मंडला का गोंडकालीन किला – मंडला का किला : Beautiful Mandla Fort, Travel guide 2026

मंडला का किला, मंडला जिले में नर्मदा नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। यह किला मुख्य शहर में बना हुआ है। यहां पर आप नर्मदा नदी के सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकते हैं और प्राचीन किला घूम सकते हैं।

मंडला का किला (Mandla Fort) केवल इतिहास प्रेमियों, बल्कि पर्यटन के शौकीन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस लेख में हम आपको मंडला किला के बारे में जानकारी देंगे

Mandla Fort
Narendra Shah Burj Mandla

मंडला का किला और नरेंद्र शाह बुर्ज की यात्रा

मंडला जिला प्राचीन समय में गोंड राजाओं की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध रहा है। मंडला का किला (Mandla Fort) मंडला जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। यह किला नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है। यहां पर आकर आप ढेर सारे स्थल देख सकते हैं। यह किला प्राचीन है और इस किले में जाकर आप नर्मदा नदी के सुंदर दृश्य को देख सकते हैं।

मंडला किले (Mandla Fort) में आकर अच्छा लगता है, मगर मंडला किले के चारों तरफ घनी बस्ती है। मंडला किले में आप अपने बाइक और कार से आ सकते हैं। यह किला बहुत ही बड़े एरिया में फैला हुआ है। यह किला जिस भू भाग में बना हुआ है। वह नर्मदा नदी के बिल्कुल अंत छोर है। यहां पर नर्मदा नदी सी आकार में बहती है, जिससे यह किला तीन तरफ से नर्मदा नदी से घिरा हुआ है और चौथे तरफ भूभाग का क्षेत्र है, जहां पर एक खाई बनी हुई है, जिससे इस भूभाग को अलग कर दिया गया है।

मंडला का किला (Mandla Fort) सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण था। यहां पर इस खाई में प्राचीन समय में राजा महाराजा इस खाई में जहरीले जानवर डालकर रखते थे, ताकि अगर कोई अटैक करें या घुसपैठ कर, तो वह इस खाई को पार न कर सके और यहीं पर खत्म हो जाए। आप यहां पर आएंगे, तो आपको यह खाई देखने के लिए मिल जाती है। खाई के ऊपर पुल बना हुआ है, जिसको पार करके आप मंडला किले में आ जाते हैं।

यहां पर जब आप पहुंचाते हैं, तो यहां पर आपको एक बड़ा सा मैदान देखने के लिए मिलता है, जहां पर मैदान के पास एक बुर्ज देखने के लिए मिलता है, जो पूरी तरह से खंडहर अवस्था में है, मगर आप इस जगह में जाकर घूम सकते हैं और इस बुर्ज को देख सकते हैं।

इस बुर्ज के ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है। आप बुर्ज के ऊपर जाकर चारों तरफ की दृश्य को देख सकते हैं, मगर फिलहाल इस बुर्ज की हालत बहुत ही खराब है। यहां पर ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिससे यह बुर्ज पूरी तरह कर हो चुका है।

इस बुर्ज के पास में ही आपको प्राचीन मंदिर देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर राज राजेश्वरी मंदिर बना हुआ है, जो प्राचीन है और इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर गोडकालीन है।

इस मंदिर में विराजमान देवी माता गोंड राजाओं की कुलदेवी थी और यहां पर प्रतिदिन गोंड राजा के द्वारा पूजा पाठ करवाया जाता था। मंदिर में विराजमान देवी की प्रतिमा भी बहुत अद्भुत लगती है। आप इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर के पास में एक और प्राचीन मंदिर बना हुआ है। यह व्यास मंदिर है। आप इस मंदिर में भी जाकर दर्शन कर सकते हैं।

यहां पर और भी प्राचीन मंदिर बने हुए हैं। यहां पर पंचमुखी शिव मंदिर बना हुआ है, जहां शिवजी की बहुत ही प्राचीन प्रतिमा विराजमान है। इस प्रतिमा में शिव भगवान जी बहुत ही आकर्षक देख रहे हैं और यह प्रतिमा बहुत ही अनोखी लगती है। आप इन सभी मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। उसके बाद आप नर्मदा नदी के किनारे आ सकते है।

आप इन सभी स्थानों में पैदल पैदल घूम सकते हैं। यह सभी स्थान आस-पास ही बने हुए हैं। आप मंदिरों में घूमने के बाद, नर्मदा नदी के किनारे आ सकते हैं। यहां पर नर्मदा नदी के किनारे घाट बना हुआ है, जिसे किला घाट के नाम से जाना जाता है।

यहीं पर मंडला किले (Mandla Fort) का सबसे आकर्षक स्थल देखने के लिए मिलता है। यहां पर नरेंद्र शाह बुर्ज बना हुआ है, जो बहुत ही सुंदर लगता है और नर्मदा नदी के ठीक किनारे बना हुआ है। नरेंद्र शाह बुर्ज अभी भी अच्छी अवस्था में है। आप इस बुर्ज में जाकर घूम सकते हैं। इस बुर्ज में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है और ऊपर पहुंच कर आपको दूर-दूर तक का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है।

यह गोलाकार में बना हुआ है और बहुत ही सुंदर लगता है। बुर्ज के किनारे प्राचीन दीवारें और महल देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर कमरे भी बने हुए हैं, जो आप देख सकते हैं। आप बुर्ज घूमने के बाद, नीचे आकर नर्मदा नदी के सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकते हैं।

यहां पर गांव वाले खेती भी करते हैं। जब नर्मदा नदी का पानी सूख जाता है। तब गांव वाले यहां पर खेती करते हैं। आप यहां पर नौकायन का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां पर ढेर सारी नाव रहती हैं, जिससे आप नर्मदा नदी में नौकायन कर सकते हैं।

नरेंद्र शाह बुर्ज और मंदिर घूमने के बाद आप यहां पर सतखंडा महल देख सकते हैं। यहां पर नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है। यह नर्मदा नदी के किनारे सुंदर घाट बना हुआ है और प्राचीन महल बने हुए हैं। यहां पर मंदिर भी बना हुआ है, जहां पर शिवलिंग विराजमान है। आप यहां पर जाकर दर्शन कर सकते हैं।

वैसे यह घाट पूरी तरह पक्का बना हुआ है। आप यहां पर नहाने का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां पर नर्मदा नदी का दृश्य बहुत ही आकर्षक लगता है। यह जगह नरेंद्र शाह बुर्ज से थोड़ी दूरी पर स्थित है। आप यहां पर जाते हैं, तो यहां के लोकल लोगों से पूछ सकते हैं। यह नरेंद्र शाह बुर्ज थोड़ी दुरी पर है, इसलिए आपको यह जगह ढूंढने में परेशानी हो सकती है, मगर आप यहां पर पैदल जा सकते हैं और इस जगह में घूम सकते हैं।

यहां पर आप कुछ समय बैठकर नर्मदा नदी के सुंदर दृश्य का आनंद उठा सकते हैं। वैसे यहां पर लोकल लोग मछलियां पकड़ते हैं। आपको मछलियों की बदबू यहां बहुत आती है। आप यहां पर अपना कुछ समय बिताने के बाद मंडला के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा में जा सकते हैं।

जानें : मंडला में घूमने की प्रमुख जगह

Mandla Fort
Ruins Burj of Mandla Fort

मंडला किला का इतिहास

मराठाओं की निरंतर आक्रमण से राज्य की सुरक्षा करने के लिए राजा हृदय शाह के पौत्र राजा नरेंद्र शाह ने मंडला में राजधानी परिवर्तित की एवं यहां नर्मदा तट पर किले का निर्माण कराया गया। इस किले में 6 गोंड शासको ने शासन चलाया। 1818 में यह किला अंग्रेजों के आधिपत्य में चला गया।

इस किले में 11 मीनारों के अवशेष दिखाई पड़ते हैं, जिनमें से यह बुर्ज पूरी तरह सुरक्षित है और इसे बुर्ज को नरेंद्र बुर्ज के नाम से जाना जाता है। आधार से मध्य तक यह एक जैसा गोलाकार परंतु मध्य से ऊपर क्रमशः पतला है। ऊपर कंगूरे बने हुए हैं, जिनके मध्य में झरोखे हैं। अंदर कुछ कक्ष है और ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां हैं। मीनार का व्यास 10.6 मीटर है। पूरी मीनार गारा एवं पत्थर से निर्मित की गई है। यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के निगरानी में है।

मंडला किले की स्थापत्य कला

मंडला किले (Mandla Fort) की स्थापत्य शैली सरल लेकिन प्रभावशाली है। यह किला पूरी तरह भव्य नहीं है, फिर भी इसकी बनावट में रणनीतिक कुशलता साफ दिखाई देती है। किले से नर्मदा नदी का दृश्य अत्यंत मनमोहक प्रतीत होता है, जो पर्यटकों को शांति और आध्यात्मिक अनुभूति देता है।

किले की विशेषताएँ:

  • मजबूत पत्थरों से निर्मित दीवारें
  • ऊँचे बुर्ज और निगरानी स्थल
  • नदी की ओर खुला प्राकृतिक सुरक्षा घेरा
  • आसपास हरियाली

मंडला का किला कहां स्थित है (Where is Mandla Fort located)

मंडला का किला (Mandla Fort) मुख्य मंडला शहर में स्थित है। मंडला का किला नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। आप इस किला में आसानी से पहुंच सकते हैं। आप इस किले तक सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैंए या आप चाहे तो नर्मदा नदी में बोटिंग करके भी पहुंच सकते हैं। संगम घाट से आप इस किले तक बोटिंग करके भी पहुंच सकते हैं।

मंडल किले का गूगल मैप लोकेशन

मंडला का किला कैसे पहुंचे (How to reach Mandla Fort)

सड़क मार्ग : मंडला का किला (Mandla Fort) मुख्य मंडला शहर में नर्मदा नदी के किनारे बना हुआ है। इस किले में सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। इस किले से नर्मदा और बंजर नदी का बहुत ही सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर आप बाइक और कार से आराम से आ सकते हैं।

रेल मार्ग : मंडला का निकटतम रेलवे स्टेशन जबलपुर में बना है। आप जबलपुर अन्य शहरों से आ सकते हैं। उसके बाद मंडला सड़क मार्ग के द्वारा आ सकते हैं।

हवाई मार्ग : मंडला का निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर में बना है। आप जबलपुर वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद मंडला सड़क मार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं।

मंडला किला में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best time to visit Mandla Fort)

मंडला किला (Mandla Fort) में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर अक्टूबर से मार्च के महीने के बीच में आ सकते हैं। इस समय मौसम बहुत ही बढ़िया रहता है और आप मंडला किले में आराम से घूम सकते हैं। मंडला किला में घूमने के लिए ढेर सारी जगह है।

मंडला किला क्यों है प्रसिद्ध?

मंडला किला (Mandla Fort) निम्न कारणों से प्रसिद्ध है:

  • गोंडवाना साम्राज्य की ऐतिहासिक राजधानी
  • रानी दुर्गावती से जुड़ा गौरवशाली इतिहास
  • नर्मदा नदी के तट पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य
  • शांत वातावरण और धार्मिक महत्व
  • इतिहास, संस्कृति और प्रकृति का अनोखा संगम

मंडला किले के पास घूमने की जगहें

यदि आप मंडला किला (Mandla Fort) देखने आएँ हैं, तो इन स्थानों को भी जरूर देखें:

  • सहस्त्रधारा जलप्रपात
  • नर्मदा घाट
  • घुघरा जलप्रपात
  • कान्हा नेशनल पार्क (नजदीकी पर्यटन स्थल)
  • रामनगर और आसपास के मंदिर

मंडला किला से जुड़ी रोचक बातें

  • मंडला कभी गोंडवाना राज्य की राजधानी था
  • यह किला युद्ध रणनीति के अनुसार बनाया गया था
  • किले के आसपास कई लोककथाएँ प्रचलित हैं
  • नर्मदा नदी इसे प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करती थी

निष्कर्ष

मंडला किला (Mandla Fort) केवल एक ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि गोंडवाना साम्राज्य के गौरव, रानी दुर्गावती के बलिदान और नर्मदा की पवित्रता का प्रतीक है। यदि आप मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से जानना चाहते हैं, तो मंडला किला अवश्य देखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top