Beautiful Ken Gharial Sanctuary – हरियाली से भरा : केन घड़ियाल वन्यजीव अभ्यारण्य | खजुराहो के पास वन्यजीव सफारी

Table of Contents

केन घड़ियाल अभ्यारण्य – प्राकृतिक सौंदर्य, वन्यजीव, सुंदर झरने और चट्टानों का मिश्रण

मध्य प्रदेश का केन घड़ियाल अभ्यारण्य (Ken Gharial Sanctuary) प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह अभ्यारण्य अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, दुर्लभ घड़ियाल प्रजाति और केन नदी की घाटी के लिए प्रसिद्ध है। यह अभ्यारण खजुराहो के पास में स्थित है। आप यहां पर आकर इन सभी चीजों का आनंद उठा सकते हैं और आज हम जानने वाले हैं, कि आप यहां पर कैसे पहुंच सकते हैं और क्या-क्या कर सकते हैं।

केन घड़ियाल अभयारण्य की सुंदरता (Beauty of Ken Gharial Wildlife Sanctuary)

केन घड़ियाल अभ्यारण (Ken Gharial Sanctuary) बहुत सुंदर है। यहां पर आपको प्रकृति के अद्भुत दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां के जीव जंतु, पक्षी एवं प्राकृतिक परिदृश्य बहुत ही अनोखा है। यहां पर आकर आप एक अलग अनुभव कर सकते हैं और अगर आपको प्राकृतिक जगह पसंद है, तो आपके यहां पर जरूर जाना चाहिए। यहां पर एक अजीब तरीका की शांति है।

यहां पर मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध झरना देखने के लिए मिलता है। यहां पर चट्टानों की अद्भुत संरचना देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही अनोखी है। यहां पर ढेर सारे पशु-पक्षी देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर मोर आसानी से देखने के लिए मिल जाते हैं।

मोर यहां पर शाम के समय घूमते हुए दिखते हैं। लोमड़ी, हिरण, नीलगाय यह सब जानवर यहां पर देखे जा सकते हैं। यहां का सबसे मुख्य आकर्षण है – घड़ियाल और मगरमच्छ। घड़ियाल और मगरमच्छ को देखना भी यहां पर आसान है।

केन नदी के पास घड़ियाल और मगरमच्छ देखने के लिए व्यू प्वाइंट बना हुआ है, जहां से आप इनको देख सकते हैं। इनको दूरबीन से आराम से देखा जा सकता है। यह पानी में तैरते हुए या आराम करते हुए देखने के लिए मिलते हैं।

केन घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा ( Ken Gharial Sanctuary Trip)

केन घड़ियाल वन्यजीव अभ्यारण (Ken Gharial Sanctuary) की यात्रा आप खजुराहो से शुरू कर सकते हैं। खजुराहो मध्य प्रदेश का एक विश्व प्रसिद्ध स्थल है और खजुराहो बहुत फेमस है। खजुराहो में आप आसानी से आ सकते हैं उसके बाद आप केन घड़ियाल सेंचुरी की यात्रा शुरू कर सकते है।

केन घड़ियाल वन्यजीव अभ्यारण (Ken Gharial Sanctuary) की यात्रा में आप ढेर सारे गांव को पार करके खुद्दार नदी के पास पहुंचते हैं। खुद्दार नदी पर पुल बना हुआ है। पुल पार करके आप केन घड़ियाल अभ्यारण के टिकट काउंटर तक पहुंच जाते हैं। टिकट काउंटर से घड़ियाल व्यू प्वाइंट करीब 8 किलोमीटर दूर है और रनेह जलप्रपात 4 किलोमीटर दूर है। यहां पर आप जिस भी परिवहन से अभ्यारण के अंदर का सफर करेंगे, उसके लिए अलग-अलग टिकट है। अगर आप बाइक से जाते हैं, तो आपका दो व्यक्तियों का ₹100 लगता है। आपको यहां पर गाइड लेना जरूरी रहता है। गाइड का ₹125 एक्स्ट्रा लगता है।

टिकट लेने के बाद आप अपनी यात्रा शुरू सकते हैं। यहां से आपका एक रोमांचक सफर शुरू हो जाता है। यहां से आपको अभ्यारण का गेट देखने मिलता है। गेट से आप अंदर जाते हैं और आपके यहां पर चारों तरफ पेड़ पौधे और खेत का दृश्य दिखाई देता है। यहां पर आसपास के गांव वालों के खेत है। उसके बाद आप केन नदी पर बनी नहर को पार करने के बाद, घना जंगल देखने के लिए मिलता है।

यहां पर दूर-दूर तक फैला हुआ जंगल बहुत सुंदर लगता है। जंगलों के बीच में एक टूटे-फूटे भवन के अवशेष भी देखने के लिए मिलते हैं। यह भवन पुराना है और अंग्रेजों के समय का है। उसके बाद आगे बढ़ने पर, जंगल और भी ज्यादा घना हो जाता है। आगे जाने पर आपको रनेह जलप्रपात का दृश्य देखने के लिए मिलता है।

यहां पर जलप्रपात के पास में एक छोटा सा कॉफी हाउस बना है, जहां पर चाय कॉफी मिलती है। आप यहां पर चाय नाश्ता कर सकते हैं। उसके बाद आगे की यात्रा शुरू कर सकते हैं। आगे जाने पर जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर जंगली जानवर भी देखने के लिए आपको मिल जाते हैं। यहां पर ढेर सारे जंगली जानवर है – जैसे घड़ियाल, भेड़िया, जंगली कुत्ते, भारतीय लोमड़ी, लंगूर, बंदर, मॉनिटर लिजर्ड, हाईनस और मोर। यह सभी जानवर, यहां पर आस-पास विचरण करते हुए देखने के लिए मिलते हैं।

घड़ियाल व्यू प्वाइंट की तरफ आगे बढ़ते हुए, वॉच टावर भी देखने के लिए मिलता है। जिसके ऊपर चढ़कर आप केन नदी की सुंदर घाटी का और आसपास के जंगल का दृश्य देख सकते हैं। जंगल के खूबसूरत नजारों और व्यू प्वाइंट को देखते हुए, आगे बढ़ते हुए, घड़ियाल व्यू प्वाइंट तक पहुंच जाते हैं।

घड़ियाल व्यू प्वाइंट, केन घड़ियाल वन्यजीव अभ्यारण (Ken Gharial Sanctuary) के सबसे अंत में बना हुआ है, जहां पर केन और खुद्दार नदी का संगम हुआ है। संगम के पास में घड़ियाल व्यू प्वाइंट बना हुआ है। यहां पर पहुंचकर आप मगरमच्छ देख सकते हैं। यहां पर व्यू प्वाइंट के निचे के तरफ आप अपने गाड़ी पार्क कर सकते है। यहां पर पार्किंग की कोई समस्या नहीं है। उसके बाद आप घड़ियाल व्यू प्वाइंट जा सकते हैं।

घड़ियाल व्यू प्वाइंट थोड़ी ऊंचाई पर स्थित है। आपको सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाना पड़ेगा। यहां पर एक छोटा सा घर बना हुआ है, जहां पर गार्ड रहते हैं। यहां पर व्यूप्वाइंट बना हुआ है, जहां से आप केन नदी के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं। केन नदी के साथ-साथ आप यहां पर केन नदी में तैरते हुए मगरमच्छ और घड़ियाल को भी देख सकते हैं।

यहां पर मगरमच्छ नदी में तैरते हुए और चट्टानों में आराम करते हुए देखने के लिए मिल जाते हैं। आप अगर यहां पर ठंड के मौसम में जाएंगे, तो मगरमच्छ आसानी से देखने के लिए मिल जाते हैं, क्योंकि ठंड के मौसम में मगरमच्छ धूप तपने के लिए निकलते हैं। यहां दूरबीन अपने साथ लेकर जाएं या यहां पर जो गार्ड रहते हैं। उनके पास दूरबीन रहता है। आप उनसे दूरबीन ले सकते हैं और घड़ियाल को देख सकते हैं।

घड़ियाल व्यू प्वाइंट बहुत खूबसूरत है और यहां पर जो दृश्य रहता है, उन्हें देखकर अलग सुकून मिलता है। आप यहां पर कुछ अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां पर एक-दो घंटे आप आराम से बिता सकते हैं। उसके बाद आप वापस अपने खजुराहो की यात्रा में आ सकते हैं।

केन घड़ियाल अभयारण्य फोटो गैलरी (Ken Gharial Sanctuary Photo)

Ken Gharial Sanctuary
केन नदी और चट्टानों का सुंदर दृश्य
Ken Gharial Sanctuary
केन नदी
Ken Gharial Sanctuary
घड़ियाल व्यू प्वाइंट
Ken Gharial Sanctuary
जंगल में विचरण करता हुआ नीलगाय

केन घड़ियाल अभयारण्य का इतिहास (History of Ken Gharial Sanctuary)

  • पहले यहाँ केवल मगरमच्छ और अन्य जलीय जीव पाए जाते थे।
  • 1981 में इसे अभ्यारण्य (Sanctuary) घोषित किया गया ताकि दुर्लभ घड़ियाल की प्रजाति का संरक्षण हो सके।
  • भारत में घड़ियाल केवल कुछ ही जगह पाए जाते हैं, और केन नदी उनमें से एक प्रमुख स्थान है।

 भौगोलिक स्थिति

  • यह अभ्यारण्य केन नदी (Ken River) के किनारे स्थित है।
  • यहाँ की घाटियाँ ग्रेनाइट चट्टानों से बनी हैं, जो लाखों वर्ष पुरानी ज्वालामुखीय गतिविधियों का परिणाम हैं।
  • पास ही रानेह फॉल्स घाटी (Raneh Falls Canyon) और पन्ना नेशनल पार्क स्थित हैं।
  • अभ्यारण्य का क्षेत्रफल लगभग 45 वर्ग किलोमीटर है।

केन घड़ियाल अभ्यारण के गूगल मैप लोकेशन

केन घड़ियाल अभयारण्य के जीव-जंतु और पक्षी (Animals and birds of Ken Gharial Sanctuary)

केन घड़ियाल अभ्यारण्य (Ken Gharial Sanctuary) अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है।

1. जलीय जीव

  • घड़ियाल (Gharial) – लंबी थूथन वाली दुर्लभ प्रजाति, जो केवल साफ और गहरी नदियों में जीवित रहती है।
  • मगरमच्छ (Mugger Crocodile) – यहाँ बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।
  • कछुए और अन्य जलीय जीव भी यहाँ देखे जा सकते हैं।

2. स्थलीय जीव

  • चिंकारा, नीलगाय, भालू, लोमड़ी, सियार आदि छोटे वन्यजीव यहाँ मिलते हैं।

3. पक्षी प्रजातियाँ

  • सर्दियों में यहाँ प्रवासी पक्षी (Migratory Birds) बड़ी संख्या में आते हैं।
  • सारस, बगुला, किंगफिशर, जलपक्षी और चील जैसी प्रजातियाँ यहाँ आम हैं।

केन घड़ियाल अभ्यारण्य की विशेषताएँ (Features of Ken Gharial Sanctuary)

  • घड़ियाल संरक्षण: भारत में घड़ियाल केवल गंगा, चंबल और केन जैसी कुछ ही नदियों में बच पाए हैं।
  • प्राकृतिक घाटियाँ: रंगीन ग्रेनाइट चट्टानों से बनी घाटियाँ देखने लायक हैं।
  • निकटवर्ती आकर्षण: रानेह फॉल्स और पन्ना नेशनल पार्क पास ही हैं, जिससे यह क्षेत्र और भी खास बन जाता है।
  • फोटोग्राफी का स्वर्ग: पक्षी, घड़ियाल और प्राकृतिक दृश्य इसे फोटोग्राफरों के लिए आदर्श स्थान बनाते हैं।

केन घड़ियाल अभयारण्य में घूमने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Ken Gharial Sanctuary

केन घड़ियाल अभयारण्य (Ken Gharial Sanctuary) में घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक का माना जाता है।

  • सर्दी (नवंबर – मार्च): यह घूमने का आदर्श समय है। इस समय मौसम सुहावना रहता है। नदियों और जंगल का दृश्य बेहद आकर्षक होता है। इस दौरान आप आराम से नाव की सवारी और वन्यजीव दर्शन का आनंद ले सकते हैं।
  • गर्मी (अप्रैल – जून): यहाँ का तापमान 40°C तक पहुँच सकता है। दोपहर में घूमना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सुबह और शाम को घड़ियाल, मगरमच्छ और पक्षियों को देखने का अच्छा मौका मिलता है।
  • बरसात (जुलाई – सितंबर): मानसून में यहाँ हरियाली अद्भुत दिखती है और केन नदी अपने पूरे सौंदर्य में बहती है। इस समय पानी का बहाव बहुत तेज रहता है, जिससे आप मगरमच्छ और घड़ियालों को नहीं देख पाते हैं।

प्रवेश शुल्क और समय (Ken Gharial Sanctuary Entry Fee)

  • भारतीय पर्यटक: ₹100 प्रति व्यक्ति
  • विदेशी पर्यटक: लगभग ₹600 प्रति व्यक्ति
  • वाहन शुल्क: ₹200 – ₹400 (वाहन के प्रकार के अनुसार)

केन घड़ियाल अभ्यारण खुलना का समय (Ken Gharial Sanctuary opening Timing)

केन घड़ियाल अभ्यारण (Ken Gharial Sanctuary) खुलना का समय सुबह 8:00 से शाम के 5:00 बजे तक रहता है। आप यहां पर सुबह 8:00 से लेकर 5:00 बजे तक घूमने के लिए आ सकते हैं और वन्य जीव के दर्शन कर सकते हैं ।

करने योग्य गतिविधियाँ (Things to do at Ken Gharial Sanctuary)

  • वन्यजीव दर्शन – घड़ियाल और मगरमच्छों को नज़दीक से देखना।
  • बर्ड वॉचिंग – दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों का आनंद।
  • फोटोग्राफी – घाटी, झरने और जीव-जंतुओं की शानदार तस्वीरें।
  • प्रकृति अवलोकन – नदी किनारे की हरियाली और शांत वातावरण।
  • ट्रैकिंग – यहां पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां परआसपास के एरिया में ट्रैकिंग करने में बहुत मजा आता है। .
  • व्यू प्वाइंट – यहां पर ढेर सारे व्यू प्वाइंट बने हुए हैं, जहां से आप आस-पास के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
  • प्राकृतिक ट्रेल – यहां पर प्राकृतिक ट्रेल बनी हुई है, जहां पर आप जाकर प्रकृति के नजारे को एंजॉय कर सकते हैं।

केन घड़ियाल अभयारण्य यात्रा सुझाव (Travel Tips)

  1. सही समय पर जाएँ – नवंबर से मार्च का समय घूमने के लिए सबसे अच्छा है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है और वन्यजीव देखने का मौका भी मिलता है।
  2. गाइड और नाव की सवारी – नाव की सवारी गाइड के साथ ही करें। 
  3. आरामदायक कपड़े और जूते – हल्के, आरामदायक कपड़े और मजबूत जूते पहनें। जंगल और नदी किनारे घूमने के लिए यह जरूरी है।
  4. कैमरा और दूरबीन साथ रखें – यह जगह बर्ड वॉचिंग और वाइल्डलाइफ़ फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन है।
  5. पानी और हल्का नाश्ता रखें – सफारी और नाव यात्रा के दौरान पानी की बोतल और हल्का नाश्ता जरूर साथ रखें।

केन घड़ियाल अभयारण्य में सावधानियाँ (Precautions)

  1. जंगली जानवरों से दूरी बनाएँ – घड़ियाल और मगरमच्छ पास से देखने का प्रयास न करें। वे जंगली और खतरनाक हो सकते हैं।
  2. नदी में न उतरें – केन नदी में खुद से न उतरे और न ही तैराकी करें। यहाँ घड़ियाल और मगरमच्छ रहते हैं।
  3. कचरा न फैलाएँ – प्लास्टिक या खाने-पीने का सामान जंगल और नदी किनारे न फेंकें। यह पर्यावरण को नुकसान पहुँचाता है।
  4. तेज़ आवाज़ न करें – अभयारण्य में शांति बनाए रखें। तेज़ आवाज़ से जानवर और पक्षी दूर चले जाते हैं।
  5. सुरक्षा नियमों का पालन करें – गाइड और वन विभाग के अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
  6. मौसम का ध्यान रखें – मानसून में नदी का जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए इस समय में अतिरिक्त सावधानी बरतें।

केन घड़ियाल अभयारण्य में यात्रा का आनंद तभी पूरा होगा जब आप सावधानी और जिम्मेदारी के साथ प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों का सम्मान करेंगे।

FAQs – केन घड़ियाल अभ्यारण्य

Q1. केन घड़ियाल अभ्यारण्य कहाँ स्थित है?
👉 यह मध्य प्रदेश के पन्ना और छतरपुर जिले की सीमा पर, केन नदी के किनारे स्थित है।

Q2. केन घड़ियाल अभ्यारण्य क्यों प्रसिद्ध है?
👉 यह दुर्लभ घड़ियाल प्रजाति और खूबसूरत ग्रेनाइट घाटियों के लिए प्रसिद्ध है।

Q3. केन घड़ियाल अभ्यारण्य कब स्थापित हुआ था?
👉 इसे 1981 में वन्यजीव संरक्षण के उद्देश्य से स्थापित किया गया था।

Q4. यहाँ कैसे पहुँचा जा सकता है?
👉 निकटतम शहर खजुराहो (20 किमी) है, जहाँ से टैक्सी या बस द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है।

Q5. अभ्यारण्य घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
👉 नवंबर से मार्च के बीच यहाँ घूमना सबसे अच्छा होता है।

Q6. क्या यहाँ पिकनिक कर सकते हैं?
👉 हाँ, लेकिन केवल सुरक्षित क्षेत्रों में ही। नदी के किनारे या खतरनाक जगहों पर न जाएँ।

निष्कर्ष

केन घड़ियाल अभ्यारण्य प्रकृति और वन्यजीवों का अद्भुत संगम है। यहाँ की घाटियाँ, घड़ियाल, मगरमच्छ और पक्षियों की विविध प्रजातियाँ इसे मध्य प्रदेश के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक बनाती हैं। यदि आप खजुराहो या पन्ना नेशनल पार्क की यात्रा कर रहे हैं, तो इस अभ्यारण्य को ज़रूर अपनी यात्रा सूची में शामिल करें।

मध्य प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों के ब्लॉग पोस्ट :- माँ शारदा मंदिर मैहर

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top