मठ घोघरा धाम सिवनी जिले के लखनादौन में स्थित एक प्रसिद्ध और प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ स्थान है। यह स्थल घने जंगलों के बीच में बना हुआ है और यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर बरसात के समय एक सुंदर झरना देखने के लिए मिलता है।
मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। घने जंगलों, पहाड़ियों और कल-कल बहते जलप्रपात के बीच स्थित यह धाम शांति, भक्ति और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।
इस लेख में हम आपको मठ घोघरा धाम और मठ घोघरा जलप्रपात के बारे में जानकारी देंगे

मठ घोघरा धाम का प्राकृतिक और धार्मिक महत्व (The Natural and Religious Significance of Math Ghogra Dham)
मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) प्राकृतिक और धार्मिक रूप से परिपूर्ण है। यह जगह चारों तरफ से प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है। यहां पर पहाड़ और घाटी देखने के लिए मिलती है। यहां पर चारों तरफ जंगल का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। यह धाम भगवान शिव को समर्पित है। यहां पर भगवान शिव का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। यहां पर प्राचीन प्रतिमाएं विराजमान है, जिनकी आप दर्शन कर सकते हैं।
बरसात के समय यहां पर एक सुंदर जलप्रपात देखने के लिए मिलता है, जो पहाड़ों से बहता है और बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर यह जलप्रपात भारी बरसात के समय बहुत ही तीव्र गति से बहता है और आकर्षक लगता है। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) पर जाने का रास्ता भी बहुत खूबसूरत है। घने जंगलों, पहाड़ों और खेतों के बीच से होकर आप यहां पर पहुंचते हैं और इस जगह को देखते हैं। इस जगह में आप बरसात और ठण्ड के समय जाकर अच्छा समय बिता सकते हैं। यह जगह ठंड में और बरसात में हरियाली से घिरी रहती है और बहुत ही सुंदर लगती है।
यहां पर पहाड़ों से पानी गिरता है। यहां पर पहाड़ों के नीचे एक गुफा बनी हुई है। यह गुफा मानव निर्मित है और चट्टान को खोदकर बनाई गई है। इस गुफा के ऊपर से झरना बहता है और बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर आपको एक अलग ही परिदृश्य देखने के लिए मिलता है, जो बिल्कुल अलग है।
इस गुफा के नीचे भगवान शिव विराजमान है। यहां पर भगवान शिव की मूर्ति विराजमान है और भगवान शिव का शिवलिंग विराजमान है, जो प्राचीन है। यहां पर और भी प्राचीन प्रतिमाएं स्थापित की गई है, जिनकी आप दर्शन कर सकते हैं।
यहां पर आकर आप यहां के आसपास की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप इस जगह का शानदार दृश्य देखना चाहते हैं, तो आपको बरसात के समय आना चाहिए। बरसात के समय यहां पर झरना बहुत ही खूबसूरत लगता है और बहुत ही तीव्र गति से बहता है। साथ ही साथ पहाड़ों और घाटियों का दृश्य बहुत ही जबरदस्त रहता है।
जानें : सिवनी में घूमने की जगह
मठ घोघरा जलप्रपात और मठ घोघरा शिव धाम की यात्रा (Trip to Math Ghogra Waterfall and Math Ghoghra Shiva Dham)
श्री परमहंस मठ घोघरा धाम (Shri Paramhans Math Ghoghra Dham) की यात्रा के लिए सबसे पहले आपको लखनादौन आना पड़ता है। मठ घोघरा जलप्रपात लखनादौन (Math Ghoghra Waterfall Lakhnadon) के सबसे सुंदर और खूबसूरत स्थान में से एक है। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी रखता है। यह स्थान न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए भी बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल माना जाता है।
मठ घोघरा जलप्रपात सिवनी (Math Ghoghra Waterfall, Seoni) जिले की लखनादौन तहसील में स्थित है। लखनादौन तहसील सिवनी जिले से 60 किलोमीटर दूर है। लखनादौन जबलपुर हाईवे रोड पर स्थित है। यहां पर आप बस के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। लखनादौन बस स्टैंड से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के द्वारा आप आराम से इस झरने में जा सकते हैं।
इस झरने तक जाने के लिए आपको ऑटो बुक करना पड़ेगा। अगर आप अपनी निजी वाहन से यहां आते हैं, तो बढ़िया हैं। आप आराम से अपने वाहन से झरने तक जा सकते हैं। मठ घोघरा धाम और झरने तक आप अपनी बाइक और कार से आराम से जा सकते हैं। यहां पर अच्छी सड़क बनी हुई है, जिससे आप यहां पर आराम से पहुंच सकते हैं।
मठ घोघरा जलप्रपात (Math Ghoghra Waterfall) लखनादौन के पास भैरो थन गांव में बना हुआ है। यहां पर आने का रास्ता बहुत ही खूबसूरत है। रास्ते की दोनों तरफ खेत और जंगल का सुंदर नजारा देखने के लिए मिलता है। अगर आप बरसात के समय यहां पर आते हैं, तो कई जगहों पर आपको जलाशय देखने के लिए मिलते हैं, जो पानी से लबालब भरे रहते हैं और बहुत ही सुंदर लगते हैं।
आप यहां पर आएंगे, तो आपको बहुत मजा आएगा। जलप्रपात के पास पहुंचने पर, जब गांव खत्म हो जाते हैं, तब यहां पर जंगलों का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यहां पर जंगलों और पहाड़ों का बहुत ही अद्भुत दृश्य देखा जा सकता है, जो बहुत आकर्षक रहता है।
साथ ही साथ यहां पर आपको छोटी सी नदी भी देखने के लिए मिलती है, जो आपके साथ चलती है और आगे जाने पर यह झरने का रूप लेती है। यह बरसाती नदी रहती है। खास तौर पर यह बरसात के मौसम में ही देखने के लिए मिलती है। बाकी ठंड और गर्मी के समय यह नदी नहीं बहती है।
यहां पर पहाड़ों से झरना बहता हुआ आता है, जो आप देख सकते हैं और बहुत ही सुंदर लगता है। जब आप इस घाटी में पहुंचते हैं। तब यहां पर एक बड़ा सा त्रिशूल देखने के लिए मिलता है, जो शिव जी का हथियार है। यहां पर मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) का बोर्ड भी लगा हुआ है। आपको यहां से घाटी की तरफ आगे जाना पड़ता है।
यहां पर जो सड़क है। वह बहुत ही सुंदर है और घुमावदार है, जिससे यहां पर नीचे जाने में मजा आता है, बस आप यहां पर संभाल कर गाड़ी चलाएं। यहां जाने के लिए पक्का रास्ता मिलता है और सुंदर घाटी दिखती है, जिससे होते हुए आप झरने तक पहुंचाते हैं। रास्ते के दोनों तरफ पेड़ पौधे और पहाड़ी देखी जा सकती है।
जब आप मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) पर पहुंचते हैं, तो यहां एक और बड़ा सा त्रिशूल देखने के लिए मिलता है। आप यहां अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर सकते हैं। उसके बाद आप इस झरने और गुफा को देखने के लिए जा सकते हैं। अगर आप बरसात के समय यहां पर जा रहे हैं, तो आपको यहां पर सावधानी रखनी पड़ती है, क्योंकि यहां पर काफी फिसलन रहती है।
आप यहां पर जाते हैं, तो आपको सबसे पहला झरने देखने के लिए मिलता है, जो पहाड़ों से गिरता है और बहुत ही सुंदर लगता है। आप झरने के पास जाएंगे, तो झरने के नीचे गुफा देखने के लिए मिलती है। यह गुफा छोटी सी है, मगर गुफा के ऊपर से झरने का बहाना बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर शिव भगवान जी की मूर्ति के दर्शन किए जा सकते हैं।
यहां पर आपको प्राचीन प्रतिमाएं भी देखने के लिए मिलती है, जो बहुत ही आकर्षक लगती है। यह जगह बहुत ही सुंदर है। यहां पर पहाड़िया है और पहाड़ों के ऊपर से पानी गिरता रहता है। यहां पर एक प्राकृतिक कुंड बना हुआ है, जहां पर पहाड़ों से पानी गिरता है।
इस पानी का उपयोग पीने के लिए किया जाता है। यह पानी साल भर इसी तरह से पहाड़ों से गिरता है और कुंड में गिरता है। यहां पर आपको प्राचीन प्रतिमाएं देखने के लिए मिलती हैं। गुफा के थोड़ा आगे जाने पर आपको जंगल का दृश्य देखने के लिए मिलता है। साथ ही यहां पर एक छोटी सी कुटिया बनी हुई है, जहां पर साधु महात्मा लोग रहते हैं।
आप यहां पर घूम सकते हैं और जंगल के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। बरसात में झरने की फोटो क्लिक कर सकते हैं। यहां पर चारों तरफ हरियाली को देख सकते हैं। यहां पर आप अपना काफी अच्छा समय बिताएंगे।

मठ घोघरा का मेला (Math Ghogra Fair)
मठ घोघरा का मेला लखनादौन (Math Ghogra Fair Lakhnadon) में एक प्रसिद्ध मेला है। यह मेला सिवनी और इसके आसपास के इलाके में बहुत प्रसिद्ध है। यह मेला का आयोजन महाशिवरात्रि के समय किया जाता है। इस मेले में दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। यह मेला 15 दिन के लिए लगाया जाता है। इस मेले में बहुत सारी दुकानें लगाई जाती है और झूले भी लगाए जाते हैं, जिसका यहां पर आने वाले लोग आनंद लेते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है।
मठ घोघरा कहां पर स्थित है (Where is Math Ghogra located)
मठ घोघरा धाम सिवनी (Math Ghogra Waterfall, Seoni) जिले का एक प्रसिद्ध स्थान है। यह सिवनी जिले के लखनादौन तहसील में स्थित है। यह लखनादौन तहसील से करीब 15 किलोमीटर दूर भैरोथन गांव में बना हुआ है। यहां पर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से आ सकते हैं।
मठ घोघरा धाम और जलप्रपात लखनादौन का गूगल मैप लोकेशन
मठ घोघरा धाम का इतिहास
मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) का इतिहास स्थानीय लोककथाओं और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि यह स्थान प्राचीन काल से साधु-संतों की तपस्थली रहा है। घने जंगलों के बीच स्थित यह मठ ध्यान, साधना और भक्ति के लिए उपयुक्त माना जाता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यहाँ वर्षों पहले एक महान संत ने तपस्या की थी, जिनकी स्मृति में इस स्थान को मठ का रूप दिया गया। समय के साथ यह स्थान घोघरा धाम के नाम से प्रसिद्ध हो गया और आसपास के क्षेत्रों में इसकी धार्मिक मान्यता बढ़ती चली गई।
लखनादौन क्षेत्र का पर्यटन महत्व
लखनादौन सिवनी जिले का एक महत्वपूर्ण कस्बा है, जो धीरे-धीरे प्राकृतिक और धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में उभर रहा है। मठ घोघरा धाम और जलप्रपात (Math Ghogra Dham and Waterfall) ने इस क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाई है।
यह स्थान उन पर्यटकों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जो:
- भीड़-भाड़ से दूर शांति चाहते हैं
- धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन दोनों का आनंद लेना चाहते हैं
- ट्रेकिंग और एडवेंचर पसंद करते हैं
मठ घोघरा धाम और जलप्रपात कैसे पहुँचे (How to Reach Math Ghogra Dham and Waterfall)
सड़क मार्ग : लखनादौन सड़क मार्ग से सिवनी, जबलपुर और छिंदवाड़ा से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। लखनादौन से मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) तक स्थानीय वाहनों और ऑटो द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहां तक आने के लिए पक्की सड़क बनी हुई है। आप आराम से यहां पर आ सकते हैं।
रेल मार्ग : मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) का निकटतम रेलवे स्टेशन लखनादौन रेलवे स्टेशन है, जो जबलपुर-नागपुर रेल मार्ग पर स्थित है। आप लखनादौन पर अन्य शहरों से आसानी से पहुंच सकते हैं। उसके बाद मठ घोघरा धाम ऑटो से या अन्य ट्रांसपोर्ट से जा सकते हैं।
हवाई मार्ग : लखनादौन का निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर एयरपोर्ट है, जो लगभग 150 किमी की दूरी पर स्थित है। आप जबलपुर वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग से लखनादौन पहुंच सकते हैं।
मठ घोघरा धाम और जलप्रपात में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Math Ghoghra Dham and Waterfall)
मठ घोघरा धाम (Math Ghogra Dham) और जलप्रपात में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय बरसात का है। बरसात का समय यहां पर आने के लिए सबसे बेहतर इसलिए है, क्योंकि बरसात के समय यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है, खूबसूरत झरना देखने के लिए मिलता है, पहाड़ियों से जो पानी गिरता है, वह देखने के लिए मिलता है और एक अलग ही सुंदरता देखी जा सकती है।
इसलिए आप यहां पर घूमने लिए आते हैं, तो बरसात के समय आए। आपको बरसात के समय यहां पर आकर मजा आएगा, बाकी आप यहां पर सर्दियों के समय भी आ सकते हैं। सर्दियों के समय भी यह जगह खूबसूरत लगती है। गर्मियों के समय यहां पर आना थोड़ा दिक्कत भरा रहता है। गर्मियों में यहाँ का तापमान अधिक हो सकता है, इसलिए इस मौसम में सुबह या शाम का समय उपयुक्त रहता है।
मठ घोघरा धाम के पास घूमने की प्रमुख जगह
- आदेगांव किला
- भीमगढ़ जलाशय
- पेंच नेशनल पार्क
- सिद्ध घाट
- अमोदागढ़
पर्यटकों के लिए उपयोगी सुझाव
- मानसून में फिसलन से बचने के लिए सावधानी रखें
- जंगल क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखें
- प्लास्टिक और कचरा न फैलाएँ
- स्थानीय लोगों के निर्देशों का पालन करें
फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग
घोघरा जलप्रपात और आसपास का क्षेत्र फोटोग्राफी के लिए बेहद लोकप्रिय है। यहाँ:
- सूर्योदय और सूर्यास्त के सुंदर दृश्य
- हरियाली और झरनों का संगम
- पक्षियों और प्राकृतिक जीवन की झलक
नेचर लवर्स के लिए यह स्थान एक परफेक्ट गेटवे है।
निष्कर्ष
मठ घोघरा धाम और जलप्रपात लखनादौन (Math Ghogra Dham and Lakhnadon Waterfall) धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और शांति का अद्भुत संगम है। यह स्थान उन लोगों के लिए आदर्श है जो आध्यात्मिक शांति के साथ प्रकृति के करीब समय बिताना चाहते हैं।
यदि आप मध्य प्रदेश के अनछुए और शांत पर्यटन स्थलों की खोज में हैं, तो मठ घोघरा धाम और घोघरा जलप्रपात आपकी यात्रा सूची में अवश्य होना चाहिए।
