Amazing Dewas Tourist Places in Hindi – देवास में घूमने की 15 सबसे बेहतरीन जगह

Table of Contents

Dewas Tourist Places – देवास के आस-पास घूमने की प्रमुख जगह और देवास यात्रा गाइड

देवास मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहरों में से एक है। देवास इंदौर शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है। देवास मालवा क्षेत्र का एक प्रसिद्ध और सुंदर शहर है। यह शहर ढेर सारी धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर संजो के रखा हुआ है। यहाँ की पहाड़ियाँ, झरने और प्राकृतिक स्थल हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको देवास में घूमने की जगह कौन-कौन सी है, देवास में क्या फेमस है, देवास में जाकर आप क्या कर सकते हैं, देवास में ठहरने के लिए जगह के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप देवास यात्रा के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए मददगार साबित होगा।

देवास के पास घूमने के प्रमुख दर्शनीय स्थान – Dewas Tourist Places

देवास जिले मध्य प्रदेश के एक प्रमुख जिलों में से एक है। यह इंदौर के पास में स्थित है। देवास जिले में घूमने के लिए ढेर सारी जगह है, जहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं, तो चलिए जानते हैं। देवास जिले के आसपास घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थलों के बारे में –

देवास का फेमस पार्क (Famous Park in Dewas)

मीठा तालाब देवास (Meetha Talab Dewas)

मीठा तालाब देवास जिले में घूमने का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यह देवास में भोपाल स्क्वायर के पास में स्थित है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर एक बड़ा सा तालाब और तालाब के आसपास गार्डन देखने के लिए मिलता है। यह जगह बहुत ही अच्छी तरह से बनाई गई है। यहां पर आकर आप शांति पूर्वक अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर एंट्री के लिए टिकट लगता है।

मीठा तालाब की खासियत

  • यहां पर बच्चों के खेलने के लिए एक अलग से मैदान बना हुआ है।
  • यहां पर संगीतमय फव्वारा लगा हुआ है।
  • यहां पर बोटिंग के लिए पैदल बोट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।
  • यहां पर सुबह एवं शाम के समय बहुत सारे लोग घूमने लिए आते हैं।
  • यह आप सूर्यास्त का बहुत अच्छा नजारा देखा जा सकता है।
  • यहां स्ट्रीट फूड का आप आनंद ले सकते हैं।

देवास के प्रमुख मंदिर (Famous Temples in Dewas)

माँ चामुंडा मंदिर देवास (Maa Chamunda Temple, Dewas)

मां चामुंडा देवी मंदिर को देवास टेकरी के नाम से जाना जाता है। देवास टेकरी शहर के मध्य में स्थित है। यहां पर दो मंदिर प्रसिद्ध है – चामुंडा माता मंदिर और तुलजा माता मंदिर। यह दोनों मंदिर पहाड़ी के सबसे ऊपर बने हुए हैं। यहां पर और भी बहुत सारे मंदिर हैं। यह मंदिर पूरे मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध है और यहां मध्य प्रदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। यह जगह परिवार और दोस्तों के साथ देवास जिले में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर शांति से आकर समय बिताया जा सकता है।

मां चामुंडा देवी मंदिर या देवास टेकरी की खासियत

  • यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां और रोपवे की सुविधा उपलब्ध है।
  • मंदिर में एक प्रसाद लिए स्थान बना हुआ है, जहां पर भरपेट खाना बहुत कम प्राइस में मिलता है।
  • देवास टेकरी से चारों तरफ का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। दूर-दूर तक फैला हुआ देवास शहर बहुत सुंदर लगता है।
  • नवरात्रि के समय यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है।

कैला देवी माता मंदिर देवास (Kaila Devi Mata Temple, Dewas)

कैला देवी मंदिर देवास जिले का एक प्रमुख तीर्थस्थल और पर्यटक आकर्षण स्थल है। यह मंदिर देवास में रामनगर एरिया में अब रोड के पास में बना हुआ है। इस मंदिर में आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। मंदिर के बाहर पार्किंग के बहुत बड़ी व्यवस्था है। यह मंदिर कैला देवी को समर्पित है। इस मंदिर में और भी ढेर सारी देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

कैला देवी मंदिर की खासियत

  • कैला देवी राजस्थान की प्रसिद्ध देवी हैं। यहां पर उनको समर्पित मंदिर बनाया गया है।
  • मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा 41 फीट ऊंची है और हनुमान जी की प्रतिमा 51 फीट ऊंची है, जो यहां पर आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
  • मंदिर में मां वैष्णो देवी गुफा बनी है, जो मंदिर का एक और आकर्षण का केंद्र है।
  • यहां पर आप ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन भी कर सकते हैं।
  • मंदिर में दोनों नवरात्रि में मेले का आयोजन होता है।

श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर देवास (Shri Siddhivinayak Ganesh Temple, Dewas)

श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर देवास के पास नागदा में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन है। इस मंदिर के बारे में ढेर सारी मान्यताएं हैं। इस मंदिर में गणेश जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर देवास के पास नागदा गांव के बाहरी एरिया में बना हुआ है। आप यहां पर आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं।

श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की खासियत

  • मंदिर में आकर आप जो भी मनोकामना मांगते हैं। वह आपकी जरूर पूरी होती है। मंदिर परिसर में शंकर भगवान जी का मंदिर बना हुआ है, जो बहुत प्राचीन है।
  • मंदिर के पास में एक तालाब बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है। तालाब के आसपास चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं।
  • मंदिर में एक प्राचीन बरगद का पेड़ लगा हुआ है, जिसके बारे में बहुत सारी मान्यताएं हैं।
  • मंदिर में आकर आप शांतिपूर्वक समय बिता सकते हैं।

श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर देवास (Shri Mahakaleshwar Mahadev Temple, Dewas)

श्री महाकालेश्वर महादेव देवास जिले में शिव भक्तों के लिए एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर देवास के पास बिलावली गांव में बना है। इसे बिलावली महादेव मंदिर या बिलावली महाकाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह देवास से लगभग 3 किलोमीटर दूर उत्तर में आगरा मुंबई रोड पर बना हुआ है। इस मंदिर का मुख्य आकर्षण यहां पर स्थित शिवलिंग है, जिसका आकार हर साल थोड़ा-थोड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर की खासियत

  • श्री महाकालेश्वर मंदिर बहुत ही अच्छी तरह से बना हुआ है।
  • मंदिर परिसर बहुत सुंदर और शांत है।
  • मंदिर का प्रवेश द्वार बहुत सुंदर है। यहां भगवान शिव की और माता पार्वती की प्रतिमाएं बनी हुई है।
  • यहां पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर साल मेले का आयोजन होता है, जिसमें आस-पास के गांव के लोग घूमने लिए आते हैं। मंदिर को महाशिवरात्रि के समय बहुत ही अच्छी तरह से सजाया जाता है।
  • मंदिर परिसर में ढेर सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

पुष्पगिरी तीर्थ स्थल देवास (Pushpgiri Jain Pilgrimage Site Dewas)

पुष्पगिरी जैन तीर्थ स्थल देवास जिले के पास घूमने के लिए एक शांत और सुकून भरा स्थान है। यह देवास जिले में देवास भोपाल मार्ग पर सोनकच्छ के पास में बना है। यह मुख्य रोड पर बना हुआ है। यहां पर ऊंची पहाड़ी है, जहां पर यह मंदिर बना हुआ है। यह मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

पुष्पगिरी जैन तीर्थ स्थल की खासियत

  • यह जगह बहुत साफ-सुथरी और बहुत ही आकर्षक है।
  • यहां पर भगवान पार्श्वनाथ की 108 फीट ऊंची मूर्ति बनी हुई है, जो पहाड़ी के ऊपर बनी हुई है और बहुत सुंदर लगती है।
  • यहां पर संग्रहालय बना है, जहां पर ढेर सारी प्राचीन मूर्तियां और प्राचीन वस्तु देखने के लिए मिलती है।
  • यह जगह 250 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है, जहां पर ढेर सारे स्थल है, जहां पर आप घूम सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं।
  • यहां पर भोजशाला बनी हुई है, जहां पर बहुत कम प्राइस पर अच्छा खाना उपलब्ध हो जाता है।

नरसिंह घाट देवास (Narsingh Ghat, Dewas)

नरसिंह घाट देवास के पास घूमने के लिए एक अद्भुत स्थान में से एक है। नरसिंह घाट देवास जिले के पास हाटपिपलिया में स्थित है। यहां पर आप आसानी से सड़क मार्ग से आ सकते हैं। यहां पर ढोला ग्यारस के अवसर पर 7.5 किलो की शिला देखी जा सकती है. जो नदी के पानी में तैरती है। यह चमत्कार है और इस चमत्कार को देखने के लिए बहुत सारे लोग यहां पर इकट्ठा होते हैं।

नरसिंह घाट की खासियत

  • यहां पर ढोला ग्यारस के दिन बहुत सारे लोग आते हैं और यह चमत्कार को देखते हैं।
  • यहां पर एक सुंदर घाट बना हुआ है, जहां पर आप बैठ सकते हैं और इस जगह का आनंद उठा सकते हैं।
  • बरसात में यह जगह बहुत खूबसूरत लगती है। यहां पर आकर आप नहाने का आनंद भी उठा सकते हैं।

प्राचीन सीता माता मंदिर और लव और कुश का जन्म स्थान देवास (The ancient Sita Mata Temple and the birthplace of Luv and Kush, Dewas)

प्राचीन सीता माता मंदिर देवास जिले के पास घूमने के लिए एक सुंदर और आकर्षक स्थान में से एक है। यह स्थल देवास जिले में उदयपुर के पास पिपरी गांव में स्थित है। आप यहां पर आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य भरपूर है। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं और यहां एक सुंदर नदी बहती है। इस जगह का धार्मिक महत्व है। माना जाता है, कि यहां पर लव और कुश का जन्म हुआ था।

प्राचीन सीता माता मंदिर और लव और कुश का जन्म स्थान की खासियत

  • यह मंदिर प्राकृतिक परिवेश से घिरा हुआ है।
  • इस जगह का धार्मिक महत्व है, कि इस जगह पर श्री लक्ष्मण जी ने मां सीता को छोड़ा था। यहां पर ऋषि वाल्मीकि का आश्रम बना हुआ है और यहां पर लव और कुश का जन्म स्थान है।
  • यहां पर पवित्र कुंड बने हुए हैं, जिसे रेवाकुंड के नाम से जाना जाता है। यह जगह बहुत सुंदर है और आकर्षक है।
  • यहां पर बरसात के समय एक सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है।

धारा जी घाट देवास (Dhara Ji Ghat, Dewas)

धारा जी घाट देवास जिले के पास घूमने के लिए एक बढ़िया स्थान है। यह नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ एक सुंदर स्थान है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांति पूर्वक समय बिता सकते हैं। यहां पर नर्मदा नदी में आकर आप स्नान कर सकते हैं। यहां पर नर्मदा नदी का दृश्य बहुत ही अद्भुत होता है। यहां पर मंदिर भी बना है, जो इस जगह के धार्मिक महत्व को बढ़ाता है।

धारा जी घाट की खासियत

  • यह जगह परिक्रमा वासियों के लिए खास है। यहां पर परिक्रमा वास आकर ठहरते हैं और मां नर्मदा जी के दर्शन करते हैं।
  • देवास जिले के पास पिकनिक के लिए और 1 दिन की यात्रा के लिए यह जगह बहुत ही बढ़िया है। यहां पर अच्छा समय बिताया जा सकता है।
  • मकर संक्रांति के समय यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं।

देवास के फेमस ऐतिहासिक स्थान (Famous historical places in Dewas)

पावर छतरी देवास (Pawar Chhatri, Dewas)

पावर छतरी देवास में घूमने का एक मुख्य ऐतिहासिक स्थान है। यह छतरियां देवास में मीठा तालाब के पास में स्थित है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर ढेर सारी प्राचीन छतरियां देखने के लिए मिलती हैं। यह छतरियां बहुत ही अच्छी तरह से बनी हुई है। यहां पर आकर आप अच्छा और सुकून भरा समय बिता सकते हैं।

पवार छतरी की खासियत

  • यह छतरियां मुख्य शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित है, जिससे आप यहां पर जाकर शांति पूर्वक समय बिता सकते हैं। यह शहर के भाग दौड़ बड़ी जिंदगी से दूर एक अच्छा शांति स्थान है।
  • यहां पर ढेर सारी छतरियां देखने के लिए मिलती है। यह छतरियां पावर राजवंश की याद में बनाई गई है।
  • छतरियां में आपको मराठा वस्तुकला देखने के लिए मिलती है, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाती है।

देवास के पास फेमस प्राकृतिक स्थल (Famous natural places near Dewas)

नागदा हिल्स देवास (Nagda Hills Dewas)

नागदा हिल्स जिले के पास घूमने के लिए प्राकृतिक परिवेश से घिरी हुई एक सुंदर जगह है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। नागदा हिल्स देवास जिले के पास नागदा गांव के पास स्थित है। आप यहां पर अपने वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं और इस जगह में घूम सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए अच्छा स्पेस दिया गया है।

यहां पर ढेर सारी पवनचक्की देखने के लिए मिलती हैं, जो पूरी पहाड़ियों में लगी हुई है। यहां पर बरसात के समय और भी ज्यादा अच्छा लगता है। ये जगह प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफर और शांति से समय बिताने वालों के लिए एक आदर्श जगह है।

नागदा हिल्स की खासियत

  • यह देवास जिले के पास घूमने लिए शांत स्थान में से एक है।
  • यहां पर सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
  • यहां पर छोटी-छोटी ट्रेल्स बनी हुई है, जहां पर जाकर आप घूम सकते हैं और नेचर का आनंद उठा सकते हैं।
  • बरसात का समय यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय रहता है।

कावड़िया हिल्स देवास (Kavadia Hills Dewas)

कावड़िया हिल्स देवास के पास घूमने के लिए अद्भुत जगह में से एक है। यह चारों तरफ से घने जंगल से घिरा हुआ एक शांत स्थान है। यहां आकर आप प्रकृति के मनमोहक दृश्य का आनंद ले सकते हैं और यहां का मुख्य आकर्षण यहां पर स्थित चट्टानें हैं, जिनकी आकृति बहुत ही अद्भुत है और इन चट्टानों से म्यूजिक का साउंड आता है। यह जगह देवास जिले के पास उदयनगर से लगभग 23 किलोमीटर दूर पोटला गांव से 5 किलोमीटर दूर घने जंगल के अंदर स्थित है।

कावड़िया हिल्स की खासियत

  • यहां आकर आप ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं, क्योंकि ये जगह पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी पड़ती है।
  • यहां पर हनुमान जी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है, जहां पर हनुमान जी की बहुत सुंदर प्रतिमा और एक हवन कुंड देखने के लिए मिलता है।
  • यहां की चट्टानों का आकार बहुत ही अजीब सा है और और पूरी पहाड़ी इन्हें चट्टानों से ढकी हुई है। यह चट्टान म्यूजिक साउंड करती हैं।
  • यहां चारों तरफ जंगल है। यहां पर बहुत कम इंसान देखने के लिए मिलते हैं, आप यहां दिन के समय आ सकते हैं और घूम सकते हैं।
  • आप अगर यहां घूमने के लिए आते हैं, तो अपने साथ खाना पीना जरूर लेकर आए, क्योंकि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है।

देवास के पास फेमस डैम या रिजर्वायर (Famous Dam or Reservoir near Dewas)

राजानल जलाशय देवास (Rajanal Reservoir, Dewas)

राजानल जलाशय देवास जिले के पास स्थित एक सुंदर स्थान में से एक है। यह जलाशय बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यहां पर चारों तरफ जंगल का सुन्दर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह जलाशय देवास शहर का मुख्य पेयजल स्रोत है। आप यहां पर घूमने लिए आ सकते हैं। यह देवास का एक पिकनिक स्पॉट है। यह देवास जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर है। यहां पर चारों तरफ करना जंगल देखने के लिए मिलता है।

राजानल जलाशय की खासियत

  • यह जलाशय बहुत बड़ी एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर लगता है।
  • यहां पर शाम के समय सनसेट का दृश्य बहुत ही आकर्षण रहता है।
  • यहां पर पवन चक्की लगी हुई है, जिससे यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक हो जाती है।
  • यहां पर जंगली जानवर भी देखने के लिए मिल जाते हैं।
  • यहां पहाड़ियों और जलाशय का अद्भुत दृश्य देखने लायक है।

देवास के पास फेमस झरने (Famous Waterfalls Near Dewas)

भैरव कुंड जलप्रपात देवास (Bhairav ​​Kund Waterfall, Dewas)

भैरव कुंड जलप्रपात देवास जिले के पास घूमने के लिए एक सुंदर स्थान है। यहां पर आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह डबल चौकी से 13 किलोमीटर दूर नहर झाबुआ वन परीक्षेत्र में स्थित है। यहां पर एक सुंदर झरना बरसात के समय देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और इस झरने के निचले हिस्से में जाकर झरने की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

भैरव कुंड जलप्रपात की खासियत

  • यह झरना बरसात के समय बहुत ही आकर्षक लगता है। बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है।
  • आप यहां पर आकर ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं।
  • यहां पर आप आते हैं, तो अपने साथ खाना और पानी जरूर लेकर आएं, क्योंकि यहां पर की व्यवस्था नहीं है।
  • यह झरना ऊबड़-खाबड़ चट्टानी ढलान से होता हुआ नीचे गिरता है, जो इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ता है।

गिद्य खोह झरना देवास (Gidya Khoh Waterfall, Dewas)

गिद्य खोह झरना देवास जिले के पास घूमने लायक प्रमुख स्थलों में एक है। यह झरना डबल चौकी से 9 किलोमीटर दूर घने जंगल में स्थित है। यहां पर आकर आप एक मनोरम हरी भरी घाटी देख सकते हैं, जिसके बीच से यह झरना बहता है। यह झरना 500 से 600 फीट की ऊंचाई से गिरता है और इसका पानी धुआ बनकर उड़ता है, जो इस झरने को और भी ज्यादा खास बनाता है।

गिद्य खोह झरने की खासियत

  • यह बरसात के समय घूमने के लिए देवास के पास में मुख्य स्थान में से एक है।
  • यह जगह चारों तरफ से पेड़ पौधों और हरियाली से घिरी है।
  • बरसात में यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक लगती है।
  • अगर देवास के पास आप एक दिन के लिए शांतिपूर्ण समय बिताना चाहते हैं, तो यहां पर आ सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं।
  • यह परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक बढ़िया जगह है।
  • यहां पर आकर आप ट्रैकिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। झरने को नीचे से देखने के लिए आपको ट्रैकिंग करनी पड़ती है।

यात्रा टिप्स (Travel Tips for Dewas)

  1. घूमने का सबसे अच्छा समय – अक्टूबर से मार्च
  2. झरनों के लिए मानसून का मौसम (जुलाई-सितंबर) आदर्श है।
  3. इंदौर से देवास की दूरी मात्र 35 किमी है, जो सड़क और रेल दोनों से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
  4. धार्मिक स्थलों पर जाते समय ड्रेस कोड और नियमों का पालन करें।
  5. स्थानीय भोजन और स्ट्रीट फूड का स्वाद ज़रूर लें।

देवास में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit in Dewas)

देवास घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है। इस समय सर्दियों का मौसम होता है। इस समय तापमान सुहावना और ठंडा रहता है (लगभग 10°C से 25°C), जिससे टेकरी पर चढ़ाई, मंदिरों और अन्य दर्शनीय स्थलों का आनंद लेना आसान हो जाता है।

गर्मी का मौसम (अप्रैल – जून) यात्रा करने के लिए कठिनाई भर होता है। देवास में गर्मियों में तापमान 40°C तक पहुँच सकता है, जिससे यात्रा थोड़ी कठिन हो सकती है।

मानसून (जुलाई – सितंबर) यात्रा करने के लिए बढ़िया है, खासकर जलप्रपात की। बारिश के मौसम में वातावरण हरियाली से भर जाता है और प्राकृतिक सुंदरता बढ़ जाती है। लेकिन ज्यादा बारिश के समय यात्रा में थोड़ी असुविधा हो सकती है।

देवास कैसे पहुंचे (How to Reach Dewas)

देवास पहुँचने के कई आसान साधन हैं क्योंकि यह मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों के बीच स्थित है।

देवास रेलमार्ग से कैसे पहुंचे (How to reach Dewas by Rail)

देवास सिटी में रेलवे स्टेशन (Dewas Junction) है। यह इंदौर–उज्जैन रेल मार्ग पर आता है, जिससे इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, दिल्ली, मुंबई आदि बड़े शहरों से सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं। स्टेशन शहर के बीचों-बीच है, जिससे आसानी से बस, ऑटो या टैक्सी मिल जाती है।

देवास सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे (How to reach Dewas by Road)

देवास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52 और NH-3) पर बसा हुआ है। इंदौर (35 किमी), उज्जैन (36 किमी), भोपाल (150 किमी) दूर है। देवास में अन्य शहरों से बस या निजी गाड़ी से आसानी से पहुँचा जा सकता है। इंदौर और उज्जैन से हर 15-20 मिनट में बसें उपलब्ध रहती हैं।

देवास हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे (How to reach Dewas by Air)

नज़दीकी हवाई अड्डा देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर है, जो देवास से लगभग 40 किमी दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी, कैब या बस द्वारा देवास पहुँचा जा सकता है।

देवास की गूगल मैप लोकेशन

FAQ – देवास में घूमने की जगह

Q1. देवास में घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?
अक्टूबर से मार्च तक का समय देवास घूमने के लिए सबसे अच्छा है।

Q2. देवास में कौन-कौन से मंदिर प्रसिद्ध हैं?
चामुंडा माता टेकरी, कैला देवी मंदिर, महाकाल मंदिर और गणेश मंदिर देवास में प्रसिद्ध हैं।

Q3. देवास के प्रमुख झरने कौन से हैं?
गिद्य खोह झरना और भैरव कुंड जलप्रपात देवास के पास प्रमुख झरने हैं।

Q4. देवास के पास कौन-कौन से डैम हैं?
राजानल जलाशय और क्षिप्रा डैम यहाँ के प्रमुख डैम हैं।

Q5. देवास कैसे पहुँचे?
देवास इंदौर से मात्र 35 किमी दूर है और सड़क, रेल दोनों से जुड़ा हुआ है।

निष्कर्ष

देवास एक ऐसा शहर है जहाँ आस्था, इतिहास और प्रकृति तीनों का संगम देखने को मिलता है। यहाँ के मंदिर श्रद्धा का केंद्र हैं, झरने और डैम प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं, जबकि ऐतिहासिक स्थल हमें अतीत से जोड़ते हैं। अगर आप इंदौर या उज्जैन घूमने जा रहे हैं तो देवास की यात्रा को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top