के सुंदर काम के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में कांच को सुंदर काम देखने के लिए मिलता है। मंदिर की दीवारों पर अद्भुत कांच की कलाकृतियाँ देखी जा सकती हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं। मंदिर की छत में सुंदर काम किया गया है और मंदिर में सुंदर-सुंदर पेंटिंग देखी जा सकती है।
कांच मंदिर की खासियत
- कांच मंदिर में दर्शन के लिए आप सुबह 10:30 से शाम को 5:00 बजे तक आ सकते हैं।
- इस मंदिर का डिजाइन बहुत ही सुंदर है।
- मंदिर के बाहर बहुत बड़ा मार्केट लगता है, जहां से आप सामान ले सकते हैं।
इंदौर के फेमस पार्क और गार्डन (Famous Parks and Gardens in Indore)
11. रीजनल पार्क इंदौर (Regional Park Indore)
रीजनल पार्क इंदौर के सबसे सुंदर और सबसे बड़े पार्क में से एक है। रीजनल पार्क को अटल बिहारी वाजपेयी पिपलियापाला क्षेत्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क इंदौर में चोईतराम चौराहे के पास में स्थित है। पार्क में बाइक और कार आराम से पहुंच सकते हैं। पार्क के बाहर पार्किंग के लिए स्पेस दिया गया है।
पार्क में एंट्री के लिए एक बहुत बड़ा भव्य प्रवेश द्वार बना हुआ है। यह पार्क करीब 122 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। पार्क मेंमनोरंजन के लिए बहुत सारी गतिविधियां हैं, जिनका बड़े और बच्चे आनंद उठा सकते हैं। पार्क के अंदर एक विशाल झील है, जो बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है और बहुत सुंदर लगती है।
रीजनल पार्क की खासियत
- यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला है। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जो इसका मुख्य आकर्षण है।
- यहां पर बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर पैडल बोट और मोटर बोट की सुविधा उपलब्ध है।
- पार्क में संगीतमय फव्वारा है, जो म्यूजिक की धुन में पानी की बौछार छोड़ता है।
- पार्क के अंदर भूलभुलैया और फ्रेंच गार्डन बना है।
- पार्क के अंदर छोटे-छोटे स्टॉल भी लगे हुए हैं, जहां खाने-पीने की सुविधा उपलब्ध है। यह पार्क इंदौर में फोटोग्राफी करने के लिए एक बढ़िया जगह है।
- यह पार्क इंदौर में बच्चों और फैमिली के साथ घूमने के लिए बढ़िया स्थान है आप यहां पर आकर पिकनिक बना सकते हैं।
12. नेहरू पार्क इंदौर (Nehru Park Indore)
नेहरू पार्क इंदौर शहर में घूमने के सबसे पुराने पार्क में से एक है। यह पार्क इंदौर में रेलवे स्टेशन के पास रीगल चौराहे के पास स्थित है। यह पार्क बहुत ही सुंदर है। पार्क में बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर आप आकर शांति से बैठ सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं। यह पार्क जॉगिंग और व्यायाम करने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर बड़ो और बच्चों के लिए बहुत सारी एक्टिविटी है, जिनका आनंद उठाया जा सकता है।
नेहरू पार्क की खासियत
- यहां ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिससे यह जगह घूमने के लिए और शांति से समय बिताने के लिए बहुत बढ़िया है।
- यहां पर बच्चों के लिए टॉय ट्रेन है, जिनके बच्चे आनंद उठा सकते हैं।
- यहां पर प्लेग्राउंड बना हुआ है, जहां पर बच्चे लोग खेल सकते हैं।
- यहां पर चारों तरफ हरियाली है जो इस जगह को अच्छा बनाती है। यहां पर शांतिपूर्ण वातावरण है, जहां पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं।
- यहां पर एक स्विमिंग पूल बना हुआ है। जो तैराकी के शौकीन लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया है।
13. मेघदूत गार्डन इंदौर (Meghdoot Garden Indore)
मेघदूत गार्डन इंदौर शहर की सुंदर गार्डन में से एक है। यह गार्डन इंदौर में विजयनगर में बना हुआ है। यह गार्डन चारों तरफ से हरा भरा है। इस गार्डन में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं। गार्डन में आकर आप ढेर सारी मनोरंजन गतिविधियां कर सकते हैं। यह गार्डन बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यहां पर एंट्री के लिए फीस लगती है।
मेघदूत गार्डन की खासियत
- यह जगह इंदौर में प्रकृति प्रेमियों, परिवार, दोस्तों और कपल के घूमने के लिए एक बढ़िया जगह है।
- यह गार्डन चारों तरफ से हरियाली से भरपूर है। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
- यहां पर बच्चों के खेलने के लिए किड्स प्ले एरिया बना है, जहां पर बच्चे एंजॉय कर सकते हैं।
- यहां पर वॉकिंग के लिए अलग-अलग पथ वे बने है, जहां आप घूम सकते हैं।
- यह इंदौर में कपल की घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगह में से एक है।
14. ट्रैफिक पार्क इंदौर (Traffic Park Indore)
ट्रैफिक पार्क जिसे यातायात पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क अंदर इंदौर शहर में देखने लायक अच्छे स्थानों में से एक है। यह पार्क इंदौर में गांधी कॉलोनी में बना हुआ है। इस पार्क में आप आसानी से आ सकते हैं। यह पार्क मुख्य रूप से ट्रैफिक रूल को लोगों के सामने प्रस्तुत करता है। पार्क में आकर आपको बहुत सारे ट्रैफिक सिग्नल के साइन देखने के लिए मिल जाते हैं।
ट्रैफिक गार्डन की खासियत
- ट्रैफिक गार्डन बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं।
- यहां पर बैठने के लिए बेंच लगी हुई है, जहां पर आप बैठ सकते हैं और पार्क की सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।
- यहां पर आपको ट्रैफिक सिग्नल की अलग-अलग साइन देखने के लिए मिलते हैं, जिन्हें ट्रैफिक रूल के बारे में जान सकते हैं।
इंदौर के फेमस संग्रहालय और ऐतिहासिक स्थल (Famous Museums and Historical Places in Indore)
15. रजवाड़ा पैलेस इंदौर (Rajwada Palace, Indore)
रजवाड़ा पैलेस इंदौर शहर का एक ऐतिहासिक स्थान है। यह जगह इंदौर की शाही विरासत को खूबसूरती से दर्शाता है। यह इंदौर की इतिहास की झलक मिलती है। रजवाड़ा पैलेस इंदौर शहर के मध्य में स्थित एक सुंदर स्थान है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह महल 7 मंजिला है। इस महल की वास्तुकला बहुत ही अद्भुत है। इस महल में मराठा, फ्रांसिस और मुगल शैली का मिश्रण देखने के लिए मिलता है।
यहां पर भव्य लकड़ी का प्रवेश द्वार बहुत अद्भुत है। महल के अंदर केंद्रीय प्रांगण के बीच में बगीचा और फव्वारा है जो इस जगह को आकर्षक बनाता है। यहां पर लकड़ी की बालकनी, झरोखे, नक्काशीदार दरवाजे इस पैलेस के आकर्षण केंद्र है। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
रजवाड़ा पैलेस की खासियत
- यहां पर शाम के समय लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होता है, जो यहां का मुख्य आकर्षण है, जिसमें होलकर वंश और इंदौर के गौरवशाली इतिहास की कहानी को दिखाया जाता है।
- यह पैलेस शहर के मध्य में स्थित है। आप पैलेस के आस-पास स्थानीय बाजारों में घूम सकते हैं और स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं। आप यहां पर शॉपिंग भी कर सकते हैं।
- यह किला इतिहास प्रेमियों, फोटोग्राफर और पर्यटकों के घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है।
- इस किले में मुगल, फ्रांसीसी, और मराठा वास्तुकला देखने के लिए मिलती है।
16. कृष्ण पुरा छत्री इंदौर (Krishna Pura Chhatri, Indore)
कृष्ण पुरा छतरी इंदौर शहर में घूमने के लिए मुख्य स्थान में से एक है। यह छतरियां इंदौर शहर के मध्य में खान नदी के किनारे बनी हुई है। यहां पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यह छतरी रजवाड़ा पैलेस के समीप में स्थित है। आप यहां पर राजवाड़ा पैलेस से पैदल घूमते हुए आ सकते हैं। रास्ते में बाजार में आप शॉपिंग कर सकते हैं। यह छतरियां होलकर राजाओं के द्वारा बनाई गई है। यह छतरियां मुख्य रूप से दहन स्थल है।
यहां पर होलकर राजवंश के राजाओं का अंतिम संस्कार किया गया था और उनके स्मृति में यह छतरियां बनाई गई है। इसलिए इन छतरियां को होलकर छतरियां भी कहा जाता है। यह छतरियां बहुत ही सुंदर तरीके से बनाई हुई है। छतरियां में बारीक नक्काशी की गई है, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाती है। छतरियां के आस-पास का वातावरण बहुत अच्छा है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
कृष्ण पुरा छत्री की खासियत
- यह जगह फोटोग्राफी और प्राकृतिक प्रेमियों के लिए अच्छी है।
- यहां पर आकर आप सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त का बहुत ही आकर्षक दृश्य देखने मिलता है।
- यहां पर शिव मंदिर बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित है।
- यहां पर शाम के समय अच्छा समय बिताया जा सकता है। शाम के समय यह जगह एक अलग अनुभव देती है।
17. गांधी हॉल इंदौर (Gandhi Hall, Indore)
गांधी हॉल इंदौर शहर मध्य स्थित ऐतिहासिक आकर्षणों में से एक है। यह इंदौर मुख्य शहर में इंदौर रेलवे स्टेशन के करीब स्थित है। गांधी हॉल एक सुंदर और आकर्षक स्थान है। गांधी हॉल के वास्तुकार मुंबई के प्रख्यात चार्ल्स फ्रेडरिक स्टीवंस थे जिन्होंने 1904 में इसे निर्मित किया था। गांधी हॉल को पहले किंग एडवर्ड हॉल कहा जाता था।1905 में इस हाल का भव्य उद्घाटन वेल्स के राजकुमार जॉर्ज पंचम के द्वारा किया गया था। इसकी स्थापत्य शैली इंडो-गॉथिक है।
1948 में यशवंतराव होलकर ने इस स्मारक का नाम गांधी जी के सम्मान में बदलकर गांधी हॉल कर दिया। इस हाल की बाहर एक बड़ा बगीचा है, जहां पर तरह-तरह के पेड़ लगे हुए हैं, जहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। हाल पर बना क्लॉक टावर आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यह बहुत ही सुंदर लगता है।
गांधी हॉल की खासियत
- इस जगह के चारों तरफ सुंदर गार्डन बना है। गार्डन में चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर ढेर सारे पौधे लगे हुए हैं।
- ये जगह विश्राम और ध्यान के लिए अच्छी है।
- यहां पर ढेर सारे एग्जीबिशन का आयोजन किया जाता है।
- यह जगह इतिहास और वास्तुकला प्रेमियों के लिए एक अच्छी जगह है
18. केंद्रीय संग्रहालय इंदौर (Central Museum Indore)
केंद्रीय संग्रहालय इंदौर शहर में इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर आकर आप प्राचीन संग्रह को देख सकते हैं। यहां पर प्रागैतिहासिक काल से होलकर काल तक की मूर्तियां, सिक्के, चित्र, कलाकृतियों का शानदार प्रदर्शन देखने के लिए मिलता है। यहां पर संग्रहालय के बाहर गार्डन बना है, जहां पर मूर्तियों का अच्छा कलेक्शन देखा जा सकता है। आप यहां पर आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह इंदौर शहर में जीपीओ इंदौर के पास में स्थित है।
केंद्रीय संग्रहालय की खासियत
- केंद्रीय संग्रहालय में ढेर सारी मूर्तियों का कलेक्शन देखा जा सकता है, जो बहुत ही सुंदर है। यहां पर पत्थर से बनी दुर्लभ मूर्तियां देखी जा सकती है।
- यहां पर दुर्लभ शिलालेख का संग्रह देखा जा सकता है।
- यह संग्रहालय शांत और ज्ञानवर्धक स्थल है। बच्चे और विद्यार्थियों के लिए यह एक अच्छी जगह है।
19. लालबाग पैलेस इंदौर (Lal Bagh Palace, Indore)
लालबाग पैलेस इंदौर मुख्य शहर में स्थित एक भव्य महल है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह पैलेस खान नदी के किनारे बना हुआ है। इस पैलेस के बाहर बहुत बड़ा बगीचा है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। ये पैलेस 28 एकड़ में फैला हुआ है। इस पैलेस में यूरोपीय वास्तुकला देखने के लिए मिलती है। इस भव्य भवन के अंदर प्रवेश करने पर दरबार हॉल देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही भव्य और आकर्षक है।
दरबार हॉल को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। इस कक्ष में रंगीन संगमरमर से सजाया गया है, जो इटली से आयात किया गया था। छत पर सुनहरा अलंकरण और सुरुचिपूर्ण फर्नीचर भी यूरोपीय शैली के हैं। यहां पर बहुत सारे कक्ष देखने के लिए मिलते हैं, जिनमें से डिनर हाल, बिलियर्ड टेबल कक्ष देखा जा सकता है, जो बहुत ही भव्य है। इसके अलावा यहां पर सुंदर पेंटिंग और मूर्तियां देखी जा सकती हैं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
लालबाग पैलेस की खासियत
- लालबाग पैलेस में इंदौर के शाही इतिहास को बहुत ही खूबसूरती से संरक्षित करके रखा गया है, जिसे आप देख सकते हैं।
- महल के अंदर बहुत सारी प्राचीन वास्तु देखने के लिए मिलेगी, जो बहुत ही आकर्षक है।
- महल के बाहर बहुत बड़ा बगीचा बना हुआ है, जहां पर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
- यह जगह इंदौर में इतिहास प्रेमियों और फोटोग्राफर के लिए बेहतरीन है।
20. फूटी कोठी पैलेस इंदौर (Footi Kothi Palace, Indore)
फूटी कोठी महल इंदौर शहर का एक प्रमुख ऐतिहासिक स्मारक है। यह महल आधा अधूरा है। यह महल 19वीं सदी में महाराज शिवाजी राव होलकर के द्वारा बनाना प्रारम्भ किया गया था। मगर निर्माण के दौरान अंग्रेज अधिकारियों ने यह जानकारी मिलने पर, उन्होंने इसका निर्माण कार्य रुका दिया। तब से यह इमारत अधूरी रह गई है। यह महल भारतीय शैली में निर्मित के दो मंजिला इमारत है। इसके स्तंभ गोलाकार है और ऊपर से चतुष्कोणीय है, जिन पर भरवाही कीचक आकृतियों बनी है। यह बहुत ही सुंदर और प्राचीन है।
फूटी कोठी की खासियत
- इस जगह पर आपको खंडहर भवन के अवशेष देखने के लिए मिलते हैं। इन भवनों का निर्माण अधूरा रह गया है।
- कई लोग इस जगह को भूतिया मानते हैं और इस जगह पर जाने से मना करते हैं।
- यहां पर एक मंदिर भी बना हुआ है, जो आप देख सकते हैं।
21. हरि राव होलकर छत्री इंदौर (Hari Rao Holkar Chhatri Indore)
हरि राव होलकर छत्री इंदौर शहर के मध्य में खान नदी के किनारे बना एक सुन्दर स्थल है। यह छतरी बहुत ही अच्छी तरह से संरक्षित की गई है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर देखने के लिए ढेर सारी जगह है। यहां पर मंदिर, प्राचीन छतरी और प्राचीन बावड़ी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर है।
हरि राव होलकर जी महाराज मलहार राव के चचेरे भाई थे। उनका बीमारी के कारण 26 अक्टूबर 1843 को स्वर्गवास हो गया था। उनका जन्म 1795 में हुआ था। इस छतरी को उनके द्वारा उनके कार्यकाल के समय ही बनाया गया था। स्वर्गवास के पश्चात परकोटे में दहन पश्चात सपत्नी प्रतिमा स्थापित की गई थी।
हरि राव होलकर छत्री की खासियत
- बरसात के समय यह बावड़ी पानी से पूरी तरह से भर जाती है।
- यह छतरी मराठा वास्तुकला में बनी हुई है और बहुत ही आकर्षक लगती है।
- यह छतरी होलकर युग की भव्यता को दर्शाती है।
- अगर आप इंदौर में इतिहास की विरासत को देखना चाहते हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं।
- यहां पर बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हैं, जो इस स्थान को हरियाली से भरपूर रखते हैं।
- यह इंदौर में देखने लायक प्रमुख स्थानों में से एक है।
22. व्हाइट चर्च इंदौर इंदौर (White Church, Indore)
व्हाइट चर्च, जिसे आमतौर पर सेंट ऐन्स चर्च के नाम से जाना जाता है, इंदौर के सबसे पुराने चर्चों में से एक है। यह चर्च इंदौर में मुख्य शहर में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं और यहां आकर आप शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। व्हाइट चर्च का निर्माण 1858 में प्रोटेस्टेंट ईसाइयों द्वारा किया गया था। यह चर्च यूरोपीय वास्तुकला में बनाया गया है और इसे इंजीनियर रॉस मैकमोहन ने डिज़ाइन किया था।
व्हाइट चर्च की खासियत
- इस चर्च में एक विशाल नर्सरी है, जो बहुत सुंदर है।
- यहां पर दो अलग-अलग संरचना है, देखने के लिए मिलती है। जो बहुत ही आकर्षक है। यहां पर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
23. बोलिया सरकार की छतरी इंदौर (Bolia Sarkar Chhatri, Indore)
बोलिया सरकार की छतरी इंदौर शहर में घूमने के लिए एक सुंदर और ऐतिहासिक दर्शनीय स्थान में से एक है। यह छतरी बहुत ही आकर्षक और कलापूर्ण है। यह छतरी खान नदी के किनारे पूर्वी तट पर बनी हुई है। यहां पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इस छतरी का निर्माण 1858 में सरदार जी अप्पा साहेब बोलिया की स्मृति में किया गया था। बाजीराव पेशवा के अधिकारि बिखेजी बोलिया होलकर राज्य में सूबा पद पर नियुक्त थे
बोलिया सरकार छतरी की खासियत
- छतरी का मुख्य प्रवेश द्वार पश्चिम की तरफ है, लेकिन गर्भगृह का प्रवेश द्वार पूरब और पश्चिम की ओर दो प्रवेश द्वार हैं।
- यहां पर एक शिव मंदिर बना हुआ है, जहां पर शिवलिंग और नंदी प्रतिमा विराजमान है।
- यहां पर सुंदर स्तंभ बने हुए हैं, जिनकी शीर्ष पर नक्काशी देखी जा सकती है, जो बहुत ही आकर्षक है।
24. चोर बावड़ी इंदौर (Chor Bawdi, Indore)
चोर बावड़ी इंदौर शहर के पास घूमने के लिए एक ऐतिहासिक स्थान है। यह बावड़ी इंदौर के कनाड़िया में फीनिक्स सिटाडेल मॉल के पास स्थित है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। इस बावड़ी को अहिल्या बावड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस बावड़ी का निर्माण दो शताब्दी पूर्व देवी अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया था।
यह बावड़ी मुख्य रूप से जल संरक्षण के लिए बनाई गई थी। इस बावड़ी का पुनर्निर्माण द्वारा 2025 में किया गया है और यह बावड़ी बहुत ही अच्छी तरह से निर्मित हो गई है और पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। यह बावड़ी बहुत सुंदर है और आपको पुराने समय की याद दिलाती है।
चोर बावड़ी की खासियत
- कहा जाता है कि प्राचीन समय में इस बावड़ी में चोरों ने खजाना छुपाया था। इसलिए इसे चोर बावड़ी कहा जाता है।
- यह जगह इंदौर के पास फोटोग्राफी के लिए बहुत ही बढ़िया है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
25. छत्री बाग इंदौर (Chhatri Bagh, Indore)
छत्री बाग इंदौर शहर में घूमने के लिए एक फेमस आकर्षक स्थलों में से एक है। छतरी बाग इंदौर में खान नदी के किनारे बना हुआ एक सुंदर स्थान है। यहां पर ढेर सारी छतरियां देखने के लिए मिलती हैं। यह जगह मुख्य रूप से देवी अहिल्याबाई होल्कर और उनके परिवार के सदस्यों की स्मृति में बनाई गई है। यहां पर प्रारंभिक शासको और उनके परिवार की समाधिया यहां पर बनाई गई है। इन समाधियों का रखरखाव बहुत ही अच्छी तरह से किया जा रहा है। आप यहां पर जाकर इन समाधियों के दर्शन कर सकते हैं।
छतरी बाग की खासियत
- यहां पर ढेर सारी छतरियां हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। इन्हें बहुत ही अच्छी तरीके से बनाया है।
- इनकी वास्तुकला बहुत सुंदर है।
- यह इंदौर में शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए बढ़िया जगह है।
- यहां पर एंट्री के लिए प्रवेश शुल्क लगता है।
- इस जगह पर रानी अहिल्याबाई होल्कर जाकर विश्राम किया करती थी।
इंदौर के पास प्रसिद्ध झरने (Famous Waterfalls near Indore)
26. पातालपानी जलप्रपात इंदौर (Patalpani Waterfall Indore)
पातालपानी जलप्रपात मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध और सुंदर झरने में से एक है। इंदौर के पास महू तहसील से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जलप्रपात नर्मदा की सहायक नदी चोरल नदी पर बना है। यहां पर पानी 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। यहां पर चारों तरफ हरियाली और चट्टानों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
इस झरने को पातालपानी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इस झरने का पानी कुंड में गिरता है। माना जाता है कि यह कुंड इतना गहरा है, कि इसकी गहराई पाताल तक जाती है। इसके गहराई आज तक पता नहीं लगाई जा सके, इसलिए इस झरने को पातालपानी झरने के नाम से जाना जाता है। यह जलप्रपात बरसात के समय अपनी चरम सौंदर्य पर रहता है। यह जगह प्राकृतिक प्रेमियों, ट्रैकिंग करने वाले और पिकनिक मनाने वाले लोगों के लिए एक पसंदीदा जगह है। यहां पर आप ट्रैकिंग और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं।
पातालपानी जलप्रपात की खासियत
- यह इंदौर के पास प्रसिद्ध झरनों में से एक है। यहां पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
- यहां पर ढेर सारे बंदर हैं। अगर आप कुछ खाने पीने का सामान लेकर जाते हैं, तो अपना ध्यान रखें। बंदर आपसे छीन सकते हैं।
- यहां पर आप सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- यहां पर ढेर सारे स्ट्रीट फूड मिलते हैं, जिन्हें का आप आनंद उठा सकते हैं।
27. हत्यारी खोह वॉटरफॉल इंदौर (Hatyari Khoh Waterfall Indore)
हत्यारी खोह जलप्रपात इंदौर के पास घूमने के लिए एक सुंदर और आकर्षक स्थान में से एक है। यह जलप्रपात इंदौर से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर कैम्पल गांव के पास बना है। हत्यारी खोह को मर्डरर वैली भी कहा जाता है। माना जाता है, कि प्राचीन समय में यहां पर अंग्रेज, कैदियों को सजा देने के लिए घाटी में फेंक दिया करते थे।
यहां पर एक सुंदर घाटी है, जिसके ऊपर से झरना बहता है। यह जगह गांव से दूर है। आपके यहां पर आने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। यहां पर घाटी के नीचे पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। ट्रैकिंग का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर आप बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। बरसात के समय यह जगह बहुत ही आकर्षक लगती है। यहां पर हरियाली से ढकी हुई पहाड़ियां देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है।
हत्यारी खोह वॉटरफॉल की खासियत
- यह जगह दोस्त और परिवार वालों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बढ़िया जगह है। आप यहां ग्रुप के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।
- यहां पर आप दिन के समय आए। रात के समय यहां पर ना रुके।
- यहां पर आप अपने साथ नाश्ता या स्नैक्स जरूर लेकर आए, क्योंकि यहां पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है।
- झरने के ज्यादा किनारे ना जाए, क्योंकि यहां पर रेलिंग नहीं लगी हुई है।
28. तिंछा वॉटरफॉल इंदौर (Tincha Waterfall, Indore)
तिंछा जलप्रपात इंदौर के पास घूमने के लिए एक सुंदर और आकर्षक स्थान में से एक है। यह जलप्रपात इंदौर कारेश्वर मार्ग में सिमरोल के पास स्थित है। आप यहां पर अपने वाहन से आसानी से घूमने आ सकते हैं। यह तिंछा गांव के पास में बना हुआ है। यहां पर एक सुंदर और आकर्षक जलप्रपात देखने के लिए मिलता है, जो पहाड़ियों और घाटियों से बहता हुआ एक गहरे कुंड में गिरता है। यह जलप्रपात 300 फीट की ऊंचाई से गिरता है और बहुत ही आकर्षक लगता है। यहां पर चारों तरफ हरियाली से भरी घाटी देखने के लिए मिलती है। आप यहां मानसून के समय जाकर एंजॉय कर सकते हैं।
तिंछा जलप्रपात की खासियत
- यह जलप्रपात चारों तरफ से हरियाली से भरी घाटियों से घिरा हुआ है। यहां पर एक शांत और मनोरम वातावरण होता है, जिससे यह पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए एक आदर्श जगह है।
- झरने के आस-पास का क्षेत्र में आप ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। ट्रैकिंग के लिए यह जगह बढ़िया है।
- यहां पर बरसात के समय बहुत सारी दुकानें लगती हैं, जहां से आप खाने-पीने का सामान ले सकते हैं। गर्मियों के समय भी आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं, मगर गर्मियों के समय यहां पर बहुत कम पानी रहता है।
29. मोहादी फॉल्स इंदौर (Mohadi Falls Indore)
मोहादी जलप्रपात इंदौर के पास एक अद्भुत और रोमांचकारी स्थान में से एक है। यहां पर एक सुंदर जलप्रपात देखने के लिए मिलता है, जो घने जंगलों और चट्टानों के ऊपर से बहता है। मोहादी फॉल्स इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर एक सुंदर जलप्रपात है। यह जलप्रपात तिंछा जलप्रपात से थोड़ा आगे स्थित है। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। यह जलप्रपात तिंछा जलप्रपात से करीब चार किलोमीटर दूर है। यह जलप्रपात बहुत ही खूबसूरत है और कान्हन नदी पर बना हुआ है।
यहां खूबसूरत चट्टानों के बीच से नदी बहती है और कुंड में गिरती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। बरसात के समय यह जगह बहुत ही आकर्षक हो जाती है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। आप यहां पर झरने के नीचे घाटी में ट्रेकिंग के लिए जा सकते है।
मोहादी जलप्रपात की खासियत
- यह जलप्रपात जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। यहां पर चारों तरफ हरियाली से भरा माहौल देखने के लिए मिलता है।
- आप यहां पर आते हैं, तो अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर आए, क्योंकि यहां पर खाने-पीने की लिए कोई भी दुकान नहीं है।
- यहां पर आप अपनी सुरक्षा का ख्याल जरूर रखें, क्योंकि यहां पर रेलिंग नहीं बनी है।
- यहां पर खूबसूरत हरी-भरी घाटी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है।
30. शीतला माता वॉटरफॉल इंदौर (Sheetla Mata Waterfall, Indore)
शीतला माता जलप्रपात इंदौर के पास मानपुर के करीब घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यह इंदौर से करीब 60 किमी दूर आगरा मुंबई हाईवे मार्ग पर स्थित है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर पहुंचने के लिए अच्छी सड़क व्यवस्था है। यहां पर पार्किंग के लिए भी बहुत अच्छी व्यवस्था है। यह झरना बहुत ही खूबसूरत है और पहाड़ों से घिरा है।
यहां पर शीतला माता का मंदिर बना है। इस मंदिर के कारण इस झरने को शीतला माता के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर एक गुफा के अंदर बना हुआ है। गुफा के अंदर मां शीतला माता की प्रतिमा बहुत ही सुंदर है। यहां पर झरना देखने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। यह जगह परिवार दोस्तों के साथ घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया है। बरसात में यहां पर बहुत सारे लोग घूमने लिए आते हैं।
शीतला माता जलप्रपात की खासियत
- शीतला माता जलप्रपात में आकर आप नहाने का आनंद ले सकते हैं। यहां पर आप तैराकी का आनंद ले सकते हैं, क्योंकि यहां पर पानी ज्यादा गहरा नहीं है। 3 से 6 फीट पानी यहां पर गहरा है, जिससे आप यहां पर आराम से तैर सकते हैं।
- बरसात के समय यह जगह बहुत खूबसूरत लगती है। बरसात मैं यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है।
- यहां पर आकर आप ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर सीढ़ियां बनी हुई है, जिससे आप जलप्रपात में पहुंच सकते हैं और घूम सकते हैं।
- यहां पर नीचे की तरफ दो जलप्रपात है, जो बहुत ही आकर्षक लगते हैं।
31. मेहंदी कुंड जलप्रपात इंदौर (Mehndi Kund Waterfall Indore)
मेहंदी कुंड जलप्रपात इंदौर के महू के पास घूमने के लिए एक सुंदर जगह है। यह महू से करीब 15 किलोमीटर दूर बाडिया गाँव में बना हुआ है। यहां पर आप आराम से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह घने जंगलों के अंदर बना हुआ है। मानसून के दौरान यहां पर एक सुंदर झरना बहता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है।
यह झरना चट्टानों के बीच से बहता है और ऊंचाई से गिरता है। यह झरना करीब 70 फीट ऊंचाई से गिरता है और आकर्षक लगता है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। झरने के ऊपर वाले हिस्से में छोटा सा प्राकृतिक पूल बनता है, जहां पर आप नहाने का आनंद भी उठा सकते हैं। यहां पर आप झरने के नीचे की तरफ घाटी में भी ट्रैकिंग कर सकते हैं, जहां से आप झरने का निचे व्यू देख सकते है।
मेहंदी कुंड झरने की खासियत
- मेहंदी कुंड झरना घने जंगलों के अंदर स्थित है। यहां पर खूबसूरत चट्टान देखने के लिए मिलती है। यह चट्टान का रंग कुछ अलग है।
- यह जगह एडवेंचरस प्रेमियों के लिए बहुत ही मनोरम है। यहां पर आप पर आकर आप पहाड़ों का और जंगल का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
- बरसात में यह जगह घूमने लायक रहती है, क्योंकि बरसात में यहां चारों तरफ हरियाली देखी जा सकती है।
- आप यहां जाते हैं, तो अपने साथ खाने पीने का सामान जरूर लेकर जाएं, क्योंकि यहां पर दुकान नहीं है।
32. बामनिया कुंड वॉटरफॉल इंदौर (Bamniya Kund Waterfall, Indore)
बामनिया कुंड जलप्रपात इंदौर शहर में महू के पास घूमने के लिए एक सुंदर झरना है। यह झरना मेहंदी कुंड जलप्रपात के पास में बना है। आप यहां बरसात के समय घूमने आ सकते हैं और झरने का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। जलप्रपात के चारों तरफ घाटियों और पहाड़ियों का दृश्य देखने के लिए मिलता है।
बामनिया कुंड वॉटरफॉल की खासियत
- आप यहां पर नहाने का आनंद उठा सकते हैं।
- आप यहां पर आते हैं, तो खाने-पीने का सामान जरूर लेकर आए।
33. जोगी भड़क वॉटरफॉल इंदौर (Jogi Bhadak Waterfall Indore)
जोगी भड़क वॉटरफॉल इंदौर के पास घूमने के लिए एक आकर्षक स्थान में से एक है।इस जलप्रपात को मिनी भेड़ाघाट के नाम से भी जाना जाता है। यहां जलप्रपात चट्टानों के ऊपर से बहता है। यह चट्टान देखने में बहुत खूबसूरत लगती है और यह देखने में भेड़ाघाट के सामान लगता है। यहां पर आकर आप अच्छा और समय बिता सकते हैं। यहां पर आकर आप ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं।
जोगी भड़क जलप्रपात आगरा मुंबई हाईवे मार्ग पर इंदौर से करीब 60 किलोमीटर दूर बना है। यह मानपुर के काफी करीब है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए अच्छी सड़क बनी हुई है। झरने तक पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी पड़ती है। उसके पहले एक स्टॉप डैम देखने के लिए मिलता है। स्टॉप डैम के पास से ही चट्टानें देखी जा सकती है, जिनके ऊपर से झरना बहता है।
जोगी भड़क जलप्रपात की खासियत
- यह जगह बरसात में घूमने लायक मुख्य स्थल है, क्योंकि यहां पर बरसात में जलप्रपात की सुंदरता अपने चरम पर होती है।
- यहां पर जलप्रपात के पहले एक चेक डैम देखने के लिए मिलता है, जो जलप्रपात के ऊपर की तरफ बना हुआ है।
- जलप्रपात में पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। ट्रैकिंग का रास्ता बहुत ही मजेदार रहता है।
- यहां पर आप आते हैं, तो अपने साथ खाने पीने का सामान जरूर लेकर आए क्योंकि यहां पर व्यवस्था नहीं है।
34. गिदिया खोह झरना इंदौर (Gidiya Khoh Waterfall, Indore)
गिदिया खोह झरना के पास इंदौर के पास घूमने के लिए आकर्षक स्थान में से एक है। यह जलप्रपात इंदौर नेमावार मार्ग पर डबल चौकी से करीब 9 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जलप्रपात घने जंगल के अंदर बना हुआ है। यहां पर आकर आप सुंदर घाटी और पहाड़ी देख सकते हैं। यहां पर जलप्रपात चट्टानों के ऊपर से बहता है और काफी ऊंचाई से नीचे गिरता है, जिससे यह बहुत ही आकर्षक लगता है।
गिदिया खोह जलप्रपात की खासियत
- यह जलप्रपात बरसात के समय घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। आप इंदौर से 1 दिन की छुट्टी मनाने के लिए यहां पर आ सकते हैं।
बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है। - यहां पर सुंदर घाटी देखने के लिए मिलती है, जिसका दृश्य बहुत ही अद्भुत रहता है।
- यहां पर आप आते हैं, तो अपने साथ खाने पीने का सामान जरूर लेकर आए।
- आप इस झरने के निचले स्तर पर ट्रैकिंग करके जा सकते हैं और झरने की सुंदरता देख सकते हैं।
35. भडकला वॉटरफॉल इंदौर (Bhadkala Waterfall, Indore)
भडकला वॉटरफॉल इंदौर के पास घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यह जलप्रपात जोगी भड़क जलप्रपात के ऊपर की तरफ बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जलप्रपात चट्टानों के ऊपर से बहता है और बहुत सुंदर लगता है। यह जलप्रपात काफी चौड़ा है और देखने में बहुत आकर्षक लगता है। आप यहां पर बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। बरसात के समय यह जगह बहुत सुंदर लगती है।
भडकला जलप्रपात की खासियत
- इस जलप्रपात तक पहुंचाने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। ट्रैकिंग का रास्ता बहुत ही सुंदर है। ट्रेकिंग के रास्ते में हरियाली देखने के लिए मिलती है। इस रास्ते में आप आराम से हरियाली को देखते हुए झरने तक पहुंच सकते हैं।
- जलप्रपात चट्टानों के ऊपर से बहता है और बहुत ही आकर्षक लगता है। यहां पर झरना काफी चौड़ा है और आकर्षक है।
- यह दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए बहुत बढ़िया जगह है।
- आप यहां पर आते हैं, तो अपने साथ कुछ खाने का सामान जरूर लेकर आया।
इंदौर के पास प्रसिद्ध तालाब और झील (Famous ponds and lakes near Indore)
36. सिरपुर झील इंदौर (Sirpur Lake Indore)
सिरपुर झील इंदौर के धार इंदौर हाईवे मार्ग पर स्थित एक सुंदर और आकर्षक स्थान में से एक है। यहां पर एक बहुत बड़ी झील देखने के लिए मिलती है, जो बहुत बड़ी एरिया में फैली हुई है। झील के पास में ही गार्डन बना हुआ है। गार्डन में हनुमान जी का मंदिर भी बना हुआ है। यहां पर आकर आप शांति से बैठ सकते हैं। पक्षियों की आवाज सुन सकते हैं। यहां पर आकर आप वॉक कर सकते हैं।
सिरपुर झील का निर्माण इंदौर राज्य के होल्कर शासको ने 20वीं सदी में करवाया था। झील के पास में ही नॉलेज गार्डन बना हुआ है, जहां पर झील के बारे में और इसके इतिहास के बारे में आपको ढेर सारी जानकारी मिलती है। यह झील अनगिनत प्रवासी पक्षियों को आमंत्रण देती है। आप यहां पर ठण्ड में ढेर सारे प्रवासी पक्षी देख सकते हैं। यहां पर ढेर सारी मछलियों की प्रजातियां भी देखी जा सकती है। झील के बीच में गलियारा बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं।
सिरपुर झील की खासियत
- सिरपुर झील मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक करने वाले लोगों के लिए एक बढ़िया जगह है। यहां पर बहुत सारे लोग मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए आते हैं।
- झील के चारों तरफ हरियाली भरा वातावरण देखने के लिए मिलता है, जिसमें शांतिपूर्वक समय बिताया जा सकता है। यहां पर आकर आप चिंतन और मनन जैसी गतिविधियां कर सकते हैं।
- यहां पर आकर आप प्रकृति के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
- यहां पर शाम के समय सनसेट का बहुत ही आकर्षक दृश्य देखने के लिए मिलता है।
- यहां पर वॉच टावर बने हैं, जहां से आप झील के और आसपास के दृश्यों को देख सकते हैं।
37. बिलावली झील इंदौर (Bilawali Lake Indore)
बिलावली झील इंदौर शहर में खंडवा रोड में स्थित एक मुख्य घूमने की जगह है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यह झील बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है। झील के पास में ही एक गार्डन बना हुआ है। गार्डन में तरह-तरह के पेड़ लगे हुए हैं। गार्डन में बैठने के लिए शेड बने हुए हैं, जहां पर आप बैठ सकते हैं और झील के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
बिलावली झील के खासियत
- मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले लोगों के लिए एक बढ़िया स्थान है। यहां पर बहुत सारे लोग मॉर्निंग में के लिए आते हैं।
- बरसात के समय घूमने के लिए अच्छा स्थान है। बरसात में झील पूरी तरह पानी से भर जाती है और इसके दृश्य बहुत ही मजेदार रहते हैं।
- यहां पर आकर आप शाम के समय सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर सूर्यास्त का बहुत ही आकर्षक दृश्य देखा जा सकता है।
38. बेरछा झील इंदौर (Bercha Lake Indore)
बेरछा झील इंदौर में मऊ के पास स्थित एक सुंदर स्थल है। यह झील शांत और मनोरम है। आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। झील के पास आसपास फैली हुई पहाड़ियों और जंगल का दृश्य बहुत ही अद्भुत लगता है। यहां पर एक बोटिंग क्लब बना हुआ है, जहां पर अलग-अलग बोट उपलब्ध है। आप यहां पर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। ये जगह आर्मी के द्वारा प्रबंधन की जाती है। अगर आप इंदौर शहर के आस-पास प्राकृतिक जगह की तलाश में है, तो यह जगह बहुत ही बढ़िया है। यहां पर चारों तरफ ऊंची ऊंची पहाड़ियां है, जो इस जगह को शांतिपूर्ण सैर के लिए एक आदर्श स्थान बनती हैं।
बेरचा झील इंदौर की खासियत
- यह झील बहुत सुंदर है और बहुत बड़े एरिया में फैली हुई है।
- झील से शाम के समय सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
- यह जगह फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए एक पसंदीदा जगह है।
इंदौर के पास प्रसिद्ध डैम (Famous dams near Indore)
39. यशवंत सागर बांध इंदौर (Yashwant Sagar Dam, Indore)
यशवंत सागर बांध इंदौर के पास हातोद में स्थित एक सुंदर स्थान हैं। यह इंदौर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप सड़क मार्ग से घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर एक बहुत बड़ा बांध देखने के लिए मिलता है, जो बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। इस जलाशय को आप बरसात के समय आकर देख सकते हैं। बरसात के समय यह डैम पूरी तरह पानी से भर जाता है और डैम का पानी ओवरफ्लो होता है, जिसका दृश्य बहुत ही सुंदर लगता है।
यशवंत सागर बांध की खासियत
- यशवंत सागर बांध बहुत सुंदर है और बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है।
- यशवंत सागर बांध के आस-पास खाने की बहुत सारी चीज मिल जाती है। यहां पर ताजा फल, भुटटे और ताजी मछलियां मिल जाती है।
- इस डैम के पास में एक पार्क भी बना हुआ है, जहां पर आप जा सकते हैं और घूम सकते हैं।
40. चोरल बांध इंदौर (Choral Dam, Indore)
चोरल बांध इंदौर में मऊ के पास घूमने के लिए एक बढ़िया जगह है। यह डैम मऊ से करीब 17 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर सड़क मार्ग से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह बांध चोरल नदी बना हुआ है। यह बांध इंदौर के पास एक दिन की यात्रा के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। यहां पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ आकर अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर बांध के चारों तरफ पहाड़ियों का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यहां पर बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर मप्र टूरिज्म का रिजॉर्ट बना हुआ है, जहां पर खाने और पानी की सुविधा उपलब्ध होती है।
चोरल बांध की खासियत
- चोरल बांध के पास में एक गार्डन बना हुआ है, जहां पर ढेर सारी एक्टिविटी की जा सकती है।
- यहां पर बोटिंग के लिए अलग-अलग बोट है, जिसमें आप बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं।
- यह बांध हरी-भरी घाटियों से घिरा हुआ है। आस-पास की पहाड़ियों और घटिया यहां पर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
- यह बांध इंदौर के पास वीकेंड गेटवे के लिए बढ़िया जगह है। आप यहां पर परिवार के साथ पिकनिक बना सकते हैं।
इंदौर का प्रसिद्ध चिड़ियाघर (Famous Zoo in Indore)
41. इंदौर चिड़ियाघर (Indore Zoo)
इंदौर चिड़ियाघर, जिसे कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता है। यह इंदौर में नवलखा में स्थित है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। चिड़ियाघर के बाहर पार्किंग के लिए बहुत बड़ी जगह है। यह चिड़ियाघर 51 एकड़ में फैला हुआ है। इस चिड़ियाघर में प्रवेश के लिए टिकट ऑनलाइन लिया जाता है। इस संग्रहालय में ढेर सारे वन्य प्राणी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर सफेद बाघ, रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, तेंदुए, लकड़बग्घा, भालू, और हिमालयी काले भालू देख सकते है।
यहां हाथी, दरियाई घोड़ा, भेड़िया, सियार, लंगूर, साही, बंदर और हिरण देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर पक्षियों का एक अलग से बाड़े बना है, जहां पर ढेर सारे पक्षी देखे जा सकते हैं। यहां पर लवबर्ड, तोता, बदक, शुतुरमुर्ग, सारस, गिद्ध, हंस, और मोर जैसे ढेर सारे पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। यहां सांप घर बना हुआ है, जहां पर यहां पर जहरीले और बिना जहरीले सांप देखे जा सकते हैं। यहां पर कोबरा, रसल वाइपर, कॉमन क्रेट, अजगर जैसे कई सांप सब देखे जा सकते हैं। यहां पर मगरमच्छ, घड़ियाल, मॉनिटर लिजर्ड जैसे जानवर भी देखने के लिए मिलते हैं।
यह चिड़ियाघर बहुत सुंदर है और आप यहां पर आकर जानवरों को उनके बाड़े में देख सकते हैं। यह बड़े बहुत अच्छी तरह से बनाए गए हैं। इन बाड़े में हरियाली और पानी की पर्याप्त सुविधा है। पुरे जू पर चिन्हित रास्ते बने हुए हैं, जिनसे आप आसानी से घूम सकते हैं। यहां खाने-पीने के लिए ढेर सारे विकल्प उपलब्ध है। आप यहां पर जाकर अपना 1 दिन आराम से बिता सकते हैं।
इंदौर चिड़ियाघर की खासियत
- अगर आप चिड़ियाघर में घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आपको सुबह या शाम के समय आना चाहिए, क्योंकि सुबह और शाम के समय जानवर एक्टिव रहते हैं। दोपहर के समय जानवर सो जाते हैं।
- यहां पर बच्चों के लिए बहुत सारी एक्टिविटी है। बच्चों के लिए यहां मिरर हाउस, टॉय ट्रेन और खेल के मैदान बना हुआ है, जिसमें बच्चे लोग एंजॉय कर सकते हैं।
- यहां पर एक्वेरियम बना हुआ है, जहां पर मछलियां देखी जा सकती हैं।
- यहां पर शेड बने हुए हैं, जहां पर बेंच लगे हुए हैं, जहां पर बैठकर आराम किया जा सकता है।
- यहां पर बैटरी गाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आप पूरे जू में घूम सकते हैं।
- यहां तितली पार्क बना हुआ है, जहां पर ढेर सारी तितलियां देखी जा सकती हैं।
इंदौर के पास प्राकृतिक स्थान (Natural places near Indore)
42. लोटस वैली इंदौर (Lotus Valley Indore)
लोटस वैली इंदौर के पास घूमने के लिए एक सुंदर स्थान है। इस जगह को गुलावट लोटस वैली के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर यशवंत सागर बांध का भराव एरिया देखने के लिए मिलता है। इस भराव एरिया में कमल के फूल देखने के लिए मिलते हैं। यह पूरे एरिया में कमल के फूल लगे हुए हैं, जिससे इस जगह को लोटस वैली कहा जाता है। यह जगह बहुत ही सुंदर है। यह जगह इंदौर से करीब 20 किमी दूर हातोद के पास में स्थित है। आप यहां पर आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं।
लोटस वैली की खासियत
- लोटस वैली में लाल कमल के फूल देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर चारों तरफ कमल के फूल लगे हुए हैं, जिससे यह जगह और आकर्षक लगती है।
- यह जगह इंदौर में फोटोशूट के लिए बहुत ही बढ़िया है। यहां पर ढेर सारे लोग फोटोशूट के लिए आते हैं।
- यहां पर नौकायन के सुविधा उपलब्ध है। आप यहां पर नौकायन का आनंद ले सकते हैं।
- यहां पर स्ट्रीट फूड के बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं।
43. रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य इंदौर
रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य इंदौर शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक सुंदर पर्यटन आकर्षण स्थल है। यह इंदौर के पास शांत और हरियाली से घिरा हुआ स्थान है। यहां पर एक छोटी सी पहाड़ी है। इस पहाड़ी के ऊपर ऐतिहासिक शिकारगाह का बनी हुई है, जिसका निर्माण होलकर शासको के द्वारा करवाया गया था और प्राचीन समय पर होलकर शासक इस जगह को हंटिंग प्लेस के लिए इस्तेमाल करते थे।
रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य बहुत ही खूबसूरत है। आप यहां पर आकर ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर पहाड़ी में ट्रैकिंग ट्रेल बनी हुई है, जो ढाई किलोमीटर लंबी है। पहाड़ी का उबाल खबर रास्ते से होते हुए आप ऊपर पहुंच सकते हैं और शिकारगाह को देख सकते हैं। अब इस छोटे से म्यूजियम में कन्वर्ट कर दिया गया है।
यहां पर ढेर सारे जानवरों के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा रास्ते में ढेर सारे जंगली जानवर भी देखने के लिए मिल जाते हैं। बरसात में यह जगह बहुत ही आकर्षक लगती है। बरसात में आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
रालामंडल अभ्यारण की खासियत
- यह ट्रेकिंग के लिए एक अच्छी जगह है। आप यहां पर आकर ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं। यहां पर ट्रैकिंग के लिए ढाई किलोमीटर कच्चा रास्ता है, जिसमें ट्रैकिंग करने पर आपको आनंद आएगा।
- यहां पर आप जिप्सी के द्वारा भी पक्के रास्ते से ऊपर तक जा सकते हैं और वन्य और जंगल का आनंद उठा सकते हैं।
- यहां आपको अद्भुत दृश्य देखने के लिए मिलता है। मानसून और सर्दियों के समय यहां पर हरियाली अपने चरम सीमा पर होती है।
- यहां पर ढेर सारी वन्य पेड़ पौधे और वन्य जीव देखे जा सकते हैं।
- यह जगह प्राकृतिक प्रेमियों, फोटोग्राफी के शौकीन और रोमांच चाहने वाले लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है।
- यहां पर ढेर सारे पक्षी देखने के लिए मिलते हैं।
44. जानापाव मंदिर हिल इंदौर
जानापाव मंदिर इंदौर के पास मऊ में घूमने के लिए एक सुंदर स्थान है। यह अमावस से करीब 20 किलोमीटर दूर है। यहां पर एक ऊंची पहाड़ी है। इस जगह को भगवान परशुराम का जन्म स्थान माना जाता है। भगवान परशुराम के यहां पर बहुत बड़ी प्रतिमा देखी जा सकती है। यहां पर एक विशाल कुंड बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर है। यह कुंड बहुत ही पवित्र है। यहां पर भगवान शिव का मंदिर बना हुआ है, जिसमें शिवलिंग के दर्शन आप कर सकते हैं। यहां पर गौशाला बनी हुई है, जहां पर आप गायों को देख सकते हैं।
जानापाव मंदिर की खासियत
- जानापाव मंदिर चारों तरफ से पहाड़ियों और पेड़ पौधों से घिरा हुआ है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
- यह इंदौर के पास एक दिन का समय बिताने के लिए बढ़िया जगह है। आप यहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।
- यहां पर मानसून के समय और भी ज्यादा अच्छा लगता है। मानसून के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है।
यहां पर आकर आपको सनसेट का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
45. जाम दरवाजा इंदौर (Jam Darwaza Indore)
जाम दरवाजा इंदौर के पास घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है। यह इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर मऊ के करीब है। आप यहां पर आकर हरी-भरी घाटियों का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। आप यहां बरसात और ठंड के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी है।
यहां पर एक ऐतिहासिक संरचना देखने के लिए मिलती है, जो होलकर शासको के द्वारा बनवाई गई थी। यहां पर प्रवेश करने के लिए शुल्क लिया जाता है। आप यहां पर संरचना के ऊपर चढ़कर चारों तरफ के दृश्य को देख सकते हैं। यह जगह बहुत ही अच्छी लगती है।
जाम गेट की खासियत
- यहां पर आप शाम के समय जाकर सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
- बरसात के समय यह जगह हरियाली ओर हरियाली से घिर जाती है, जिससे यह और भी आकर्षक लगती है। आप यहां पर अच्छा समय बिता सकते हैं।
- यहां पर आपको ढेर सारे स्टॉल मिलते हैं, जहां पर खाने-पीने की ढेर सारे आइटम रहते हैं।
- यह फोटोग्राफी के लिए अच्छी जगह है।
इंदौर घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Indore)
इंदौर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना रहता है, तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है, जिससे शहर की सैर आरामदायक हो जाती है। इस समय आप इंदौर के आसपास के एरिया में घूमने के लिए जा सकते हैं, जहां पर ट्रैकिंग की जरूरत पड़ती है। आप इस समय ट्रैकिंग आराम से कर सकते हैं।
सर्दियों के महीनों में आप राजवाड़ा, लालबाग पैलेस, खजराना गणेश मंदिर और सराफा बाज़ार जैसी जगहों को आसानी से घूम सकते हैं। इसके अलावा इस मौसम में दीपावली, होली और गणेशोत्सव जैसे त्योहारों का आनंद भी लिया जा सकता है।
गर्मी (अप्रैल–जून) में यहाँ तापमान 40°C तक पहुँच जाता है, इसलिए इस समय यात्रा करना थोड़ा कठिन हो सकता है। वहीं बरसात (जुलाई–सितंबर) के मौसम में हरियाली का सौंदर्य देखने लायक होता है, लेकिन लगातार बारिश की वजह से घूमने में परेशानी हो सकती है।
इंदौर के स्थानीय व्यंजन (Local food in Indore)
इंदौर सिर्फ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से ही नहीं बल्कि अपने स्ट्रीट फूड और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। यहाँ की गलियों में खाने का मज़ा कुछ अलग ही है। इंदौर का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है पोहा जलेबी और फ़ाफ़ड़ा, जो सुबह-सुबह खाने में बेहद लाजवाब लगता है। इसके अलावा पाव भाजी, सेंव पापड़ी, और मलाई फुल्का भी यहाँ के लोकप्रिय स्वाद हैं।
इंदौर में खाने का सबसे बड़ा आकर्षण है सराफ़ा बाज़ार है, जहाँ रात के समय पूरे शहर के लोग स्वादिष्ट street food का आनंद लेने आते हैं। यहाँ के मकई के लड्डू, घुलिया, और सांभर वडा जैसे व्यंजन भी बहुत प्रसिद्ध हैं।
56 गली, इंदौर (56 Gali, Indore)
56 गली इंदौर का एक प्रसिद्ध खानपान और स्ट्रीट फूड हब है, जो शहर के food lovers के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। यह गली 56 गली के नाम से प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां पर 56 अलग-अलग स्ट्रीट फूड की दुकान है। यहां पर शाम के समय यह जगह जीवंत हो जाती है और यहां पर बहुत सारे लोग शाम को खाने पीने का आनंद लेने के लिए आते हैं।
यहाँ पिज़्ज़ा, बर्गर, डोसा, इडली, पाव भाजी, जलेबी-फ़ाफ़ड़ा, सेव पूरी, मूँग दाल चीला, और दाल बाटी जैसे कई लोकप्रिय व्यंजन आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा, 56 गली में छोटे-छोटे डिब्बों में मिलने वाले स्मैकिंग स्नैक्स और मिठाइयाँ भी बहुत प्रसिद्ध हैं।
56 गली की खासियत सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सड़कों की भीड़, रंग-बिरंगे लाइट्स और lively माहौल है। अगर आप इंदौर घूमने जाएँ, तो 56 गली की यात्रा करके आपको शहर की food culture और local vibe का पूरा अनुभव मिलेगा।
इंदौर में घूमने का खर्चा (Indore Travel Costs)
इंदौर यात्रा काफी बजट-फ्रेंडली मानी जाती है। यह खर्च आपकी लग्जरी पर डिपेंड करता है, कि आप लग्जरी पर कितना खर्च करते हैं। अगर आप बजट ट्रैवल पसंद करते हैं, तो 1–2 दिन के लिए लगभग ₹2,500–₹3,500 में पूरी यात्रा हो सकती है। इसमें लोकल ट्रांसपोर्ट, street food, और budget होटल शामिल हैं। आप चाहे तो हॉस्टल में भी रख सकते हैं, जहां पर आपको बहुत कम कीमत पर सोने के लिए बिस्तर उपलब्ध हो जाता है।
मध्यम बजट वाले यात्रियों के लिए ₹5,000–₹6,000 पर्याप्त है। इसमें आप अच्छे होटल, कुछ fine dining और city sightseeing comfortably कर सकते हैं।
इंदौर में लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे ऑटो, कैब और बस बहुत सस्ता है। Street food खाने में 50–150 रुपये प्रति item खर्च होंगे, जबकि रेस्तरां में एक meal लगभग 250–500 रुपये का आता है। Tourist attractions का entry fee भी अधिक नहीं है, जैसे लालबाग पैलेस, खजराना गणेश मंदिर और सराफ़ा बाजार में ज्यादातर जगहों का खर्च nominal होता है। अगर आप यहां पर शॉपिंग करना चाहते है, तो वह भी कर सकते हैं। यहां पर शॉपिंग के लिए बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध हैं।
इंदौर कैसे पहुंचे (How to Reach Indore)
इंदौर मध्यप्रदेश का एक प्रमुख शहर है और यहाँ पहुंचना काफी आसान है। आप हवाई, रेल और सड़क मार्ग से इंदौर आ सकते हैं।
हवाई मार्ग इंदौर कैसे पहुंचे (How to Reach Indore by Air)
इंदौर में Devi Ahilya Bai Holkar Airport (Indore Airport) स्थित है, जो शहर से लगभग 8–10 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे जैसे बड़े शहरों के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं। एयरपोर्ट से टैक्सी या ऑटो लेकर आसानी से शहर में पहुँचा जा सकता है।
रेल मार्ग इंदौर कैसे पहुंचे (How to Reach Indore by Rail)
इंदौर रेलवे स्टेशन मध्यप्रदेश का मुख्य रेलवे जंक्शन है। यहाँ से देश के कई बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, नागपुर और बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट ट्रेनें उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन से ऑटो, कैब या बस से शहर के किसी भी हिस्से में पहुँचा जा सकता है।
सड़क मार्ग इंदौर कैसे पहुंचे (How to Reach Indore by Road)
इंदौर सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH52, NH47) के माध्यम से आप nearby cities जैसे उज्जैन, बड़वानी, धार और भोपाल से बस या कार के द्वारा आसानी से पहुँच सकते हैं। शहर में लोकल बसें, ऑटो और टैक्सी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
इंदौर की गूगल मैप लोकेशन
इंदौर यात्रा के लिए टिप्स (Travel Tips)
- इंदौर घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से मार्च।
- पातालपानी और तिनचा झरना देखने के लिए बारिश का मौसम (जुलाई-सितंबर) बेस्ट है।
- स्थानीय व्यंजन जैसे पोहे-जलेबी, भुट्टे का कीस, दाल-बाफला और गजक ज़रूर चखें।
- इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर है, इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखें।
- इंदौर रेलवे और एयरपोर्ट दोनों से भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है।
इसे भी पढ़ें : ओंकारेश्वर में घूमने की 10 बेहतरीन जगहें
इंदौर में घूमने की जगह (Indore me Ghumne ki Jagah) FAQ Section
Q1. इंदौर में घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
अक्टूबर से मार्च तक का समय इंदौर घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं झरनों के लिए बारिश का मौसम (जुलाई-सितंबर) आदर्श है।
Q2. इंदौर के प्रमुख मंदिर कौन-कौन से हैं?
खजराना गणेश मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, गीता भवन, बड़ा गणेश मंदिर और रणजीत हनुमान मंदिर इंदौर के प्रसिद्ध मंदिर हैं।
Q3. इंदौर के पास कौन-कौन से झरने हैं?
पातालपानी झरना, तिनचा फॉल्स, जमनीया कुंड और गिद्या खो झरना इंदौर के पास प्रमुख जलप्रपात हैं।
Q4. इंदौर में कौन से पार्क और गार्डन घूमने लायक हैं?
रालामंडल अभयारण्य, मेघदूत गार्डन, कमला नेहरू पार्क, गुलाब बाग और पिपल्यापाला रीजनल पार्क घूमने लायक हैं।
Q5. इंदौर के प्रमुख संग्रहालय और ऐतिहासिक स्थल कौन से हैं?
राजवाड़ा महल, लाल बाग पैलेस, सेंट्रल म्यूजियम, गांधी हॉल और देवी अहिल्या वाडा इंदौर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल हैं।
Q6. इंदौर में कौन-कौन से डैम घूमने लायक हैं?
यशवंत सागर डैम, सिरपुर तालाब, बिलावली तालाब इंदौर के पास प्रसिद्ध डैम हैं।
इसे भी पढ़ें : देवास में घूमने की 15 सबसे बेहतरीन जगह
📝 निष्कर्ष
इंदौर न सिर्फ उद्योग और व्यापार का केंद्र है बल्कि यह शहर धार्मिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अद्भुत है। यहाँ के मंदिर, पार्क, संग्रहालय, झरने और डैम हर पर्यटक को अलग-अलग अनुभव देते हैं।
अगर आप मध्य प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो इंदौर आपके टूर का सबसे खास पड़ाव होना चाहिए।
