बरगी डैम (Bargi Dam) – जबलपुर का अद्भुत पर्यटन स्थल
परिचय
बरगी डैम, जिसे बरगी बांध (Bargi Dam) भी कहा जाता है, मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रमुख बांध है। यह जबलपुर जिले के पास नर्मदा नदी पर बना हुआ है। अपनी विशाल संरचना, खूबसूरत झील, क्रूज़ राइड और प्राकृतिक नजारों के कारण यह जगह न केवल स्थानीय लोगों बल्कि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करती है।
बरगी बांध की सुंदरता (Beauty of Bargi Dam)
बरगी बांध जबलपुर (Bargi Dam Jabalpur) के प्राकृतिक स्थान में से एक है। बरगी बांध में जब आप घूमने के लिए जाएंगे, तो बरगी बांध को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी समुद्र के पास खड़े हुए हैं।
यहां पर दूर-दूर तक फैला पानी एक अलग अनुभव देता है। यहां पर आप घूमने लिए आ सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। बरगी बांध के आस-पास का एरिया भी बहुत खूबसूरत है। यहां पर ऊंचे पहाड़, मंदिर, झरने और भी बहुत सारी जगह है, जो देखने लायक है।
बरसात के समय बरगी बांध और भी ज्यादा मनोरम हो जाता है। बरसात के समय बरगी बांध (Bargi Dam) के चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। पहाड़ों पर सुंदर झरने देखने के लिए मिलते हैं और हरे भरे पेड़ इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
बरगी बांध बरसात के समय पूरी तरह पानी से भर जाता है। उस समय बरगी बांध के गेट खोले जाते हैं, जिससे इसका दृश्य और भी ज्यादा अद्भुत रहता है। बरसात के समय बहुत सारे पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं और बरगी बांध (Bargi Dam) के सुंदर दृश्य का आनंद उठाते हैं।
बरगी बांध की यात्रा (Bargi Dam Trip)
बरगी बांध की यात्रा बहुत ही रोमांचक होती है। बरगी बांध (Bargi Dam) की यात्रा आप अपने स्वयं के गाड़ी से जा सकते हैं। बरगी बांध में आप बस के द्वारा भी जा सकते हैं। बरगी बांध जाने के लिए बस की सुविधा उपलब्ध रहती है।
आप यहां पर बस से आराम से पहुंच सकते हैं। बस आपको बरगी बांध के पास छोड़ देती है। अगर आप अपनी गाड़ी से जाते हैं, तो गाड़ी पार्क करने की जगह आपको मिल जाती है। आप रोड किनारे गाड़ी पार्क कर सकते हैं या रिसोर्ट के बाहर गाड़ी पर कर सकते हैं। उसके बाद आप बरगी बांध घूम सकते हैं।
बरगी बांध में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है, जहां पर आप जा सकते हैं। आप रिसोर्ट जाते हैं, तो आप वहां पर एडवेंचरस एक्टिविटी कर सकते हैं, जो बहुत ही मजेदार रहती है। उसके बाद आप बरगी बांध की कैनाल देख सकते हैं, जो बहुत अच्छे से बनाई गई है। आप इसकी पूरी संरचना को ध्यान से देख सकते हैं।
उसके बाद आप बरगी बांध (Bargi Dam) के लंबे रास्ते में घूम सकते हैं। अगर आपके पास समय हो, तो आपको थोड़ा समय लग सकता है, इस रास्ते में जाने। आपको एक से डेढ़ घंटा लगेगा। मगर यहां पर घूमने में काफी अच्छा लगता है।
शाम के समय आप जाएंगे, तो आपको यहां पर मजा आएगा। यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर होता है। यह सभी जगह घूमने के बाद, आप बरगी बांध के गेट की तरफ आ सकते हैं।
बरगी बांध (Bargi Dam) के गेट आपको में रोड से देखने के लिए मिल जाते हैं। आप में रोड के किनारे गाड़ी कर सकते हैं और उसके बाद बरगी बांध के गेट देख सकते हैं। यहां फोटो क्लिक कर सकते है। बरसात के समय बरगी बांध का पानी छोड़ा जाता है।
उस समय में रोड को बंद कर दिया जाता है। उस समय आप में रोड में नहीं जा सकते हैं। बाकी ठंड और गर्मी के समय आप में रोड से बरगी बांध का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
नर्मदा नदी के किनारे एक छोटा सा घाट भी बना हुआ है, जहां पर कई लोग नर्मदा नदी में स्नान करते हैं, तो यहां पर कुछ समय बैठ सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। इसके बाद आप बरगी बांध के आसपास की जगह की सैर कर सकते हैं।
बरगी बांध के आसपास की जगह में नंदिकेश्वर मंदिर बहुत ही सुंदर है। आपको नंदीकेश्वर मंदिर जरूर जाना चाहिए। यहां से बरगी बांध का बहुत ही आकर्षक दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां से पूरा बरगी बांध देखा जा सकता है, तो आप यहां पर जरूर जाएं।
बरगी डैम या रानी अवंती बाई सागर परियोजना का इतिहास और जानकारी (History and information of Bargi Dam or Rani Avanti Bai Sagar Project)
बरगी डैम (Bargi Dam) का निर्माण नर्मदा घाटी परियोजना (Narmada Valley Project) का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत नर्मदा नदी पर कई बड़े-बड़े बांध बनाए गए, जिनमें बरगी डैम सबसे पहला प्रमुख बांध है।
- बरगी बांध, जिसे आधिकारिक तौर पर रानी अवंती बाई सागर परियोजना के रूप में जाना जाता है।
- यह नर्मदा नदी पर बनने वाला पहला बड़ा बांध है।
- बांध का निर्माण कार्य 1974 में शुरू हुआ और 1990 में यह पूरा हुआ।
- बरगी डैम का मुख्य उद्देश्य सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन और पेयजल आपूर्ति करना है।
बरगी डैम में कितने गेट हैं? (How Many Gates in Bargi Dam)
बरगी डैम में कुल 21 गेट (spillway gates) हैं जिनसे पानी का प्रवाह नियंत्रित किया जाता है। बरसात के मौसम में जब ये गेट खोले जाते हैं तो दृश्य बेहद रोमांचक और आकर्षक होता है।
जबलपुर से बरगी बांध की दूरी (Jabalpur to Bargi Dam Distance)
- बरगी बांध, जबलपुर से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है।
- सड़क मार्ग से यहां आसानी से पहुँचा जा सकता है।
बरगी डैम कहां है? (Where is Bargi Dam)
बरगी डैम जबलपुर जिले में स्थित है। यह नर्मदा नदी पर बना हुआ है और जबलपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
बरगी बांध की गूगल मैप लोकेशन
बरगी डैम किस राज्य और किस नदी पर है?
- राज्य: मध्य प्रदेश
- नदी: नर्मदा नदी
बरगी बांध क्रूज (Bargi Dam Cruise)
बरगी डैम (Bargi Dam) का सबसे बड़ा आकर्षण यहाँ की क्रूज़ राइड है।
- क्रूज राइड के दौरान आप नर्मदा नदी और विशाल बरगी जलाशय के बीच प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं।
- क्रूज पर बैठकर आप सूर्यास्त और जल में उड़ते पक्षियों का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।
बरगी बांध रिसॉर्ट और रात्रि विश्राम (Bargi Dam Resort and Night Stay)
- बरगी डैम के पास मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रिसॉर्ट और होटल की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
- यहाँ रुकने के लिए बरगी डैम रिसॉर्ट सबसे लोकप्रिय है।
- झील किनारे बने कमरे और कुटीरों से पर्यटक रातभर जलाशय का शांत और सुंदर नजारा देख सकते हैं।
- यह जगह रात्रि विश्राम (Night Stay) के लिए बेहद खास मानी जाती है।
बरगी बांध में करने वाली गतिविधियां (Things to do in Bargi Dam)
आज बरगी डैम (Bargi Dam) जबलपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है। यहाँ हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। बरगी बांध में करने लायक ढेर सारी एक्टिविटी है, जिससे आप यहां पर जाकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं।
- नौका विहार (Boating): बरगी डैम में बोटिंग सबसे आकर्षक गतिविधि है। यहाँ मोटरबोट, क्रूज़ और पैडल बोट की सुविधा उपलब्ध है। पर्यटक नर्मदा नदी के शांत जल में नौका विहार का आनंद लेते हैं।
- क्रूज बोट : क्रूज बोट बरगी बांध का मुख्य आकर्षण है। क्रूज बोट में आप चाहे, तो पूरी बोट बुक कर सकते हैं या सिंगल भी बोट में सफर का आनंद ले सकते हैं। क्रूज बोट के अपने अलग मजे हैं। आप इससे पूरे बरगी बांध की सैर कर सकते हैं।
- फोटोग्राफी : सूर्यास्त के समय बरगी डैम का नज़ारा बेहद अद्भुत होता है। आसमान के बदलते रंग और विशाल जलराशि फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट बैकग्राउंड देती है।
- प्रकृति दर्शन : यहाँ का शांत वातावरण, ठंडी हवाएँ और पक्षियों की चहचहाहट प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद खास है। सर्दियों के मौसम में यहाँ प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं।
- सूर्यास्त का नजारा : यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का बहुत ही अद्भुत दृश्य देखने के लिए मिलता है। अगर आपको बरगी बांध जाने का मौका मिले, तो आप शाम के समय रुक कर, यहां पर सूर्यास्त का दृश्य जरूर देखें।
- लोकल फूड का मजा : बरगी बांध आकर आप लोकल चीजों का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर आपको लोकल खाने की बहुत सारी चीज मिल जाती हैं, जो बहुत ही मजेदार होती है और आसपास के गांव से लाई हुई होती है और ताजा होती हैं। यहां पर आपको भुने हुए मक्के, बेरी और बही जैसी बहुत सारी चीज़ खाने के लिए मिलती हैं।
- बरगी बांध के आस-पास की जगह की सैर : बरगी बांध आकर आप बरगी बांध के आसपास की जगह की सैर कर सकते हैं। यहां पर ढेर सारे दर्शनीय स्थल हैं, जहां पर आप घूम सकते है।
फोटो गैलरी




बरगी बांध के आस-पास घूमने की प्रमुख जगह – Places to visit around Bargi Dam
बरगी बांध जबलपुर (Bargi Dam Jabalpur) के पास एक मुख्य आकर्षण स्थल है। जबलपुर से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। बरगी बांध में ढेर सारी जगह है, जहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं, तो चलिए जानते हैं – बरगी बांध के आसपास घूमने वाली जगह के बारे में
नंदिकेश्वर मंदिर – Nandikeshwar Temple
नंदीकेश्वर मंदिर बरगी बांध के पास घूमने के लिए मुख्य जगह में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर बरगी बांध के पास एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है।
मंदिर तक जाने के लिए सड़क की व्यवस्था है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर से बरगी बांध का बहुत ही आकर्षक दृश्य देखने के लिए मिलता है। आप यहां पर आकर कुछ समय बिता सकते हैं। शाम के समय यहां पर सूर्यास्त का बहुत सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
टेमर फॉल – Temer Falls
टेमर जलप्रपात बरगी बांध के पास घूमने के लिए एक मुख्य प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह जलप्रपात बरगी बांध के पास हाइवे सड़क की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित है। आप यहां पर आसानी से अपने वाहन से आ सकते हैं।
यहां पर कुछ जगह कच्चा रास्ता है। यहां पर एक सुंदर जलप्रपात देखने के लिए मिलता है, जो बरसात के समय रहता है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यह जगह बहुत अच्छी है।
कालीधाम मंदिर या श्री कलिगढ़ एस्टेट ट्रस्ट – Kali Dham Temple or Shri Kaligarh Estate Trust
काली धाम मंदिर बरगी बांध के पास घूमने का एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह मंदिर काली माता को समर्पित है। यह मंदिर बरगी बांध से हाईवे सड़क जाने वाले मार्ग में स्थित है।
इस मंदिर में काली माता की बहुत विशाल प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। काली माता की प्रतिमा के नीचे की तरफ माता के विभिन्न रूप देखे जा सकते हैं। यहां पर नवरात्रि में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। यहां पर आप माता के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं।
पायली बरगी – Payli Bargi
पायली बरगी बांध के पास घूमने के लिए एक बहुत सुंदर जगह है। पायली बरगी बांध का भराव क्षेत्र है। यहां पर चारों तरफ फैला हुआ बरगी बांध का पानी देखने के लिए मिलता है और आइलैंड देखने के लिए मिलता है।
पायली के आसपास ढेर सारे आइलैंड बने हुए हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर नौकायन की सुविधा भी उपलब्ध है।
रानी दुर्गावती समाधि – Rani Durgavati Samadhi
रानी दुर्गावती की समाधि स्थल बरगी बांध के पास घूमने के लिए एक अच्छा स्थान है। रानी दुर्गावती के समाधि गौर से बरगी बांध की तरफ जाने वाले रास्ते में स्थित है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं।
मुख्य सड़क में ही रानी दुर्गावती की समाधि स्थल बना हुआ है, जिसके आप दर्शन कर सकते हैं। समाधि स्थल के आसपास का एरिया बहुत सुंदर है। यहां पर चारों तरफ हरियाली और पहाड़ देखने के लिए मिलते हैं। बरसात के समय यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक लगती है।
बरगी डैम घूमने का सही समय (Best time to visit Bargi Dam)
- बरसात – बरसात में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात का है, क्योंकि बरसात के समय बरगी बांध पूरी तरह पानी से भर जाता है और बरगी बांध का दृश्य बरसात में देखने लायक रहता है। बरसात के समय ही बरगी बांध के सारे गेट खोले जाते हैं, जिससे यहां पर अपार पानी जल राशि बहती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है।
- सर्दियों के समय – सर्दियों के समय बरगी बांध में घूम जा सकता है। सर्दियों का मौसम सुहावना रहता है। सर्दियों के समय यहां पर प्रवासी पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। सर्दियों के समय आप यहां अच्छा समय बिता सकते हैं।
- गर्मियों – गर्मियों के समय बरगी बांध में घूमना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, क्योंकि गर्मियों में बहुत ज्यादा गर्मी और धुप रहती है, जिससे बरगी बांध में घूम नहीं जा सकता। अगर आप गर्मियों के समय बरगी बांध देखना चाहते हैं, तो आप यहां रात के समय आकर घूम सकते हैं।
बरगी बांध की विशेषताएँ (Features of Bargi Dam)
- नर्मदा नदी पर बना पहला बड़ा बांध
- जबलपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल
- 21 गेट वाला विशाल बांध
- क्रूज राइड और रिसॉर्ट की सुविधा
- प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण
बरगी बांध की यात्रा के लिए टिप्स और सावधानियां (Tips and precautions for visiting Bargi Dam)
बरगी बांध घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए कुछ यात्रा टिप्स और सावधानियां यहाँ दिए गए हैं:
बरगी बांध यात्रा टिप्स (Bargi Dam Travel Tips)
-
यात्रा का सही समय चुनें
-
अक्टूबर से मार्च का मौसम सबसे अच्छा है।
-
मानसून (जुलाई–सितंबर) में भी यहां आ सकते हैं क्योंकि उस समय बांध में पानी भरपूर रहता है और दृश्य बेहद आकर्षक होता है।
-
-
जबलपुर से यात्रा प्लान करें
-
जबलपुर से बरगी बांध की दूरी लगभग 40 किमी है।
-
टैक्सी, निजी वाहन या लोकल बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
-
-
क्रूज़ और बोटिंग का मज़ा लें
-
क्रूज राइड के लिए पहले से टिकट बुक करवा लें।
-
सूर्यास्त के समय की क्रूज राइड सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
-
-
रिसॉर्ट में रुकने का विकल्प
-
यदि आप शांतिपूर्ण अनुभव चाहते हैं तो MP Tourism Resort में ठहरें।
-
अग्रिम बुकिंग करना बेहतर है, खासकर छुट्टियों और वीकेंड पर।
-
-
फोटोग्राफी का मौका न छोड़ें
-
बरगी बांध का दृश्य, खासकर खुले गेट और सूर्यास्त, बेहतरीन फोटो लोकेशन है।
-
कैमरा या अच्छी क्वालिटी का मोबाइल ज़रूर लेकर जाएं।
-
बरगी बांध यात्रा के दौरान सावधानियां (Precautions during Bargi Dam trip)
-
सुरक्षा का ध्यान रखें
-
बांध के किनारों और पानी के ज्यादा नजदीक जाने से बचें।
-
बच्चों पर विशेष ध्यान दें।
-
-
बोटिंग/क्रूज़ के नियम मानें
-
लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य है।
-
गाइड या क्रू के निर्देशों का पालन करें।
-
-
मौसम की जानकारी लें
-
भारी बारिश या बाढ़ जैसी स्थिति में गेट खोले जाते हैं, ऐसे समय पर बहुत नजदीक न जाएं।
-
-
भीड़भाड़ से बचें
-
वीकेंड और त्योहारों पर यहां भीड़ रहती है। शांति पसंद करने वालों के लिए वीकडेज़ बेहतर हैं।
-
-
खाने-पीने की व्यवस्था
-
आसपास सीमित विकल्प होते हैं, इसलिए पानी की बोतल और हल्का नाश्ता साथ ले जाएं।
-
-
रात रुकने से पहले तैयारी
-
यदि रिसॉर्ट में रुक रहे हैं तो पहले से बुकिंग पक्की करें।
-
कीड़े-मकोड़ों से बचाव के लिए मच्छर भगाने वाली क्रीम/स्प्रे रखें।
-
👉 इन यात्रा टिप्स और सावधानियों का पालन करने से आपकी बरगी बांध की यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और यादगार होगी।
बरगी डैम कैसे पहुँचे? (How to reach Bargi Dam?)
बरगी डैम जबलपुर (Bargi Dam Jabalpur) शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है।
- हवाई मार्ग: जबलपुर एयरपोर्ट (डुमना) निकटतम हवाई अड्डा है।
- रेल मार्ग: जबलपुर रेलवे स्टेशन सबसे नज़दीकी बड़ा रेलवे स्टेशन है।
- सड़क मार्ग: जबलपुर से बरगी डैम तक नियमित बसें, टैक्सी और निजी वाहन उपलब्ध रहते हैं। सड़क मार्ग से लगभग 1 घंटे में पहुँचा जा सकता है।
बरगी डैम से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. बरगी डैम कहाँ स्थित है?
बरगी डैम मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बना हुआ है। यह जबलपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Q2. बरगी डैम किस नदी पर बना है?
बरगी डैम नर्मदा नदी पर बनाया गया है।
Q3. बरगी डैम कब बनाया गया था?
बरगी डैम का निर्माण कार्य 1974 में शुरू हुआ था और इसे 1990 में पूरा किया गया।
Q4. बरगी डैम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
बरगी डैम का मुख्य उद्देश्य सिंचाई, जल आपूर्ति और बिजली उत्पादन करना है। साथ ही यह अब एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी बन चुका है।
Q5. बरगी डैम में घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?
बरगी डैम घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है। सर्दियों में मौसम सुहावना रहता है और प्रवासी पक्षी भी देखे जा सकते हैं। मानसून में यहाँ का नज़ारा बेहद खूबसूरत होता है।
Q6. बरगी डैम में क्या-क्या कर सकते हैं?
- बोटिंग और क्रूज़ राइड
- सूर्यास्त का आनंद लेना
- पिकनिक और फोटोग्राफी
- पक्षी अवलोकन (Bird Watching)
- शांत वातावरण में समय बिताना
Q7. बरगी डैम कैसे पहुँचा जा सकता है?
- हवाई मार्ग:जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट निकटतम हवाई अड्डा है।
- रेल मार्ग:जबलपुर रेलवे स्टेशन सबसे नज़दीकी बड़ा रेलवे स्टेशन है।
- सड़क मार्ग:जबलपुर से बरगी डैम तक बस, टैक्सी और निजी वाहन से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
Q8. बरगी डैम के पास घूमने की और कौन-कौन सी जगहें हैं?
बरगी डैम के पास भेड़ाघाट, धुआंधार जलप्रपात, संगमरमर की चट्टानें (Marble Rocks), मदन महल किला और बलुआ घाट घूमने लायक जगहें हैं।
Q9. क्या बरगी डैम में क्रूज़ की सुविधा उपलब्ध है?
हाँ, बरगी डैम में क्रूज़ राइड उपलब्ध है जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें बैठकर आप विशाल जलराशि और प्राकृतिक नज़ारों का आनंद ले सकते हैं।
Q10. क्या बरगी डैम परिवार के साथ घूमने के लिए सुरक्षित है?
हाँ, बरगी डैम परिवार और बच्चों के लिए बिल्कुल सुरक्षित पर्यटन स्थल है। बस ध्यान रखें कि बोटिंग करते समय लाइफ जैकेट ज़रूर पहनें और बच्चों पर नज़र बनाए रखें।
निष्कर्ष
बरगी डैम (Bargi Dam) सिर्फ एक सिंचाई और बिजली परियोजना नहीं है, बल्कि यह मध्य प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यहाँ आने वाले पर्यटक न केवल विशाल जलाशय और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं बल्कि बोटिंग, क्रूज़ और फोटोग्राफी जैसे रोमांचक अनुभव भी हासिल करते हैं।
यदि आप जबलपुर या उसके आस-पास की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो बरगी डैम को अपनी यात्रा सूची में ज़रूर शामिल करें। यह जगह आपको प्रकृति के करीब ले जाएगी और आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बना देगी।
जबलपुर के अन्य पर्यटन स्थलों की सैर :-
धुआंधार जलप्रपात
ग्वारीघाट
