चोरल पिकनिक स्पॉट इंदौर के पास घूमने के लिए एक प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ स्थल है। यहां पर चोरल नदी देखने के लिए मिलती है, जिसके पास में यह स्पॉट बना हुआ है। यहां पर आकर आप पहाड़ों और नदी का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।
चोरल पिकनिक स्पॉट (Choral Picnic Spot) बहुत ही आकर्षक है। यहां पर बरसात में आकर आप और भी ज्यादा आनंद उठा सकते हैं। इस लेख में हम चोरल पिकनिक स्पॉट के बारे में जानकारी देंगे

इंदौर के चोरल पिकनिक स्पॉट की यात्रा (A Trip to Choral Picnic Spot, Indore)
चोरल पिकनिक स्पॉट मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास एक प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्थल चोरल नदी के किनारे बना हुआ है। यह स्थल हरियाली, पहाड़ों और शांत वातावरण के कारण प्राकृतिक प्रेमियों और पिकनिक मनाने वालों के लिए बेहद लोकप्रिय जगह है। यह इंदौर के पास एक रमणीय स्थान है।
बारिश के मौसम में यह जगह का सौंदर्य बहुत ही मनमोहक होता है। आसपास की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती है और यहां पर चोरल नदी अपने पूरे वेग से बहती है, जो इस जगह को और भी सुंदर बनाता है। इस जगह में आप आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।
चोरल पिकनिक स्पॉट इंदौर से ओंकारेश्वर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। यह जगह मुख्य मार्ग पर स्थित है, इसलिए इस जगह पर पहुंचने में ज्यादा कोई दिक्कत भी नहीं होती है। मुख्य हाईवे सड़क पर आपको एक बोर्ड दिख जाता है, जिसमें चोरल पिकनिक स्पॉट लिखा हुआ है। आप इस बोर्ड को फॉलो करते हुए, आप इस जगह पर आ सकते हैं और इस जगह की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।
चोरल पिकनिक स्पॉट इंदौर (Choral Picnic Spot Indore)मुख्य शहर से 30 किलोमीटर दूर है। यहां पर आने के लिए आप खुद के वाहन का प्रयोग कर सकते हैं या यहां पर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं। आप यहां पर बस के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं, क्योंकि यह मुख्य मार्ग पर स्थित है, इसलिए बस से उतरकर आप थोड़ी दूर चलकर इस स्थल पर जा सकते हैं।
मुख्य मार्ग पर, एक प्रवेश द्वार बना है, जहां पर पक्की सड़क बनी हुई है। आप पक्की सड़क से होते हुए इस स्थान पर पहुंच जाते हैं। यहां पर आप अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं और उसके बाद इस स्थल में घूम सकते हैं। यहां पर चोरल नदी में जाने के लिए और नहाने के लिए मना किया गया है।
अगर बरसात का समय यह आते है, तो आप नदी के करीब ना जाए, नहीं तो यह खतरनाक हो सकता है। गर्मी के समय आप नदी के ऊपर जा सकते हैं। चट्टानों में बैठ सकते हैं और सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर नदी के दूसरे तरफ पहाड़ों का बहुत ही शानदार दृश्य देखने के लिए मिलता है।
यहां पर पहाड़ बरसात के समय हरियाली से पूरी तरह से ढक जाते हैं और बहुत ही सुंदर लगते हैं। यह जगह बरसात के समय बहुत सुंदर लगती है। यह पिकनिक स्पॉट सुबह 8:00 बजे से 5:00 तक खुला रहता है। आप इस समय आकर यहां पर अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर आकर बैठ सकते हैं।
यहां पर चट्टानों के पास आकर बैठना बहुत ही अच्छा लगता है। यहां पर नदी में कई जगह पर पानी बहता है और चट्टानों से गिरता है, जो बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर छोटे-छोटे बहुत सारे झरने बनते हैं, जो इस जगह को और भी आकर्षक बनाते हैं। यह जगह फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया स्थल है।
जानें : इंदौर में घूमने की प्रमुख जगह
चोरल पिकनिक स्पॉट की प्राकृतिक सुंदरता
चोरल पिकनिक स्पॉट (Choral Picnic Spot) प्रकृति की गोद में बसा एक शांत और सुकून भरा स्थान है।
- चारों ओर घने जंगल और ऊंची-नीची पहाड़ियां
- बहती हुई चोरल नदी
- मानसून में बनते प्राकृतिक झरने
- ठंडी और ताज़गी भरी हवा
यह जगह शहर की भीड़-भाड़ और शोरगुल से दूर कुछ समय शांति बिताने के लिए आदर्श मानी जाती है।
चोरल पिकनिक स्पॉट में करने योग्य गतिविधियां
चोरल पिकनिक स्पॉट (Choral Picnic Spot) पर आप कई तरह की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं:
- फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पिकनिक
- नेचर फोटोग्राफी
- ट्रैकिंग और हल्की हाइकिंग
- मानसून में झरनों का आनंद
- रिलैक्सेशन और मेडिटेशन
यह जगह एडवेंचर के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करती है।
चोरल पिकनिक स्पॉट घूमने का सही समय
चोरल पिकनिक स्पॉट (Choral Picnic Spot) में घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून का रहता है। इस समय यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर सुंदर पहाड़ियों और नदी में पानी की मात्रा रहती है, जिससे यह जगह बहुत ही सुंदर रहती है। आप यहां पर बरसात और ठंड के समय जाकर अच्छा समय बिता सकते हैं। गर्मी के मौसम में यहां धूप अधिक हो सकती है, इसलिए सुबह या शाम का समय बेहतर रहता है।
चोरल पिकनिक स्पॉट कैसे पहुंचें (How to Reach Choral Picnic Spot)
सड़क मार्ग से : चोरल पिकनिक स्पॉट इंदौर (Choral Picnic Spot Indore)से लगभग 35–40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इंदौर से यहां टैक्सी, बाइक या निजी वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
रेल मार्ग से : चोरल पिकनिक स्पॉट (Choral Picnic Spot) का निकटतम रेलवे स्टेशन इंदौर जंक्शन है। इंदौर में पहुंचकर आप इस जगह में सड़क मार्ग से बस या अपने निजी वाहन से आ सकते हैं।
वायु मार्ग से : चोरल पिकनिक स्पॉट का निकटतम हवाई अड्डा देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर है। आप इंदौर एयरपोर्ट में आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा बस या निजी वाहन से यहां पर पहुंच सकते हैं।
चोरल पिकनिक स्पॉट का गूगल मैप लोकेशन
चोरल पिकनिक स्पॉट के पास घूमने की जगहें
- चोरल डैम
- पातालपानी वाटरफॉल
- टिंचा फॉल्स
- जानापाव कुटी
- महू
इन सभी स्थानों को एक ही ट्रिप में कवर किया जा सकता है।
चोरल पिकनिक स्पॉट यात्रा टिप्स
- मानसून में फिसलन से बचने के लिए सावधानी रखें
- झरनों के पास अधिक गहराई में न जाएं
- खाने-पीने का सामान साथ रखें
- प्लास्टिक और कचरा न फैलाएं
- मौसम की जानकारी पहले जरूर लें
निष्कर्ष
चोरल पिकनिक स्पॉट (Choral Picnic Spot), इंदौर प्रकृति प्रेमियों के लिए एक शानदार पर्यटन स्थल है। यहां की हरियाली, शांत वातावरण और झरनों की सुंदरता मन को तरोताज़ा कर देती है। यदि आप इंदौर के आसपास किसी प्राकृतिक और सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो चोरल पिकनिक स्पॉट आपकी सूची में जरूर होना चाहिए।
