कटनी में घूमने की जगह (Katni Tourist Places)
कटनी मध्य प्रदेश का एक प्रमुख जिला है। कटनी को “मिनरल सिटी” और “लाइम सिटी” भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ चूना पत्थर और खनिज की बहुतायत है। कटनी जबलपुर जिले से करीब 100 किलोमीटर दूर है।
यह जिला विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं से घिरा हुआ है और यहाँ का इतिहास, मंदिर, झरने और प्राकृतिक दृश्य हर पर्यटक को आकर्षित करते हैं। कटनी का नाम “कुटनी नदी” से पड़ा है, जो इस क्षेत्र से होकर बहती है।
कटनी का पर्यटन धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व का मिश्रण है। आइए जानते हैं कटनी में घूमने की जगह (Katni Tourist Places) के बारे में विस्तार से।
कटनी शहर में घूमने के लिए गार्डन और पार्क (Parks and Garden in Katni)
जागृति पार्क, कटनी
जागृति पार्क कटनी जिले का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। यह पार्क कटनी जिले के सबसे सुंदर और अच्छे पार्कों में से एक है। यह पार्क माधव नगर में स्थित है और यहाँ तक पहुँचना सड़क मार्ग से बेहद आसान है। पार्क में प्रवेश करने के लिए टिकट लगती है। यह पार्क नगर निगम द्वारा संचालित किया जाता है।
जागृति पार्क की विशेषताएँ
- वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक – पार्क में चारों ओर घूमने और जॉगिंग करने के लिए अच्छे रास्ते बनाए गए हैं।
- स्केटिंग प्रांगण – बच्चों और युवाओं के लिए स्केटिंग प्रांगण उपलब्ध है।
- संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए – यहाँ एक पोडियम और खुला थिएटर (ओपन थिएटर) भी बना है, जहाँ समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
- पशु-पक्षियों की मूर्तियाँ – पार्क में कई सुंदर पशु-पक्षियों की मूर्तियाँ लगी हुई हैं, जो बच्चों और पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती हैं।
- झूले और स्लाड्स – पार्क में बच्चों के लिए ढेर सारे झूले और स्लाड्स हैं, जिसमें बच्चे लोग एंजॉय कर सकते हैं।
- प्लेग्राउंड – यहां पर प्लेग्राउंड बने हुए हैं, जहां पर बच्चे खेल सकते हैं।
- कैंटीन – यहां पर कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है, जहां पर खाने पीने का सामान मिल जाता है। यहां पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है।
क्यों जाएँ जागृति पार्क?
- परिवार और दोस्तों के साथ कटनी में समय बिताने के लिए बेहतरीन जगह है।
- प्रकृति के बीच शांतिपूर्ण वातावरण।
- बच्चों के मनोरंजन और खेल-कूद के लिए सुविधाएँ।
- स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए वॉकिंग व जॉगिंग ट्रैक।
- कटनी में कपल्स के घूमने के लिए यह एक परफेक्ट पार्क है।
सुरम्य पार्क कटनी
सुरम्य पार्क कटनी जिले के सुन्दर और सबसे अच्छे पार्क में से एक है। यह पार्क कटनी जिले में कटाये घाट रोड में बना है। इस पार्क में सड़क मार्ग से आसानी से आया जा सकता है। इस पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है।
यहां पर पार्किंग के लिए बहुत सारी जगह है। यहां पर आप अपने फैमिली और बच्चों के साथ आकर एंजॉय कर सकते हैं।
सुरम्य पार्क की विशेषताएँ
- स्विमिंग पूल – सुरमई पार्क का सबसे मुख्य आकर्षण यहां पर स्थित स्विमिंग पुल है, जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच में भी बहुत प्रसिद्ध है। यह स्विमिंग पूल विशाल और स्वच्छ है। यहां पर आप तरह तैराकी का आनंद ले सकते हैं। यहां पर लाइफगार्ड जाते हैं, जो आपकी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। यहां पर सभी उम्र के लोग तैराकी का मजा लेते हैं।
- बच्चों के लिए झूले – इस पार्क में बच्चों के लिए ढेर सारे झूले हैं, जिनमें बच्चे लोग इंजॉय कर सकते हैं।
- बड़ी सी झील – पार्क में एक बड़ी सी झील है, जो बहुत सुंदर है।
- चारों तरफ पेड़ पौधे – यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जो पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।
- टॉय ट्रेन – यहां पर टॉय ट्रेन भी है, जिन में सभी लोग एंजॉय कर सकते हैं। टॉय ट्रेन का चार्ज अलग से लगता है।
- एनिमल स्टैचू – पार्क में ढेर सारे एनिमल स्टैचू है, जो बच्चों को आकर्षित करते हैं।
- बदक – पार्क में ढेर सारी बदक भी हैं, जो बहुत सुंदर लगते हैं।
क्यों जाएँ सुरम्य पार्क
- अगर आप अपना शांतिपूर्वक वक्त बिताना चाहते हैं, तो यहां पर आ सकते हैं।
- अगर आप कटनी में कोई पिकनिक के लिए जगह तलाश रहे हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं।
- अगर आप तैराकी करना चाहते हैं, तो यहां पर आ सकते हैं।
- कटनी में कपल्स के लिए भी यह पार्क बहुत ही बढ़िया जगह है।
एकांत वन इको टूरिज्म कटनी
एकांत वन इको टूरिज्म कटनी में घूमने के लिए प्रमुख जगहों में से एक है। यह पार्क कटनी जबलपुर हाईवे मार्ग पर स्थित है। यहां पर आसानी से सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है। यहां पर पार्किंग के लिए सुविधा उपलब्ध है। यह पार्क फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से मैनेज किया जाता है।
एकांत वन इको टूरिज्म पार्क की विशेषताएं
- नेचुरल ब्यूटी – इस पार्क में चारों तरफ नेचुरल ब्यूटी देखने के लिए मिलती है।
- पेड़ पौधे – इस पार्क में ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिससे यहां पर आकर अच्छा महसूस होता है।
- मानसिक शांति – यहां पर आकर आप मानसिक शांति का अनुभव ले सकते हैं।
- पशु पक्षी – इस पार्क में पशु-पक्षी भी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर ढेर सारे पक्षियों की प्रजातियां देखने के लिए मिलती है।
- पिकनिक के लिए – पिकनिक मनाने और परिवार के साथ घूमने के लिए बढ़िया जगह है।
कटनी के प्रसिध्द मंदिर और धार्मिक स्थल (Famous temples and religious places in Katni)
कटाये घाट और कटाये घाट मंदिर कटनी
कटाये घाट और कटाये घाट मंदिर कटनी का एक प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर कटनी मुख्य जिले में कटनी नदी के किनारे बना हुआ है। इस मंदिर तक आप सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। यह मंदिर मुख्य रूप से श्री कृष्ण जी को समर्पित है। मंदिर में और भी ढेर सारे देवी देवताओं की मूर्तियां विराजमान है।
कटाई घाट मंदिर की विशेषताएं
- कटाई घाट – कटाई घाट कटनी का एक सुंदर घाट है। कटाई घाट कटनी नदी के किनारे बना है। कटाई घाट कटनी के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्वक समय बिता सकते हैं। अगर आप कटनी जाए, तो कटाई घाट मंदिर जरूर जाएं और कटाई घाट में कुछ समय बताएंया।
- शांतिपूर्ण वातावरण – अगर आप शहर की भाग दौड़ से कहीं शांत जगह जाना चाहते हैं, तो आप यहां आ सकते हैं। यहां का वातावरण शांति भरा है। यहां पर पक्षियों की आवाज सुनने के लिए मिलेगी।
- नहाने की व्यवस्था – अगर आप यहां पर नहाने का आनंद उठाना चाहते हैं, तो वह भी ले सकते हैं। कटनी नदी किनारे घाट बना हुआ है, जहां पर आप नहाने का आनंद उठा सकते हैं।
- पार्क – कटाई घाट मंदिर के पास में एक छोटा सा पार्क बना हुआ है, जहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं और बैठने की जगह बनी हुई है, जहां पर आप शांति से कुछ समय बिता सकते हैं।
- श्री कृष्ण की सुंदर मूर्ति – कटाई घाट मंदिर के मुख्य देवता श्री कृष्ण जी है और मंदिर में श्री कृष्ण भगवान जी की बहुत सुंदर मूर्ति है। यह मूर्ति बहुत पुरानी है और बहुत आकर्षक है। मंदिर में और भी ढेर सारी देवी देवताओं की प्रतिमा है, जिनके दर्शन आप कर सकते हैं।
चतुर्युग मंदिर या चतुर्युग धामपुर बडेरा
चतुर्युग मंदिर कटनी जिले के पास घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण स्थलों में से एक है। यह मंदिर कटनी जिले से 15 किलोमीटर बडेरा गांव में बना हुआ है। इस मंदिर से सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर अपनी विशिष्ट तरह की आर्किटेक्चर के लिए प्रसिद्ध है।
चतुर्युग मंदिर की विशेषताएं –
- संरचना – चतुर्युग मंदिर अपने विशिष्ट वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में पांच मंजिल बनी है। चार मंजिल अलग-अलग युग का प्रतिनिधित्व करती है। पहली मंजिल सतयुग का, दूसरी मंजिल – त्रेता युग, तीसरी मंजिल – द्वापर युग, और चौथी मंजिल – कलयुग सबसे ऊपरी मंजिल पर मां दुर्गा का मंदिर बना हुआ है।
इस मंदिर की विशिष्ट संरचना के कारण इसे दूर-दूर से लोग देखने के लिए आते हैं। यह कटनी के पास घूमने के लिए बढ़िया जगह में से एक है। - मकर संक्रांति मेला – इस मंदिर में मकर संक्रांति के समय बहुत विशाल मेला का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। इसमें ढेर सारी दुकानें लगती हैं और भारी संख्या में लोग आकर मेले का आनंद उठाते हैं।
- आध्यात्मिक वातावरण – मंदिर का वातावरण आध्यात्मिक है, जिससे यहां पर जाकर शांति मिलती है। आप यहां पर जाकर शांति और सुकून भरा समय बिता सकते हैं।
दरगाह पीर बाबा कटनी
दरगाह पीर बाबा कटनी जिले में घूमने के लिए प्रमुख दर्शनीय स्थान में से एक है। यह कटनी जिले में NH7 हाईवे सड़क पर बना हुआ है। यहां पर बाइक, कार या बस द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
यह दरगाह इत्रशाह बाबा जी को समर्पित है। यह दरगाह हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। दरगाह के सामने हनुमान मंदिर पर बना हुआ है।
पीर बाबा दरगाह की विशेषता
- धार्मिक सद्भावना – यह दरगाह धार्मिक सद्भावना का प्रतीक है। यहां पर हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के मंदिर बने हुए हैं। लोग यहां पर आकर हिंदू और मुस्लिम दोनों स्थानों पर जाते हैं और पूजा करते हैं।
- हिंदू मंदिर – दरगाह के पास में हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है, जहां पर ढेर सारे देवी देवता विराजमान है। यह मंदिर मुख्य रूप से हनुमान जी को समर्पित है। मंदिर परिसर में हनुमान जी, शिव जी, भगवान राम जी विराजमान है।
- मन्नत – यह दरगाह मन्नत के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर लोग आते हैं। मन्नत मानते हैं चादर चढ़ाते हैं।
- चाय स्टॉल – दरगाह के पास में ढेर सारे ढाबे और चाय कॉफी स्टॉल बने हुए हैं, जहां पर आप चाय कॉफी पी सकते हैं।
- कव्वाली का आयोजन – उत्सव एवं उर्स के समय कव्वाली का आयोजन किया जाता है, जिसमें बहुत सारे लोग इकट्ठा होते हैं और कव्वाली का आनंद लेते हैं।
विष्णु वराह मंदिर कटनी
विष्णु वराह मंदिर कटनी के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। यह मंदिर कटनी के बिलहरी तहसील में स्थित है। इस मंदिर में आसानी से सड़क मार्ग के द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर प्राचीन है। मंदिर में विष्णु भगवान जी के वराह अवतार के दर्शन होते हैं ,
विष्णु वराह मंदिर की विशेषताएं
- वराह प्रतिमा – विष्णु वराह मंदिर कटनी के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। विष्णु वराह मंदिर में विष्णु भगवान की वराह अवतार की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा है। इस प्रतिमा में बारीक नक्काशी की गई है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है।
- ऐतिहासिक – अगर आपको कटनी के ऐतिहासिक स्थलों की सैर करनी है तो आप यहां पर आ सकते हैं।
- मंदिर की संरचना – इस मंदिर की संरचना बहुत ही अद्भुत है। इस मंदिर की संरचना बुंदेला है।
कामकंदला किला और कामकंदला मंदिर कटनी
कामकंदला किला और कामकंदला मंदिर कटनी जिले में घूमने का एक प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यह पर एक प्राचीन किला बना है। यह मंदिर कटनी के बिलहरी तहसील में बना हुआ है।
कामकंदला किला और कामकंदला मंदिर की विशेषताएं
- कामकंदला किला – कामकंदला किला कटनी जिले का एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यह किला प्राचीन है और बहुत सुंदर है। किले के अंदर ढेर सारे स्थल देखने के लिए मिलते हैं, जो मनोरंजक हैं। आप यहां पर जाकर जरूर घूम सकते हैं और इस जगह पर एक नया अनुभव का सकते हैं। यह किलाबहुत सुंदर है। इस किले को संरक्षित रखा गया है।
- हनुमान मंदिर – यहां पर हनुमान जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा देखने के लिए मिलती है, जो बहुत सुंदर लगती है।
- बावली – कामकंदला किला में एक सुन्दर बावली है, जो बहुत ही आकर्षक और प्राचीन है। बावली के नीचे तक जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। बरसात के समय बावली पूरी तरह पानी से भर जाती है।
- प्राचीन मूर्तियां – यहां पर ढेर सारी प्राचीन मूर्तियां देखने के लिए मिलती हैं। यहां पर जैन धर्म की ढेर सारी मूर्तियां हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।
- कामकंदला किले की संरचना – कामकंदला किले की संरचना बहुत ही अद्भुत है। यह किला बुंदेला संरचना में बना हुआ है और आकर्षक लगता है।
मुहास हनुमान मंदिर कटनी
मुहास हनुमान मंदिर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मोहस मंदिर चमत्कारी है। इस मंदिर में जाकर लोगों की हड्डियों का इलाज होता है। इसलिए यह मंदिर पूरे मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं।
यह मंदिर कटनी दमोह हाईवे मार्ग पर बना हुआ है। यह मंदिर कटनी के रीठी तहसील में बना है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं।
मोहस मंदिर की विशेषताएं
- चमत्कारी मंदिर – मोहस मंदिर चमत्कारी माना जाता है, क्योंकि यहां पर लोगों की हड्डियों का इलाज होता है। यहां पर जड़ी बूटियां की दवाई दी जाती है, जिससे लोगों की हड्डियां ठीक होती है। इसलिए यहां पर दूर-दूर से लोग हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं और जड़ी बूटी लेने के लिए आते हैं।
- हनुमान जी की आकर्षक प्रतिमा – मुख्य मंदिर में हनुमान जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा विराजमान है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। इस प्रतिमा के दर्शन करके मन को शांति मिलती है।
- भजन कीर्तन – मंदिर परिसर में भजन कीर्तन चालू रहते हैं।
- प्राचीन मंदिर – मोहस मंदिर बहुत प्राचीन है। माना जाता है, कि इस मंदिर में हनुमान जी स्वयं आकर लोगों का इलाज करते हैं।
- भोजन की व्यवस्था – मंदिर के आसपास ढेर सारी दुकानें एवं टी स्टाल है, जहां पर भोजन की व्यवस्था मिल जाती है, जो भी यात्री दूर से आते हैं। वह यहां पर भोजन कर सकते हैं।
रूपनाथ मंदिर कटनी
रूपनाथ मंदिर कटनी जिलेके पास घूमने के लिए मुख्य स्थान में से एक है। रूपनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। रूपनाथ मंदिर कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील से करीब 5 किलोमीटर दूर है। यहां पर सड़क मार्ग के द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह मंदिर बहुत सुंदर है और प्राकृतिक परिवेश से घिरा हुआ है।
रूपनाथ मंदिर की विशेषताएं
- प्राकृतिक वातावरण – रूपनाथ मंदिर चारों तरफ से प्राकृतिक वातावरण से घिरा हुआ है। यहां पर चारों तरफ पहाड़ी पेड़ पौधे, झरने, कुंड और ऐतिहासिक अभिलेख देखने के लिए मिलते हैं।
- भगवान शिव और अन्य देवी देवता – रूपनाथ मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव को समर्पित है। यहां पर और भी मंदिर बने हुए हैं। यहां पर माता पार्वती मंदिर, श्री राम मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर बना हुआ है।
- प्राकृतिक कुंड – रूपनाथ धाम का मुख्य आकर्षण कुंड है। यहां पर प्राकृतिक कुंड बने हुए हैं, जो बहुत सुंदर है।
- झरना – बरसात के समय यहां पर झरना देखने के लिए मिलता है, जो पहाड़ों से गिरता है।
- पहाड़ – यहां पर चारों तरफ सुंदर पहाड़ियां हैं, जो इस जगह को और भी ज्यादा आकर्षक बनाती है।
- बड़ी झील – पहाड़ों के ऊपर एक बड़ी झील है, जिसको चाहे तो आप देख सकते हैं।
रूपनाथ धाम में क्यों जाना चाहिए
रूपनाथ धाम एक कटनी जिले के पास 100 की दूरी पर स्थित एक अच्छी जगह है। और यहां पर आप जाकर एक दिन पिकनिक बना सकते हैं। यह कटनी जिले के पास पिकनिक के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है।
कटनी जिले के प्रसिद्ध झरने (Famous Waterfalls in Katni District)
बसुधा जलप्रपात कटनी
बसुधा जलप्रपात कटनी जिले के पास घूमने के लिए एक बहुत ही बढ़िया जगह है। यह झरना बरसात के समय देखने लायक रहता है।
यहां पर चारों तरफ जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह झरना कटनी जिले के बिलहरी तहसील के बसुधा गांव में स्थित है। यहां पर सड़क मार्ग से आया जा सकता है।
बसुधा झरने की विशेषताएं
- घना जंगल – बसुधा झरना घने जंगल के अंदर स्थित है। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे और जंगल का सुंदर नजारा देखने के लिए मिलता है।
- शांति – यहां पर जंगल का एरिया है। इसलिए यहां पर बहुत शांति है। यहां पर पक्षियों की आवाज सुनने के लिए मिलती है। यहां पर तरह-तरह के पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं।
- ट्रैकिंग – वसुधा झरना जंगल के अंदर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए बाइक और गाड़ी का यूज़ नहीं किया जा सकता है। यहां पर पैदल ट्रैकिंग करनी पड़ती है, जो बहुत ही मजेदार होती है। रास्ते के दृश्य देखने लायक होते है।
- पिकनिक के लिए – कटनी में अगर आप वीकेंड ट्रिप के लिए सोच रहे हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं। आप यहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ आ सकते हैं। यह कटनी में फैमिली और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। यहां पर आप ग्रुप में जाए, तो बढ़िया रहता है, क्योंकि यह जगह जंगल में है।
झोझा जलप्रपात कटनी
झोझा जलप्रपात कटनी जिले के पास घूमने के लिए मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है। झोझा जलप्रपात कटनी के पास चंदिया गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जलप्रपात बहुत खूबसूरत है। यह जलप्रपात ऊंची चट्टानों से गिरता है। जलप्रपात की सुंदरता बरसात के समय देखने के लिए मिलती है। जब जलप्रपात अपने पूरे शाशब में रहता है।
झोझा जलप्रपात की विशेषताएं
- बड़ी-बड़ी चट्टान – झोझा जलप्रपात के आसपास बड़े-बड़े चट्टानें हैं, जो इस जगह को और भी ज्यादा खूबसूरत बनती है। यह जलप्रपात काफी ऊंचाई से गिरता है और बहुत खूबसूरत लगता है।
- नहाने का आनंद – आप यहां पर जाकर नहाने का आनंद उठा सकते हैं।
- प्राकृतिक सुंदरता – यह जलप्रपात चारों तरफ से प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे देखने के लिए मिलते हैं।
- शांति से विश्राम – कटनी के पास शांति से आराम करना चाहते हैं, तो आप यहां पर आ सकते हैं और कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। कटनी में बरसात के समय घूमने के लिए यह जगह बहुत ही बढ़िया है।
कटनी के ऐतिहासिक स्थल (Historical places in Katni)
विजयराघवगढ़ का किला कटनी
विजयराघवगढ़ का किला कटनी जिले का प्रमुख ऐतिहासिक स्थान है। यह किला कटनी जिले में विजयराघवगढ़ तहसील में बना हुआ है। इस किले तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। किले में घूमने के लिए ढेर सारी जगह है, जो बहुत ही रोचक है।
विजयराघवगढ़ का किला की विशेषताएं
- घूमने के स्थल – विजयराघवगढ़ किले के अंदर घूमने के लिए ढेर सारे स्थान है। यहां पर रंग मंदिर, राजा रानी का महल, रंग महल, मंदिर, कुआं, दरार, प्राचीन दरवाजे देखने के लिए मिलते हैं।
- फ्री एंट्री – यहां पर एंट्री फ्री है। यहां पर किसी प्रकार की एंट्री फी नहीं लगती है।
- ऐतिहासिक किला – यह किला ऐतिहासिक है और बहुत सुंदर है। किले की वास्तुकला बहुत ही अद्भुत लगती है। किले का रखरखाव भी अच्छे से किया जा रहा है।
- इतिहास – इस किले का इतिहास बहुत ही रोचक है। आप किले के अंदर जाते हैं, तो आपको इसका इतिहास जानने के लिए मिलता है, जो बहुत हीइंटरेस्टिंग है।
पिकनिक स्पॉट और घूमने योग्य स्थान (Picnic Spots in Katni)
- कुटनी डैम
- धनवारा झील
- घनघोर पहाड़ियाँ
कटनी तक कैसे पहुँचें (How to Reach Katni)
- रेलवे: कटनी जंक्शन (Katni Junction) मध्य भारत का एक बड़ा रेलवे स्टेशन है, जहाँ से देशभर की गाड़ियाँ मिलती हैं।
- सड़क मार्ग: कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 7) से जुड़ा हुआ है, जिससे जबलपुर, सतना, रीवा, उमरिया और भोपाल से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
- हवाई मार्ग: सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट जबलपुर (100 किमी) और खजुराहो (160 किमी) है।
कटनी सिटी का गूगल मैप लोकेशन
ठहरने की सुविधा (Hotels in Katni)
कटनी में बजट होटल से लेकर मिड-रेंज होटल तक ठहरने की सुविधा उपलब्ध है।
कुछ लॉज और गेस्ट हाउस भी किफायती दरों पर उपलब्ध हैं।
निष्कर्ष
कटनी केवल मिनरल और लाइम सिटी ही नहीं बल्कि प्राकृतिक और धार्मिक धरोहर से भरपूर पर्यटन स्थल है। यहाँ के मंदिर, किले, झरने और पिकनिक स्पॉट पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करते हैं। यदि आप मध्य प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं तो कटनी में घूमने की जगह (Katni tourist places) ज़रूर शामिल करें।
