पंचवटी मीठा तालाब देवास मध्य प्रदेश : Beautiful Meetha Talab Dewas

मीठा तालाब देवास जिले का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण स्थल है। यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है। यहां पर आपको एक तालाब देखने के लिए मिलता है, जहां पर ढेर सारी एक्टिविटी आप कर सकते हैं। यहां पर आकर आप अपना अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं।

मीठा तालाब देवास जिले में परिवार और दोस्तों के साथ घूमने लिए बहुत ही बढ़िया जगह है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, तो आप इस जगह पर जाकर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। इस लेख में हम देवास जिले के मीठा तालाब (Meetha Talab Dewas) के बारे में जानकारी देंगे

Meetha Talab Dewas
Amazing views of Meetha Talab Dewas

देवास जिले के पंचवटी मीठा तालाब की यात्रा (Tour to Panchavati Meetha Talab in Dewas district)

मध्य प्रदेश का देवास जिला अपने धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। देवास जिले में देवास टेकरी मंदिर बना हुआ है, जो पूरे मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध है और पूरे देश से लोग इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। देवास टेकरी की तलहटी में, मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर एक और सुंदर स्थान है, जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं और अपना अच्छा समय बिता सकते हैं।

मीठा तालाब देवास (Meetha Talab Dewas) जिले के एक सुंदर और खूबसूरत पार्कों में से एक है। यहां पर एक बड़ा सा तालाब देखने के लिए मिलता है, जिसे मीठा तालाब के नाम से जाना जाता है। इस तालाब का पानी शायद प्राचीन समय में मीठा रहा होगा, इसलिए इसे यह नाम दिया गया है। यह तालाब बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और बहुत ही सुंदर लगता है।

यहां पर गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर तरह-तरह के पेड़ पौधे लगे हुए हैं, जिससे यह जगह और भी ज्यादा आकर्षक लगती है। यहां पर आकर लगता है। यहां पर जाकर शांति का एहसास होता है। अअगर आप भीड़ भाड़ वाली जगह से दूर कहीं शांत समय बिताना चाहते हैं, तो यह देवास जिले की सबसे अच्छी जगह में से एक है, जहां पर आप अच्छा समय बिता सकते हैं।

मीठा तालाब (Meetha Talab) देवास जिले के बाहरी क्षेत्र में भोपाल मार्ग पर बना हुआ है। यह भोपाल स्क्वायर से थोड़ा आगे जाने पर सीधे हाथ की तरफ जाना पड़ता है। आप इस जगह पर अपने निजी वाहन से आराम से जा सकते हैं। आप यहां पर बाइक और कार से जा सकते हैं। यहां पार्किंग के लिए बहुत बड़ी जगह है, जहां पर आप अपनी गाड़ी पार्क कर सकते हैं। उसके बाद गार्डन में घूमने के लिए जा सकते हैं।

पंचवटी मीठा तालाब (Panchavati Meetha Talab) में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाता है। यहां पर बहुत कम शुल्क लगता है और आप पार्क के अंदर जा सकते हैं। पार्क में जाकर आपको झील का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। साथ ही साथ यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां पर दीवारों में सुंदर पेंटिंग की गई है, जो बहुत ही सुंदर लगती है।

मीठा तालाब (Meetha Talab) पर आपको बोटिंग की सुविधा भी मिल जाती है। आप यहां पर बोट राइड का आनंद ले सकते हैं। यहां पर तालाब के किनारे गलियारे बने हुए हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं और तालाब की सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यहां पर बच्चों के लिए ढेर सारे झूले लगे हुए हैं, जिनमें बच्चे एंजॉय कर सकते हैं।

Meetha Talab Dewas
Meetha Talab Dewas

अगर आप शहर वासी हैं, तो आप सुबह एवं शाम के समय यहां पर आकर घूम सकते हैं। यह परफेक्ट जगह है। यहां पर आप मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए आ सकते हैं। यहां पर तालाब में फव्वारा भी लगा है। जब यहां फव्वारा चालू होता है। तब यह और भी सुंदर लगता है।

बोट राइड का यहां पर अलग से शुल्क लगता है। शाम के समय आकर आप यहां के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं। शाम के समय ये जगह सूर्यास्त की लालीमा से भर जाती है और बहुत ही सुंदर लगती है। यहां पर शाम को लाइट चल जाती है। यहां पर आकर अच्छा समय बिताया जा सकता है।अगर आप यहां पर सर्दियों के मौसम में आएंगे, तो यहां पर आपको कमल के फूल भी देखने के लिए मिलते हैं, जिससे झील और भी सुंदर लगती है।

जानें : देवास में घूमने की प्रमुख जगह

स्थापत्य और संरचना

मीठा तालाब (Meetha Talab) एक सुंदर जल संरचना है। यहां पर सुंदर गार्डन बना हुआ है और गार्डन के आस-पास पेड़ पौधे लगे हुए हैं। यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिताया जा सकता है। इसकी बनावट सरल होते हुए भी उपयोगिता और सौंदर्य दोनों का संतुलन दर्शाती है।

तालाब की प्रमुख विशेषताएं

  • चौड़ा जल क्षेत्र
  • चारों ओर पक्के घाट
  • बैठने और विश्राम की व्यवस्था
  • प्राकृतिक हरियाली से घिरा वातावरण

पर्यटन की दृष्टि से मीठा तालाब

मीठा तालाब (Meetha Talab) देवास जिले का एक प्राकृतिक स्थान है। यहां पर आकर अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिताया जा सकता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, तो आप यहां पर जरूर आएं और इस जगह को देखे। यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने के लिए मिलती है। यहां आने वाले पर्यटक:

  • शांत वातावरण का आनंद लेते हैं
  • फोटोग्राफी करते हैं
  • स्थानीय जीवनशैली को करीब से देखते हैं

मीठा तालाब कैसे पहुंचें (How to Reach Meetha Talab)

सड़क मार्ग से : मीठा तालाब (Meetha Talab) देवास शहर के बाहरी एरिया में भोपाल मार्ग में स्थित है, इसलिए यहां पहुंचना बेहद आसान है। इंदौर, उज्जैन और आसपास के शहरों से देवास के लिए नियमित बसें और टैक्सी उपलब्ध हैं।

रेल मार्ग से : मीठा तालाब (Meetha Talab) का निकटतम रेलवे स्टेशन देवास जंक्शन है, जो मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। स्टेशन से ऑटो या टैक्सी द्वारा तालाब तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

हवाई मार्ग से : देवास का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट, इंदौर है, जो देवास से लगभग 35–40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप वायु मार्ग से इंदौर आ सकते हैं और उसके बाद सड़क मार्ग के द्वारा देवास आ सकते हैं।

पंचवटी मीठा तालाब देवास का गूगल मैप लोकेशन

मीठा तालाब में घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Meetha Talab)

मीठा तालाब (Meetha Talab) में घूमने का सबसे अच्छा समय ठंड का रहता है। आप यहां पर अक्टूबर से मार्च महीने में आ सकते हैं। अक्टूबर से मार्च महीने में आकर आप इस तालाब में घूम सकते हैं। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और तालाब की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखरकर सामने आती है।

इस समय तालाब में कमल के फूल खिलते हैं, जिस यह तालाब और भी ज्यादा सुंदर लगता है। अगर आप स्थानीय निवासी हैं, तो आप यहां पर सुबह एवं शाम के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। सुबह एवं शाम का समय घूमने के लिए परफेक्ट है।

मीठा तालाब के आसपास घूमने की जगहें

यदि आप मीठा तालाब (Meetha Talab) देखने आए हैं, तो इसके आसपास कई अन्य दर्शनीय स्थल भी हैं:

इन स्थानों को मिलाकर आप देवास की एक छोटी लेकिन यादगार यात्रा कर सकते हैं।

निष्कर्ष

मीठा तालाब देवास केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि शहर की पहचान, इतिहास और संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। यह तालाब देवास के अतीत को वर्तमान से जोड़ता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है।

यदि आप देवास की यात्रा पर हैं, तो मीठा तालाब को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें। यहां बिताया गया समय आपको शांति, सुकून और इतिहास से जुड़ाव का अनुभव कराएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top