अनूपपुर में घूमने की जगह : इतिहास और यात्रा गाइड : Amazing Anuppur Tourist Places in Hindi, Travel guide 2026

Table of Contents

अनूपपुर जिले में घूमने की जगह – प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक विरासत

अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित एक सुंदर और शांत जिला है। यह जिला अपनी हरियाली, घने जंगलों, नदियों, धार्मिक स्थल, और प्राकृतिक पर्यटन के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। अनूपपुर जिला विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के बीच में बसा हुआ है।इस जिले में ढेर सारी नदियों का उद्गम होता है।

इस लेख में हम आपको अनूपपुर जिले में घूमने वाली प्रमुख जगहों (Anuppur Tourist Places in Hindi) के बारे में जानकारी देंगे, ताकि अगर आप अनूपपुर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए उपयोगी होगा।

यदि आप भीड़भाड़ से दूर प्राकृतिक वातावरण में शांति और सुकून की तलाश में है, तो अनूपपुर जिला आपके लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल है। इस लेख में अनूपपुर जिले में घूमने की प्रमुख जगह (Anuppur Tourist Places in Hindi), उनका महत्व, इतिहास, अनूपपुर कैसे पहुंचे, अनूपपुर में यात्रा का सही समय, अनूपपुर यात्रा से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे।

अनूपपुर जिले का इतिहास (Anuppur District History in Hindi)

अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है। यह जिला शहडोल संभाग का हिस्सा है और अपने आदिवासी संस्कृति, प्राचीन इतिहास, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

प्राचीन काल में अनूपपुर क्षेत्र मानव सभ्यता का केंद्र रहा है। यहां पर पाए गए अवशेषों से पता चलता है, कि यह क्षेत्र गोंड, भील और कोल जनजातियों का निवास स्थान रहा है। पौराणिक ग्रंथों में इस क्षेत्र का उल्लेख मिलता है। अमरकंटक क्षेत्र में कई ऋषियों मुनियों ने तपस्या की है।

अमरकंटक का उल्लेख रामायण काल और महाभारत काल में भी मिलता है। नर्मदा पुराण और स्कंद पुराण में इस क्षेत्र की महिमा का वर्णन किया गया है। अनूपपुर में कई राजवंशों ने राज किया। यहां पर मौर्य वंश और कलचुरी वंश का शासन रहा। 9वीं से 12वीं शताब्दी के आस-पास यहां पर कलचुरी वंश का शासन रहा और यहां पर कई प्राचीन मंदिरों का निर्माण किया गया।

अमरकंटक के आसपास के एरिया में कई प्राचीन मंदिर देखे जा सकते हैं। कलचुरी शासन के बाद अनूपपुर क्षेत्र गोंडवाना राज्य का हिस्सा बना। यहां पर गोंड राजाओं का शासन हुआ। यहां पर आदिवासी संस्कृति देखने के लिए मिलती है। मध्यकाल में यह क्षेत्र स्थानीय शासको के अधीन रहा।

16वीं से 18वीं शताब्दी के समय यहां पर सीमित क्षेत्र पर मुगल साम्राज्य का शासन था। इस काल में अनूपपुर क्षेत्र आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का केंद्र रहा है। ब्रिटिश शासन के दौरान अनूपपुर क्षेत्र शहडोल रियासत काअंतर्गत रखा गया। यहां पर रेलवे लाइन का विस्तार किया गया और स्टेशन बनाया गया है, जिससे व्यापार और आवागमन बढ़ा।

स्वतंत्रता के बाद अनूपपुर शहडोल जिले का हिस्सा था। 15 अगस्त 2003 को अनूपपुर को एक अलग जिला घोषित किया गया। जिला बनने के बाद, प्रशासनिक और सामाजिक विकास तेजी से आया। अनूपपुर जिला आदिवासी बहुल क्षेत्र है।

अनूपपुर जिले में घूमने की प्रमुख जगहें ((Anuppur Tourist Places in Hindi))

1. अमरकंटक – नर्मदा का उद्गम स्थल

अमरकंटक मध्य प्रदेश राज्य का ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक और एक पवित्र स्थल है। अमरकंटक में ढेर सारे पर्यटन स्थल है, जो घूमने लायक है। यहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। अमरकंटक प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।

अमरकंटक भारत की प्रमुख नदी नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। यहां पर नर्मदा मंदिर और कुंड देखने के लिए मिलता है। इसके अलावा अमरकंटक में और भी ढेर सारी जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं।

अमरकंटक में पहुंचने के लिए रेल मार्ग और सड़क मार्ग की व्यवस्था उपलब्ध है। अमरकंटक में आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं और अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। अमरकंटक के सभी जगह को घूमने में 1 से 2 दिन का समय लग जाता है। अमरकंटक प्रकृति प्रेमियों, श्रद्धालुओं और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए स्वर्ग समान है।

अमरकंटक क्यों प्रसिद्ध है?

  • माँ नर्मदा का उद्गम
  • पवित्र मंदिर और आश्रम
  • शांत वातावरण और हरियाली
  • धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन का संगम
  • ढेर सारे व्यू प्वाइंट और खूबसूरत झरने

अमरकंटक में देखने योग्य स्थल

  • नर्मदा कुंड
  • कपिलधारा जलप्रपात
  • दूधधारा जलप्रपात
  • कपिल मुनि आश्रम
  • सोनमुड़ा
  • मां की बगिया
  • दुर्गधारा
  • अमरेश्वर मंदिर
  • माई का मंडप

सिद्ध गणेश मंदिर अनूपपुर

सिद्ध गणेश मंदिर अनूपपुर के पास स्थित एक प्रमुख धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ स्थान है। यह मंदिर अनूपपुर के पास धरहर कला गांव में बना है। इस मंदिर में आप आसानी से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। मंदिर मुख्य मार्ग से थोड़ी दूरी पर स्थित है।

यह मंदिर गणेश जी को समर्पित है। यहां पर गणेश जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस मंदिर को सिद्धिविनायक मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के आस-पास का दृश्य बहुत सुंदर है। मंदिर के पास में ही एक खूबसूरत झरना भी देखने के लिए मिलता है, जो आप बरसात के समय देख सकते हैं। यह जगह बहुत ही आकर्षक है और यहां पर आप आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

जानें : डिंडोरी में घूमने की बेस्ट जगह

सिलहरा की अभिलेख युक्त गुफाएं (Silhari Caves)

सिलहरी की गुफाएं अनूपपुर जिले के पास घूमने के लिए सुंदर स्थान है। ये जगह इतिहास प्रेमियों के लिए खास है। ये जगह अनूपपुर के पास कोतमा ब्लॉक में केवई नदी के पास स्थित है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। यहां पर कई नदी का दृश्य बहुत ही सुंदर रहता है।

यहां नदी के किनारे ही बड़ी सी चट्टान है, जिसमें काटकर गुफाएं बनी हुई है। यह गुफाएं प्राचीन है और इनमें प्राचीन शिलालेख प्राप्त हुए हैं, जो यह बताते हैं, कि इन गुफाओं का नाम शिलागृह से लिया गया है, जिसका मतलब है पहाड़ी घर।

यह गुफाएं देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। आप गुफाओं के अंदर जा सकते हैं। गुफा के अंदर पिलर बने हुए हैं और अलग-अलग छोटे-छोटे कमरे बने हुए हैं। यहां पर आसपास चट्टानों का दृश्य भी बहुत सुंदर लगता है। गुफाओं के अंदर चट्टानों में उभरे हुए देवी देवताओं की प्रतिमाएं देखी जा सकती है। अगर आप अनूपपुर जिले में घूमने की जगह जाना चाहते हैं, तो आपके यहां पर जरूर आना चाहिए।

कर्मघोंघा झरना अनूपपुर (Karmghongha Waterfall, Anuppur)

कर्मघोंघा वॉटरफॉल अनूपपुर जिले के पास में घूमने के लिए प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक जलप्रपात है। यह जलप्रपात मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर एरिया पर बना हुआ है। इस जलप्रपात में आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। जलप्रपात में पहुंचने के लिए कुछ दूरी तक ट्रैकिंग भी करनी पड़ती है।

कर्मघोंघा जलप्रपात का शानदार दृश्य बरसात के समय देखने के लिए मिलता है। बरसात के समय जलप्रपात अपने पूरे चरम पर होता है, जिससे ये बहुत ही आकर्षक लगता है। बरसात के समय आसपास का दृश्य बहुत सुंदर लगता है। यहां चारों तरफ घना जंगल है। यहां पर भगवान शिव का मंदिर भी बना हुआ है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

चरण तीर्थ पावन धाम (Charan Teerth Pawan Dham)

चरण तीर्थ पवन धाम अनूपपुर के पास घूमने के लिए एक धार्मिक महत्व का स्थान है। इस जगह के बारे में माना जाता है, कि यहां पर भगवान श्री राम के पैरों के निशान मिले हैं। यह धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण और पवित्र है। यह जगह अनूपपुर के पास रेउसा गांव में स्थित है। आप यहां पर आसानी से सड़क मार्ग से घूमने के लिए आ सकते हैं।

यहां पर एक बड़ी सी शिला है, जिसमें भगवान श्री राम के चरण चिन्ह विद्यमान है। यहां पर और भी ढेर सारी चट्टानें देखी जा सकती है, जहां भगवान श्री राम के चरण चिन्ह स्पष्ट दिखाई देते हैं। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य और घने जंगल से घिरी है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। आप यहां पर आकर भजन कर सकते हैं।

जानें : नरसिंहपुर में घूमने की बेहतरीन जगह

सीतामढ़ी जलप्रपात अनूपपुर (Sitamarhi Falls Anuppur)

सीतामढ़ी जलप्रपात अनूपपुर जिले के पास घूमने के लिए एक प्रसिद्ध और सुंदर झरनों में से एक है। इस झरने के बारे में ज्यादा लोगों को ज्ञात नहीं है, मगर यह झरना खूबसूरत है। यह झरना केवई नदी पर बना हुआ है। यह झरना निगवानी से 5 किलोमीटर दूर है। यहां पर आने के लिए कच्चा मार्ग उपलब्ध है।

आप यहां पर आकर झरने का शानदार दृश्य देख सकते हैं। बरसात और ठंड के समय झरना घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। आप यहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर नदी की गहराई ज्यादा नहीं है, इसलिए आप यहां पर नहाने का मजा भी ले सकते हैं। झरने के आसपास किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है, इसलिए आप खाना और पानी जरूर लेकर आये।

किरार घाट अनूपपुर (Kirar Ghat Anuppur)

किरार घाट अनूपपुर के पास स्थित एक सुंदर घाटी है। यहां पर आकर आप आस-पास की घाटियों का और जंगलों का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर वॉच टावर बना हुआ है, जहां से चारों तरफ का दृश्य देखने के लिए मिलता है। किरार घाटी पुष्पराज गढ़ तहसील में अमरकंटक से अनूपपुर जाते समय पड़ती है। आप यहां पर अपने वाहन से आराम से जा सकते हैं और इस जगह में घूम सकते हैं। बरसात में यह जगह बहुत ही सुंदर लगती है।

मां भगवती भवतारिणी मंदिर अनूपपुर (Maa Bhagwati Bhavatarini Temple Anuppur)

मां भगवती भवतारिणी मंदिर अनूपपुर के पास एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह यह मंदिर अमलाई में स्थित है। इस मंदिर को बिरला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर की वस्तुकला बहुत ही भव्य है। मंदिर के गर्भगृह में मां भवानी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

मां भवानी की मूर्ति बहुत ही आकर्षक लगती है। मंदिर में सुंदर गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर जाकर शांति मिलती है। मंदिर के सामने फव्वारे लगे हुए हैं। शाम के समय फव्वारे चालू होते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यह मंदिर बिरला ग्रुप के द्वारा बनाया गया है। इस मंदिर में जाकर आप अच्छा अनुभव कर सकते हैं।

जानें : रायसेन में घूमने की 10 बेस्ट जगह

चचाई बांध अनूपपुर (Chachai Dam Anuppur)

चचाई बांध अनूपपुर के पास स्थित एक सुंदर स्थान है। यह बांध बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यह बांध मुख्य रूप से अमरकंटक थर्मल पावर प्लांट स्टेशन के लिए बनाया गया है। इस बांध से थर्मल पावर स्टेशन की पानी की सप्लाई की जाती है।

चचाई बांध अनूपपुर जिले से 9 किलोमीटर दूर है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। बांध काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत खूबसूरत लगता है। बांध में चार गेट बने हुए हैं। बरसात के समय बांध पूरी तरह पानी से भर जाता है, तो इसका पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जिसका दृश्य देखने लायक रहता है।

अनूपपुर घूमने का सही समय (Best Time to Visit Anuppur)

अनूपपुर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। इस समय आप अनूपपुर के सभी पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। मानसून में भी यहाँ की हरियाली और जलप्रपात आकर्षण का केंद्र होते हैं, लेकिन सावधानी आवश्यक है।

अनूपपुर कैसे पहुँचें (How to Reach Anuppur)

सड़क मार्ग : अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यहां पर आने के लिए बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। आप यहां पर आसानी से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग : अनूपपुर जंक्शन एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जहाँ से देश के कई बड़े शहरों के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। यहां पर रेल मार्ग से आसानी से आ सकते हैं और अनूपपुर के अन्य दर्शनीय स्थलों पर सड़क मार्ग के द्वारा घूमने जा सकते हैं।

हवाई मार्ग : अनूपपुर का निकटतम हवाई अड्डा बिलासपुर और जबलपुर में बना है। आप अपनी सुविधा अनुसार बिलासपुर या जबलपुर आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा अनूपपुर जा सकते हैं।

अनूपपुर जिले का गूगल मैप लोकेशन

अनूपपुर में ठहरने की व्यवस्था

अमरकंटक और अनूपपुर में होटल, लॉज, धर्मशालाएँ और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। हर बजट के अनुसार ठहरने की सुविधा मिल जाती है।

स्थानीय भोजन और स्वाद

अनूपपुर जिले का भोजन सरल, शुद्ध और पारंपरिक होता है।

प्रमुख व्यंजन

  • चावल और दाल
  • महुआ से बने व्यंजन
  • स्थानीय सब्जियाँ
  • देसी मिठाइयाँ

क्यों जाएँ अनूपपुर जिला?

  • अमरकंटक जैसे पवित्र स्थल
  • प्राकृतिक सुंदरता और जलप्रपात
  • आदिवासी संस्कृति का अनुभव
  • शांत और प्रदूषण मुक्त वातावरण
  • धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन का संगम

निष्कर्ष

अनूपपुर जिला मध्य प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ धर्म, प्रकृति और संस्कृति का अनोखा मेल देखने को मिलता है। अमरकंटक, कपिलधारा और दूधधारा जैसे स्थल इसे विशेष बनाते हैं। यदि आप शांति, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य की तलाश में हैं, तो अनूपपुर जिला आपकी यात्रा सूची में अवश्य होना चाहिए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top