पवित्र स्थान – चरण तीर्थ धाम विदिशा : Beautiful Charan Teerth Dham Vidisha, Travel Guide 2026

चरण तीर्थ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह जगह पवित्र माना जाता है। यह जगह विदिशा जिले में बेतवा नदी के मध्य में बने टापू पर स्थित है। यहां पर ढेर सारे मंदिर बने हुए हैं और इस जगह को लेकर प्राचीन मान्यताएं भी है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं और इस जगह में घूम सकते हैं।

चरण तीर्थ (Charan Teerth) चारों तरफ से प्राकृतिक सुंदरता से घिरा है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर लोग आकर नर्मदा बेतवा नदी में स्नान करते हैं और भगवान शिव के दर्शन के लिए जाते हैं। इस लेख में हम विदिशा जिले के चरण तीर्थ के बारे में जानकारी देंगे

Charan Teerth Dham Vidisha,
Shiv mandir in Charan Teerth Dham

चरण तीर्थ धाम का नामकरण

चरण तीर्थ” नाम अपने आप में विशेष अर्थ रखता है। चरण का अर्थ है भगवान या किसी महापुरुष के पवित्र चरण, और तीर्थ का अर्थ है पवित्र स्थल या जलस्रोत। मान्यता है कि इस स्थान पर भगवान श्री राम के चरण पड़े थे। वह अपने वनवास काल के समय इस जगह पर आए थे। इसलिए इस स्थल को चरण तीर्थ के नाम से जाना जाता है। इस स्थल का धार्मिक महत्व है। इसी धार्मिक मान्यता के कारण इसे चरण तीर्थ धाम कहा जाता है।

जानें : विदिशा में घूमने की बेहतरीन जगह

विदिशा जिले के चरण तीर्थ धाम की यात्रा (Tour to Charan Tirtha Dham in Vidisha district)

भारत की पावन भूमि पर स्थित चरण तीर्थ धाम एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जहां आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। चरण तीर्थ स्थल (Charan Teerth) प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा हुआ है। यहां पर बेतवा नदी पर एक सुंदर टापू देखने के लिए मिलता है, जहां पर भगवान श्री राम के चरण चिन्ह के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

इस जगह आप आकर अच्छा और शांतिपूर्ण अनुभव कर सकते हैं। यहां पर आकर बेतवा नदी का दृश्य देखना और साथ में भगवान शंकर जी के दर्शन करना एक अलग अनुभव देता है। यह तीर्थ अपने धार्मिक महत्व, पौराणिक मान्यताओं और शांत वातावरण के कारण श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय है। दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन, स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। यहां का वातावरण मन को शुद्ध करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham)की यात्रा के लिए सबसे पहले आपको विदिशा आना पड़ेगा। चरण तीर्थ विदिशा मुख्य शहर से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर है। यह विदिशा अशोक नगर मार्ग पर स्थित है। यह बेतवा नदी के बीच एक टापू पर बना हुआ है। यहां पर आप अपने वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी आ सकते हैं।

चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham) हाईवे मार्ग के करीब है, इसलिए यहां पर आप बस से या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं और उसके बाद पैदल इस स्थल पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यह स्थल बहुत सुंदर है। यह स्थल चारों तरफ से बेतवा नदी से घिरा हुआ है। यहां पर जाने के लिए पुल बना हुआ है। आप आराम से यहां पर जा सकते हैं।

Charan Teerth Dham Vidisha,
Lord Rama’s footprints carved on a stone.

चरण तीर्थ धाम पर आपको श्री राम जी के चरण चिन्ह देखने के लिए मिलते हैं, जो यहां पर संभाल कर रखे गए हैं। यहां पर एक पत्थर पर उनके चरण चिन्ह देखे जा सकते है। अब यहां पर इस जगह को पक्का बना दिया गया है। यहां पर आपको भगवान शंकर जी का मंदिर भी देखने के लिए मिलता है।

यहां पर काफी ऊंचा चबूतरा बनाया गया है, जिसमें शंकर भगवान जी का मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर लगता है। मंदिर पूरा कलरफुल है और मंदिर के ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। मंदिर के आप ऊपर पहुंचकर भगवान शंकर जी के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर को गोपेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर में शंकर भगवान जी के दर्शन करके बहुत अच्छा लगता है और शांति मिलती है।

इस टापू में एक और शंकर भगवान जी का मंदिर बना हुआ है, जिसके आप दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर भी काफी ऊंचे चबूतरे पर बना हुआ है। मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। मंदिर में पहुंचकर गर्भगृह में भगवान शंकर के दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

इस टापू में आसपास ढेर सारे शिवलिंग विराजमान है, जिनकी आप दर्शन कर सकते हैं। बहुत सारे भक्त यहां पर आते हैं और बेतवा नदी में स्नान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन करने के लिए जाते हैं। यहां पर हनुमान जी के भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां का वातावरण बहुत अच्छा और सुकून भरा है। लोग यहां पर आकर आत्मिक शांति को प्राप्त करते हैं।

यहां पर बेतवा नदी के दूसरे तरफ भारती मठ बना है। आप वहां पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। वहां पर जाने के लिए पुल बना हुआ है, जिससे आप आसानी से वहां पर पहुंच सकते हैं और घूम सकते हैं। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे लगे हैं और यहां का वातावरण बहुत अच्छा और शांत है। आप यहां पर आकर बहुत अच्छा अनुभव करेंगे।

चरण तीर्थ धाम का इतिहास

चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham) का इतिहास अत्यंत प्राचीन माना जाता है। पौराणिक कथाओं और स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार यह स्थल सदियों से संत-महात्माओं और भक्तों की तपोभूमि रहा है।

ऐसा माना जाता है कि:

  • प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों ने यहां तपस्या की
  • यह स्थान आध्यात्मिक साधना के लिए उपयुक्त माना गया
  • समय के साथ यह एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हुआ
Charan Teerth Dham Vidisha
Old monument in Charan Teerth Dham

पर्यटन की दृष्टि से चरण तीर्थ धाम

चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham) धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का स्थान है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां पर बेतवा नदी का बहुत ही शानदार दृश्य देखने के लिए मिलता है। साथ ही साथ यहां पर चारों तरफ जंगल और पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां आने वाले पर्यटक:

  • शांति और प्रकृति का आनंद लेते हैं
  • धार्मिक वातावरण का अनुभव करते हैं
  • स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को समझते हैं

यह स्थान उन लोगों के लिए आदर्श है, जो भीड़-भाड़ से दूर आध्यात्मिक शांति की तलाश में रहते हैं।

चरण तीर्थ धाम कैसे पहुंचें (How to Reach Charan Tirtha Dham)

सड़क मार्ग : चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham) सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह विदिशा मुख्य शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर है। यहां पर आने के लिए बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है। आप यहां पर अपने निजी वाहन के द्वारा भी आ सकते हैं।

रेल मार्ग : विदिशा मुख्य शहर में रेलवे स्टेशन बना हुआ है। यह स्थान रेलवे स्टेशन के पास ही में है। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से या अपने स्वयं के वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग : विदिशा जिले का निकटतम हवाई अड्डा भोपाल में बना हुआ है। आप भोपाल में वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद विदिशा में सड़क मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं।

चरण तीर्थ धाम की गूगल मैप लोकेशन

चरण तीर्थ धाम घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Charan Tirtha Dham)

चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham) में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर ठंड के समय जाकर बेतवा नदी के और आसपास के दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और तीर्थ स्थल का वातावरण और भी शांतिपूर्ण होता है।

बरसात के समय यह मंदिर पूरी तरह से डूब जाता है, क्योंकि बरसात के समय नदी में बाढ़ आती है। इसके कारण मंदिर डूब जाता है। आप यहां पर ठंड में आकर अच्छा समय बिता सकते हैं।

चरण तीर्थ धाम के आसपास दर्शनीय स्थल

यदि आप चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham) आए हैं, तो आसपास के कुछ अन्य धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को भी देख सकते हैं, जैसे:

संरक्षण और स्वच्छता का महत्व

चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham) जैसे पवित्र स्थलों का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। हमें:

  • कचरा न फैलाने
  • जलस्रोतों को स्वच्छ रखने
  • धार्मिक स्थल की मर्यादा बनाए रखने

निष्कर्ष

चरण तीर्थ धाम (Charan Teerth Dham) भारतीय धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह स्थान न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह मन, आत्मा और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला तीर्थ भी है।

यदि आप धार्मिक यात्रा, आध्यात्मिक अनुभव और मानसिक शांति की तलाश में हैं, तो चरण तीर्थ धाम की यात्रा अवश्य करें। यहां बिताया गया समय आपको भीतर से शांति और संतोष प्रदान करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top