जमतरा ब्रिज जबलपुर (Beautiful Jamtara Bridge Jabalpur) की जानकारी

jamtara jabalpur

जमतरा ब्रिज जबलपुर (Jamtara Bridge Jabalpur) के सबसे सुंदर और आकर्षक स्थान में से एक है । जमतरा ब्रिज नर्मदा नदी के ऊपर बना हुआ एक पुराना रेलवे पुल है। इस रेलवे पुल में पुराने समय में जब छोटी लाइन चलती थी, तब रेल गुजारा करती थी। मगर अभी बड़ी लाइन चलने लगी है, जिसके कारण अब इसका का उपयोग नहीं होता है और यह पुल अब एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर बहुत सारे लोग घूमने लिए आते हैं।

जमतरा ब्रिज जबलपुर – Jamtara Bridge Jabalpur

जमतरा ब्रिज बहुत सुंदर है। यह ब्रिज जबलपुर के पास स्थित है। यहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं। यह जबलपुर का मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर पहुंचने के लिए अच्छी सड़क व्यवस्था है। यहां पर आप अपने फ्रेंड्स और दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यह जगह शांत है। इस ब्रिज से आपको नर्मदा नदी का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का भी दृश्य देखने के लिए मिलता है। जमतरा ब्रिज के नीचे घाट बना है, जिसमें आप नहा सकते हैं। जमतरा पुल (Jamtara pul) नर्मदा नदी के ऊपर बना हुआ है, जिससे यहां का दृश्य बहुत ही अच्छा लगता है और लोगों को आकर्षित करता है।

जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) पूरा लोहे का बना हुआ है और इस ब्रिज को आकर्षक बनाने के लिए इसमें सिल्वर कलर का पेंट कर दिया गया है, जिससे यह बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर आकर आप फोटोशूट करवा सकते हैं।  यहां पर बहुत सारे लोग अगर फोटो शूट करवाते हैं। आप इस पुल से गौर और नर्मदा नदी का संगम स्थल देख सकते हैं, जो बहुत ही सुंदर दिखाई देता है।

अगर आप जबलपुर में किसी शांतिपूर्ण जाकर की तलाश कर रहे हैं, तो आप इस जगह जा सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर जाते है, तो आप ब्रिज के साइड में गाड़ी खड़ी कर सकते हैं और उसके बाद ब्रिज में जाकर घूम सकते हैं और बैठ सकते हैं। यहां पर आप शाम के समय जाते हैं, तो शाम के समय ब्रिज के साइड में बैठकर आप सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहां पर बहुत सारे लोग घूमने के लिए और अच्छा समय बिताने के लिए आते हैं। यहां पर आसपास के गांव के लोग भी आते हैं। ब्रिज में गाड़ी ले जाने की मनाही है। ब्रिज में आप गाड़ी लेकर न जाए तो अच्छा रहेगा।

यहां पर नर्मदा नदी में बहुत सारे लोग नाव लेकर भी घूमते हैं। अगर आपको नाव की सवारी करनी है, तो आप यहां पर नाव की सवारी का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां पर नाव की सवारी के लिए आपको कुछ चार्ज देने पड़ेंगे, उसके बाद यहां पर आप नाव की सवारी कर सकते हैं।

जमतरा ब्रिज (Jamtara Bridge) घूमने के लिए आप कभी भी आ सकते हैं। यहां पर शाम के समय आना अच्छा होता है। शाम को 4 या 5 बजे के करीब आप यहां पर आ सकते हैं। यहां पर ज्यादा रात में आप ना आए, क्योंकि यहां पर लोकल लोग घूमते रहते हैं, जो थोड़ा रिस्की भी हो सकते हैं। क्युकी कुछ लोग यहां पर ड्रिंक करके यह घूमते है।

अगर आप जमतरा ब्रिज घूमने के लिए जाते हैं, तो आपकी सेफ्टी के लिए एक टिप्स जरूर याद रखें। आप यहां पर जाएं, तो ज्यादा रात में यहां पर ना रुके। पांच या 6:00 बजे से पहले यहां से आ जाएं, क्योंकि यहां पर शाम के समय गांव के आस-पास के लोग घूमते हैं और यहां पर ड्रिंक करते हैं, तो इस चीज को जरूर ख्याल रखें। यह आपकी सुरक्षा के लिए है।

जमतरा ब्रिज पर 5 बजे तक लोग रहते हैं और कपल्स यहां पर ज्यादातर देखने के लिए मिलते हैं। कपल्स लोग आकर यहां पर घूमते हैं और अपना समय बिताते हैं, तो आप यहां पर दिन के समय जाये, रात को यहां पर ना रुके, क्योंकि यहां पर रात के समय रखना असुरक्षित हो सकता है।

jamtara jabalpur
jamtara jabalpur

जमतरा ब्रिज कहां पर स्थित है – Where is Jamtara Bridge located

जमतरा ब्रिज जबलपुर का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। जमतरा ब्रिज जबलपुर जिले के जमतरा गांव में स्थित है। जमतरा गांव के कारण, इस ब्रिज को जमतरा नाम पड़ा हुआ है। यहां पर आप आसानी से सड़क के द्वारा आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए पक्की सड़क बनी हुई है। आप यहां पर अपनी बाइक और कार से आ सकते हैं और यहां पर पार्किंग के लिए भी जगह है, जहां पर आप अपने बाइक और कार खड़ी कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़े :- झोतेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *