श्री बड़ी हनुमान गढ़ी मंदिर नरसिंहगढ़ : Beautiful Gadi Hanuman Mandir Narsinghgarh

मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक नगर नरसिंहगढ़ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। नरसिंहगढ़ को मध्य प्रदेश का कश्मीर कहा जाता है। यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है और बरसात के समय यह जगह बहुत ही सुंदर लगती है। नरसिंहगढ़ में घूमने के लिए ढेर सारी जगह है, जिनमें से श्री बड़ी हनुमान गढ़ी मंदिर भी प्रमुख है।

श्री बड़ी हनुमान गढ़ी मंदिर पहाड़ी पर बना है और हनुमान जी को समर्पित है। इस लेख में हम श्री बड़ी हनुमानगढ़ी मंदिर (Gadi Hanuman Mandir) के बारे में जानकारी देंगे

नरसिंहपुर के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर की यात्रा (Trip to Shri Gadi Hanuman Mandir in Narsinghpur)

नरसिंहपुर के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर (Gadi Hanuman Mandir) की यात्रा करने के लिए आपको नरसिंहगढ़ आना पड़ेगा। यह मंदिर नरसिंहगढ़ के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। इस मंदिर से चारों तरफ का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। मंदिर में आकर बहुत अच्छा लगता है।

श्री हनुमानगढ़ी मंदिर (Gadi Hanuman Mandir) न केवल भगवान की भक्ति का प्रतीक है, बल्कि स्थानीय लोगों की आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। यह मंदिर संकट मोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रसिद्ध है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यहां पर हनुमान जी की बहुत ही अद्भुत प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर है। इस प्रतिमा के दर्शन करके मन को शांति मिलती है। इस मंदिर के बारे में माना जाता है, कि मंदिर में आकर आप जो भी मनोकामना मांगते हैं। वह जरूर पूरी होती है।

गढ़ी हनुमान मंदिर (Gadi Hanuman Mandir) बहुत ही सुंदर है। बरसात के समय यह जगह बहुत ही आकर्षक लगती है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बता सकते हैं। गढ़ी हनुमान मंदिर आने के लिए आप नरसिंहगढ़ आ सकते हैं। नरसिंहगढ़ मुख्य बाजार से यह मंदिर 2 से 3 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर बारादरी मार्ग पर बना हुआ है।

गढ़ी हनुमान मंदिर ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। मंदिर तक जाने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। उसके बाद आप मुख्य मंदिर में जाने के लिए दो रास्ते है। यहां पर पैदल जाने के लिए सीढ़ियों का मार्ग भी बना हुआ है और पक्का रास्ता भी बना हुआ है, जिससे आप गाड़ी से डायरेक्ट मंदिर तक जा सकते हैं।

गढ़ी हनुमान मंदिर (Gadi Hanuman Mandir) के रास्ते के दोनों तरफ घना जंगल और पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं। यह रास्ता बरसात के समय पेड़ पौधे और हरियाली से भर जाता है। यह जगह और भी सुंदर लगती है। आप यहां पर जाकर हनुमान जी का मंदिर देख सकते हैं, जो बहुत ही अच्छी तरह से बनाया गया है। यह मंदिर किले के समान बना हुआ है, इसलिए इस गढ़ी हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है।

गढ़ी हनुमान मंदिर प्राचीन है और यह मंदिर बहुत सुंदर लगता है। इस मंदिर की आप अंदर जाकर हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं। यहां पर हनुमान जी की बहुत ही अनोखी प्रतिमा विराजमान है, जिसमें हनुमान जी का मुख देखा जा सकता है। हनुमान जी की मूर्ति को फूलों से और वस्त्र से सुसज्जित किया गया है। हनुमान जी की मूर्ति बहुत ही सुंदर लगती है।

मुख्य मंदिर का गर्भगृह बहुत ही सुंदर है। मंदिर के गर्भगृह में ढेर सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं। यहां हनुमान जी की पेंटिंग भी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। मंदिर परिसर में आपको हनुमान जी एवं अन्य देवी देवताओं के लिए भी दर्शन करने के लिए मिलते हैं।

गढ़ी हनुमान मंदिर (Gadi Hanuman Mandir) बहुत ही सुंदर तरीके से बना हुआ है। मंदिर का शिखर बहुत ही आकर्षक लगता है। मंदिर के शिखर की ऊपरी सिरे पर कमल बना हुआ है और कमल के ऊपर कलश बना हुआ है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। यह मंदिर प्राचीन है। मंदिर में प्राचीन स्तंभ बने हुए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। मंदिर के चारों कोने पर बुर्ज बने हुए हैं, जो इसे अनोखा बनाते हैं।

गढ़ी हनुमान मंदिर (Gadi Hanuman Mandir) में आकर बहुत अच्छा लगता है और शांति का अनुभव होता है। यहां पर आप शाम के समय आ सकते हैं और सूर्यास्त का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। मंदिर से आस-पास का बहुत ही मनोरम दृश्य देखने के लिए मिलता है। इस मंदिर में हनुमान जयंती के समय बहुत ज्यादा भीड़ लगती है। बहुत सारे लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं।

यहां पर शनिवार और मंगलवार के दिन भी बहुत सारे लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर का निर्माण नरसिंहगढ़ रियासत के राजा के द्वारा किया गया था। इस मंदिर का निर्माण किले के रूप में किया गया था, इसलिए इसे गढ़ी हनुमान मंदिर कहा जाता है।

जानें : राजगढ़ में घूमने की प्रमुख जगह

दर्शन का समय

  • मंदिर प्रतिदिन खुला रहता है
  • सुबह 6 बजे से 12 बजे तक
  • शाम 4 बजे से 8 बजे तक

त्योहारों और विशेष अवसरों पर समय में परिवर्तन हो सकता है।

प्रमुख पर्व और उत्सव

  • हनुमान जयंती – सबसे बड़ा उत्सव
  • राम नवमी
  • नवरात्रि
  • मंगलवार व्रत के विशेष दिन

इन अवसरों पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है।

गढ़ी हनुमान मंदिर में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Garhi Hanuman Temple)

गढ़ी हनुमान मंदिर (Gadi Hanuman Mandir) में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड कर रहता है। अगर आप नरसिंहपुर में घूमने के लिए आ रहे हैं, तो आप ठंड के समय आ सकते हैं, क्योंकि नरसिंहगढ़ में घूमने के लिए ढेर सारी जगह है, जहां पर आप घूम सकते हैं।

आप यहां पर ठंड में जाकर आराम से सभी जगह की सैर कर सकते हैं। आप यहां बरसात के समय भी आ सकते हैं, क्योंकि बरसात के समय यह मंदिर बहुत ही सुंदर लगता है। इस मंदिर के आस-पास आपको हरियाली देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है।

गढ़ी हनुमान मंदिर कैसे पहुंचें (How to Reach Garhi Hanuman Temple)

सड़क मार्ग : गढ़ी हनुमान मंदिर अन्य शहरों से सड़क मार्ग के द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। नरसिंहगढ़ सड़क मार्ग से राजगढ़, भोपाल और इंदौर से अच्छी तरह जुड़ा है। यहां पर आप सभी प्रमुख शहरों से सड़क के द्वारा आ सकते हैं। यहां पर आप बस के द्वारा या पब्लिक ट्रांसपोर्ट के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग : नरसिंहगढ़ का निकटतम रेलवे स्टेशन ब्यावरा जंक्शन में बना हुआ है। आप ब्यावरा में आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा नरसिंहगढ़ पहुंच सकते हैं। यहां पर आने के लिए बस की और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिल जाती है।

वायु मार्ग : नरसिंहगढ़ का निकटतम हवाई अड्डा भोपाल में बना हुआ है। आप भोपाल में वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद नरसिंहगढ़ में सड़क के द्वारा पहुंच सकते हैं। नरसिंहगढ़ पहुंचने के बाद ऑटो या टैक्सी से मंदिर तक आसानी से जाया जा सकता है।

गढ़ी हनुमान मंदिर नरसिंहगढ़ का गूगल मैप लोकेशन

आसपास के दर्शनीय स्थल

  • नरसिंहगढ़ किला
  • शीतला माता मंदिर
  • स्थानीय झीलें और उद्यान
  • चिड़ीखो अभयारण्य
  • ऐतिहासिक बाजार क्षेत्र

इन स्थलों के साथ मंदिर दर्शन आपकी यात्रा को और भी खास बना देता है।

यात्रा टिप्स

  • मंगलवार और शनिवार को भीड़ अधिक रहती है
  • सुबह जल्दी दर्शन करना बेहतर रहता है
  • मंदिर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखें
  • बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थल सुरक्षित है

निष्कर्ष

गढ़ी हनुमान मंदिर (Gadi Hanuman Mandir), नरसिंहगढ़ आस्था, शक्ति और विश्वास का अद्भुत केंद्र है। यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि नरसिंहगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का भी हिस्सा है। यदि आप मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे हैं, तो गढ़ी हनुमान मंदिर के दर्शन अवश्य करें और भगवान बजरंगबली की कृपा प्राप्त करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top