बाजीराव मस्तानी का महल छतरपुर – Beautiful Mastani Mahal Chhatarpur Travel Guide 2026

मस्तानी महल मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। बाजीराव मस्तानी फिल्म सभी लोगों ने जरूर देखी है और उसमें मस्तानी के कैरेक्टर को सभी लोग जानते हैं। उस फिल्म में चित्रित बाजीराव मस्तानी का महल वास्तव में छतरपुर में बना हुआ है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित मस्तानी महल (Mastani Mahal) बुंदेलखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह महल अपने भव्य शिल्प और स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है। आज के लेख में हम आपको छतरपुर में बने बाजीराव मस्तानी के महल के बारे में जानकारी देंगे।

Mastani Mahal Chhatarpur
Front of Mastani Mahal

बाजीराव मस्तानी महल की यात्रा (Bajirao Mastani Mahal Trip)

बाजीराव मस्तानी का महल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बना हुआ एक प्रसिद्ध महल है। मस्तानी महल (Mastani Mahal) न केवल इतिहास और संस्कृति के प्रेमियों के लिए बल्कि शाही वास्तुकला और पुरातात्विक अध्ययन के लिए भी आकर्षक स्थल है। महल में बुंदेलखंड के राजाओं और उनकी जीवनशैली की झलक देखने को मिलती है।

मस्तानी महल छतरपुर जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर मऊ सहानियाँ में बना हुआ है। इस महल में आप सड़क मार्ग से जा सकते हैं और महल को देख सकते हैं। यह महल अभी भी अच्छी हालत में है और इस महल को संरक्षित करके रखा गया है, जिससे आप यहां पर जाकर घूम सकते हैं।

बाजीराव मस्तानी महल (Bajirao Mastani Mahal) में आप अपने खुद के वाहन से घूमने लिए आ सकते हैं। यहां पर आप बाइक और कार से आ सकते हैं। यहां पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ी जगह है। इसके अलावा इस जगह पर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी पहुंच सकते हैं। अगर आप यहां बस से आते हैं, तो बस आपको में हाईवे पर उतार देती है। उसके बाद आपको इस जगह पर पैदल आना पड़ता है।

बाजीराव मस्तानी महल धुबेला झील के किनारे बना हुआ है। यह महल महाराजा छत्रसाल संग्रहालय के परिसर में बना हुआ है। इस महल में आप जाकर घूम सकते हैं। आप पहले महाराजा छत्रसाल संग्रहालय घूम सकते हैं। उसके बाद इस महल को देख सकते हैं। यह महल बहुत ही सुंदर है और बुंदेला स्टाइल में बना हुआ है।

बाजीराव मस्तानी महल (Bajirao Mastani Mahal) का प्रवेश द्वार बहुत ही सुंदर है। प्रवेश द्वार में यहां पर खिड़कियां और छत में जालीदार खिड़कियां देखने के लिए मिलती है। यहां पर सुंदर आले भी बने हुए हैं और छोटा सा प्रवेश द्वार है, जिससे आप अंदर प्रवेश कर सकते हैं।

महल के बाहर आपको बुंदेला स्टाइल में बने हुए कंगूरे देखने के लिए मिलते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं। इस महल का बाहरी हिस्सा देखने के बाद, आप महल के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। यह महल एक ऊंचे चबूतरे पर बना हुआ है। महल में जाने के लिए ढलान वाला स्लाइड बना हुआ है।

प्रवेश द्वार से भीतर प्रवेश करने पर एक बड़ा सा आंगन देखने के लिए मिलता है। आंगन के चारों तरफ कमरे बने हुए हैं। यह महल दो मंजिला है और इस महल के बीच में एक बड़ा सा आंगन है और चारों तरफ कमरे बने हुए हैं, जो बहुत ही सुंदर लगते हैं।

महल में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां बनी है। आप महल के ऊपर जाकर चारों तरफ की दृश्य को और कमरों को देख सकते हैं। महल के ऊपर भी कमरे बने हुए हैं। महल के सामने एक बड़ा सा बगीचा है, जो इस महल को एक अच्छा लुक देता है। यहां पर अच्छा लगता है।

अगर आपको ऐतिहासिक इमारतें देखने में इंटरेस्ट है, तो आपके यहां पर जरूर आना चाहिए और बाजीराव मस्तानी महल को देखना चाहिए।

जानें : छतरपुर में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में

मस्तानी महल का इतिहास (Mastani Mahal History)

मस्तानी महाराजा छत्रसाल के द्वारा गोद ली हुई संतान थी। मस्तानी महल (Mastani Mahal) का निर्माण महाराजा छत्रसाल के द्वारा लगभग 1696 ईसवी में करवाया गया था। इस महल का निर्माण उन्होंने अपने नृत्यांगना मस्तानी के लिए करवाया था। बाजीराव पेशवा बंगश पर विजय के पश्चात यहां आए एवं मस्तानी से विवाह किया।

Mastani Mahal Chhatarpur
Inside of Mastani Mahal Chhatarpur

मस्तानी महल का ऐतिहासिक महत्व

मस्तानी महल का निर्माण बुंदेलखंड के शासकों द्वारा अपने प्रशासनिक और शाही आवास के रूप में किया गया था।

ऐतिहासिक तथ्य

  • महल बुंदेलखंड की राजसी वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
  • यह महल शाही परिवार की जीवनशैली और उनके शासन के महत्व को दर्शाता है।
  • यह महल पर्यटन, शिक्षा और शोध के दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

मस्तानी महल की वास्तुकला

मस्तानी महल की वास्तुकला बुंदेला शैली और मुगल प्रभाव का अद्भुत मिश्रण है। यह महल महाराजा छत्रसाल संग्रहालय के परिसर में स्थित है। इस महल में आकर आप इस महल की वास्तुकला को देख सकते हैं, जो बहुत ही सुंदर लगती है।

मुख्य विशेषताएं

  • भव्य प्रवेश द्वार और सजावट
  • महल के अंदर बड़ा आंगन और आंगन के चारों तरफ कक्ष
  • शाही झरोखे और बालकनी
  • शिलालेख, मूर्तियां और भित्ति चित्र
  • सुंदर और विस्तृत बाग और उद्यान

मस्तानी महल कैसे पहुंचें (How to Reach Mastani Mahal)

सड़क मार्ग : सड़क मार्ग से मस्तानी महल आसानी से आ सकते हैं। मस्तानी महल (Mastani Mahal) छतरपुर से 15 किलोमीटर दूर मऊ सहानिया में बना हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग या निजी परिवहन से आ सकते हैं।

रेल मार्ग : मऊ सहानिया का निकटतम रेलवे स्टेशन छतरपुर रेलवे स्टेशन है। आप अन्य शहरों से छतरपुर रेलवे स्टेशन में आ सकते हैं और उसके बाद सड़क के द्वारा इस महल में पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग : मऊ सहानिया का निकटतम हवाई अड्डा खजुराहो एयरपोर्ट है, जो लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप अन्य शहरों से हवाई मार्ग के द्वारा खजुराहो आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा मऊ सहानियाँ पहुंच सकते हैं।

बाजीराव मस्तानी महल का गूगल मैप लोकेशन

मस्तानी महल में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Mastani Mahal)

मस्तानी महल (Mastani Mahal) में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का रहता है। इस समय मौसम ठंडा रहता है और बहुत ही बढ़िया रहता है। आप यहां पर ठंड के समय जाकर महल में घूम सकते हैं। आप यहां पर बरसात के समय भी आ सकते हैं। बरसात के समय यह जगह बहुत सुंदर लगती है। यह पहाड़ी एरिया है, इसलिए यहां पर चारों तरफ हरियाली रहती है।

महल के आसपास के दर्शनीय स्थल

इन स्थलों के साथ महल यात्रा और भी रोमांचक और यादगार बनती है।

पर्यटकों के लिए सुझाव

  • महल परिसर में शांति बनाए रखें
  • फोटो और वीडियो नियमों का पालन करें
  • बच्चों और परिवार के साथ सुरक्षित यात्रा करें
  • प्राकृतिक वातावरण का सम्मान करें
  • गाइड और कर्मचारियों की निर्देशों का पालन करें

निष्कर्ष

मस्तानी महल, छतरपुर बुंदेलखंड की शाही संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और स्थापत्य कला का प्रतीक है। यह महल इतिहास प्रेमियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए ज्ञान और अनुभव का केंद्र है।

यदि आप छतरपुर या मध्य प्रदेश की यात्रा कर रहे हैं, तो मस्तानी महल को अपनी यात्रा सूची में अवश्य शामिल करें। यहाँ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक झलक आपके अनुभव को अविस्मरणीय बना देगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top