डुमना नेचर पार्क जबलपुर (Dumna Nature Park Jabalpur) – प्रकृति और रोमांच का अद्भुत संगम
मध्य प्रदेश का जबलपुर शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यहाँ भेड़ाघाट के संगमरमर की चट्टानों से लेकर मदन महल किला तक अनेक आकर्षण हैं। इन्हीं आकर्षणों में से एक है डुमना नेचर पार्क (Dumna Nature Park), जो जबलपुर के पास स्थित एक खूबसूरत इको-टूरिज्म स्थल है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों, परिवार के साथ घूमने वालों और रोमांच के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
डुमना नेचर पार्क की प्राकृतिक सुंदरता – Natural beauty of Dumna Nature Park
डुमना नेचर पार्क (Dumna Nature Park) जबलपुरवासियों के लिए हरियाली से भरा प्यारा सा तोहफा है। यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे और एक बड़ी झील है, जो इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाती है। यहां पर ढेर सारे पशु-पक्षी और जंगली जानवर देखने के लिए मिलते हैं।
डुमना नेचर रिजर्व पार्क (Dumna Nature Reserve Park) में आपको चित्तेदार हिरण, मोर, बंदर आसानी से देखने के लिए मिल जाते हैं। डुमना नेचर पार्क में मगरमच्छ भी देखने के लिए मिलते हैं। मगरमच्छ पार्क के बीच में बने खंदारी लेक पाए जाते हैं। डुमना नेचर रिजर्व पार्क के अंदर एक बहुत बड़ी झील है, जिसे खंदारी झील के नाम से जाना जाता है। यह झील बहुत बड़ी एरिया में फैली हुई है। इस झील में ढेर सारे मगरमच्छ है।
ठंड के समय मगरमच्छ धूप सेखने निकलते है। तब आप इन्हे आराम से देख सकते हैं। बरसात में भी मगरमच्छ आसानी से डुमना क्षेत्र के आस-पास घूमते हुए देखने मिलते है। पार्क में कई सारे व्यूप्वाइंट बने हुए हैं, जहां से आप पार्क के सुन्दर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। डुमना नेचर पार्क में ढेर सारे विभिन्न प्रकार के औषधीय लाभ के पेड़ पौधे देखने के लिए मिल जाते हैं। यहां पर एक छोटी सी नर्सरी भी बनी हुई है, जहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे हैं।
यहां पर आपको एक छोटा सा संग्रहालय भी देखने के लिए मिलता है, जहां पर प्राचीन मूर्तियों का और बहमूल्य पत्थरों को रखा गया है। यहां पर एक कैफे बना है, जहां पर आप कॉफी, चाय या खाने का सामान ले सकते हैं। इसके अलावा डुमना नेचर पार्क में आपको टॉय ट्रेन भी देखने के लिए मिलती है, जिसका आनंद आप उठा सकते हैं।
डुमना नेचर पार्क की यात्रा (Dumna Nature Park Tour)
डुमना नेचर पार्क (Dumna Nature Park) एक शांत जगह है और इसकी यात्रा शुरू होती है – सिविल लाइन। सिविल लाइन जबलपुर रेलवे स्टेशन के काफी करीब है। आप यहां आ सकते है और अपनी यात्रा स्टार्ट कर सकते हैं।
सिविल लाइन के आगे जाने पर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय देखने के लिए मिलता है और उसके बाद आर्मी एरिया देखने के लिए मिलता है। यह एरिया हरियाली से भरा है और शांत है। यहां का रोड काफी अच्छा है। आप यहां पर आराम से अपनी बाइक और कार से जा सकते हैं।
उसके बाद आपको डुमना एयरपोर्ट रोड की तरफ रुख करना है और आप इस रोड से होते हुए डुमना नेचर रिजर्व पार्क के गेट तक पहुंच जाते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ा स्पेस दिया गया है, जहां पर आप अपनी कार और बाइक खड़ी कर सकते हैं। कार और बाइक के लिए चार्ज लिया जाता है।
उसके बाद आपको एंट्री गेट पर पार्क में प्रवेश करने के लिए टिकट लेना पड़ता है। पार्क के पास में एंट्री गेट पर आपको इंडियन कॉफी हाउस देखने के लिए मिलता है। पार्क के अंदर घुसने पर एक लंबा रास्ता देखने के लिए मिलता है, जिसके दोनों तरफ ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं।
यहां पर आपको बन्दर और अन्य जंगली जिव देखने मिलते हैं और प्राकृतिक नजारे देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं। आगे बढ़ने पर आपको कैफे देखने के लिए मिलता है। कैफे के पास में ही संग्रहालय बना हुआ है। संग्रहालय में मूर्तियां रखी गई है।
यहां पर प्राकृतिक व्याख्या केंद्र भी बना हुआ है, जहां पर जाकर आपको ढेर सारे पशु-पक्षी और जबलपुर के बारे में जानकारी मिलती है। कैफ़े के पास वॉच टावर देखने के लिए मिलता है, जहां से आप पार्क और खंदारी झील का और आसपास के नजारों का आनंद उठा सकते हैं।
वॉच टावर के पास में ही बच्चों के खेलने के लिए एक मेट्रो बस को फिसलपट्टी में कन्वर्ट करके बनाया गया है। बच्चे यहां पर बहुत एंजॉय करते हैं। इसके साथ ही यहां पर झूले लगाए गए हैं और बैठने की जगह बनाई गई है, जहां पर आप बैठकर झील की सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
इस जगह से आपको डुमना नेचर पार्क के अंदर जाने के लिए कई सारे कच्चे रास्ते देखने के लिए मिलते हैं, जहां पर आप अपने हिसाब से जा सकते हैं और घूम सकते हैं। आप जितना पार्क के अंदर जाएंगे, आपको अलग लेवल का सुकून मिलता है। यहां अलग-अलग प्रकार के पेड़ पौधे और हरियाली देखने के लिए मिलेगी।
डुमना नेचर रिजर्व पार्क के सबसे लास्ट में जाने पर आपको खंदारी झील के गेट देखने के लिए मिलते हैं, जहां से खंदारी झील का पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है। वैसे खंदारी वॉटरफॉल को देखने के लिए भी एंट्री फीस है।
जब पानी ओवरफ्लो होकर बहता है। आप चाहे तो बरसात में आकर इस नजारे को एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आप झील के पास बैठ सकते हैं। यहां पर बैठने के लिए शेड और चेयर बनाया गया है। यहां पर पक्षियों की आवाज सुन सकते हैं।
यहां पर कुछ टाइम शांति से बिता सकते हैं। पार्क में कैफे के पास टॉय ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। आप यहां पर टॉय ट्रेन का आनंद उठा सकते हैं, जो मजेदार है। टॉय ट्रेन का चार्ज लगता है। डुमना नेचर पार्क में और भी बहुत सारी एक्टिविटीज है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं और अपने दिन के समय को एंजॉय कर सकते हैं।
डुमना नेचर पार्क की विशेषताएं (Features of Dumna Nature Park)
- नेचर ट्रेल्स और वॉकवे – यहाँ पर नेचर ट्रेल्स बनाई गई हैं, जिन पर चलते हुए आप जंगल की खूबसूरती और पक्षियों की चहचहाहट का आनंद ले सकते हैं।
- खंदारी झील – पार्क में स्थित झील आकर्षण का केंद्र है।
- बटरफ्लाई पार्क – रंग-बिरंगी तितलियों को करीब से देखने और उनके जीवन चक्र को समझने का यह बेहतरीन स्थान है।
- कैंपिंग और पिकनिक स्पॉट्स – डुमना नेचर पार्क परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी आदर्श जगह है।
- साइकिलिंग – यहां पर साइकलिंग की सुविधा उपलब्ध है। आप यहां पर आकर साइकिल बुक कर सकते हैं और पूरे पार्क का टूर कर सकते हैं।
- वॉच टावर और व्यू प्वाइंट्स – यहाँ से जंगल और झील का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।
डुमना नेचर पार्क का इतिहास (Dumna Nature Park History)
डुमना नेचर पार्क (Dumna Nature Park) पहले ब्रिटिश शासन काल में एक संरक्षित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। यहाँ एक छोटा डैम भी बनाया गया था जो अब भी पार्क का मुख्य आकर्षण है। समय के साथ इसे इको-टूरिज्म साइट के रूप में विकसित किया गया ताकि पर्यटक प्राकृतिक वातावरण और जैव विविधता को करीब से अनुभव कर सकें।
डुमना नेचर पार्क का समय ( Dumna Nature Park Timings)
डुमना नेचर पार्क का समय निम्न प्रकार है –
सुबह : 10:30 बजे से
शाम : 6:30 बजे तक
नोट: गर्मियों और सर्दियों में समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए जाने से पहले आधिकारिक समय की पुष्टि कर लें।
डुमना नेचर पार्क का प्रवेश शुल्क (Dumna Nature Park Ticket Price)
डुमना नेचर पार्क (Dumna Nature Park) में प्रवेश शुल्क बहुत ही किफायती है।
- बड़ों के लिए टिकट – ₹20 प्रति व्यक्ति
- बच्चों के लिए टिकट – ₹10 प्रति बच्चा
- वाहन पार्किंग शुल्क – ₹30 से ₹50 तक (वाहन के प्रकार पर निर्भर)
- बोटिंग शुल्क – लगभग ₹50 – ₹100 प्रति व्यक्ति
(टिकट कीमत समय-समय पर बदल सकती है।)
जबलपुर से डुमना नेचर पार्क दूरी (Jabalpur to Dumna Nature Park Distance)
डुमना नेचर पार्क जबलपुर शहर से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है।
- जबलपुर रेलवे स्टेशन से दूरी – लगभग 12 किमी
- जबलपुर एयरपोर्ट (Dumna Airport) से दूरी – मात्र 2 किमी
- भेड़ाघाट से दूरी – लगभग 30 किमी
यह स्थान सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
डुमना नेचर पार्क में करने योग्य गतिविधियाँ (Things to do at Dumna Nature Park)
- बर्ड वॉचिंग – कैमरे के साथ पक्षी दर्शन करें।
- कैंपिंग – परिवार और दोस्तों के साथ रातभर कैम्पिंग का आनंद ले सकते हैं।
- पिकनिक – बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यह आदर्श स्थान है।
- साइकिलिंग
- पक्षी एवं जंगली जानवरों के बारे में जानना
- विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे देखना
- मगरमच्छों को देखना
- बरसात में जलप्रपात देखना
- शांति से समय बिताना
फोटो गैलरी

डुमना नेचर पार्क घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Dumna Nature Park)
- अक्टूबर से मार्च – इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है, जो घूमने और जंगल की सैर के लिए आदर्श है।
- बरसात के मौसम में (जुलाई से सितंबर) – हरियाली अपने चरम पर होती है और झील का जलस्तर भी बढ़ा होता है।
- गर्मियों में यहाँ का तापमान ज्यादा होने से दोपहर में घूमना थोड़ा कठिन हो सकता है। मगर शाम के समय आप यहां पर घूम सकते हैं और ठंडे वातावरण में अच्छा अनुभव कर सकते हैं।
डुमना नेचर पार्क जाने के टिप्स (Tips for visiting Dumna Nature Park)
- आरामदायक कपड़े और स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर जाएँ।
- पानी की बोतल और हल्का नाश्ता साथ रखें।
- पार्क में पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग वर्जित है, इसलिए सफाई का ध्यान रखें।
- बच्चों पर हमेशा नज़र रखें क्योंकि यहाँ जंगल और झील के किनारे फिसलन हो सकती है।
- कैमरा जरूर ले जाएँ, क्योंकि यहाँ के दृश्य यादगार होते हैं।
डुमना नेचर पार्क स्थान (Dumna Nature Park Location)
- डुमना नेचर पार्क (Dumna Nature Park) मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित है।
- यह जबलपुर एयरपोर्ट (डुमना एयरपोर्ट) के पास स्थित है।
- जबलपुर रेलवे स्टेशन से दूरी – लगभग 12 किलोमीटर
- जबलपुर शहर (सिविल लाइन्स/बस स्टैंड) से दूरी – लगभग 10 किलोमीटर
- भेड़ाघाट से दूरी – लगभग 30 किलोमीटर
डुमना नेचर पार्क का गूगल मैप लोकेशन
निष्कर्ष
डुमना नेचर पार्क जबलपुर (Dumna Nature Park Jabalpur) उन लोगों के लिए आदर्श जगह है जो शहर की भीड़भाड़ से दूर कुछ वक्त प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हैं। यहाँ की हरियाली, झील, पक्षी और एडवेंचर गतिविधियाँ इसे खास बनाती हैं। अगर आप जबलपुर घूमने आएँ तो भेड़ाघाट और मदन महल किले के साथ-साथ डुमना नेचर पार्क को अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें।
डुमना नेचर पार्क से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)
प्रश्न 1: डुमना नेचर पार्क कब खुलता और कब बंद होता है?
👉 डुमना नेचर पार्क सुबह 10:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुला रहता है।
प्रश्न 2: डुमना नेचर पार्क का टिकट कितना है?
👉 यहाँ प्रवेश शुल्क बहुत कम है –
बड़ों के लिए: ₹20 प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए: ₹10 प्रति बच्चा
वाहन पार्किंग शुल्क: ₹30 से ₹50 तक
बोटिंग शुल्क: ₹50 – ₹100 (लगभग)
प्रश्न 3: डुमना नेचर पार्क जबलपुर से कितनी दूरी पर है?
👉 यह पार्क जबलपुर शहर से 10 किमी और जबलपुर एयरपोर्ट से सिर्फ 2 किमी की दूरी पर स्थित है।
प्रश्न 4: डुमना नेचर पार्क में कौन-कौन से जानवर देखने को मिलते हैं?
👉 यहाँ आपको चीतल (स्पॉटेड डियर), खरगोश, मोर, जंगली सूअर, नेवला, सियार और कई प्रकार के पक्षी देखने को मिलते हैं।
प्रश्न 5: डुमना नेचर पार्क घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
👉 अक्टूबर से मार्च का समय सबसे बेहतर है क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना रहता है। बरसात में भी यहाँ हरियाली देखने लायक होती है।
प्रश्न 6: क्या डुमना नेचर पार्क पिकनिक के लिए अच्छा स्थान है?
👉 बिल्कुल! यहाँ पिकनिक स्पॉट्स, ओपन गार्डन, झील और बच्चों के लिए मजेदार जगहें हैं, जो परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए इसे खास बनाते हैं।
प्रश्न 7: डुमना नेचर पार्क किस दिन बंद रहता है?
👉 सामान्यत: यह पार्क हर दिन खुला रहता है, लेकिन कभी-कभी सरकारी निर्देश या मेंटेनेंस के कारण बंद हो सकता है।
प्रश्न 8: डुमना नेचर पार्क कहाँ स्थित है?
👉 डुमना नेचर पार्क मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित है। यह जबलपुर रेलवे स्टेशन से लगभग 12 किमी और जबलपुर एयरपोर्ट से मात्र 2 किमी की दूरी पर है।
प्रश्न 9: क्या डुमना नेचर पार्क परिवार और बच्चों के लिए सुरक्षित है?
👉 जी हाँ, यह जगह परिवार और बच्चों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। यहाँ पिकनिक स्पॉट्स और बच्चों के लिए खेलने की जगह भी मौजूद है।
प्रश्न 10: डुमना नेचर पार्क क्यों प्रसिद्ध है?
👉 यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता, झील, पक्षियों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। यह जबलपुर का प्रमुख इको-टूरिज्म स्थल है।
जबलपुर के अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो यह ब्लॉग पढ़ सकते हैं –
धुआंधार जलप्रपात
64 योगिनी मंदिर
ग्वारीघाट
तिलवारा घाट
