Beautiful Bijasan Mata Mandir Indore – श्री बिजासन माता मंदिर इंदौर : इतिहास, महत्व, दर्शन समय और यात्रा गाइड

Table of Contents

श्री बिजासन माता मंदिर इंदौर (Bijasan Mata Mandir Indore) – एक अद्भुत अनुभव

मध्यप्रदेश का इंदौर शहर अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इन्हीं धार्मिक स्थलों में से एक है श्री बिजासन माता मंदिर, जो देवी दुर्गा के एक स्वरूप बिजासन माता को समर्पित है। यह मंदिर एक ऊंची टेकरी है और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यह मंदिर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी पर स्थित होने और शहर के मनोरम दृश्य के लिए भी जाना जाता है।

इंदौर में आध्यात्मिकता प्रमुख क्षेत्र – बिजासन माता मंदिर (Spirituality Hot Spot in Indore – Bijasan Mata Mandir Indore)

श्री बिजासन माता मंदिर इंदौर (Bijasan Mata Mandir Indore) के पास देखने के लिए प्रमुख जगहों में से एक है। यह मंदिर इंदौर शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर टेकरी पर बना हुआ है। मंदिर में जाने के लिए सीढ़िया का मार्ग और सड़क मार्ग दोनों यह उपलब्ध है। इस मंदिर को राज राजेश्वरी माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर इंदौर के पूजनीय मंदिर में से एक है। यहां पर आकर दिव्य ऊर्जा की अनुभूति होती है। आप अगर इंदौर आते हैं, तो इस मंदिर की यात्रा जरूर करें।

यहां मंदिर के मुख्य गर्भगृह में देवी दुर्गा के स्वरूप बिजासन माता या राजराजेश्वरी माता के स्वरूप के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर माता को गहनों और कपड़ों से सजाया गया है, जिससे माता और भी आकर्षक लगते हैं। यहां पर आप आरती में शामिल होंगे, तो आपको एक अलग ही ऊर्जा महसूस होगी। यहां पर चारों तरफ का वातावरण बहुत अच्छा और आध्यात्मिक है।

बिजासन माता मंदिर के बाहर ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं। यहां पर नौ देवियों के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर कालिका माता मंदिर बना हुआ है, जो बहुत सुंदर है। यहां पर भैरव बाबा का मंदिर बना हुआ है। इसके अलावा इस जगह में और भी दर्शनीय स्थल है, जहां पर आप जा सकते हैं। यहां पर एक सुंदर झील बनी हुई है और यहां पर एक गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं।

इंदौर की बिजासन माता मंदिर की यात्रा (Bijasan Mata Temple Tour in Indore)

बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Mandir Indore) की यात्रा इंदौर सिटी से शुरू कर सकते हैं। यह मंदिर इंदौर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर इंदौर एयरपोर्ट के पास में स्थित है। इस मंदिर में आप अपने वाहन से जा सकते हैं या आप यहां पर ऑटो, टैक्सी और स्थानीय परिवहन से आराम से जा सकते हैं। यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता बना है। आप यहां पर गाड़ी, मंदिर की टेकरी तक लेकर जा सकते हैं। अगर आप यहां पर बस के द्वारा आते हैं। आप यहां पर मुख्य सड़क में उतरकर सीढ़ियों के द्वारा पैदल आ सकते हैं।

अगर आप यहां पर गाड़ी से आ रहे हैं, तो गाड़ी के लिए यहां पार्किंग का शुल्क लिया जाता है। इसके बाद आप यहां पर प्रवेश कर सकते हैं। यहां पर ढेर सारी दुकान है, जहां से आप प्रसाद और अन्य सामग्री ले सकते हैं। इसके बाद बिजासन माता मंदिर जा सकते हैं। मां का मंदिर थोड़ा ऊंचाई पर बना हुआ है। मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है।

मां के मंदिर जाने पर, मुख्य गर्भगृह के ठीक सामने तीन शेरों की धातु की बनी हुई मूर्तियां देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। मां की सवारी शेर है। इसलिए यहां पर आप इन शेरों को देख सकते हैं। इसके बाद आप अंदर जाएंगे, तो मां का सुंदर गर्भगृह देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही आकर्षक है। गर्भगृह पूरा चांदी की परत से सजाया गया है और मां का विग्रह बहुत ही सुंदर है। यहां पर बिजासन माता गहनों और वस्त्र से सजी हुई है और बहुत ही आकर्षक लगती है। यहां पर नौ देवियों की प्रतिमा के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

मुख्य मंदिर के बाहर भैरव बाबा का मंदिर, शनिदेव का मंदिर, बजरंगबली का मंदिर और शंकर भगवान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। यहां पर मां शंकर जी और पार्वती जी का मंदिर बना हुआ है जहां पर आप दर्शन कर सकते हैं। मंदिरों के दर्शन करने के बाद, आप यहां पर बनी हुई दुकानों में घूम सकते हैं। यहां पर ढेर सारी दुकानें लगी हुई है, जहां पर अलग-अलग प्रकार का सामान मिलता है।

दुकान घूमते हुए आप आगे जाएंगे, तो यहां पर एक बड़ी सी झील देखने के लिए मिलती है, जिसके चारों तरफ यह दुकान लगी हुई है। इस झील को बहुत अच्छी तरह बनाया गया है। इसके बीच में फव्वारा लगा हुआ है, जिससे यह और भी आकर्षक लगती है। इस झील को देखने के बाद, आप यहां पर आगे बढ़ते हैं, तो एक बड़ा गार्डन देखने के लिए मिलता है।

यह गार्डन बहुत बड़ा और बहुत सुंदर है। इस गार्डन में बैठने के लिए चेयर बनी हुई है, जहां पर आप बैठकर शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे भी लगे हुए हैं। यहां पर एक शंकर का मूर्ति बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। गार्डन से चारों तरफ का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर दूर-दूर तक का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है, जो बहुत ही आकर्षण रहता है। यहां पर आप अपना समय बिताने के बाद और मां के दर्शन करने के बाद, इंदौर की यात्रा में आगे बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : देवास टेकरी

नवरात्रि में बिजासन माता मंदिर में खास उत्सव (Special Celebrations at Bijasan Mata Temple during Navratri)

नवरात्रि के समय बिजासन माता मंदिर में बहुत बड़ा उत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि के समय मां के दर्शन करने का एक अलग महत्व है। इस टाइम इस मंदिर में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। बहुत सारे लोग माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। नवरात्रि में यहां पर बहुत सारी दुकानें लगती है, जिसमें तरह-तरह का सामान मिलता है। इस समय मंदिर का माहौल भी बहुत ज्यादा अच्छा रहता है। यहां का वातावरण बहुत ज्यादा सकारात्मक रहता है। यहां पर भजन कीर्तन होते रहते हैं, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं और एक अलग ही ऊर्जा महसूस कर सकते हैं।

बिजासन माता मंदिर का इतिहास (Bijasan Mata Temple History )

श्री बिजासन माता मंदिर का निर्माण 1741 ईस्वी में होल्कर वंश द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर का निर्माण शिवाजी राव होलकर द्वारा किया गया है। माना जाता है, कि यह मंदिर 1000 साल पुराना है और होल्कर परिवार की कुलदेवी के रूप में माता बिजासन की पूजा की जाती थी।

बिजासन माता मंदिर इंदौर में दर्शन का समय (Bijasan Mata Mandir Indore Timings)

बिजासन माता मंदिर, इंदौर (Bijasan Mata Mandir Indore) के दर्शन समय सुबह : 5:30 AM से शाम/रात : 10:30 PM तक है। शनिवार और रविवार के दिन शाम का समय और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।
बिजासन माता मंदिर के अर्चना / आरती समय

  •  मंगला आरती: 6:00 AM – 6:30 AM
  •  साँय आरती: लगभग 5:00 PM – 7:00 PM

इसे भी पढ़ें : हरसिद्धि मंदिर उज्जैन

मंदिर की संरचना और विशेषताएँ

  • यह मंदिर इंदौर शहर की बीजासन टेकरी (Bijasen Tekri) पर स्थित है।
  • मंदिर परिसर से पूरा इंदौर शहर दिखाई देता है, जिससे यहाँ का नज़ारा बेहद आकर्षक बन जाता है।
  • मुख्य गर्भगृह में माता बिजासन की प्रतिमा स्थापित है, जिसे सिंदूर, चुनरी और फूलों से सजाया जाता है।

बिजासन माता मंदिर तक कैसे पहुँचें (How to reach Bijasan Mata Temple)

सड़क मार्ग : इंदौर मध्यप्रदेश का प्रमुख शहर है, जहाँ सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। मंदिर तक जाने के लिए शहर में ऑटो, टैक्सी और लोकल बसें उपलब्ध हैं।

रेल मार्ग : इंदौर का रेलवे स्टेशन अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। स्टेशन से बिजासन माता मंदिर की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है।

वायु मार्ग : देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर से बिजासन माता मंदिर की दूरी मात्र 2 किलोमीटर है। हवाई अड्डे के पास होने के कारण श्रद्धालु यहां पर आराम से यात्रा कर सकते हैं।

बिजासन माता मंदिर इंदौर का गूगल मैप लोकेशन

बिजासन माता मंदिर घूमने और दर्शन का सही समय (Best time to visit and see Shree Bijasan Mata Mandir Indore)

नवरात्रि के समय : नवरात्रि के समय बिजासन माता मंदिर के दर्शन करना का बहुत अधिक महत्व है। इस समय बहुत सारे लोग माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस समय आप भी माता के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस समय यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ लगती है।

पर्यटन के हिसाब : अगर आप माता के दर्शन करने के लिए और इंदौर की अन्य जगहों में घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आप अक्टूबर से मार्च के महीने में आ सकते हैं। क्योंकि इस समय मौसम बहुत ही बढ़िया रहता है। इस समय आप यहां पर जाकर आराम से माता के दर्शन कर सकते हैं और अन्य जगहों में भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

दिन में बिजासन माता मंदिर का समय : दिन के समय, माता के दर्शन करने का सही समय सुबह और शाम के समय आ सकते हैं, क्योंकि सुबह और शाम का समय बहुत अच्छा रहता है। यहां का माहौल बहुत अच्छा और ठंडक भरा रहता है, जिससे आप यहां पर आकर माता के दर्शन कर सकते हैं और अपने मन को शांत कर सकते हैं। यहां पर आप शांति से बैठ सकते हैं और कुछ समय अच्छा बिता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : माँ शारदा मंदिर मैहर

बिजासन टेकरी का महत्व

मंदिर जिस टेकरी पर स्थित है, उसे बिजासन टेकरी कहा जाता है। यह इंदौर शहर का एक प्रमुख व्यू पॉइंट भी है। यहाँ से आप पूरे शहर का पैनोरमिक दृश्य देख सकते हैं।

  • यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य बेहद लोकप्रिय है।
  • यह स्थान स्थानीय लोगों के लिए पिकनिक और पर्यटन का भी केंद्र है।
  • यहां से आप हवाई जहाज को उड़ान भरता हुआ भी देख सकते हैं। यहां से आपको अच्छा व्यू देखने के लिए मिलेगा।

बिजासन माता मंदिर के आसपास घूमने की जगहें (Places to Visit Near Maa Bijasan Mata Mandir Indore)

बिजासन माता मंदिर के दर्शन के बाद आप इंदौर की अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक जगहें भी देख सकते हैं:

  • श्री हिंकारगिरी जैन श्वेताम्बर तीर्थ – इंदौर के पास एक प्रसिद्ध जैन मंदिर।
  • पितृ पर्वत – इंदौर का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर।
  • गोमटगिरी दिगंबर जैन मंदिर – इंदौर के पास एक प्रसिद्ध जैन मंदिर।
  • राजवाड़ा पैलेस – होल्कर वंश की ऐतिहासिक धरोहर।
  • लोटस वैली – इंदौर के पास एक प्राकृतिक स्थल।
  • यशवंत सागर बांध – इंदौर का एक फेमस डैम।
  • कांच मंदिर – कांच और शीशों से सजा जैन मंदिर।
  • अन्नपूर्णा मंदिर – देवी अन्नपूर्णा को समर्पित भव्य मंदिर।
  • खजराना गणेश मंदिर – इंदौर का प्रसिद्ध गणेश मंदिर।
  • लालबाग पैलेस – होल्कर साम्राज्य का शानदार महल।

इसे भी पढ़ें : इंदौर में घूमने की जगह

बिजासन माता मंदिर यात्रा सुझाव (Travel Tips)

  • मंदिर परिसर साफ-सुथरा है, फिर भी श्रद्धालु साफ-सफाई बनाए रखें।
  • नवरात्रि के समय यहाँ भीड़ अधिक होती है, इसलिए समय से पहले पहुँचना अच्छा रहेगा।
  • हवाई अड्डे से यह मंदिर बहुत करीब है, इसलिए यात्रा करने वाले लोग सीधे दर्शन कर सकते हैं।
  • पहाड़ी पर बने इस मंदिर तक वाहन से जाने का रास्ता है, लेकिन पैदल सीढ़ियाँ चढ़ने का अनुभव भी खास होता है।

निष्कर्ष

श्री बिजासन माता मंदिर इंदौर (Bijasan Mata Mandir Indore) धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम है। यहाँ पहुँचकर भक्त न केवल माँ बिजासन के दर्शन करते हैं, बल्कि पूरे इंदौर शहर का मनोरम दृश्य भी देख सकते हैं। चाहे आप श्रद्धा से आएँ या पर्यटन की दृष्टि से, बिजासन माता मंदिर हर किसी को एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है।

FAQs – बिजासन माता मंदिर इंदौर (Bijasan Mata Mandir Indore)

Q1. बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Mandir Indore) कहाँ स्थित है?
यह मंदिर इंदौर शहर की बिजासन टेकरी पर, देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है।

Q2. बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Mandir Indore) का निर्माण कब हुआ था?
इसका निर्माण 1741 ईस्वी में होल्कर राजवंश द्वारा करवाया गया था।

Q3. बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Mandir Indore) क्यों प्रसिद्ध है?
यह मंदिर देवी बिजासन (दुर्गा के स्वरूप) को समर्पित है और यहाँ से पूरे इंदौर शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।

Q4. बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Mandir Indore) घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
नवरात्रि का समय सबसे उपयुक्त है। इसके अलावा अक्टूबर से फरवरी का मौसम यात्रा के लिए अच्छा रहता है।

Q5. बिजासन माता मंदिर (Bijasan Mata Mandir Indore) तक कैसे पहुँचा जा सकता है?
यह मंदिर इंदौर रेलवे स्टेशन से 5 किमी और एयरपोर्ट से केवल 2 किमी दूर स्थित है। सड़क मार्ग से भी आसानी से पहुँचा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top