मनुआभान की टेकरी भोपाल : Beautiful Manuabhan Tekri Bhopal, Travel Guide 2026

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल झीलों का शहर कहा जाता है। यह शहर अपने प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर और धार्मिक स्थलों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां पर ढेर सारे स्थल हैं, जहां पर पर्यटक हर साल घूमने के लिए आते हैं। इन्हीं प्रमुख स्थानों में से एक स्थान है मनुआभान की टेकरी

मनुआभान की टेकरी भोपाल (Manuabhan Tekri Bhopal) के सबसे ऊंचा बिंदु है। यह स्थान धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से बहुत ही सुंदर है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। अगर आप इतिहास प्रेमी हो और साथ में नेचर को देखना चाहते हैं, तो यहां पर आ सकते हैं। इस लेख में हम मनुआभान की टेकरी (Manuabhan Tekri) के बारे में जानकारी देंगे

Manuabhan Tekri Bhopal,
Jain Temple in Manuabhan Tekri

भोपाल के मनुआभान टेकरी की यात्रा (Trip to Manuabhan Tekri in Bhopal)

मनुआभान की टेकरी भोपाल शहर का एक मशहूर पर्यटन स्थल है। मनुआभान टेकरी को महावीर गिरी के नाम से भी जाना जाता है। यह भोपाल का सबसे ऊंचा स्थान है। यह टेकरी भोपाल शहर में लालघाटी में स्थित है। इस टेकरी से आप भोपाल शहर का बर्ड आई व्यू देख सकते हैं। यहां आकर आपको भोपाल तालाब का सुंदर नजारा देखने के लिए मिलता है।

मनुआभान टेकरी (Manuabhan Tekri) के सबसे ऊपर सिरे में जैन मंदिर भी बना हुआ है, जो प्राचीन है और बहुत सुंदर है। यहां पर गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं। आप टेकरी में जाकर शाम के समय सूर्यास्त का बहुत ही सुंदर दृश्य देख सकते हैं। शाम के समय यहां पर बहुत सारे लोग घूमने लिए आते हैं और सूर्यास्त का दृश्य देख सकते हैं।

यहां पर आस-पास पहाड़ी का दृश्य भी देखने के लिए मिलता है। यहां पर आप बरसात के समय जाकर पहाड़ी के दृश्यों का नजारा का आनंद ले सकते हैं। यह जगह फैमिली दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए बहुत बढ़िया है। यहां पर आकर अच्छा लगता है।

मनुआभान की टेकरी भोपाल में लालघाटी में स्थित है। यहां पर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। मनुआभान की टेकरी के सबसे ऊपरी छोर पर जाने के लिए रोपवे की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर सड़क मार्ग भी उपलब्ध है। आप अपनी सुविधा अनुसार रोपवे का प्रयोग कर सकते हैं या सड़क का प्रयोग कर सकते हैं।

मनुआभान की टेकरी के ऊपर पहुंचाने के लिए घुमावदार रास्ता है, जो बहुत ही मजेदार रहता है। यहां पर आप कार और बाइक आराम से ऊपर जा सकते है। यहां पहुंचने के रास्ते में शिव भगवान जी का मंदिर देखने के लिए मिलता है। शिव जी के दर्शन करने के बाद, आप टेकरी के सबसे ऊपरी सिरे में पहुंच सकते हैं।

Manuabhan Tekri Bhopal
Garden in Manuabhan Tekri Bhopal

यहां पर जैन मंदिर देखने के लिए मिलता है। जैन मंदिर बहुत ही सुंदर है। यह मंदिर मार्बल से बना हुआ है और मंदिर में नक्काशी की गई है, जो बहुत ही सुंदर लगती है। यह मंदिर सुबह के समय खुला रहता है। अगर आप जैन मंदिर में घूमना चाहते हैं, तो आप दोपहर 12:00 से पहले और शाम को 4:00 के बाद आए, क्योंकि यह मंदिर 12 से 4 के बीच बंद रहता है। इसलिए अगर आप मंदिर घूमना चाहते हैं, तो आप समय का जरूर ध्यान दे।

अगर आप मनुआभान की टेकरी में गार्डन और अन्य स्थान घूमना चाहते हैं, तो आप किसी भी समय यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आप यहां के जैन मंदिर घूमने के लिए जा सकते हैं। जैन मंदिर में घूमने के बाद, आप यहां पर बगीचे की तरफ आ सकते हैं। बगीचे में बच्चों के खेलने के लिए ढेर सारे झूले और फिसलपट्टी देखने के लिए मिलती है।

यहां पर खाने पीने के लिए भी ढेर सारी दुकानें बनी हुई है, जहां पर आइसक्रीम, चाट, फुलकी मिलती है। यहां पर व्यूप्वाइंट भी बना हुआ है, जहां पर भोपाल शहर का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यहां पर दूर तक फैला हुआ भोपाल शहर देखा जा सकता है। यहां पर बड़ा तालाब का नजारा भी देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही आकर्षक लगता है।

यह जगह बरसात के समय और भी आकर्षक लगती है, क्योंकि बरसात के समय यहां चारों तरफ हरियाली रहती है। मगर आपको बरसात के समय यहां पर संभाल कर चलने की आवश्यकता रहती है, क्योंकि यहां चट्टानों में फिसलन आ जाती है, जिससे यहां घूमने में परेशानी होती है।

आप शाम के समय यहां पर सूर्यास्त का दृश्य देखा जा सकता है। यहां पर आप अपनी फोटो क्लिक कर सकते हैं। फोटो यहां पर बहुत ही बढ़िया आती है। यह जगह फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बहुत ही परफेक्ट है। आप यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

जानें : भोपाल में घूमने की प्रमुख जगह

मनुआभान की टेकरी का इतिहास

मनुआभान की टेकरी (Manuabhan Tekri) का इतिहास कई शताब्दियों पुराना माना जाता है। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, इस टेकरी का नाम राजा मनुआभान के नाम पर पड़ा। कहा जाता है कि राजा मनुआभान जैन धर्म के अनुयायी थे और उन्होंने इस पहाड़ी को तप और साधना के लिए चुना था।

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि यह स्थल परमार काल से भी जुड़ा हुआ हो सकता है, जब मध्य भारत में जैन धर्म का व्यापक प्रभाव था। यद्यपि इसके प्राचीन इतिहास के लिखित प्रमाण सीमित हैं, लेकिन यहाँ की धार्मिक परंपराएँ इसकी प्राचीनता को सिद्ध करती हैं।

मनुआभान की टेकरी का धार्मिक महत्व

मनुआभान की टेकरी जैन धर्म के लिए विशेष रूप से पवित्र मानी जाती है।

1. जैन मंदिर

मनुआभान टेकरी (Manuabhan Tekri) पर स्थित जैन मंदिर भगवान आदिनाथ को समर्पित है। यह मंदिर बहुत ही सुंदर तरीके से बना हुआ है। यह मंदिर जैन धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र स्थल है। यहां पर दर्शन करने के लिए बहुत सारे लोग आते हैं।

2. सिद्ध क्षेत्र की मान्यता

जैन अनुयायियों के अनुसार, यह स्थान एक सिद्ध क्षेत्र है, जहाँ आत्मिक शांति और मोक्ष की अनुभूति होती है।

3. साधना और ध्यान

यहां पर प्राचीन समय में ढेर सारे संतों और महात्माओं के द्वारा ध्यान और साधना की गई है। यह स्थान बहुत पवित्र माना जाता है। शांत वातावरण के कारण यह स्थान साधना और ध्यान के लिए बहुत ही अच्छा है।

Manuabhan Tekri Bhopal
Dinosaur statue in Manuabhan Tekri

प्राकृतिक सौंदर्य और दृश्य

मनुआभान की टेकरी (Manuabhan Tekri) भोपाल का सबसे ऊँचा स्थान होने के कारण प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां आपको आस-पास पेड़ पौधे और पहाड़ियों का दृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर रहता है।

1. विहंगम दृश्य

यहाँ से ऊपरी झील (भोजताल), निचली झील और पूरा भोपाल शहर दिखाई देता है।

2. सूर्योदय और सूर्यास्त

यह स्थान सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए बेहद प्रसिद्ध है। सुबह और शाम का दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है।

3. हरियाली और शांति

चारों ओर फैली हरियाली और खुला वातावरण मन को शांति प्रदान करता है।

मनुआभान की टेकरी कैसे पहुँचे (How to Reach Manuabhan Ki Tekri)

सड़क मार्ग : मनुआभान टेकरी (Manuabhan Tekri) भोपाल में लालघाटी एरिया में स्थित है। आप यहां पर सड़क मार्ग से आसानी से पहुंच सकते हैं। इस टेकरी तक पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। आप यहां पर बाइक, कार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आ सकते हैं।

रेल मार्ग : मनुआभान टेकरी (Manuabhan Tekri) का निकटतम रेलवे स्टेशन भोपाल जंक्शन है। भोपाल जंक्शन अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप यहां पर आराम से अन्य शहरों से पहुंच सकते हैं और उसके बाद टेकरी में सड़क के द्वारा आ सकते हैं।

हवाई मार्ग : मनुआभान टेकरी (Manuabhan Tekri) का निकटतम हवाई अड्डा राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोपाल है। यह टेकरी के बहुत करीब है। आप अगर हवाई मार्ग से आते हैं, तो टेकरी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आराम से जा सकते हैं।

मनुआभान टेकरी भोपाल का गूगल मैप लोकेशन

मनुआभान की टेकरी में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Manuabhan Ki Tekri)

मनुआभान टेकरी (Manuabhan Tekri) में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर अक्टूबर से मार्च महीने के बीच में आ सकते हैं। इस समय यहां का मौसम अच्छा और सुहावना रहता है। आप यहां पर आराम से घूम सकते हैं। आप यहां पर बरसात के समय भी आ सकते हैं। बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। मगर यहां पर फिसलन बहुत ज्यादा रहती है।

मनुआभान की टेकरी के आसपास घूमने की जगहें

  1. वन विहार नेशनल पार्क
  2. ऊपरी झील (भोजताल)
  3. रानी कमलापति पैलेस
  4. चिनार पार्क भोपाल
  5. कोलार बांध सीहोर
  6. भारत भवन
  7. ताज-उल-मसाजिद
  8. गुफा मंदिर लालघाटी

निष्कर्ष

मनुआभान की टेकरी (Manuabhan Tekri) भोपाल का एक ऐसा स्थल है, जहाँ इतिहास, धर्म और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। यह स्थान न केवल जैन श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए खास है जो शांति, सुंदर दृश्य और आध्यात्मिक अनुभव चाहता है। भोपाल यात्रा के दौरान मनुआभान की टेकरी के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top