गुना जिले में घूमने की 10+ प्रमुख जगह : Amazing Guna Tourist Places in Hindi

गुना में घूमने की जगह: इतिहास, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम

गुना जिला मध्य प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग में स्थित है। यह जिला मालवा और चंबल अंचल की सीमा पर स्थित है। यह जिला अपने ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों पर प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। प्राचीन काल से ही गुना व्यापार, संस्कृति और आस्था का केंद्र रहा है।

इस लेख में हम गुना जिले में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में जानकारी देंगे। ताकि आप गुना जिले में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी मदद हो सके। आज भी यहां के मंदिर, मंदिर और और प्राकृतिक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

चलिए जानते हैं – गुना जिले में घूमने की प्रमुख जगह (Guna Tourist Places in Hindi), गुना कैसे पहुंचे, गुना में घूमने का सही समय, गुना टूर प्लान और गुना यात्रा सुझाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी

गुना जिले का इतिहास (Guna District History in Hindi)

गुना जिला मध्य प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में स्थित एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है। यह जिला मालवा और बुंदेलखंड की सीमाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां पर दोनों क्षेत्र की संस्कृति और ऐतिहासिक झलक देखने को मिलती है।

प्राचीन काल में गुना के आसपास का क्षेत्र अवन्ति महाजनपद के प्रभाव में रहा है। यहां से प्राप्त पुरातात्विक अवशेष से यह संकेत देते हैं, कि इस क्षेत्र में मौर्य और शुंग काल में मानव रहा करते थे। कुछ स्थान पर मिले सिक्के और शिलालेख इस बात की पुष्टि करते हैं, कि यह क्षेत्र व्यापार और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण था।

मध्यकाल में गुना क्षेत्र पर विभिन्न राजपूत शासको का शासन रहा। बाद में यह क्षेत्र मालवा सल्तनत के अधीन आया। मालवा सल्तनत के बाद, क्षेत्र मुगल सल्तनत के अधीन आया। मुगल काल में यहां पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं समृद्ध हुई। यहां कृषि और व्यापार को बढ़ा।

18वीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य के पतन के बाद, गुना पर मराठाओं का प्रभाव बढ़ा। यह क्षेत्र मुख्य रूप से सिंधिया वंश के अधीन रहा। मराठा शासको के दौरान गुना आस-पास के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र बना।

ब्रिटिश काल के समय अंग्रेजों ने मराठा शक्तियों को पराजित कर इस क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित किया। ब्रिटिश शासन के दौरान यह क्षेत्र ग्वालियर रियासत के अंतर्गत था। इस समय यहां रेलवे लाइन, सड़के, आधुनिक प्रशासनिक ढांचे का विकास हुआ, जिससे गुना का महत्व और भी तेजी से बढ़ा।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गुना जिले के लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई है। यहां के कई स्वतंत्रता सी सेनानियों ने असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन और अन्य राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लिया है।

भारत की आजादी के बाद 1956 में राज्य पुनर्गठन के अंतर्गत गुना को मध्य प्रदेश राज्य में शामिल किया गया। गुना को एक जिला के रूप में बनाया गया और गुना जिला कृषि, व्यापार और शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित हुआ।

गुना जिले के आस-पास घूमने की प्रमुख जगह (Guna Tourist Places in Hindi)

1. बजरंगगढ़ किला (Bajrangarh Fort)

बजरंगगढ़ का किला गुना जिले के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। यह किला गुना शहर के पास में बजरंगगढ़ गांव में स्थित है। यह किला ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। किले तक पहुंचाने के लिए सड़क है। किले के अंदर ढेर सारे स्थल हैं, जहां पर जाकर आप घूम सकते हैं। यहां पर प्राचीन महल और मंदिर देखने के लिए मिलते हैं।

यह किला 16वीं से 17वीं शताब्दी के बीच बना है। यह किला यादव राजा जयसिंह के शासनकाल में बनाया गया है। किले के अंदर मोती महल, रंग महल, राम मंदिर और बजरंग मंदिर देख सकते हैं। किले की कई जगह अच्छी हालत में है और बहुत सुंदर लगती है। यह किला बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। आप यहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ आ सकते हैं। किले से आस-पास का दृश्य भी बहुत जबरदस्त देखने के लिए मिलता है।

मुख्य आकर्षण

  • प्राचीन किले की भव्य संरचना
  • आसपास का पहाड़ी और प्राकृतिक दृश्य
  • इतिहास और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए आदर्श

2. हनुमान टेकरी

हनुमान टेकरी मंदिर गुना जिले का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। यह मंदिर गुना शहर के पास में स्थित है। यहां पर आप सड़क मार्ग के द्वारा आसानी से आ सकते हैं। यह मंदिर गुना और आसपास के एरिया में प्रसिद्ध है।

इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 350 सीढ़ियां बनी हुई है। मंदिर में पहुंचकर गुना शहर का और आसपास का मनोरम दृश्य देखने के लिए मिलता है। पूरा मंदिर मार्बल से बना हुआ है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में हनुमान जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा विराजमान है। यहां पर शिव मंदिर भी बना हुआ है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। मंगलवार और शनिवार के दिन यहां पर बहुत सारे लोग हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं।

मुख्य आकर्षण

  • ऊँचाई से पूरे शहर का सुंदर दृश्य
  • मंगलवार और शनिवार को विशेष भीड़
  • शांत और आध्यात्मिक वातावरण

जानें : अशोकनगर में घूमने की टॉप जगहें

3. जैन मंदिर, गुना

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गुना शहर के पास स्थित एक प्रमुख मंदिर है। यह मंदिर बजरंगगढ़ गांव के पास में बना हुआ है। इस मंदिर में आप आसानी से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर प्राचीन है और बहुत सुंदर है। इस मंदिर में श्री शांतिनाथ भगवान जी की 15 फीट ऊंची प्रतिमा खड़ी अवस्था में देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं और अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर जैन लोगों के लिए भोजशाला और धर्मशाला है।

विशेषताएँ

  • आकर्षक स्थापत्य कला
  • ध्यान और साधना के लिए उपयुक्त
  • धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

सिंगवासा पार्क और तालाब गुना

सिंगवासा पार्क और तालाब गुना जिले के पास घूमने के लिए एक सुंदर जगह है। यहां पर एक बड़ा सा तालाब देखने के लिए मिलता है, जो बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है। यह तालाब पेड़ पौधों से घिरा हुआ है। यहां पर आकर आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। तालाब के पास में ही एक पार्क बना हुआ है, जिसमें ढेर सारी पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां शाम के समय आप सनसेट का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह पार्क गुना में बच्चों के साथ घूमने के लिए और पिकनिक मनाने के लिए बढ़िया जगह है।

पंचमुखी हनुमान मंदिर

पंचमुखी हनुमान मंदिर गुना शहर का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर सिंगवासा तालाब के पास में मेन रोड पर स्थित है। इस मंदिर में आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। यह मंदिर प्राचीन है और बहुत अच्छे से बना हुआ है। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, जिनमें उनकी प्रतिमा बहुत ही आकर्षक लगती है।

मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक है। यहां पर आकर अच्छा लगता है। मंदिर में एक बड़ी गौशाला भी है। मंदिर को बहुत अच्छी तरह मेंटेन किया गया है। मंदिर में श्री राम जी का मंदिर भी बना हुआ है, जहां पर श्री राम जी, माता जानकी जी और लक्ष्मण जी के दर्शन होते हैं। यहां पर शिव मंदिर भी बना हुआ है। अगर आप आध्यात्मिक शांति चाहते हैं, तो यहां पर आ सकते हैं।

प्राचीन शिव मंदिर गुना

प्राचीन शिव मंदिर, जिसे छोटी टेकरी के नाम से भी जाना जाता है। गुना जिले के पास घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है। यह मंदिर गुना जिले के पास मालपुर गांव में बने हुए हैं। यहां पर चारों तरफ प्रकृतिक दृश्य देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं।

यह जगह बरसात के समय बहुत ही सुंदर लगती है। इस जगह को यहां पर ढेर सारी प्राचीन छोटे-छोटे गुफाएं हैं, जिसमें शिव जी विराजमान है। इसके अलावा यहां पर एक कुंड बना है, जो बहुत सुंदर है। यहां पर चारों तरफ का दृश्य बहुत ही आकर्षक लगता है। आप यहां बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं।

गोपी कृष्णा सागर डैम गुना (Gopi Krishna Sagar Dam Guna)

गोपी कृष्ण सागर बांध गुना जिले के पास घूमने के लिए एक सुंदर और मुख्य पर्यटन स्थल है। यह डैम गुना से 15 किलोमीटर दूर बना हुआ है। यहां पर विशाल जलाशय देखने के लिए मिलता है, जो काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है। यह डैम पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं और ढेर सारी मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

इस डैम के पास में ही एक पार्क बना हुआ है, जहां पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर कैफे बना हुआ है, जहां पर चाय और नाश्ता ले सकते हैं। इसके अलावा यहां बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है जिसमें तरह-तरह की बोट और क्रूज बोट का मजा लिया जा सकता है। आप यहां पर बरसात के समय और ठंड के समय घूमने के लिए आ सकते हैं।

जानें : टीकमगढ़ में घूमने की टॉप जगहें

बीस भुजी मंदिर गुना (Bees Bhuji Temple, Guna)

बीस भुजी मंदिर गुना जिले के पास घूमने के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत है। इस मंदिर के मुख्य गर्भगृह में 20 भुजी माता जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं, जिसमें माता की प्रतिमा में 20 भुजाएं हैं। माता की प्रतिमा बहुत ही आकर्षक लगती है। यहां पर नवरात्रि के समय बहुत सारे भक्तगढ़ माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है।

केदारनाथ मंदिर गुना (Kedarnath Mandir Guna)

केदारनाथ धाम गुना जिले के पास घूमने के लिए प्राकृतिक और धार्मिक महत्व का स्थान है। यहां पर एक खूबसूरत जलप्रपात देखने के लिए मिलता है, जो चारों तरफ से जंगलों और पहाड़ों से घिरा है। यहां पर शिव जी का मंदिर भी बना हुआ है, जहां पर शिवलिंग विराजमान है और शिवलिंग का जल अभिषेक प्राकृतिक तरीके से होता है। यहां पर पहाड़ों से पानी रिसकर आता है और शिवलिंग के ऊपर गिरता है। यह साल पानी इसी तरह शिवलिंग के ऊपर गिरता है।

केदारनाथ धाम गुना जिले से 34 किलोमीटर दूर है। यहां पर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर झरने का पानी चट्टानों से नीचे गिरता है। झरने के नीचे कुंड बना हुआ है, जहां पर लोग नहाने का आनंद उठाते हैं। यहां पर प्राकृतिक गुफाएं हैं। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर शिवरात्रि के समय मेले का आयोजन भी होता है। यह जगह दोस्तों और परिवार वालों के साथ घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया है।

निहाल देवी मंदिर निहालगढ़ गुना (Nihal Devi Mandir Nihalgarh Guna)

निहाल देवी मंदिर गुना जिले के पास प्राकृतिक वातावरण में स्थित है। यह मंदिर चारों तरफ से पहाड़ियों और जंगल से घिरा है। यह मंदिर गुना जिले के पास निहालगढ़ में बना हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं और मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

यह मंदिर पहाड़ी की सबसे ऊंचाई पर बना हुआ है। मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। मंदिर में निहाल देवी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह देवी मां आस-पास के एरिया में बहुत प्रसिद्ध है और लोग इनके दर्शन करने के लिए आते हैं।

मंदिर के आस-पास ही आपको पुरातात्विक अवशेष भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर प्राचीन बौद्ध प्रतिमाएं देखी जा सकती है, जो खंडित अवस्था में यहां पर है। साथ ही साथ यहां पर प्राकृतिक सुंदर दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर ढेर सारे बंदर भी है।

संजय सागर जलाशय गुना (Sanjay Sagar Reservoir Guna)

संजय सागर जिला से गुना शहर के पास घूमने के लिए एक मुख्य स्थान है। यहां पर आकर आप पिकनिक मना सकते हैं। यहां पर बहुत विशाल एरिया में फैला हुआ जलाशय देखने के लिए मिलता है। यह जलाशय बहुत ही सुंदर लगता है। जलाशय का आस-पास का एरिया हरियाली से घिरा हुआ है। यहां पर आप अपनी बाइक और कार से आ सकते हैं। यह गुना इंदौर मार्ग पर बना हुआ है।

जानें : झाबुआ में घूमने की टॉप जगहें

 

गुना का खान-पान

गुना का खान-पान मालवा क्षेत्र की संस्कृति को दर्शाता है।

प्रसिद्ध व्यंजन

  • दाल-बाटी
  • पोहा-जलेबी
  • भुट्टे का कीस
  • स्थानीय मिठाइयाँ

गुना जिले में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Guna District)

गुना जिले में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और आप गुना के सभी पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। गुना में बरसात के समय भी जा सकते हैं। बरसात के समय यहां के आसपास के पहाड़ों और जंगलों की सैर कर सकते हैं। गुना शहर के आसपास के झरनों में आप घूम सकते हैं।

कैसे पहुँचे?

रेल मार्ग: गुना मुख्य शहर में रेलवे स्टेशन बना हुआ है। गुना रेलवे स्टेशन अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। गुना में आप रेल मार्ग से आसानी से आ सकते हैं और उसके बाद अन्य जगहों में सड़क मार्ग के द्वारा जा सकते हैं।

सड़क मार्ग: गुना सड़क मार्ग के द्वारा अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पर प्रमुख शहरों से आने के लिए आवागमन सुविधा उपलब्ध है। आप यहां पर भोपाल, इंदौर, उज्जैन से डायरेक्ट आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए बस और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है।

हवाई मार्ग: गुना शहर का नजदीकी हवाई अड्डा भोपाल में है। आप भोपाल में वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद गुना में सड़क मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं। गुना में भी एक हवाई अड्डा बना हुआ है, मगर यहां पर रेगुलर फ्लाइट नहीं चलती है।

गुना जिले की गूगल मैप लोकेशन

निष्कर्ष

गुना जिला इतिहास, धर्म और प्राकृतिक सौंदर्य का सुंदर संगम है। यहाँ के किले, मंदिर, झीलें और शांत वातावरण इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। यदि आप भीड़-भाड़ से दूर शांति और संस्कृति का अनुभव करना चाहते हैं, तो गुना की यात्रा अवश्य करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top