होशंगाबाद में घूमने की 10 जगहें : Amazing Hoshangabad Tourist Places in Hindi

Table of Contents

होशंगाबाद (नर्मदापुरम्) में घूमने की जगहें – प्रकृति, नर्मदा तट, पहाड़ और इतिहास का अनोखा संगम

मध्य प्रदेश का खूबसूरत जिला होशंगाबाद, जो नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ है और अब इस जिले को नर्मदापुरम के नाम से जाना जाता है। होशंगाबाद जिला नर्मदा नदी के तट पर स्थित एक सुंदर जिला है।

यहां पर वन्य जीव, जंगल, पचमढ़ी हिल स्टेशन देखने के लिए मिलता है। यहां के पर्वत, प्राकृतिक घाट, घने जंगल, वन्यजीव, झरने, मंदिर, नर्मदा नदी और तवा का संगम इस जगह को खास बनाती है। इस लेख में होशंगाबाद जिले के बारे में ढेर सारी जानकारी हासिल करेंगे और पर्यटक होशंगाबाद में कहां-कहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

आइए जानते हैं, होशंगाबाद जिले (नर्मदापुरम) की टॉप घूमने लायक जगहों (Hoshangabad Tourist Places in Hindi), होशंगाबाद में घूमने का सही समय, होशंगाबाद के पास घूमने की जगह, होशंगाबाद का टूर प्लान, होशंगाबाद कैसे पहुंचे, इन सभी के बारे में विस्तृत जानकारी जानेंगे।

होशंगाबाद का इतिहास (Hoshangabad District History)

होशंगाबाद जिसे अब नर्मदापुरम के नाम से जाना जाता है। होशंगाबाद का इतिहास बहुत ही समृद्ध रहा है। होशंगाबाद नर्मदा नदी के किनारे स्थित प्राचीन नगर है और इसका मध्यकाल, आधुनिक काल में बहुत ही महत्व रहा है। प्राचीन काल में होशंगाबाद नर्मदा घाटी सभ्यता का एक प्रमुख हिस्सा रहा है। यहां पर प्राचीन अवशेष प्राप्त हुए हैं, जो लगभग 40000 वर्ष पुराने मानव जीवन के प्रमाण है।

होशंगाबाद के पास ही आदमगढ़ की पहाड़ियों में आदिमानव के प्रमाण मिले हैं। यहां पर गुफा पेंटिंग मिली हुई है, जो बहुत ही ज्यादा पुराने हैं। होशंगाबाद में प्राचीन राजवंश जैसे नागवंश, गुप्त साम्राज्य, परमार राजवंश, राजपूत राजाओं का भी प्रभाव रहा। परमार राजवंश धार के राजा राजा भोज का इस क्षेत्र में बहुत प्रभाव रहा।

मध्यकाल 15वीं शताब्दी में यहां पर मालवा सल्तनत के अधीन यह नगर आया। मालवा (मांडू) के शासक होशंग शाह गोरी ने इस क्षेत्र को संगठित किया और इस शहर का नाम होशंग शाह के नाम पर होशंगाबाद पड़ा। इसी समय यहां पर व्यापार, किलाबंदी और प्रशासनिक ढांचा विकसित किया गया।

मुगल शासन के समय 16वीं और 17वीं शताब्दी में यह क्षेत्र मुगलों के नियंत्रण में रहा। मुगल काल में यहां पर कृषि, सिंचाई, व्यापार और नदी पर आधारित परिवहन का विकास हुआ। मराठा काल में 18वीं शताब्दी में, यह क्षेत्र भोसले और सिंधिया शासन के अधीन हुआ। उस समय यह क्षेत्र रणनीतिक व्यापारिक केंद्र बना और नर्मदा के किनारे होने के कारण यहां पर खेती से संबंधित बहुत सारी गतिविधियां तेजी से बढ़ी।

1818 ई के बाद, होशंगाबाद में ब्रिटिश शासन आ गया। अंग्रेजों ने इस क्षेत्र का मुख्यालय बनाया। यहां पर रेल मार्ग, स्कूल, प्रशासनिक भवन बनाए गए। नर्मदा किनारे कई औद्योगिक इकाइयों का विकास किया गया। अंग्रेजों के समय ही पचमढ़ी की खोज हुई और पचमढ़ी एक पर्यटक स्टेशन के रूप में फेमस हुआ।

होशंगाबाद में घूमने के प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी (Hoshangabad Tourist Places in Hindi)

चलिए जानते हैं होशंगाबाद (नर्मदापुरम) के आसपास घूमने के प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थलों के बारे में –

1. सेठानी घाट होशंगाबाद (Sethani Ghat Hoshangabad) – होशंगाबाद का दिल और नर्मदा का पवित्र तट

सेठानी घाट भारत के सबसे बड़े घाटों में से एक है। यह घाट होशंगाबाद में नर्मदा नदी के किनारे स्थित एक सुंदर घाट है। इस घाट में ढेर सारे प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। इस घाट में आकर आप नहाने का आनंद उठा सकते हैं। यह घाट मुख्य शहर से करीब 2 से 3 किलोमीटर दूर स्थित है।

इस घाट में आप अपने वाहन से या गाड़ी से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। शाम के समय नर्मदा आरती के समय यहां पर ढेर सारे भक्त आते हैं और नर्मदा आरती में शामिल होते हैं और शाम के समय यहां पर बैठकर शांति से अपना समय व्यतीत करते हैं।

आप इस घाट में नहाने का मजा भी ले सकते हैं। नर्मदा जयंती के समय हजारों की संख्या में लोग यहां आते हैं। सेठानी घाट को नर्मदा जयंती के समय बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। सेठानी घाट का निर्माण जयंतीबाई सेठानी के द्वारा किया था। इसलिए इस घाट को सेठानी घाट के नाम से जाना जाता है।

सेठानी घाट होशंगाबाद के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक घाटों में से एक है। अगर आप होशंगाबाद में आते हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं। यहां पर साल भर पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। यहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। यह घाट अपनी सुंदरता, तेज बहाव, नर्मदा आरती और दिव्यता के लिए प्रसिद्ध है।

मुख्य आकर्षण

  • भव्य नर्मदा आरती
  • मनमोहक सूर्योदय और सूर्यास्त
  • नर्मदा किनारे ढेर सारे प्राचीन मंदिर
  • महाशिवरात्रि और नर्मदा जयंती का विशेष आयोजन

2. आदमगढ़ की पहाड़ियां होशंगाबाद (Admgarh hills Hoshangabad)

आदमगढ़ की पहाड़ियां होशंगाबाद के पास स्थित एक मुख्य और ऐतिहासिक स्थान है। आदमगढ़ की पहाड़ियां होशंगाबाद से करीब 3 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। आप यहां पर आसानी से सड़क मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं। यह पहाड़ियां मुख्यतः शैलाश्रय के लिए विख्यात है, जिनमें प्रगतिहासिक काल से लेकर ऐतिहासिक काल तक के शैल चित्र बने हुए हैं।

सन 1960 और 61 के दौरान हुए उत्खनन के परिणाम स्वरुप आजमगढ़ से प्रचुर मात्रा में पाषाण कालीन बड़े एवं लघु उपकरणों की प्राप्ति हुई है। अत्यधिक मात्रा में प्राप्त पाषाण उपकरणों की प्राप्ति से ऐसा प्रतीत होता है, कि संभवत ही यह स्थान आदिमानव द्वारा उपकरणों के निर्माण स्थल के रूप में प्रयुक्त किया गया था।

यहां पर 18 शैलाश्रय बने हुए हैं, जिन में पाषाण और ऐतिहासिक कालीन मानव द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट चित्र विद्यमान है, जिनमें उनकी रचना, कौशल और श्रम का पता चलता है। शैलाश्रय में बने चित्रों में पशु जैसे बैल, घोड़ा, हाथी गाय, हिरन, जिराफ आदि योद्धा मानव आकृतियां जैसे नर्तक, वादक, गजरोही, आश्वारोही एवं टोंटीदार पात्रों का अंकन प्रमुख है।

यह चित्र समय के साथ धूप एवं वर्ष से खराब हो गए हैं। इन चित्रों को बनाने में खनिज रंग जैसे हेमेटाइट, चूना, गेरू आदि प्राकृतिक गोंद, पशु चर्बी के साथ पाषाण पर प्राकृतिक रूप से प्राप्त पेड़ों के कोमल रेशे अथवा जानवरों के बालों से बनी कूचे की सहायता से उकेरा गया है। आप यहां पर आ सकते हैं और इस जगह को घूम सकते हैं।

आदमगढ़ की पहाड़ियों का मुख्य आकर्षण

  • आदिमानव के द्वारा बनाई गई पेंटिंग
  • बरसात के समय यहां पर हरियाली
  • चारों तरफ का हरा भरा परिदृश्य
  • प्राकृतिक वातावरण के बीच बने शेडेड हट

जानें : जबलपुर के दर्शनीय स्थलों के बारे में

3. होशंग शाह का किला होशंगाबाद (Hoshang Shah’s Fort Hoshangabad)

होशंग शाह का किला नर्मदापुरम में घूमने के लिए एक ऐतिहासिक स्थान है। यहां पर एक प्राचीन किला देखने के लिए मिलता है, जो खंडहर में तब्दील हो गया है। यह किला नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं।

होशंग शाह का किला गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे की तरफ स्थित है। किले के पास में एक गार्डन बना हुआ है। किले के छत में जाने के लिए सीढ़ियां बनी है। किले के ऊपर से आप नर्मदा नदी के सुंदर दृश्य को एंजॉय कर सकते हैं।

होशंग शाह किले के पास भवानी प्रसाद मिश्र उद्यान बना हुआ है। यह उद्यान भी होशंगाबाद के प्रमुख और सुन्दर पार्क में से एक है। यह गार्डन बहुत बड़ी एरिया में फैला हुआ है। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर बच्चों के लिए झूले लगे हुए हैं, जिनमें बच्चे एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर फव्वारा बना हुआ है।

होशंग शाह का किला का मुख्य आकर्षण

  • किले के ऊपर नर्मदा नदी का व्यंगम दृश्य
  • गार्डन में फोटोशूट के लिए लोग आते हैं
  • गार्डन में भवानी प्रसाद मिश्र की ढेर सारी कविताएं बोर्ड में लिखी हुई है

4. बांद्राभान – नर्मदा तवा संगम स्थल (Bandrabhan)

बांद्राभान होशंगाबाद में नर्मदा नदी के किनारे स्थित एक सुंदर और आकर्षक स्थान है। बांद्राभान नर्मदा और तवा नदी के संगम के लिए पूरे मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग नर्मदा और तवा नदी का संगम देखने के लिए आते हैं। यह जगह होशंगाबाद से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से कार और बाइक से जा सकते हैं।

इस जगह पर नर्मदा नदी के किनारे रेत का एक बड़ा बीच बन जाता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है, जहां पर हर साल मकर संक्रांति के समय मेले का आयोजन होता है। इस जगह पर मकर संक्रांति के समय बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। मकर संक्रांति के समय यहां पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लोग इस जगह पर आते हैं।

बांद्राभान का मुख्य आकर्षण

  • सूर्योदय और सूर्यास्त का सुंदर दृश्य
  • रेत का बहुत बड़ा किनारा
  • मकर संक्रांति में विशाल मेले का आयोजन – मेला करीब 15 दिनों तक लगता है

5. तवा बांध होशंगाबाद (Tawa Dam Hoshangabad)

तवा बांध होशंगाबाद के पास घूमने के लिए मुख्य आकर्षणों में से एक है। यह होशंगाबाद के पास इटारसी के करीब तवा नदी पर बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से सड़क मार्ग से आ सकते हैं। यहां पर घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात का है।

आप यहां पर होशंगाबाद से 1 दिन की पिकनिक मनाने के लिए आ सकते हैं। यहां पर दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिताया जा सकता है। यहां जंगल के आसपास का दृश्य, पहाड़ और तवा बांध का दृश्य बहुत ही मनोरम रहता है।

बरसात के समय बांध का दृश्य और भी आकर्षण रहता है। बरसात में बांध जब पानी से पूरी तरह फभर जाता है और इसका गेट खोले जाते हैं। तब इसका दृश्य और भी सुंदर रहता है। यहां पर आकर आप बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं, जिससे आप बांध के आसपास के अनछुई जगह को भी देख सकते हैं।

6. सतपुड़ा नेशनल पार्क होशंगाबाद (Satpura National Park Hoshangabad)

सतपुड़ा नेशनल पार्क होशंगाबाद के प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक है। यह मध्य प्रदेश के छुपे हुए जगह में से एक है। सतपुड़ा नेशनल पार्क के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। मगर यह जगह बहुत सुंदर है। सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसा हुआ एक सुंदर नेशनल पार्क है।

यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं और ढेर सारे वन्य जीव और वन संपदा को देख सकते हैं। यहां पर आप बाघ, भालू, हिरण, सूअर देख सकते हैं। यहां पर आकर आप तवा नदी की सैर कर सकते हैं और एमपी टूरिज्म के रिसोर्ट में रुक सकते हैं, जहां पर सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है।

यहां पर सफारी की सुविधा मिल जाती है। यहां पर डे और नाइट सफारी की सुविधा उपलब्ध है। आप यहां पर आकर इस जगह को एंजॉय कर सकते हैं और अपना एक या दो दिन आराम से बिता सकते हैं।

7. पचमढ़ी होशंगाबाद (Pachmarhi Hoshangabad)

पचमढ़ी मध्य प्रदेश काएक सुंदर हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन पचमढ़ी के होशंगाबाद में पिपरिया के करीब स्थित है। यहां पर आप ट्रेन के द्वारा या सड़क के द्वारा आसानी से आ सकते हैं। पिपरिया में रेलवे स्टेशन बना हुआ है, जिससे आप यहां पर पहुंच सकते हैं। उसके बाद की यात्रा आपको बस के द्वारा या आपके खुद के वाहन के द्वारा पूरी कर सकते हैं।

पचमढ़ी पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ एक सुंदर नगर है, जहां पर ढेर सारे पर्यटन स्थल है। यहां जाकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। पचमढ़ी में घूमने से एक या दो दिन का समय लगता है।

पचमढ़ी में आप चैरागढ़ मंदिर, जटाशंकर मंदिर, गुप्त महादेव, सनसेट पॉइंट, धूपगढ़, राजेंद्र गिरी, हांडी खोह, रजत जलप्रपात आदि देख सकते हैं। पचमढ़ी की यह सभी जगह आप जिप्सी के द्वारा आराम से घूम सकते हैं। कई जगह पर आपको पैदल भी चलना पड़ सकता है।

जानें : पचमढ़ी के दर्शनीय स्थलों के बारे में

8. नर्मदा हर्बल पार्क होशंगाबाद (Narmada Herbal Park)

नर्मदा हर्बल पार्क होशंगाबाद जिले में घूमने के लिए एक सुंदर और आकर्षक स्थलों में से एक है। नर्मदा हर्बल पार्क मुख्य शहर में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं। यहां पर एक बहुत बड़ा पार्क देखने के लिए मिलता है, जहां पर ढेर सारे विभिन्न प्रकार के पौधे लगे हुए हैं। इनमें से बहुत सारे पौधे हर्बल हैं जिन्हें औषधीय के रूप में प्रयोग किया जाता है।

पार्क के भीतर एक तालाब में देखने के लिए मिलता है, जिसमें कमल के फूल लगे हुए हैं। यह पार्क सुबह 6:00 से 9:00 तक और शाम के 4:00 से 6:00 तक खुला रहता है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यह पार्क होशंगाबाद में नेचर लवर और फोटोग्राफी करने वालों के लिए एक पसंदीदा जगह है।

9. तिलक सिन्दूर मंदिर होशंगाबाद (Tilak Sindoor Temple)

तिलक सिंदूर मंदिर होशंगाबाद के पास एक पवित्र धार्मिक स्थान है। यह मंदिर घने जंगलों के अंदर बना हुआ है। यह मंदिर इटारसी से 11 किलोमीटर दूर है। इटारसी से जामनी रोड होते हुए खातमा गांव के पास यह मंदिर बना हुआ है। इटारसी के पास घूमने के लिए यह एक बढ़िया जगह है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

तिलक सिंदूर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां पर प्राकृतिक गुफा बनी हुई है, जिसमें भगवान शिव जी विराजमान है। इस गुफा का निर्माण 1230 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ के ऊपर किया गया है। इस गुफा तक पहुंचाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। यहां करीब 70 सीढ़ियों से आप मंदिर के ऊपर पहुंच सकते हैं।

मंदिर के धरातल में शिव जी की एक विशाल प्रतिमा है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। शैली के आधार पर यह मंदिर 10वीं और 11वीं शताब्दी का है। यह मंदिर मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है। मंदिर के आसपास का वातावरण जंगल और नदियों से भरपूर है। यहां पर चारों तरफ प्राकृतिक वातावरण और हरियाली देखी जा सकती है।

10. नागझिरी वॉटरफॉल (Nagjhiri Waterfall)

नागझिरी झरना होशंगाबाद के पास घूमने के लिए एक प्राकृतिक स्थान है। यह झरना घने जंगलों के अंदर बना है। यह झरना तिलक सिंदूर मंदिर के पास में स्थित है। यहां पर आप ट्रैकिंग करके पहुंच सकते हैं। यह झरना पहाड़ों के ऊपर से गिरता है और बहुत ही आकर्षक लगता है। झरने के चारों तरफ घना जंगल है। आप यहां पर बरसात और ठंड के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यह जगह दोस्तों और परिवार वालों के साथ आने के लिए बहुत ही बढ़िया है।

जानें : इंदौर के दर्शनीय स्थलों के बारे में

होशंगाबाद में करने लायक चीजें (Things To Do in Hoshangabad)

  • नेचर वॉक – नेचर वर्क के लिए होशंगाबाद एक बढ़िया जगह है। होशंगाबाद के आसपास एरिया में घाना जंगल है, जहां पर आप नेचर वॉक कर सकते हैं।
  • नर्मदा दर्शन – नर्मदा नदी होशंगाबाद शहर के बीचो-बीच से बहती है, जिसके कारण आप यहां पर आकर नर्मदा मां के दर्शन कर सकते हैं, पूजा कर सकते हैं और स्नान कर सकते हैं।
  •  फोटोशूट – फोटोशूट के लिए होशंगाबाद एक बढ़िया जगह है। यहां पर ढेर सारी लोकेशन है, जहां पर आप फोटो शूट कर सकते हैं।
  • मंदिर दर्शन – होशंगाबाद में ढेर सारे प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है, जहां पर जाकर आप मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। होशंगाबाद के प्रसिद्ध मंदिर नागेश्वर मंदिर, जगदीश मंदिर, नर्मदा मंदिर, हनुमान मंदिर, राम मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर है, जहां पर आप घूम सकते हैं।
  • घाटों पर सैर – होशंगाबाद में नर्मदा नदी के किनारे ढेर सारे घाट बने हुए हैं, जहां पर आप दर्शन कर सकते हैं। होशंगाबाद में सेठानी घाट के अलावा, आप मंगलवारा घाट, सर्किट हाउस नर्मदा घाट, वीआईपी घाट, पर्यटन घाट, विवेकानंद घाट घूम सकते हैं।

होशंगाबाद में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Hoshangabad)

होशंगाबाद में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर अक्टूबर से मार्च महीने के बीच में आ सकते हैं और होशंगाबाद के सभी पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं। होशंगाबाद के कुछ स्थानों पर आप साल भर में कभी भी जा सकते हैं, जैसे पचमढ़ी। पचमढ़ी में आप कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां मौसम बहुत बढ़िया रहता है।

जानें : भोपाल की दर्शनीय स्थलों के बारे में

होशंगाबाद (नर्मदापुरम) में कैसे पहुंचे (How to Reach Hoshangabad (Narmadapuram))

होशंगाबाद में वायु मार्ग से कैसे पहुंचे (How to reach Hoshangabad by Air)

होशंगाबाद का निकटतम हवाई अड्डा भोपाल में बना हुआ है। आप भोपाल में वायु मार्ग से किसी भी शहर से आ सकते हैं और उसके बाद होशंगाबाद सड़क मार्ग द्वारा पहुंच सकते हैं।

होशंगाबाद में रेल मार्ग से कैसे पहुंचे (How to reach Hoshangabad by Train)

होशंगाबाद में रेल मार्ग में पहुंचना आसान है। होशंगाबाद मुख्य शहर में रेलवे स्टेशन बना हुआ है। यहां पर प्रमुख शहरों से रेल आती है। यह रेलवे स्टेशन भोपाल इटारसी रेलवे मार्ग पर स्थित है। यहां पर आप प्रमुख शहरों से डायरेक्ट पहुंच सकते हैं। मुख्य शहर में पहुंचकर आप अन्य जगहों में जाने के लिए ऑटो ले सकते हैं।

होशंगाबाद में सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे (How to reach Hoshangabad by Road)

होशंगाबाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 72 किलोमीटर दूर है। होशंगाबाद प्रमुख शहरों जैसे भोपाल, जबलपुर, बेतूल, इंदौर, रायसेन अन्य शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पर बस की सेवा उपलब्ध है। यहां पर आप बस एवं अपने वाहन से आराम से सड़क मार्ग से आ सकते हैं।

होशंगाबाद (नर्मदापुरम) की गूगल मैप लोकेशन

Conclusion

होशंगाबाद (नर्मदापुरम्) जिला प्रकृति, संस्कृति, घाट, नर्मदा के तट, जंगल और पहाड़ियों का अद्भुत संगम है। यहाँ के सेठानी घाट, नर्मदा तट, सोहागपुर, पचमढ़ी मार्ग और जंगल क्षेत्र इसे एक संपूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यदि आप शांत, प्राकृतिक और पवित्र वातावरण में कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो होशंगाबाद की यात्रा अवश्य करें।

इस लेख में हमने आपको होशंगाबाद (नर्मदापुरम) की प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी है। अगर आप इस लेख में कुछ बदलाव करना चाहते हैं या कुछ जोड़ना चाहते हैं, तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं। हम लेख में बदलाव कर देंगे।

आप इस लेख को अपने दोस्तों और रिलेटिव को शेयर कर सकते हैं, जो होशंगाबाद जाने का प्लान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top