चार धाम मंदिर उज्जैन यात्रा गाइड : Beautiful Char Dham Mandir Ujjain, Travel Guide 2026

मध्य प्रदेश का उज्जैन नगर महाकालेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। उज्जैन नगर में ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं, जो उज्जैन नगरी को खास बनाते हैं। उज्जैन नगर के प्रमुख धार्मिक स्थान में चार धाम मंदिर का नाम भी प्रमुख है। चार धाम मंदिर बहुत ही सुंदर और आकर्षक स्थान है।

इस मंदिर में भारत के चारों धामों के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, इसलिए इस मंदिर को चार धाम मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस लेख में हम उज्जैन के प्रसिद्ध चार धाम मंदिर (Char Dham Mandir Ujjain) के बारे में जानकारी

 Char Dham Mandir Ujjain
Entry Gate of Char Dham Mandir

उज्जैन के प्रसिद्ध चार धाम मंदिर की यात्रा (Trip to the Famous Char Dham Mandir in Ujjain)

उज्जैन मध्य प्रदेश की प्राचीन और धार्मिक नगरी है। उज्जैन में ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं। उज्जैन में चार धाम मंदिर बना हुआ है। चार धाम मंदिर (Char Dham Mandir) में ढेर सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस मंदिर में मुख्य रूप से चार धाम बद्रीनाथ जी, रामेश्वर जी, जगन्नाथ जी और द्वारकाधीश जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर यह चारों धाम के मंदिर छोटा स्वरूप में बनाए गए हैं, जिनके आप यहां पर दर्शन कर सकते हैं।

यहां पर वैष्णो देवी गुफा बनाई गई है और भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की सुंदर प्रतिकृति भी देखी जा सकती है। यह मंदिर उज्जैन मुख्य शहर में बना हुआ है। इस मंदिर में आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर उज्जैन मुख्य शहर में महाकालेश्वर मंदिर से करीब 800 मीटर दूर होगा।

चार धाम मंदिर (Char Dham Mandir) पार्किंग के पास में स्थित है। महाकालेश्वर मंदिर से इस मंदिर में आप पैदल घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर मुख्य सड़क पर स्थित है। मंदिर के बाहर ढेर सारी प्रसाद की दुकान है, जहां से आप मंदिर के लिए प्रसाद ले सकते हैं। मंदिर का एंट्री गेट बहुत ही सुंदर है।

मंदिर के एंट्री गेट से प्रवेश होंगे, आप तो आपको रास्ते के दोनों तरफ गार्डन देखने के लिए मिलता है। गार्डन के बीच से मंदिर में जाने के लिए रास्ता बना हुआ है। यहां पर पहुंच कर सबसे पहले शिव जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। शिव जी के दर्शन करने के बाद आप यहां पर वैष्णो देवी की गुफा में जा सकते हैं।

वैष्णो देवी की गुफा चार धाम मंदिर का एक मुख्य आकर्षण स्थल है। इस गुफा में जाने के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर ₹5 का शुल्क लिया जाता है। वैष्णो माता गुफा को बहुत ही अच्छी तरह से बनाया गया है। यह कश्मीर की वैष्णो देवी गुफा के समान ही लगती है। इस गुफा के एंट्री गेट पर शेर का मुख बना हुआ है, जिससे प्रवेश होकर आप इस गुफा में जा सकते हैं।

 Char Dham Mandir Ujjain
Cave entrance of Vaishno Devi

इस गुफा के अंदर ढेर सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। इस गुफा के अंदर श्री कृष्ण जी की बहुत सारी लीलाएं देखने के लिए मिलती है। यहां पर श्री कृष्ण जी का पूतना वध, कालिया नाग के ऊपर डांस, गोवर्धन पर्वत उठाने की प्रतिमा, भगवान नरसिंह का हरण कश्यप का वध, हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाने का दृश्य, लक्ष्मण जी का शक्ति प्रहार से मूर्छित होने का दृश्य मूर्तियों के माध्यम से दिखाया गया है, जो बहुत ही सुंदर लगता है।

यहां पर नौ देवियों की प्रतिमा के भी दर्शन किए जा सकते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। यहां पर शंकर भगवान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। गुफा के सबसे अंतिम में वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।यह गुफा बहुत बड़ी है और गुफा के अंदर दर्शन करके, आप बाहर आ सकते है। गुफा के बाहर आने के बाद आप यहां पर 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियों के दर्शन कर सकते हैं और केदारनाथ, बद्रीनाथ, रामेश्वरम धाम और द्वारकाधीश जी के दर्शन कर सकते हैं।

यहां पर गार्डन भी बना हुआ है, जहां पर आप बैठ सकते हैं। गार्डन में चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हुए हैं और बैठने के लिए जगह बनी हुई है, जहां पर बैठकर आप अच्छा अनुभव कर सकते हैं। यहां पर घास का मैदान बना हुआ है, जहां पर आप बैठ जा सकता है।

यहां पर आपको गौशाला भी देखने के लिए मिलती है, जहां पर गायों की सेवा की जाती है। यहां पर गायों को आप चारा भी खिला सकते हैं। यहां पर आप दान कर सकते हैं, जिससे गायों को चार दिया जाता है। यहां पर गुरुकुल भी बना हुआ है, जहां पर शिक्षा दी जाती है।

चार धाम मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय (The best time to visit the Char Dham Mandir)

चार धाम मंदिर (Char Dham Mandir) सालभर खुला रहता है। आप साल भर में यहां पर कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं। मगर चार धाम मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर ठंड में आ सकते हैं और उज्जैन के सभी पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।

उज्जैन में ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं, जिनमें आप आराम से जाकर घूम सकते हैं। चार धाम मंदिर में भी ठंड के समय बहुत सारे पर्यटक घूमने लिए आते हैं। सुबह और शाम का समय दर्शन और पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। विशेष त्योहार जैसे महाशिवरात्रि, नवरात्रि और कार्तिक पूर्णिमा के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होती है।

चार धाम मंदिर कैसे पहुंचें (How to Reach Char Dham Mandir)

सड़क मार्ग से : उज्जैन शहर से चार धाम मंदिर (Char Dham Mandir) सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। चार धाम मंदिर में सड़क मार्ग से आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। चार धाम मंदिर में आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से या निजी वाहन से पहुंच सकते हैं। चार धाम मंदिर के पास में ही पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

रेल मार्ग से : उज्जैन मुख्य शहर में उज्जैन जंक्शन बना हुआ है। उज्जैन जंक्शन में आपको ऑटो की सुविधा मिल जाती है। आप ऑटो के द्वारा इस मंदिर में आराम से पहुंच सकते हैं।

वायु मार्ग से : उज्जैन का निकटतम हवाई अड्डा इंदौर में बना हुआ है। इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट बना हुआ है। आप अन्य शहरों से वायु मार्ग के द्वारा इंदौर आ सकते हैं और उसके बाद सड़क के द्वारा चार धाम अंदर आ सकते हैं।

चार धाम मंदिर उज्जैन का गूगल मैप लोकेशन

मंदिर के पास घूमने की जगहें

इन सभी स्थलों को एक ही धार्मिक यात्रा में शामिल किया जा सकता है।

यात्रा टिप्स

  • सुबह जल्दी दर्शन करने पर भीड़ कम रहती है।
  • मंदिर परिसर में शांति और अनुशासन बनाए रखें।
  • पूजा सामग्री मंदिर के पास आसानी से उपलब्ध हो जाती है।
  • धार्मिक यात्रा के दौरान अन्य पवित्र स्थलों का भ्रमण भी योजना बनाकर करें।

निष्कर्ष

चार धाम मंदिर (Char Dham Mandir) उज्जैन धार्मिक आस्था, भक्ति और अध्यात्म का एक अद्वितीय केंद्र है। यहां दर्शन और पूजा से भक्तों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक संतोष मिलता है। उज्जैन की धार्मिक यात्रा पर यदि आप हैं, तो चार धाम मंदिर के दर्शन अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top