Top 46 Beautiful Bhopal me Ghumne ki Jagah (2025) – भोपाल के दर्शनीय और पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी

Table of Contents

भोपाल में घूमने की जगह (Bhopal me Ghumne ki Jagah)– Bhopal Tourist Places Travel Guide

भोपाल का परिचय

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को “झीलों का शहर” कहा जाता है। यह शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और आधुनिकता का अनोखा संगम है। यहाँ आपको प्राचीन गुफाएँ, विशाल स्तूप, किले, महल, खूबसूरत झीलें और हरे-भरे नेशनल पार्क सब कुछ मिलेगा।

भोपाल न सिर्फ़ मध्य प्रदेश का प्रशासनिक और सांस्कृतिक केंद्र है बल्कि यह धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से भी बेहद खास है। भोपाल का इतिहास 11वीं शताब्दी में राजा भोज से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने यहाँ “भोजपाल” नामक शहर बसाया था। यही “भोजपाल” आगे चलकर भोपाल के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

भोपाल क्यों प्रसिद्ध है?

भोपाल मध्य प्रदेश का एक सुंदर शहर है। भोपाल में देखने लायक बहुत कुछ है। मगर भोपाल अपनी विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध है। चलिए जानते हैं भोपाल क्यों प्रसिद्ध है

  • झीलों के लिए – ऊपरी झील और निचली झील को मिलाकर भोपाल को “सिटी ऑफ लेक्स” कहा जाता है।
  • सबसे छोटा नेशनल पार्क – भोपाल में भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क स्थित है, जिसकी अपनी एक खूबसूरती और विशेषता है। यह नेशनल पार्क बहुत सुंदर है। पार्क में ढेर सारे जीव देखने के लिए मिलते हैं।
  • सबसे बड़ा शिवलिंग – भोपाल के पास भोजपुर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित है।
  • ऐतिहासिक धरोहर – साँची स्तूप, भीमबेटका गुफाएँ और गौहर महल यहाँ की पहचान हैं।
  • धार्मिक स्थल – बिरला मंदिर, मणुआभान टेकरी और ताज-उल-मसाजिद जैसे स्थल श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं।
  • सबसे पुरानी पेंटिंग – भोपाल में भीमबेटका में आदिमानव काल के समय की पेंटिंग देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही रेयर है।
  • संस्कृति और कला – भारत भवन और ट्राइबल म्यूज़ियम कला प्रेमियों के लिए विशेष हैं।
  • नेशनल पार्क और एडवेंचर – वन विहार नेशनल पार्क और केरवा डैम एडवेंचर और प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श स्थल हैं।

भोपाल के प्रमुख दर्शनीय स्थल  (Bhopal me Ghumne ki Jagah

भोपाल के दर्शनीय स्थल बहुत सुंदर है। अब हम यहां से शुरुआत करते हैं, भोपाल के दर्शनीय स्थलों के बारे में जानने से। भोपाल में कौन-कौन दर्शनीय स्थल है, जहां पर जाकर आप घूम सकते हैं। इन सभी की जानकारी दी गई है।

भोपाल की प्रसिद्ध झील और तालाब (Famous lakes and ponds in Bhopal)

ऊपरी झील (Upper Lake / Bhojtal)

भोपाल की पहचान ऊपरी झील है, जिसे स्थानीय लोग “भोजताल” भी कहते हैं। इस झील को बड़ा तालाब के नाम से भी जाना जाता है।

इसे राजा भोज ने 11वीं शताब्दी में बनवाया था। लगभग 36 वर्ग किलोमीटर में फैली यह झील एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक है। शाम के समय यहाँ का सनसेट बेहद आकर्षक लगता है।

भोज ताल या अपर झील की विशेषताएं

  • दर्शनीय स्थल – भोजताल के किनारे ढेर सारे दर्शनीय स्थल है, जो बहुत सुंदर है। आप इन सभी दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं और अच्छा अनुभव कर सकते हैं।
  • इवनिंग और मॉर्निंग वॉक – भोज ताल या ऊपरी झील के किनारे गलियारे बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं। यह जगह इवनिंग और मॉर्निंग वॉक के लिए बहुत ही बढ़िया है।
  • सुन्दर गार्डन – भोज ताल के किनारे ढेर सारे गार्डन बने हुए हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं।
  • बोटिंग हाउस – भोजताल के किनारे बोटिंग हाउस बना हुआ है, जहां पर विभिन्न प्रकार की बोट उपलब्ध है। आप यहां पर क्रूज बोट और अन्य तरह की बोट का आनंद उठा सकते हैं।
  • मंदिर – भोजताल के किनारे ढेर सारे प्रसिद्ध मंदिर बने हुए हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं और अच्छा अनुभव कर सकते हैं। यहां पर बहुत शांति मिलती है।
  • शांत वातावरण – भोजताल के किनारे बहुत सारी ऐसी जगह है, जहां पर आप जाकर शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां पर आप शांति से बैठ सकते हैं और कुछ समय सुकून का बिता सकते हैं।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

Bhopal me Ghumne ki Jagah

बड़ा तालाब (बोटिंग पॉइंट) की गूगल मैप लोकेशन

लोअर लेक या निचली झील भोपाल

लोअर लेक या निचली झील भोपाल शहर के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह झील मुख्य भोपाल शहर में स्थित है। इस झील के किनारे ढेर सारे दर्शनीय स्थल है, जहां पर आप घूम सकते हैं। यह झील बहुत सुंदर लगती है।

लोअर लेक की विशेषताएं

  • दर्शनीय स्थल – लोअर लेक किनारे ढेर सारे दर्शनीय स्थल है, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
  • रानी कमलापति की मूर्ति – लोअर लेक के किनारे रानी कमलापति की मूर्ति बनी हुई है, जो बहुत ही सुंदर लगती है।
  • आर्च ब्रिज – लोअर लेक में आर्च ब्रिज भी बना हुआ है, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इस ब्रिज में रात के समय लाइट जलती है, जिससे यह ब्रिज और भी ज्यादा आकर्षक लगता है। ब्रिज का प्रतिबिंब पानी में दिखाई देता है।
  • प्रसिद्ध मंदिर – लोअर लेक के किनारे ढेर सारे प्रसिद्ध मंदिर बने हुए हैं, जहां पर आप घूमने लिए जा सकते हैं और मंदिरों में जाकर शांति का अनुभव कर सकते हैं।
  • पार्क – लोअर लेक किनारे ढेर सारे पार्क हैं, जहां पर आप जाकर अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

शाहपुरा झील भोपाल

शाहपुरा झील भोपाल शहर का आकर्षक और प्रसिद्ध झील में से एक है। शाहपुरा झील भोपाल में, मनीषा मार्केट क्षेत्र के पास स्थित है।

यह झील एक शांत और मनोरम वातावरण लोगों के सामने प्रस्तुत करती है। यहां पर आकर आप शांति से बैठ सकते हैं और कुछ शांति भरा समय बिता सकते हैं। झील के पास में पार्किंग की अच्छी व्यवस्था है।

शाहपुरा झील की विशेषताएं

  • दर्शनीय स्थल – शाहपुरा झील के किनारे ढेर सारे दर्शनीय स्थल है, जहां पर आप घूम सकते हैं।
  • गार्डन – शाहपुरा झील के किनारे गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं। शांति से बैठ सकते हैं। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जो इस जगह को और भी खास बनाते हैं।
  • मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक – यह झील मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए बहुत ही बढ़िया स्थल है। यहां पर बहुत सारे लोग मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के समय आते हैं और अपनी सेहत बनाते हैं।
  • सनसेट का दृश्य – सनसेट के समय यह झील और भी ज्यादा आकर्षक लगती है और एक अलग अनुभव देती है।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

सारंगपानी झील भोपाल

सारंगपानी झील भोपाल में घूमने का एक सुंदर स्थान है। यह झील बहुत बड़ी एरिया में फैली हुई है। यह झील भोपाल में भेल एरिया में बनी हुई है। इस झील में आप आसानी से आ सकते हैं। सारंगपानी झील बहुत सुंदर है। झील के चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं।

सारंगपानी झील की विशेषताएं

  • विभिन्न प्रकार की मछलियां – इस झील में विभिन्न प्रकार की मछलियां हैं, जो झील को और भी आकर्षक बनाती हैं।
  • प्राकृतिक वातावरण – झील के चारों तरफ प्राकृतिक वातावरण है। यहां पर आकर अच्छा लगता है।
  • गार्डन – झील के पास में गुंजन गार्डन बना हुआ है। आप यहां पर आकर बैठ सकते हैं और अच्छा समय बता सकते हैं।

मोतिया झील भोपाल

मोतिया झील भोपाल में घूमने का एक सुंदर स्थान है। यह झील मुख्य भोपाल शहर में स्थित है। यहां पर आप आसानी से सड़क मार्ग से आ सकते हैं। यह झील ताज उल मस्जिद के पास में बनी हुई है।

मोतिया झील की विशेषताएं

  • जीव जंतु – इस झील में ढेर सारे जीव जंतु है। इस झील में ढेर सारी मछलियां है, जो बहुत सुंदर लगते हैं। यहां पर कई प्रवासी पक्षी भी आते हैं।
  • प्राकृतिक सौंदर्य – झील के चारों तरफ का दृश्य बहुत सुंदर है। खासकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां पर अच्छा लगता है।
  • वॉक – बहुत सारे लोग यहां पर मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए आते हैं।
  • नौका विहार – यहां पर नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां पर आकर आप नौका विहार का आनंद ले सकते हैं।

भोपाल के फेमस पार्क और गार्डन (Famous Park and garden in Bhopal)

भोपाल अपने बहुत सारे दर्शनीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मगर भोपाल के पार्क अपनी एक अलग खासियत रखते हैं।

यहां पर हम आपको भोपाल के 10 फेमस पार्क के बारे में बताएंगे, जहां पर जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। चलिए जानते हैं – भोपाल के 10 फेमस पार्क के बारे में

भोपाल के 10 फेमस पार्क

कमलापति पार्क भोपाल

कमलापति पार्क भोपाल में घूमने के लिए सबसे अच्छे और बहुत सुंदर पार्क में से एक है। यह पार्क मुख्य भोपाल शहर अपर झील और लोअर झील के बीच में बना हुआ है। इस पार्क में आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पार्किंग के लिए बहुत सारी जगह है

कमलापति पार्क की विशेषताएं

  • लोअर झील का सुंदर नजारा – कमलापति पार्क से आप लोअर झील का सुन्दर दृश्य देख सकते हैं। इस पार्क से लोअर झील का दूर तक फैला हुआ दृश्य देखने के लिए मिलता है। झील से आर्च ब्रिज और रानी कमलापति जी की मूर्ति भी देखने के लिए मिलती है।
  • झूला – यहां पर ढेर सारे झूले लगे हुए हैं, जो बच्चों को और बड़ों को अपनी और आकर्षित करते हैं।
  • वॉक – यहां पर सुबह के समय बहुत सारे लोग घूमने लिए आते हैं और अपनी सेहत बनाते हैं।
  • घास का मैदान – यहां पर घास का मैदान है जहां पर आप बैठ सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं।
  • संग्रहालय – यहां पर कमलापति महल बना हुआ है, जहां पर संग्रहालय है। आप चाहे तो वहां पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

किलोल पार्क भोपाल

किलोल पार्क भोपाल के प्रसिद्ध और सुंदर पार्कों में से एक है। यह पार्क भोपाल में लोअर लेक के पास बना हुआ है। इस पार्क में आप आसानी से आ सकते हैं।

यह पार्क कमलापति पार्क के भी करीब है। पार्क के बाहर पार्किंग की व्यवस्था है। यह पार्क नगर निगम द्वारा मेंटेन किया जाता है।

किलोल पार्क की विशेषताएं

  • फूलों वाले प्लांट – किलोल पार्क में ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिससे यह पार्क बहुत खूबसूरत लगता है। पार्क में ढेर सारे फूलों वाले प्लांट भी लगे हुए हैं, जिससे इस पार्क की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
  • बच्चों के लिए झूले – बच्चों के लिए यहां पर ढेर सारे झूले लगे हुए हैं, जिससे बच्चे एंजॉय कर सकते हैं।
  • पैदल पथ – यहां पर पैदल चलने के लिए गलियारा बना हैं, जिससे आप यहां पर वॉकिंग कर सकते हैं और अपना हेल्थ को मेंटेन कर सकते हैं।
  • कृत्रिम फव्वारे – इस पार्क में कृत्रिम फव्वारे लगे हुए हैं, जो इस पार्क को एक अलग आकर्षक बनाते हैं।
  • पिकनिक के लिए – यह पार्क भोपाल में पिकनिक के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। आप यहां पर अपने बच्चों और फैमिली वालों के साथ में आ सकते हैं।

वर्धमान पार्क भोपाल

वर्धमान पार्क भोपाल के सुंदर और देखने योग्य स्थान में से एक है। अगर आप भोपाल जाए, तो आप यहां पर आ सकते हैं। यह पार्क भोपाल में बड़ा तालाब के पास बना है। यह पार्क बहुत सुंदर है। इस पार्क में आकर आप शांति का अनुभव कर सकते हैं।

वर्धमान पार्क की विशेषताएं

  • सनसेट पॉइंट – यह पार्क मुख्य रूप से सनसेट पॉइंट के लिए फेमस है। इस पार्क को सनसेट पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यहां से सनसेट बहुत ही सुंदर देखने के लिए मिलता है।
  • एक्सरसाइज फैसिलिटी – यहां पर ढेर सारे एक्सरसाइज के यंत्र लगे हुए हैं। आप यहां पर आकर एक्सरसाइज कर सकते हैं और अपनी सेहत बना सकते हैं।
  • हरियाली – यहां पर चारों तरफ हरियाली है, जिससे यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।
  • बड़ा तालाब का सुंदर नजारा – वर्धमान पार्क में व्यूप्वाइंट बना हुआ है, जहां से आप बड़ा तालाब का दृश्य देख सकते हैं, जो बहुत ही आकर्षक लगता है।
  • स्टैचू – पार्क के अंदर एक सुंदर स्टेचू बना हुआ है, जिसमें गाय और शेर की प्रतिमा बनी हुई है और अहिंसा परमो धर्म लिखा हुआ है।
  • पैदल पथ – पार्क में सुंदर गलियारे बने हुए हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं। यहां पर सुबह-सुबह बहुत सारे लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते हैं।

चिनार पार्क भोपाल

चिनार पार्क भोपाल के सबसे प्रसिद्ध पार्क में से एक है। यह पार्क भोपाल में शिवाजी नगर में स्थित है।

यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर है। इस पार्क में आप आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। पार्क के बाहर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

चिनार पार्क की विशेषताएं

  • अद्भुत कलाकृतियां – चिनार पार्क की सबसे मुख्य विशेषता यह है, कि यहां पर वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके कलाकृतियां बनाई गई हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों को आप देख सकते हैं।
  • हरियाली – इस पार्क में चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर फूलों वाले प्लांट भी लगाए गए हैं।
  • पैदल और जॉगिंग पथ – लोगों के लिए यहां पर पैदल घूमते लिए और जोगिंग करने के लिए रास्ते बने हुए हैं।
  • बच्चों के खेल का मैदान – यहां पर बच्चों के खेल का मैदान भी बना हुआ है, जहां पर बच्चे एंजॉय कर सकते हैं।
  • कपल के लिए खास – चिनार पार्क भोपाल में कपल के घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया स्थान है। यहां पर ढेरो कपल्स देखने के लिए मिल जाते हैं।

मयूर पार्क भोपाल

मयूर पार्क भोपाल में घूमने का एक अच्छा स्थान है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यह पार्क भोपाल में शिवाजी नगर चौराहे के पास में स्थित है। यहां पर आप अपने वाहन से आ सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए जगह है।

मयूर पार्क की विशेषताएं

  • स्टेचू – मयूर पार्क में मोर का एक बड़ा सा स्टेचू बना हुआ है, जो बहुत खूबसूरत लगता है।
  • पेड़ पौधे – मयूर पार्क में चारों तरफ पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर फूलों के बहुत सारे प्लांट लगे हुए हैं, जो पार्क की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं।
  • रिलैक्स करने के लिए अच्छा स्थान – यह जगह रिलैक्स करने के लिए बहुत ही अच्छी है। यहां पर आकर शांतिपूर्वक आप समय बिता सकते हैं।
  • वॉक – यह जगह मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए बहुत ही बढ़िया है।
  • मैदान – यहां पर बच्चों के खेलने के लिए मैदान बना हुआ है, जहां पर बच्चे एंजॉय कर सकते हैं।

भगवान ऋषभदेव उद्यान भोपाल

भगवान ऋषभदेव उद्यान भोपाल जिले में घूमने के लिए प्रमुख स्थानों में से एक है। यह उद्यान भोपाल के शाहपुरा के किनारे बना हुआ है। यह उद्यान बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर है। उद्यान के बाहर पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध है।

ऋषभदेव उद्यान की विशेषताएं

  • शाहपुरा झील – उद्यान के बाजू में शाहपुरा झील है, जो बहुत बड़े क्षेत्र में फैली हुई है और बहुत सुंदर लगती है।
  • वॉक – ऋषभदेव उद्यान वॉक के लिए बहुत ही बढ़िया है। आप यहां पर आकर वॉकिंग कर सकते हैं और अपनी सेहत बना सकते हैं।
  • हरियाली – यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जो इस जगह को अच्छा बनाए रखते हैं।
  • सनसेट – यहां पर शाम के समय आकर आप सनसेट का सुंदर दृश्य देख सकते हैं, जो बहुत ही मनोरम होता है। यहां पर व्यू पॉइंट बने हुए हैं, जहां पर आप सूर्यास्त का दृश्य और झील का दृश्य देख सकते हैं।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

स्वर्ण जयंती पार्क भोपाल

स्वर्ण जयंती पार्क भोपाल के प्रमुख स्थलों में से एक है। स्वर्ण जयंती भोपाल में कोलार रोड में बना हुआ है। आप यहां पर आसानी से आ सकते हैं। अगर आपको भोपाल में जंगल की सैर करनी है, तो आप यहां पर आ सकते हैं और घूम सकते हैं। यह पार्क आपको जंगल का अनुभव देगा।

स्वर्ण जयंती पार्क की विशेषताएं

पशु पक्षी – स्वर्ण जयंती पार्क में ढेर सारी पशु पक्षी है। यहां पर मोर आपको आसानी से देखने के लिए मिल जाता है। यहां पर विभिन्न प्रकार के पक्षी हैं, जिनकी आवाज आप यहां पर सुन सकते हैं।
विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे – यहां पर विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे हैं, जिससे यह जगह हरियाली से घिरी है और बहुत अच्छी लगती है।
छोटा सा तालाब – पार्क के अंदर एक छोटा सा तालाब बना हुआ है, जो इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ता है।
वॉकिंग ट्रैक – यहां पर चलने के लिए खूबसूरत रास्ते बने हुए हैं, जहां पर आप वॉक कर सकते हैं और शांति का अनुभव कर सकते हैं।
योगा सेंटर – यहां पर एक योग केंद्र बना हुआ है, जहां पर आप योगा कर सकते हैं।
चिल्ड्रन प्ले एरिया – यहां पर चिल्ड्रन प्ले एरिया बना है, जहां पर बच्चे खेल सकते हैं और आनंद उठा सकते हैं।

एकोलॉजिकल पार्क भोपाल

इकोलॉजिकल पार्क भोपाल में घूमने लायक प्रमुख प्राकृतिक स्थलों में से एक है। इस पार्क को सिटी फॉरेस्ट के नाम से जाना जाता है। यह पार्क भोपाल में लहरपुर गांव में बना हुआ है।

इस पार्क में आप घूमने के लिए आ सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं। इसका प्रबंधन लहरपुर वन विभाग द्वारा किया जाता है। यह जगह भोपाल में प्राकृतिक प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है।

एकोलॉजिकल पार्क की विशेषताएं

  • हर्बल जूस एवं औषधि – पार्क के अंदर एक शॉप है, जहां पर आपको हर्बल जूस एवं औषधीय मिलती है। यहां पर अलग-अलग रोगों के लिए अलग-अलग औषधीय दी जाती हैं। आप यहां से औषधीय ले सकते हैं।
  • पार्क की सैर के लिए साईकिल – पार्क के अंदर घूमने के लिए गियर वाली साइकिल में मिलती है, जिसका न्यूनतम शुल्क देना पड़ता है।
  • ओपन जिम – यहां पर ओपन जिम बना हुआ है, जहां पर आप कसरत कर सकते हैं। एक्यूप्रेशर वॉक – यहां पर एक्यूप्रेशर ट्रैक बना हुआ है, जहां पर आप चलकर अपने प्रेशर पॉइंट से अपने शरीर को दर्द को कम कर सकते हैं।
  • एक्टिविटी पार्क – यहां पर एक्टिविटी पार्क बना हुआ है, जहां पर बच्चे लोग बहुत सारी एक्टिविटी कर सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं।
  • योगा केंद्र – यहां पर योगा केंद्र बना हुआ है, जहां पर योगा किया जा सकता है।

कमला नेहरू बाल उद्यान या भेल पार्क भोपाल

कमला नेहरू बाल उद्यान भोपाल का एक प्रमुख घूमने लायक स्थान है। यह पार्क भोपाल में भेल एरिया में बना हुआ है। यह पार्क बहुत सुंदर है। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है।

इस पार्क में ढेर सारे आकर्षण है, जो लोगों को आकर्षित करते हैं। यह पार्क मुख्य रूप से बच्चों के लिए बना हुआ है। बच्चे यहां पर आकर बहुत एंजॉय कर सकते हैं। भोपाल में बच्चों के साथ घूमने लिए यह एक बढ़िया जगह है।

कमला नेहरू बाल उद्यान की विशेषताएं

  • टॉय ट्रेन – कमला नेहरू पार्क में टॉय ट्रेन देखने के लिए मिलती है, जिसमें बच्चे लोग बहुत एंजॉय कर सकते हैं। इस टॉय ट्रेन का चार्ज लगता है।
  • प्लेग्राउंड – यहां पर बच्चे लोगों के लिए प्लेग्राउंड बना हुआ है, जहां पर बच्चे बहुत सारी एक्टिविटी कर सकते हैं।
  • झूले एवं फिसलपट्टी – यहां पर ढेर सारे झूले एवं फिसलपट्टी है, जिसमें बच्चे लोग एंजॉय कर सकते हैं।
  • स्टैचू – यहां पर ढेर सारे स्टैचू बने हुए हैं, जो लोगों को आकर्षित करते हैं। मुख्य रूप से यहां पर हाथी का स्टेचू है, जो बहुत ही सुंदर लगता है।
  • वॉक – यहां पर सुंदर रास्ते बने हुए हैं, जहां पर वॉक किया जा सकता है। शाम के समय यहां पर बहुत सारे लोग आकर रिलैक्स करते हैं।
  • झील – पार्क के बीच में एक झील बनी हुई है, जो इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाती है।

नर्मदा परिक्रमा पार्क भोपाल

नर्मदा परिक्रमा पार्क भोपाल में घूमने के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। यह पार्क भोपाल में अशोका गार्डन क्षेत्र में बना हुआ है। इस पार्क में आप आसानी से आ सकते हैं। पार्क के बाहर पार्किंग की व्यवस्था है। यह पार्क बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत सुंदर है।

नर्मदा परिक्रमा पार्क की विशेषताएं

  • नर्मदा परिक्रमा – पार्क मुख्य रूप से मां नर्मदा जी को समर्पित किया गया है। इस पार्क में आपको मां नर्मदा जी से रिलेटेड बहुत सारी जानकारी मिलती है। यहां पर भेड़ाघाट, नर्मदा के घाट और भी बहुत सारी मिलती है।
  • छोटी-छोटी स्मारक – पार्क में ढेर सारी छोटी-छोटी स्मारक बनी हुई है, जो इस पार्क को खास बनाती है।
  • वॉक – यह पार्क वॉक के लिए बहुत ही बढ़िया है। आप यहां पर आकर वॉक कर सकते हैं। यहां पर ढेर सारे रास्ते बने हुए हैं, जो बहुत सुंदर हैं, जहां पर आप वॉक कर सकते हैं।
  • खेल का मैदान – यहां पर बच्चों के लिए खेल का मैदान बना हुआ है, जिससे बच्चे लोग यहां पर इंजॉय कर सकते हैं।
  • हरियाली – यहां पर चारों तरफ विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर आपको चारों तरफ हरियाली और शांत वातावरण मिलता है, जिसमें आप अच्छा समय बिता सकते हैं।

भोपाल के अन्य फेमस और घूमने लायक पार्क, जहां पर आप जाकर अच्छा समय बिता सकते हैं

  • नीलम पार्क
  • रोज़ गार्डन
  • करिश्मा पार्क
  • भारती निकेतन पार्क
  • महाराजा भोज लेक व्यू पार्क
  • नंदन कानन पार्क
  • डॉ अंबेडकर पार्क
  • यादगार ए शाहजहानी पार्क

भोपाल के प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थान (Famous temples and religious places in Bhopal)

भोपाल एक खूबसूरत शहर है। भोपाल में ढेर सारी खूबसूरत स्थल है। भोपाल में धार्मिक स्थल भी ढेर सारे हैं। चलिए जानते हैं – भोपाल के प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थलों के बारे में

भोपाल के प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थान

बिरला मंदिर भोपाल

बिरला मंदिर भोपाल में घूमने के सबसे भव्य और शांत स्थान में से एक है। यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है। मंदिर के बाहर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। यह मंदिर भव्यता का प्रतीक है।

इस मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में आकर आप शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं। यहां का वातावरण बहुत अच्छा और शांत है।

बिरला मंदिर की विशेषताएं

  • मंदिर की बनावट – बिरला मंदिर की बनावट बहुत सुंदर और अनोखी है। यह मंदिर संगमरमर से बना हुआ है। मंदिर के ऊंचे शिकार बहुत सुंदर है। मंदिर में नक्काशीदार स्तंभ है, जो इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं। इस मंदिर की वस्तु कला देखने लायक है। अगर आप भोपाल आए, तो यह मंदिर आपके घूमने वाले स्थल में सबसे पहले नंबर पर आना चाहिए।
  • शांत और आध्यात्मिक वातावरण – मंदिर का वातावरण शांत और आध्यात्मिक है। मंदिर में आकर बहुत ज्यादा सुकून मिलता है। मंदिर में आकर आप शांति से बैठ सकते हैं।
  • मनोरम दृश्य – मंदिर से चारों तरफ का सुन्दर नजारा देखने मिलता है। शाम के समय आकर यहां पर सनसेट का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यहां पर भोपाल की झीलों का भी सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।
  • आरती – मंदिर में आरती बहुत ही भव्य तरीके से की जाती है। यहां पर शाम की आरती में ढेर सारे लोग सम्मिलित होते हैं और भगवान विष्णु जी की आरती करते हैं, जो बहुत ही भव्य तरीके से होती है।
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा – यहां पर भगवान विष्णु की बहुत ही अद्भुत प्रतिमा देखना मिलती है, जो मुख्य मंदिर में है और बहुत ही आकर्षक लगती है।
  • गार्डन – मंदिर के बाहर सुंदर गार्डन बना हुआ है, जो आकर्षण का केंद्र है। गार्डन में कलाकृतियां बनी हुई है, जो इस पार्क को और भी खूबसूरत बनती है। आप यहां पर जाकर गार्डन में बैठ सकते हैं और अच्छा अनुभव कर सकते हैं।
  • संग्रहालय – यहां पर एक संग्रहालय बना है, जहां पर ढेर सारी बिरला संस्थान की वस्तुएं रखी हुई है। इसके अलावा प्राचीन वस्तुएं देखने के लिए मिलती हैं।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

गुफा मंदिर भोपाल

गुफा मंदिर भोपाल के प्रमुख और देखने लायक अद्भुत स्थान में से एक है। यह मंदिर भोपाल में लालघाटी में बना हुआ है। यह मंदिर पहाड़ी पर बना हुआ है। मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है।

यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। मंदिर में और भी बहुत सारे देवी देवता विराजमान है। गुफा मंदिर को केव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

गुफा मंदिर की विशेषताएं

  • प्राकृतिक गुफा और शिवलिंग – मंदिर का मुख्य आकर्षण है यहां पर स्थित प्राकृतिक गुफा है। यहां पर दो प्राकृतिक गुफा बनी हुई है, जिसके अंदर शिवलिंग विराजमान है। इसमें एक गुफा मंदिर के अंदर है और एक गुफा मुख्य मंदिर के बाजू में है। इस शिवलिंग का जलाभिषेक पहाड़ों से आने वाले पानी से होता है। इसलिए यह मुख्य आकर्षण है और इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
  • परशुराम जी की प्रतिमा – यहां पर परशुराम जी की विशाल प्रतिमा विराजमान है, जो बहुत ही आकर्षित लगती है। यह प्रतिमा मुख्य प्रवेश द्वार के पास में स्थित है।
  • अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा – मंदिर परिसर में ढेर सारे देवी देवता विराजमान है। यहां पर श्री राम, लक्ष्मण, सीता जी, हनुमान जी, देवी दुर्गा जी और ऋषियों की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।
  • दुकान – मंदिर के नीचे की तरफ ढेर सारी दुकाने हैं, जहां से आप प्रसाद ले सकते हैं।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

इस्कॉन मंदिर भोपाल

इस्कॉन मंदिर भोपाल के पास घूमने वाले के प्रमुख स्थानों में से एक है। यह मंदिर भोपाल रायसेन मार्ग पर पटेल नगर में बना हुआ है। यह मुख्य सड़क मार्ग से कुछ दूरी पर स्थित है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है।

इस्कॉन मंदिर की विशेषताएं

  • इस्कॉन मंदिर की बनावट – इस्कॉन मंदिर की बनावट बहुत ही सुंदर है। इस मंदिर की ऊपरी छत बहुत ही आकर्षक है और बारीक नक्काशी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत सुंदर लगती है। यहां पर संगमरमर की चौखट और स्तंभ बने हुए हैं, जिनमें सुंदर नक्काशी की गई है। इसकी बारीक नक्काशी बहुत अद्भुत है।
  • महाप्रसादाम स्टॉल – यहां पर एक छोटी सी कैंटीन है, जहां पर महा प्रसाद मिलता है। आप यहां से महाप्रसाद ले सकते हैं।
  • भजन कीर्तन – भगवान कृष्ण जी की भक्ति में यहां पर भजन कीर्तन का आयोजन होता है, जो बहुत ही अद्भुत होता है।
  • भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति – भगवान श्री कृष्ण की मुख्य गर्भगृह में बहुत ही सुंदर मूर्ति है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है।
  • शांति – यहां पर आकर एक अलग प्रकार की शांति मिलती है। अगर आप भोपाल के आस-पास किसी ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां पर आपको शांति मिले, तो आप यहां आ सकते हैं।

गायत्री मंदिर भोपाल

गायत्री मंदिर भोपाल में घूमने लायक प्रमुख स्थानों में से एक है। यह मंदिर भोपाल में महाराणा प्रताप नगर में बना हुआ है। मंदिर के बाहर पार्किंग की बहुत बड़ी व्यवस्था है। यह मंदिर बहुत सुंदर और शांति प्रदान करने वाला है।

गायत्री मंदिर की विशेषताएं

  • पार्क – यहां पर एक पार्क बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है। यहां पर तरह-तरह के पेड़ पौधे लगे हुए हैं। आप यहां पर जाकर बैठ सकते हैं।
  • एक्यूप्रेशर ट्रैक – यहां पर एक्यूप्रेशर ट्रैक बना हुआ है, जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है।
  • छोटी सी शॉप – यहां पर एक छोटी सी शॉप है, जहां पर अमला, एलोवेरा, गाजर, लौकी, चुकंदर का जूस मिलता है, जो बहुत ही कम दामों में मिलता है और यह हेल्दी है।
  • गौशाला – यहां पर एक गौशाला बनी हुई है, जहां पर ढेर सारी गाय हैं। यहां पर आप गाय को चारा खिला सकते हैं, जो बहुत सुकून भरा होता है।

करुणा धाम मंदिर भोपाल

करुणा धाम मंदिर भोपालमें घूमने वाली प्रमुख स्थानों में से एक ही। यह मंदिर भोपाल में गोमती कॉलोनी में बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुंदर है।

करुणा धाम मंदिर की विशेषताएं

  • मंदिर की बनावट – यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर का आर्किटेक्चर बहुत अद्भुत लगता है। मंदिर के ऊपर बने हुए ऊंचे ऊंचे शिखर इसकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं।
  • देवी देवताओं के प्रतिमा – मंदिर के मुख्य गर्भगृह में भगवान विष्णु की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। मंदिर के परिसर में हनुमान प्रतिमा, गणेश जी की प्रतिमा, भगवान शिव की प्रतिमा देखने के लिए मिलती है।

कर्फ्यू माता मंदिर भोपाल

कर्फ्यू माता मंदिर या मां दुर्गा मंदिर भोपाल में घूमने का सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यह मंदिर भोपाल में पीर बाबा गेट के पास बना हुआ है। यह मंदिर बहुत सुन्दर है।

कर्फ्यू माता मंदिर की विशेषताएं

  • मां दुर्गा की प्रतिमा – मंदिर में मां दुर्गा की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। मंदिर का गर्भ ग्रह बहुत सुंदर है। पूरे गर्भगृह में सोने की सजावट देखने के लिए मिलती है।
  • नवरात्रि – नवरात्रि के समय यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत सारे लोग यहां पर माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। नवरात्रि के समय मंदिर को खास तरीके से सजाया जाता है, जिससे यह मंदिर और भी सुंदर लगता है।

श्री कालिका मंदिर धाम भोपाल

श्री कालिका मंदिर धाम भोपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह मंदिर भोपाल में सुलतानिया रोड में भोपाल रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। इस मंदिर में आप आकर मां काली के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में मां काली की बहुत सुंदर प्रतिमा के दर्शन होते हैं।

श्री कालिका मंदिर धाम की विशेषताएं

  • झील का मनोरम दृश्य – श्री मां कालिका मंदिर धाम से लोअर लेक का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आकर झील के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं।
  • मां काली की प्रतिमा – मुख्य मंदिर के मां काली की अद्भुत प्रतिमा के दर्शन होते हैं, जिससे मन को शांति मिलती है।
  • मंदिर का परिसर – मंदिर का परिसर बहुत अच्छा और सुंदर है। मंदिर की बनावट भी बहुत आकर्षक है। मंदिर में आकर आप शांति से बैठ सकते हैं और कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। मंदिर का रखरखाव बहुत अच्छे से किया जाता है।

शीतल दास की बगिया भोपाल

शीतल दास की बगिया भोपाल शहर का एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थान है। यह मंदिर भोपाल में उपर लेक के किनारे बना है। इस मंदिर में आप आसानी से आ सकते हैं। यह मुख्य सड़क के पास में बना हुआ है।

शीतल दास की बगिया मंदिर की विशेषताएं

  • बड़ा तालाब का मनोरम दृश्य – शीतल दास की बगिया मंदिर से बड़ा तालाब का मनोरम दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर सुन्दर घाट बना हुआ है, जहां पर आप बैठ सकते हैं और बड़ा तालाब का दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।
  • सनसेट का नजारा – यहां पर आप सनसेट के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
  • देवी देवताओं की प्रतिमा – यहां पर बहुत सारे देवी देवताओं का मंदिर बना हुआ है। यहां पर भगवान शिव, भगवान हनुमान जी, श्री राम जी और कृष्ण जी का मंदिर बना है।

भोपाल के अन्य प्रसिद्ध मंदिर

  • जलेश्वर महादेव मंदिर
  • झरनेश्वर मंदिर
  • तुरंत महादेव मंदिर
  • श्री राम मंदिर बरखेड़ा भोपाल
  • कालीबाड़ी मंदिर भोपाल

भोपाल के फेमस डैम और जलाशय (Famous dams and reservoirs in Bhopal)

भोपाल को “झीलों का शहर” कहा जाता है, और यहाँ के बाँध और झीलें न सिर्फ जलापूर्ति का स्रोत हैं बल्कि घूमने-फिरने और पिकनिक मनाने के लिए भी बेहतरीन जगहें हैं।

केरवा बाँध (Kerwa Dam) भोपाल

केरवा बांध भोपाल शहर से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। केरवा बांध भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह बाँध प्राकृतिक सुंदरता, रोमांचक गतिविधियों और शांति से भरे वातावरण के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के बीच काफी लोकप्रिय है।

केरवा बांध की विशेषताएं

  • प्राकृतिक सुंदरता – चारों ओर फैले हरे-भरे जंगल और लहरदार पहाड़ियाँ इसकी खूबसूरती बढ़ते है। शांत वातावरण और ताज़ी हवा प्रकृति प्रेमियों को सुकून देती है।
  • बरसात के समय दृश्य – मानसून के समय बांध का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे इसका पानी ओवरफ्लो कर बहता है, जिसका शानदार दृश्य बहुत अद्भुत रहता है।
  • पिकनिक और ट्रेकिंग – भोपाल में परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह आदर्श स्थान है। यहां पर आकर आप जंगल और पहाड़ों में ट्रैकिंग का आनंद ले सकते हैं।
  • सूर्यास्त का नज़ारा – यहाँ का सनसेट व्यू भोपाल में सबसे बेहतरीन माना जाता है।
  • एडवेंचर गतिविधियाँज़िपलाइनिंग: केरवा एडवेंचर पार्क में रोमांच प्रेमियों के लिए ज़िपलाइनिंग की सुविधा है।
  • कयाकिंग और बोटिंग: पानी के बीच नाव चलाना और कयाकिंग करना यहाँ का बड़ा आकर्षण है।

कलियासोत बाँध भोपाल

कलियासोत डैम भोपाल के प्रमुख घूमने वाली जगह में से एक है और यहां पर लोग आकर प्रकृति के साथ अच्छा समय बिताते हैं। यह जगह पेड़ पौधों और पहाड़ों से गिरी हुई है और बहुत सुंदर लगती है।

कलियासोत बाँध भोपाल शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह बाँध कलियासोत नदी पर बना है। बाँध का मुख्य उद्देश्य भोपाल शहर को पानी उपलब्ध कराना और सिंचाई है।

कलियासोत बाँध की विशेषताएं

  • शांत वातावरण – यहाँ का शांत वातावरण और सुंदर नज़ारे इसे भोपाल वासियों का पसंदीदा हैंगआउट और पिकनिक स्पॉट बना देते हैं।
  • प्राकृतिक नज़ारे – यहाँ चारों तरफ हरे-भरे पेड़ और खुला वातावरण है।
  • बांध का मनोरम दृश्य – बरसात के समय बांध का बहुत ही मनोरम दृश्य देखने के लिए मिलता है। जब बांध का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है। बाँध के किनारे बैठकर पानी और पहाड़ियों का नज़ारा देखना काफी सुकून भरा होता है।
  • सूर्यास्त और शाम का नज़ारा – कलियासोत बाँध का सनसेट व्यू भोपाल के सबसे लोकप्रिय दृश्यों में से एक है।
  • पिकनिक और दोस्तों के साथ समय बिताना – यह भोपाल में बजट फ्रेंडली आउटिंग के लिए एक बढ़िया जगह है। यहाँ बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र, कपल्स और परिवार पिकनिक मनाने आते हैं।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

कोलार बाँध भोपाल

कोलार बांध भोपाल के पास 50 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। ये जगह प्राकृतिक है। यहां का चारों तरफ का दृश्य बहुत मनोरम है। यह बाँध भोपाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। यह बाँध कोलार नदी पर बना है, जो नर्मदा नदी की सहायक नदी है।

कोलार बांध की विशेषताएं

  • प्राकृतिक सुंदरता – इस बाँध के चारों ओर हरे-भरे जंगल और पहाड़ियाँ फैली हुई हैं। इस डैम तक जाने का रास्ता बहुत खूबसूरत है। रास्ता इतना खूबसूरत है, तो मंजिल की फिक्र कोई नहीं करता है।
  • डैम का नजारा – बरसात के समय बांध का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। जब बांध का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, तब नजारा देखने लायक होता है।
  • पिकनिक स्थल – कोलार बांध घने जंगल के अंदर स्थित है। यह पिकनिक के लिए बहुत बढ़िया जगह है। आप यहां पर खाने पीने का सामान लेकर जा सकते हैं और पिकनिक बना सकते हैं। यह भोपाल में कपल्स, परिवार, फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने लिए बहुत ही बढ़िया जगह है।

अजनाल बाँध भोपाल

अजनाल बाँध शहर के करीब स्थित एक खूबसूरत बाँध है, जो हरियाली और प्रकृति से घिरा हुआ है। यह जगह भोपाल से 20 या 30 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है।

यह जगह मानसून के मौसम में अपनी असली सुंदरता दिखाती है, जब पानी का स्तर बढ़ जाता है और आसपास का नज़ारा बेहद मनमोहक हो जाता है।

अजनाल बांध की विशेषताएं

  • प्राकृतिक परिवेश – बांध के चारों तरफ का वातावरण प्राकृतिक है। यहां पर ऊंची ऊंची पहाड़ियां और जंगल का सुंदर नजारा देखने के लिए मिलता है।
  • मां तारा मंदिर – बांध के पास ऊपर पहाड़ी में, गांव की तरफ मां तारा का मंदिर बना हुआ है, जो जंगल में है।
  • पशु-पक्षी – यहां पर आपको मोर एवं अन्य पशु पक्षी देखने के लिए मिल जाते हैं।
  • बरसात के समय – बरसात के समय बांध का नजारा बहुत ही खूबसूरत रहता है। आप यहां पर जाकर बरसात के समय बांध का आकर्षक दृश्य देख सकते हैं।

भदभदा बाँध भोपाल

भदभदा बाँध झीलों के शहर भोपाल के खूबसूरत स्थानों में से एक है। यह बाँध ऊपरी झील (Upper Lake) पर स्थित है और इसका मुख्य उद्देश्य भारी वर्षा के दौरान पानी को नियंत्रित करना है। बाँध में कुल 11 द्वार (Gates) बने हुए हैं।

भदभदा बांध की विशेषताएं

  • बरसात के समय – बांध का दृश्य बरसात के समय का दृश्य बहुत ही मनोरम होता है। बांध का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जो देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है।
  • प्राकृतिक परिदृश्य – बांध के चारों तरफ प्रकृतिक परिदृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं और बांध का दूर-दूर तक फैला हुआ पानी बहुत ही सुंदर लगता है।
  • फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट जगह – यह बांध फोटोग्राफी के लिए एक अच्छी जगह है। आप यहां पर आकर अलग-अलग पोज़ में फोटो क्लिक कर सकते हैं।

हथाईखेड़ा बाँध (Hathaikheda Dam) भोपाल

हथाईखेड़ा बाँध भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित कम-ज्ञात लेकिन खूबसूरत स्थल है। हालाँकि, समय के साथ यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए शहर की भागदौड़ से दूर शांति और सुकून पाने का एक पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है।

हथाईखेड़ा बाँध की विशेषताएं

  • प्राकृतिक सुंदरता – हरे-भरे पहाड़ों और खुले आसमान से घिरे बाँध का आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है। शांत पानी और प्रकृति का सुकून भरा वातावरण इसे प्रकृति प्रेमियों और शांति खोजने वालों के लिए आदर्श स्थान बनाता है।
  • सूर्यास्त का सुंदर नजारा – बांध से सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर नजारा देखने के लिए मिलता है। शाम के समय आप आकर यहां पर अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
  • वर्ड वाचिंग – यहां पर आकर आप वर्ड वाचिंग कर सकते हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार के पक्षी देखने के लिए मिलते हैं।
  • फोटोग्राफी – फोटोग्राफी के लिए भी यह शानदार जगह है, क्योंकि यहाँ का प्राकृतिक परिदृश्य बेहतरीन पृष्ठभूमि प्रदान करता है।

घोड़ापछाड़ डैम भोपाल

घोड़ा पछाड़ डैम भोपाल के हिडन प्लेसेस में से एक है। घोड़ापछाड़ डैम भोपाल के ट्रांसपोर्ट नगर, कोकता क्षेत्र के पास स्थित है। यह भोपाल शहर के उन स्थलों में से एक है जहाँ शांति और सुकून की तलाश करने वाले लोग आते हैं।

घोड़ापछाड़ डैम की विशेषताएं

  • प्राकृतिक वातावरण और शांति – घोड़ापछाड़ डैम प्राकृतिक परिवेश से घिरा हुआ है। यहां पर चारों तरफ जंगल और पहाड़ का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस जगह के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते है इसलिए यह कम भीड़ होती है। आप यहां पर आकर शांतिपूर्वक समय बिता सकते हैं।
  • ताजी हवा – यहाँ टहलना या बैठकर हवा का आनंद लेना एक अलग ही अनुभव देता है।
  • पिकनिक और आराम – यह बांध भोपाल के प्रमुख पिकनिक स्थलों में से एक है, जहां पर आप परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
  • सूर्योदय और दृश्य – इस बाँध का सबसे सुंदर दृश्य सूर्योदय के समय देखने को मिलता है।

हलाली बाँध (Halali Dam) भोपाल

हलाली बांध भोपाल के पास 50 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए एक बढ़िया जगह है। आप यहां पर पिकनिक का प्लान बनाकर जा सकते हैं। यह बाँध हलाली नदी पर बना है और अपनी सुंदरता, शांत वातावरण और पर्यटन गतिविधियों के लिए जाना जाता है।

हलाली बांध की विशेषताएं

  • प्राकृतिक सुंदरता – हरियाली और झरनों से घिरा यह बाँध प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श है। यहाँ का शांत वातावरण परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही है। यह भोपाल के पास परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बढ़िया जगह है।
  • सनसेट का दृश्य – यह बाँध सूर्योदय और सूर्यास्त के समय बेहद खूबसूरत नज़ारे प्रस्तुत करता है।
  • पिकनिक स्पॉट – भोपाल के पास दिनभर पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन जगह है ।
  • बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स – यहां पर पैडल बोट, स्पीड बोट और अन्य वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते है।
  • रिसॉर्ट – बाँध परिसर में मध्य प्रदेश पर्यटन (MP Tourism) द्वारा विकसित रिसॉर्ट उपलब्ध हैं, जहां पर ठहरने के लिए कमरे की सुविधा और रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है।

भोपाल के फेमस झरना (Famous waterfalls in Bhopal)

महादेव पानी झरना (Mahadev Pani Waterfall) भोपाल

महादेव पानी झरना एक प्राकृतिक आश्चर्य है, जो अपनी सुंदरता और अद्भुत दृश्य से यहां आने वालों पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

यह झरना प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए भोपाल के पास एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। यह झरना भोपाल से लगभग 30 किमी दूर स्थित है। यहाँ तक पहुँचना आसान है और मानसून के दौरान इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है।

महादेव पानी झरना की विशेषताएं

  • सुंदर झरना – यह झरना बहुत सुन्दर है। खड़ी ढलान से गिरता पानी बेहद रोमांचक और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।
  • पानी के छोटे-छोटे कुंड – झरने के नीचे बने कुंडों में लोग नहाने का आनंद ले सकते हैं।
  • शिव मंदिर – झरने के पास नीचे की ओर एक छोटा शिव मंदिर भी स्थित है, जो इस जगह को धार्मिक महत्व प्रदान करता है।
  • प्राकृतिक ध्वनि और धुंध – बहते पानी की गूंज और चारों ओर फैली हल्की धुंध इस जगह को और भी आकर्षक बनाती है।
  • दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक – भोपाल के पास परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह एक बढ़िया प्लेस है।
  • फोटोग्राफी – फोटोग्राफी करने के लिए यह जगह बहुत ही बढ़िया है। यहां पर आकर आप प्राकृतिक परिवेश में फोटो क्लिक कर सकते हैं।
  • नेचर वॉक – नेचर वॉक के लिए ये जगह बहुत ही सुंदर है। आप यहां पर ट्रैकिंग का आनंद उठा सकते हैं। बरसात के समय यह जगह हरियाली से घिर जाती है, जिससे ट्रैकिंग करने में और ज्यादा आनंद आता है।

हलाली जलप्रपात (Halali Waterfall), भोपाल

हलाली झरना भोपाल के पास स्थित एक बेहद खूबसूरत प्राकृतिक स्थल है। यह चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ों के बीच बहता झरना है, जो मानसून के समय बेहद मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है।

यह झरना हलाली नदी पर बना हुआ है। परिवार और दोस्तों के साथ भोपाल के पास वीकेंड गेटवे के लिए यह बहुत ही बढ़िया जगह है।

हलाली जलप्रपात की विशेषताएं

  • हरियाली और पहाड़ों का नजारा – झरना चारों ओर हरियाली और पहाड़ी से घिरा हुआ है।
  • बारिश के मौसम में झरने का नजारा – हलाली जलप्रपात बरसात के समय अपने पूरे शबाब में रहता है, जिससे झरना का आकर्षक नजारा देखने के लिए मिलता है। झरना चट्टानों के ऊपर से बहता है और बहुत सुंदर लगता है।
  • रोमांचक प्राकृतिक अनुभव – यहाँ का वातावरण रोमांचक और साहसिक अनुभव प्रदान करता है।
  • पिकनिक के लिए – भोपाल के पास बरसात के समय पिकनिक के लिए यह एक बेस्ट जगह है। लोग यहां पर आकर खाना पका कर खाते हैं।

भोपाल के फेमस संग्रहालय (Famous Museums of Bhopal)

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (Indira Gandhi Rashtriya Manav Sangrahalaya) भोपाल

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (National Museum of Humankind) भोपाल के श्यामला हिल्स पर स्थित एक भव्य संग्रहालय है।

यह संग्रहालय भारत की सांस्कृतिक विविधता, आदिवासी जीवनशैली और मानव विकास की गाथा को बड़े ही अनोखे अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। यह भोपाल में मस्ट विजिट प्लेस है। अगर आप भोपाल जाते हैं, तो आपके यहां पर जरूर जाना चाहिए।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की विशेषताएं

  • खुले में कलाकृतियां की प्रदर्शनी (Open-Air Exhibitions)जनजातीय आवास: भारत के विभिन्न राज्यों और समुदायों की झोपड़ियाँ और पारंपरिक घर।
    हिमालयन गांव : हिमालयी क्षेत्र की संस्कृति और जीवनशैली का सुंदर प्रदर्शन।
    ग्रामीण जीवन: खेती-बाड़ी, गाँव के दृश्य और पारंपरिक जीवनशैली की सुन्दर झलक।
    दशहरा रथ: बक्सर के दशहरा रथ का प्रदर्शन।
  • इनडोर गैलरी – मुखौटों का अनोखा संग्रह: लकड़ी, पंख और मोतियों से बने मुखौटे, जो जनजातीय विश्वासों और परंपराओं को दर्शाते हैं।
    फोटोग्राफिक और आर्ट गैलरी: दुर्लभ तस्वीरें, लोक कलाएँ और पारंपरिक शिल्प।
    वाद्य यंत्र और आभूषण: जनजातीय संगीत और जीवन से जुड़े उपकरण और आभूषण।
    राज्यवार प्रदर्शनियाँ: मणिपुर, सिक्किम सहित विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता का अनुभव।

मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल

मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में घूमने वाली स्थान में सबसे खास है। यह संग्रहालय श्यामला हिल्स में स्थित है। इस संग्रहालय में मुख्य रूप से आदिवासी समुदायों की समृद्धि विरासत और संस्कृति देखने के लिए मिलती है।

अगर आप भोपाल जाते हैं, तो यह मस्ट विजिट प्लेस है। आपको यहां पर जरूर आना चाहिए।

मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय मुख्य विशेषताएँ

  • जनजातीय जीवन गैलरी – जनजातीय जीवन गैलरी में आदिवासी लोगों की जीवन शैली देखने के लिए मिलती है, कि उनकी दिनचर्या कैसी रहती है ,वह किस तरह से अपना जीवन यापन करते हैं।
  • ट्राइबल आर्ट गैलरी – ट्राइबल आर्ट गैलरी में जनजातीय लोग की कला देखने के लिए मिलती है। उनकी अलग-अलग कलाकृतियां आप यहां पर देख सकते हैं।
  • वरशिप गैलरी – इस गैलरी में जनजातीय लोग की पूजा विधि देखि जा सकती है, कि वे किस देव की पूजा करते हैं, किस तरह करते हैं, किस तरह बलिदान करते हैं। यह सभी चीज देखने के लिए मिलती है।
  • कार्यशाला एवं खेल – यहां पर कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें आप चाहे, तो भाग ले सकते हैं। यहां पर अलग-अलग तरह के खेल भी खेले जाते हैं।

क्षेत्रीय विज्ञान संग्रहालय भोपाल

क्षेत्रीय विज्ञान संग्रहालय भोपाल में बच्चों के साथ घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। यह संग्रहालय भोपाल में श्यामला हिल्स रोड पर बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से आ सकते हैं।

यहां पर पार्किंग के लिए अच्छी जगह है। यह पार्क बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जगाने के लिए एक बेहतर जगह है। यहां पर बच्चे विभिन्न प्रकार के प्रेक्टिकल कर सकते हैं।

क्षेत्रीय विज्ञान संग्रहालय की विशेषताएं

  • आउटडोर पार्क – संग्रहालय के बाहर आउटडोर पार्क बना हुआ है, जहां पर ढेर सारी आउटडोर एक्टिविटी की जा सकती है। यहां पर ढेर सारे साइंटिफिक गेम, मजेदार राइड्स और बहुत सारे स्टेच्यू हैं।
  • मिरर गैलरी – मिरर गैलरी बच्चों को आकर्षित करने के लिए एक और बढ़िया जगह है। यहां पर बच्चे आकर मिरर में अपना प्रतिबिंब देख सकते हैं, जो अलग-अलग मिरर में अलग-अलग दिखता है और बहुत ही मजेदार रहता है।
  • कैफेटेरिया – यहां पर एक कैफेटेरिया भी बना है, जहां पर आपको खाने-पीने के ढेर सारे ऑप्शन मिल जाते हैं।
  • इंटरैक्टिव विज्ञान प्रदर्शनियाँ
  • 3D शो और तारामंडल शो

भारत भवन भोपाल

भारत भवन भोपाल मुख्य शहर में स्थित एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह भोपाल में बड़ा तालाब के पास में बना हुआ है। भारत भवन भोपाल का एक खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया सांस्कृतिक केंद्र है।
भारत भवन की स्थापना वर्ष 1982 हुई थी। इसकी स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। इसे प्रसिद्ध वास्तुकार चार्ल्स कोरिया (Charles Correa) ने डिज़ाइन किया था।

भारत भवन की विशेषताएं

  • भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की पेंटिंग्स और कला प्रदर्शनियाँ
  • लेखकों की पांडुलिपियाँ और साहित्य से जुड़ी सामग्री का प्रदर्शन
  • भारतीय शास्त्रीय संगीत और नाट्य प्रस्तुतियाँ
  • यहां पर एक विशाल पुस्तकालय है
  • कला, कविता और समकालीन अभिव्यक्तियों के कार्यक्रम
  • झील के किनारे शांत वातावरण, आराम और सुकून के लिए आदर्श जगह

शौर्य स्मारक (Shaurya Smarak) भोपाल

शौर्य स्मारक भोपाल का एक अत्यंत आकर्षक और प्रेरणादायक स्थल है, जिसे हमारे देश के वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को सम्मानित करने के लिए बनाया गया है।

शौर्य पार्क भोपाल में डीबी मॉल के पास में स्थित है। यह पार्क और स्मारक देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण है और आगंतुकों को भारतीय सेना के इतिहास और योगदान की गहराई से झलक प्रदान करता है।

शौर्य स्मारक की विशेषताएँ

  • पार्क – यहां पर एक खूबसूरत बगीचे है, जहाँ बैठकर सुकून महसूस कर सकते हैं।
  • छोटा सा संग्रहालय – शौर्य स्मारक में अंडरग्राउंड छोटा सा संग्रहालय बना हुआ है, जिसमें आपको हमारे वीर सैनिकों के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है।
  • खूबसूरत बनावट – पार्क और स्मारक की बनावट बहुत खूबसूरत है। यहां पर देशभक्ति पर आधारित डिज़ाइन देखने मिलता है। एक अमर ज्योत देखने के लिए मिलती है, जो 24 घंटे जलती रहती है।
  • परिवार और दोस्तों के साथ घूमने व पिकनिक का बेहतरीन स्थान।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

बिड़ला संग्रहालय (Birla Museum) भोपाल

बिड़ला संग्रहालय भोपाल का एक बेहद खूबसूरत और शांतिपूर्ण संग्रहालय है, जहाँ प्राचीन भारतीय मूर्तिकला, सिक्के और कलाकृतियों का अद्भुत संग्रह देखने को मिलता है। यह संग्रहालय प्रसिद्ध बिड़ला मंदिर के बिल्कुल पास स्थित है और दोनों ही स्थल एक ही परिसर में हैं।

बिड़ला संग्रहालय की विशेषताएँ

  • प्राचीन मूर्तियाँ – 10वीं और 11वीं शताब्दी की प्राचीन मूर्तियाँ और शिल्पकला का कलेक्शन है।
  • प्राचीन देवी देवताओं की प्रतिमा – भगवान विष्णु, भगवान शिव और देवी शक्ति की विभिन्न रूपों में मूर्तियों का विशाल संग्रह देखा जा सकता है।
  • संग्रहालय के बाहर गार्डन – संग्रहालय के बाहर एक विशाल गार्डन है, जहां पर ढेर सारी मूर्तियां रखी गई है, जिन्हें आप देख सकते हैं।
  • प्राचीन वस्तुओं का संग्रह – संग्रहालय में प्राचीन वस्तुएं जैसे सिक्के, भारतीय ताले, गुड़िया और अनेक अलग-अलग कलाकृतियों का संग्रह देखने के लिए मिलता है।

भोपाल के अन्य प्रसिद्ध म्यूजियम

  • गोलघर संग्रहालय
  • निर्माण एक्सक्यूर्जन – योद्धास्थल
  • स्टेट म्यूज़ियम भोपाल
  • रीजनल म्यूज़ियम ऑफ़ नैचरल हिस्टरी
  • दुष्यन्त कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय
  • भोपाल म्यूज़ियम & आर्ट गैलरी

भोपाल के फेमस ऐतिहासिक स्थल और प्राचीन इमारत (Famous historical places and ancient buildings in Bhopal)

गौहर महल (Gauhar Mahal) भोपाल

गौहर महल भोपाल की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। इसका निर्माण 1820 में भोपाल की पहली महिला शासक क़ुदसिया बेगम (गौहर बेगम) ने करवाया था।

1819 में अपने पति की हत्या के बाद, उन्होंने सफलतापूर्वक गद्दी संभाली और यह महल उनकी सत्ता और दूरदृष्टि का प्रतीक बन गया। गौहर महल मुख्य शहर में बना हुआ है। आप यहां पर आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैं।

गौहर महल की विशेषताएं

  • गौहर महल का आकार और भव्यता बहुत विशाल नहीं है, लेकिन यह पुराने भोपाल की झलक ज़रूर पेश करता है।
  • गौहर महल मुग़ल और हिंदुस्तानी स्थापत्य शैली का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है।
  • गौहर महल अक्सर समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेलों के आयोजनों के लिए किराए पर दिया जाता है।
  • शाम के समय फोटोग्राफी के लिए यह बहुत ही बढ़िया जगह है। आप यहां पर आकर फोटोग्राफी का आनंद उठा सकते हैं।
  • चाय और कॉफी के लिए बेस्ट प्लेस – चाय और कॉफी के लिए भोपाल में यह जगह बेस्ट है, क्योंकि यहां पर पास में टी हाउस बना हुआ है, जहां पर विभिन्न प्रकार की चाय कॉफी दी जाती है।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

रानी कमलापति महल (Rani Kamlapati Palace), भोपाल

रानी कमलापति महल भोपाल की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। यह महल ऊपरी झील (भोजताल) के किनारे स्थित है और इसका प्रवेश द्वार भी झील के पास बना है।
प्रवेश द्वार के पास में एक बड़ा सा गार्डन बना हुआ है और उसके बाद महल देखने के लिए मिलता है। इस महल में आप आसानी से आ सकते हैं। यहां पार्किंग के लिए बहुत बड़ी जगह है।

रानी कमलापति महल की विशेषताएं

  • इस महल का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा गया है। महल के पीछे की तरफ निचली झील में रानी कमलापति की धातु की बनी मूर्ति देखने के लिए मिलती है, जो आप महल के पास से देख सकते हैं।
  • इस महल में सुंदर स्थापत्य कला देखने लायक है।
  • महल की आधी मंजिलें पानी में डूब गई है।
  • महल को संग्रहालय में बदल दिया गया है, जिससे आप महल की हिस्ट्री जान सकते हैं।
  • महल में ढेर सारी ऐतिहासिक वस्तुओं और इनफॉरमेशन मिलती है, जिससे आपको प्राचीन हिस्ट्री के बारे में पता चलता है।
  • महल के बाहर सुंदर पार्क बना हुआ है, जहां पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं
  • यह जगह भोपाल मुख्य शहर में घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया है। अगर आप भोपाल आ रहे हैं, तो आपके यहां पर आना चाहिए। यह जगह भोपाल में फैमिली और बच्चों के साथ घूमने के लिए बढ़िया है।

ताज-उल-मस्जिद (Taj-ul-Masjid) भोपाल

ताज-उल-मस्जिद (अर्थात् “मस्जिदों का ताज”) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यह न केवल भारत बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक मानी जाती है।

इसकी भव्यता, शानदार वास्तुकला और शांतिपूर्ण वातावरण इसे भोपाल का प्रमुख आकर्षण बनाते हैं। इस मस्जिद का निर्माण नवाब शाहजहाँ बेगम ने 19वीं शताब्दी में प्रारंभ कराया था। लंबे समय तक अधूरा रहने के बाद इसे अंततः 1985 में पूरा किया गया।

ताज-उल-मस्जिद की विशेषताएँ

  • इस मस्जिद का गुलाबी अग्रभाग इसकी सुंदरता को निखारता है।
  • इस मस्जिद में तीन विशाल सफेद गुंबद और दो ऊँची मीनारें हैं, जो इसे भव्य रूप देती हैं।
  • मस्जिद के भीतर एक बड़ा आंगन है जिसमें हजारों लोग एक साथ नमाज पढ़ते हैं।
  • अलंकृत मेहराबें, नक्काशीदार स्तंभ और कुरान की आयतों से सुसज्जित दीवारें इसकी आध्यात्मिकता को और गहरा करती हैं।
  • यह मस्जिद सभी धर्मों के लोगों के लिए खुली है (शुक्रवार को केवल मुस्लिमों के लिए)।
  • यहाँ नियमित रूप से नमाज़, धार्मिक और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
  • मस्जिद का वातावरण बेहद शांतिपूर्ण है, जो मनन और फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है।

जामा मस्जिद (Jama Masjid), भोपाल

जामा मस्जिद, भोपाल की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है और भोपाल शहर का गौरव भी माना जाता है। यह मस्जिद अपनी शानदार इस्लामी वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और बेगमों की विरासत के लिए प्रसिद्ध है।

इस मस्जिद में आप आसानी से आ सकते हैं और घूम सकते हैं। जामा मस्जिद का निर्माण कुदसिया बेगम ने 1837 में करवाया था। यह मस्जिद इस बात का प्रमाण है कि भोपाल पर शासन करने वाली बेगमों ने अपने समय में कितनी सशक्त भूमिका निभाई थी।

जामा मस्जिद की विशेषताएँ

  • जामा मस्जिद का निर्माण लाल पत्थरों से किया गया है, जो इसे खास बनता है।
  • जामा मस्जिद में तीन बड़े प्रवेश द्वार हैं।
  • इसकी क्लासिक इस्लामी वास्तुकला पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करती है।
  • मस्जिद के गुंबद, मेहराब और नक्काशी उस दौर की शिल्पकला की उत्कृष्टता को दर्शाते हैं।

मोती मस्जिद (Moti Masjid), भोपाल

मोती मस्जिद भोपाल का एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थल है। यह मस्जिद न केवल अपनी शानदार मुगल शैली की वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का शांत वातावरण और आध्यात्मिकता इसे पर्यटकों के बीच विशेष बनाते हैं।
मोती मस्जिद का निर्माण सिकंदर जहाँ बेगम ने 1860 में करवाया था। यह मस्जिद भोपाल की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है। इसका डिज़ाइन दिल्ली की जामा मस्जिद से प्रेरित है।

मोती मस्जिद की विशेषताएँ

  • मस्जिद का अग्रभाग सफ़ेद संगमरमर से बना है।
  • मुख्य ढाँचे के दोनों ओर बनी गहरे लाल रंग की मीनारें इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती हैं।
  • बारीक नक्काशी और संगमरमर की कलाकारी इस मस्जिद को वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना बनाती है।
  • मस्जिद के भीतर का वातावरण अत्यंत शांत और सुकून भरा है।
  • यहाँ आने पर आगंतुकों को आध्यात्मिक शांति और चिंतन का अवसर मिलता है।

भोपाल के अन्य प्रमुख ऐतिहासिक स्थान

  • ताज महल पैलेस
  • रानी महल जगदीशपुर
  • नूर महल
  • धाई सीढ़ी की मस्जिद
  • कर्क रेखा स्थल

भोपाल के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य (Famous National Parks and Sanctuaries in Bhopal)

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (Van Vihar National Park), भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल शहर के बीचों-बीच स्थित एक ऐसी जगह है जहाँ आप प्रकृति की गोद में कुछ शांत पल बिता सकते हैं। यह पार्क सभी उम्र के लोगों के लिए एक बढ़िया जगह है।
यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण अनुभव कर सकते हैं। यह पार्क मुख्य शहर में बड़े तालाब के किनारे बना है और बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यहां पर ढेर सारे पशु-पक्षी देखने के लिए मिलते हैं।
चाहे आप पैदल चलना पसंद करें, साइकिल चलाना, स्कूटी से घूमना या कार से सफ़र करना – यह पार्क हर किसी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान की विशेषताएँ

  • झील और हरियाली का संगम – पार्क के एक ओर फैली हुई ऊपरी झील (Upper Lake) की शांत लहरें और दूसरी ओर हरियाली से ढके लंबे-लंबे पेड़, इसे दोनों ही दुनियाओं का शानदार संगम बनाते हैं।
  • सनसेट और सनराइज का नजारा – यहाँ से आप सुबह का सूर्योदय या शाम का सूर्यास्त देख सकते हैं, जो बेहद मनमोहक अनुभव होता है।
  • जीव-जंतुओं और पक्षी – वन विहार में आप खुले और प्राकृतिक से लगने वाले बड़े-बड़े बाड़ों में कई जानवरों और पक्षियों को देख सकते हैं। यहाँ आप बाघ, तेंदुए, भालू, हिरण और नीलगाय देखे सकते है। यहां कई तरह के पक्षी और रंग-बिरंगी तितलियाँ भी देखने मिलती है।
  • साइकिलिंग और बाइक से पार्क की सैर – पार्क के अंदर छायादार रास्तों पर साइकिल और बाइक चलाना एक अलग ही आनंद देता है। एक ओर झील का नज़ारा और दूसरी ओर घने पेड़ों के बीच साइकिलिंग, इसे यादगार बना देती है।
  • कैफ़े – झील के किनारे पार्क के अंदर एक छोटा सा आकर्षक कैफ़े भी है, जहाँ बैठकर आप आराम कर सकते हैं। पार्क के अंदर साफ-सुथरे वॉशरूम और आराम करने की जगहें भी उपलब्ध हैं, जिससे यह बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए और भी उपयुक्त हो जाता है।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

रातापानी अभयारण्य

रातापानी अभयारण्य भोपाल के पास 100 किलोमीटर के भीतर घूमने के लिए बढ़िया जगह में से एक है। यह अभयारण्य मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन और सीहोर जिलों में फैला है। यह अभ्यारण्य लगभग 823 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
यह विंध्य पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है और अपनी समृद्ध जैव विविधता, घने जंगलों और चट्टानी भूभाग के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर अनेक प्रकार के जंगली जीव जंतु देखने के लिए मिल जाते हैं।

रातापानी अभयारण्य की विशेषताएँ

  • वन्यजीव – यहाँ अनेक दुर्लभ जीव-जंतु पाए जाते हैं। यहां बाघ, तेंदुए, भालू, जंगली सूअर, सियार, हिरणों की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती है। यहां पर पक्षियों की कोई ढेर सारी प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • वनस्पति – यह क्षेत्र मुख्य रूप से शुष्क पर्णपाती वनों से आच्छादित है। यहां पर सागौन, साल, बाँस के पेड़ अधिकता से देखने के लिए मिलते हैं।
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल – यह अभ्यारण्य प्रस्तावित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल “भीमबेटका के शैलाश्रय” का हिस्सा है। यहाँ प्राचीन काल के शैलचित्र (Rock Paintings) मौजूद हैं, जो मानव सभ्यता और कला के प्रारंभिक विकास की झलक दिखाते हैं।
  • वन्यजीव सफारी (Wildlife Safari) – रोमांच और प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन अनुभव होता है।
  • यह स्थान फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए भी बेहद लोकप्रिय है।

Bhopal me Ghumne ki Jagah

भोपाल में फैमिली के साथ घूमने के के एडवेंचर जगह (Adventure places to visit with family in Bhopal)

  • सैर सपाटा, भोपाल
  • कान्हा फन सिटी
  • पीपल्स वाटरपार्क
  • पीपल्स मॉल भोपाल

भोपाल के पास 100 से 200 किलोमीटर के भीतर घूमने वाली जगह

  • भीमबेटका के शैलाश्रय
  • भोजेश्वर महादेव मंदिर
  • सांची स्तूप
  • रातापानी वन्यजीव अभयारण्य और टाइगर रिजर्व
  • अमरगढ़ झरना
  • कंकाली माता मंदिर गुदावल भोपाल
  • कुबेरेश्वर धाम
  • चिड़ी खो अभयारण्य
  • नरसिंहगढ़ किला
  • रायसेन किला

भोपाल घूमने का सही समय (Best time to visit Bhopal)

  • अक्टूबर से मार्च भोपाल घूमने का सबसे अच्छा समय है।
  • गर्मियों में यहाँ का तापमान 40°C तक चला जाता है, इसलिए झीलों और पार्कों का मज़ा कम हो जाता है।
  • मानसून में हरियाली और झरनों की खूबसूरती बढ़ जाती है।

भोपाल तक कैसे पहुँचे?

  • हवाई मार्ग: भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अन्य शहरों से जुड़ा है।
  • रेल मार्ग: भोपाल जंक्शन भारत के लगभग सभी बड़े शहरों से कनेक्टेड है।
  • सड़क मार्ग: राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 46, NH 12) के जरिए भोपाल तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।

भोपाल में ठहरने की व्यवस्था

भोपाल में लक्जरी होटल, बजट होटल और होमस्टे सभी विकल्प उपलब्ध हैं।

  • लक्जरी: जेजूरिट्री, नोवोटेल, जेहान नुमा पैलेस
  • बजट: होटल सुदर्शन, होटल सोनाली
  • होमस्टे: झील किनारे बने छोटे गेस्ट हाउस

FAQs (भोपाल यात्रा से जुड़े प्रश्न)

प्र.1. भोपाल में घूमने की सबसे खास जगह कौन सी है?
👉 ऊपरी झील और भीमबेटका गुफाएँ भोपाल की सबसे प्रसिद्ध जगहें हैं।

प्र.2. भोपाल घूमने का सही समय कब है?
👉 अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे उपयुक्त है।

प्र.3. भोपाल से साँची स्तूप कितनी दूर है?
👉 भोपाल से साँची स्तूप लगभग 48 किमी दूर है।

प्र.4. क्या भोपाल एक दिन में घूम सकते हैं?
👉 हाँ, मुख्य झीलें, भारत भवन और वन विहार एक दिन में देखे जा सकते हैं, लेकिन पूरा भोपाल देखने के लिए कम से कम 3 दिन चाहिए।

 

कटनी में घूमने की जगह

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top