पन्ना जिला मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक नगरों में से एक है। पन्ना जिला में घूमने के लिए ढेर सारे स्थल है। पन्ना जिला अपने हीरो की खदान, प्राचीन मंदिर, झील और पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है। पन्ना जिला में ढेर सारे धार्मिक स्थान है। इन्हीं पवित्र स्थलों से एक स्थल है – बलदेव जी का मंदिर।
पन्ना जिले में बलदेव जी का मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर भगवान बलराम या बलदेव जी को समर्पित है। इस मंदिर के प्रति लोगों में गहरी आस्था है। इस लेख में हम पन्ना जिले के प्रसिद्ध बलदेव जी मंदिर (Baldev Mandir Panna) के बारे में जानकारी देंगे

बलदेव मंदिर का परिचय
पन्ना जिले का बलदेव जी मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम जी को समर्पित है। भगवान बलराम का अस्त्र हल था और उनके पास बहुत ही ज्यादा शक्ति थी। भगवान बलराम जी को लोग यहां पर पूजा करते हैं। भगवान बलराम जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में विराजमान है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु जाकर बलराम जी के दर्शन करते हैं।
जानें : पन्ना में घूमने की प्रमुख जगहें के बारे में
पन्ना जिले के बलदेव जी मंदिर की यात्रा (Trip to Baldev Mandir Panna District)
बलदेव जी मंदिर पन्ना (Baldev Mandir Panna) शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलदेव जी को समर्पित है। यह मंदिर अलग ही शैली में बना हुआ है। यह मंदिर हिंदू धर्म के बनाए जाने वाले मंदिरों से भिन्न लगता है। यह मंदिर रोमन कैथोलिक स्टाइल में बना हुआ है।
बलदेव जी मंदिर देखने में किसी चर्च के सामान लगता है। मंदिर के वास्तु कला अद्भुत है। इस मंदिर में आपको एक बड़ा और ऊंचा मंडप देखने के लिए मिलता है, जिस पर झूमर लगे हुए हैं। मंदिर के गर्भगृह में शालिग्राम से बने हुए बलदेव जी की प्रतिमा विराजमान है।
बलदेव जी मंदिर (Baldev Mandir) में घूमने के लिए आप बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर पन्ना मुख्य शहर में बना हुआ है। यह मंदिर पन्ना जिले में अनाज मार्केट के पास ही में है। आप यहां पर अपने वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं। आप यहां पर कार और बाइक से जा सकते हैं। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी जा सकते हैं।
बलदेव जी मंदिर (Baldev Mandir) में पहुंचने के लिए सकरा सा रास्ता है। यहां से आप अपने वाहन से पहुंच सकते हैं। मंदिर के बाहर पार्किंग के लिए जगह है, जहां पर आप अपने गाड़ी कर सकते हैं। वैसे यहां पर ज्यादा जगह नहीं है, मगर यहां पर्याप्त जगह है, जहां पर आप अपनी बाइक और कार को खड़ा कर सकते हैं।
मंदिर के बाहर आपको प्रसाद की ढेर सारी दुकान देखने के लिए मिलती है, जहां से आप मंदिर में अर्पित करने के लिए प्रसाद ले सकते हैं। मंदिर के बाहर आपको मिठाई की दुकान देखने के लिए मिलती है, जहां से आप मिठाई ले सकते हैं और भगवान जी को अर्पित कर सकते हैं।
बलदेव जी मंदिर (Baldev Mandir) का प्रवेश द्वार बहुत ही सुंदर है। मंदिर के प्रवेश द्वार से होकर आप मंदिर के अंदर जा सकते हैं। मंदिर को बाहर से देखने में यह किसी चर्च के सामान लगता है। मंदिर चारों तरफ से बाउंड्री वॉल से घिरा हुआ है। यह मंदिर रोमन कैथोलिक शैली में बना हुआ है। यह मंदिर ऊंचे चबूतरे पर बना हुआ है। मंदिर में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। सीढ़ियां से आप मंदिर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। मंदिर का, जो प्रवेश द्वार है वह बहुत ही सुंदर लगता है।
बलदेव जी मंदिर में प्रवेश करने के बाद, आपको एक बड़ा सा हाल देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। इस हॉल में ऊंचे ऊंचे पिलर देखने के लिए मिलते हैं, जो इस मंदिर का आकर्षक बनाते हैं। पिलर के बीच से मंदिर में जाने के लिए रास्ता बना हुआ है।
इस रास्ते के ऊपर की तरफ आपको मंदिर की छत देखने के लिए मिलती है, जिसमें झूमर लगे हुए हैं और यह बहुत ही सुंदर लगती है। मंदिर की छत में भी डिजाइन बना हुआ है, जो मंदिर को और भी आकर्षक बनाता है। शाम के समय जब यह झूमर जलाए जाते हैं। तब यह और भी ज्यादा सुंदर लगते हैं।
मंदिर के गर्भगृह में आपको शालिग्राम जी से बने हुए बलदेव जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। बलदेव जी का काले पत्थर से बने हुए शालिग्राम की प्रतिमा है और यह प्रतिमा बहुत ही सुंदर लगती है। यह प्रतिमा बहुत ही प्राचीन है। मंदिर में ऊपर की तरफ आपको एक बड़ा सा गुंबद देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है।
बलदेव जी मंदिर (Baldev Mandir) की वास्तुकला बहुत ही सुंदर है। मंदिरों में बनाई गई खिड़कियां और इसका डिजाइन बहुत ही आकर्षक लगता है। पूरे मंदिर में खिड़कियां बनी हुई है, जो इसे एक अलग लुक देती है। साथ ही साथ यहां पर मंदिर के ऊपर एक बड़ा गुंबद बना हुआ है, जिसको घेरते हुए छोटे गुंबद बनाए गए हैं, जो बहुत ही आकर्षक लगते हैं।
आप मंदिर में प्रवेश करेंगे, तो ऐसा लगता है, कि आप किसी चर्च के अंदर जा रहे हैं। मंदिर को पीले रंग से पेंट किया गया है, जिससे हम मंदिर और भी अधिक आकर्षक लगता है। मंदिर के पीछे की तरफ से कुआं बना हुआ है, जो पुराना है। आप मंदिर में घूमने के बाद, मंदिर से बाहर आ सकते हैं। मंदिर के बाहर आपको खाने पीने की बहुत सारी दुकान देखने के लिए मिलती है, जहां पर आप खाने-पीने का भी आनंद उठा सकते हैं।
बलदेव जी मंदिर का इतिहास और निर्माण (History and Construction of Baldev Ji Temple)
श्री बलदेव जी मंदिर (Shree Baldev Mandir) का निर्माण महाराज श्री रूद्र प्रताप सिंह जूदेव ने सन 1933 में निर्माण कार्य प्रारंभ किया था, जो 1936 में पूर्ण हुआ। मंदिर का मानचित्र इटली के इंजीनियर मिस्टर मेतले ने तैयार किया था, जो उस समय राज्य के इंजीनियर थे।
इस मंदिर में आपको विदेशी और भारतीय शैली का समावेश देखने के लिए मिल जाता है, जो इस मंदिर को विश्व का अनूठा मंदिर बनता है। महेंद्र महाराजा श्री रुद्र प्रताप सिंह जूदेव वृंदावन गए और वृंदावन से भगवान श्री बलदेव जी की शालिग्राम की प्रतिमा लेकर आए, जो उन्होंने यहां पर विराजमान किया।
बलदेव मंदिर में पूजा और उत्सव
मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना होती है।
प्रमुख पूजा:
- प्रातः और सायंकाल आरती
- विशेष अवसरों पर अभिषेक
- भोग और प्रसाद वितरण
प्रमुख पर्व:
- बलराम जयंती
- जन्माष्टमी
- होली और दीपावली
इन अवसरों पर मंदिर में विशेष सजावट और भीड़ देखने को मिलती है।
बलदेव जी मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Baldev Ji Temple)
बलदेव जी मंदिर (Baldev Mandir) वर्ष भर खुला रहता है। इस मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का रहता है। इस समय मौसम सुहावना और बहुत ही बढ़िया रहता है। इस समय मंदिर में आकर आप आराम से घूम सकते हैं।
मंदिर में आप सुबह एवं शाम के समय आ सकते हैं। यह समय दर्शन के लिए उत्तम होता है। यहां पर इस समय आरती भी होती है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं। त्योहारों के समय विशेष धार्मिक माहौल रहता है। गर्मियों में सुबह जल्दी दर्शन करना बेहतर होता है।
बलदेव मंदिर कैसे पहुँचें (How to reach Baldev Temple)
सड़क मार्ग : बलदेव जी मंदिर पन्ना (Baldev Mandir Panna) के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। पन्ना जिला मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर ऑटो के माध्यम से या निजी वाहन से आ सकते हैं।
रेल मार्ग : पन्ना जिले का निकटतम रेलवे स्टेशन खजुराहो में बना हुआ है। आप खजुराहो आ सकते हैं और उसके बाद पन्ना जिले में सड़क के द्वारा बस या अन्य ट्रांसपोर्ट सुविधा के द्वारा पहुंच सकते हैं। इस मंदिर में आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑटो से या अपने निजी वाहन से आ सकते हैं।
वायु मार्ग : पन्ना का निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो में बना हुआ है। खजुराहो पन्ना से करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर है। आप खजुराहो में वायु मार्ग से आ सकते हैं। उसके बाद पन्ना में सड़क के द्वारा बस के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। पन्ना पहुँचने के बाद ऑटो या टैक्सी से मंदिर तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।
बलदेव मंदिर पन्ना का गूगल मैप लोकेशन
बलदेव मंदिर के पास घूमने की जगहें
बलदेव मंदिर (Baldev Mandir) दर्शन के साथ आप पन्ना की अन्य प्रमुख जगहें भी देख सकते हैं:
- पन्ना टाइगर रिज़र्व
- डायमंड म्यूज़ियम पन्ना
- श्री जुगल किशोर जी मंदिर
- पांडव जलप्रपात और गुफा
- केन नदी
- मडला गेट और आसपास के वन क्षेत्र
यात्रा के लिए उपयोगी सुझाव
- मंदिर की मर्यादा और शांति बनाए रखें
- पूजा सामग्री बाहर से भी मिल जाती है
- कैमरा उपयोग से पहले अनुमति लें
- त्योहारों के समय भीड़ को ध्यान में रखें
निष्कर्ष
बलदेव मंदिर पन्ना (Baldev Mandir Panna)आस्था, इतिहास और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है। भगवान बलराम को समर्पित यह मंदिर पन्ना की धार्मिक पहचान को मजबूत करता है। यदि आप पन्ना यात्रा पर हैं या आध्यात्मिक शांति की तलाश में हैं, तो बलदेव मंदिर के दर्शन अवश्य करें।
