संकट मोचन हनुमान मंदिर मुहास कटनी : आस्था, शक्ति और चमत्कारों का पवित्र स्थल
मध्य प्रदेश में बहुत सारे चमत्कारी स्थल हैं, जो अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश का कटनी शहर उन्हीं में से एक है और कटनी शहर में भी एक स्थल है, जो अपने चमत्कार और आस्था के लिए जाना जाता है। यह स्थान कटनी जिले के मुहास गांव में बना हुआ है। यहां पर हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है, जिसे मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) के नाम से जाना जाता है।
यहां पर जिनकी भी हड्डी टूट जाती है, उनका इलाज होता है। यहां पर लोग आते हैं और लोगों का इलाज होता है। यह मंदिर पूरे मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध है और पूरे मध्य प्रदेश से लोग यहां पर आते हैं। आज इस लेख में हम मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) के बारे में जानेंगे
कटनी का हड्डी जोड़ने वाला मंदिर (The Bone-Healing Temple of Katni)
मुहास हनुमान मंदिर कटनी (Muhas Hanuman Mandir Katni) के पास एक प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर को हड्डी वाले डॉक्टर, डॉक्टर हनुमान मंदिर, चमत्कारी हनुमान मंदिर और भी बहुत सारे नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में विशेष मान्यता यह है, कि लोग यहां पर आते हैं और अपनी हड्डियों का इलाज करवाते हैं। यहां पर हड्डियों से संबंधित कोई भी परेशानी रहती है, तो लोग यहां पर जाकर हनुमान जी को अपनी समस्या बताते हैं और हनुमान जी के आशीर्वाद से उनकी समस्याएं दूर होती है।
यहां पर मंदिर के पुजारी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी देते हैं, जो यहां पर आए हुए मरीज को खाना पड़ता है, जिनकी हड्डी टूटी रहती है और यह जड़ी-बूटी खाने के बाद, मरीज की बीमारी ठीक हो जाती है। यहां पर मरीज को तीन बार दरबार में आना पड़ता है और यह जड़ी-बूटी ग्रहण करना पड़ता है। इसके बाद उनकी हड्डियां ठीक हो जाती है। इस बात के प्रति लोगों में गहरी आस्था है और लोग यहां पर दूर-दूर से आते हैं।
यहां पर हर मंगलवार और शनिवार के दिन बहुत सारे लोग आते हैं। यहां तक यहां पर एंबुलेंस से लोग ले जाते हैं और उनकी हड्डियों का इलाज यहां पर होता है। यह मंदिर कटनी जिले के पास में है और यहां पर आसानी से आया जा सकता है।
जानें : कटनी में घूमने की प्रमुख जगह
कटनी के मुहास हनुमान मंदिर की यात्रा (Muhas Hanuman Mandir Trip)
कटनी का मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में पूरे मध्य प्रदेश से लोग घूमने के लिए आते हैं। इस मंदिर की चर्चा पूरे भारत में है। इस मंदिर में हड्डियों का इलाज होता है। यह मंदिर कटनी जिले के पास में रीठी तहसील में बना हुआ है। यह मंदिर कटनी दमोह हाईवे मार्ग पर बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं।
मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) मुख्य हाईवे सड़क पर स्थित है, इसलिए यहां आने में कोई दिक्कत भी नहीं होती है। आप यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से या अपने वाहन से आ सकते हैं। इस मंदिर में मंगलवार और शनिवार के दिन बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। बहुत सारे लोग यहां पर दर्शन करने के लिए और अपने इलाज के लिए आते हैं।
मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) रीठी तहसील के मुहास गांव में बना हुआ है। मुहास गांव में मुख्य दमोह कटनी मार्ग पर आपको प्रवेश द्वार देखने के लिए मिलता है, जहां से आप मंदिर के लिए प्रवेश कर सकते हैं और कुछ कदमों की दूरी पर आपको मंदिर का प्रवेश द्वार देखने के लिए मिलता है।
मुहास मंदिर में आसपास ढेर सारी प्रसाद की दुकान है, जहां से आप प्रसाद ले सकते हैं। यहां पर आयुर्वेदिक तेल की बहुत सारी दुकाने हैं, जिससे दर्द में रहता मिलता है। आप यहां से आयुर्वेदिक तेल भी ले सकते हैं। यह तेल जड़ी बूटियां से बना रहता है। यहां पर जिन लोगों के भी हड्डियां टूटी रहती हैं, उन लोगों के लिए अलग प्रसाद दिया जाता है और जो लोग यहां पर पूजा करने के लिए आते हैं, उनके लिए अलग प्रसाद रहता है।
प्रसाद लेने के बाद आप मंदिर में जाकर आप दर्शन कर सकते हैं। मंदिर के बाहर पानी की व्यवस्था है। मंदिर में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध है। अगर आप यहां पर ठहरना चाहते हैं या किसी तरह की व्यवस्था चाहते हैं, तो आप मंदिर की समिति से बात कर सकते हैं, वह आप की मदद कर सकती है।
मुख्य मंदिर के बाहर राम दरबार मंदिर बना है। यहां पर श्री राम जी, माता सीता जी और लक्ष्मण जी के दर्शन होते हैं। मुख्य मंदिर में जाने पर एक बड़ा सा आंगन देखने के लिए मिलता है और गर्भगृह देखने के लिए मिलता है। गर्भगृह में हनुमान जी की बहुत ही आकर्षक प्रतिमा विराजमान है। यह प्रतिमा बहुत ही सुंदर लगती है। यह हनुमान जी की प्रतिमा को गहनों और वस्त्र से सुसज्जित है।
हनुमान जी के सिर पर मुकुट देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही सुंदर है। मंदिर के गर्भगृह में ढेर सारी हनुमान जी की तस्वीर भी देखने के लिए मिलती है, जो मंदिर की दीवारों में लगाई गई है। गर्भगृह की बाहरी दीवार को भी बहुत सुंदरता से सजाया गया है। इसमें रंग-बिरंगे कलर का इस्तेमाल करके पेंट किया गया है। यहां पर मोर, कमल, फूल, बेलबूटे बने हुए हैं।
मंदिर के बाहर बने आंगन में लोग बैठकर भजन करते हैं। यहां पर गांव वाले जाकर भजन कीर्तन करते हैं। आप भी इस भजन कीर्तन में शामिल हो सकते हैं। भजन कीर्तन वाला भक्तिमय वातावरण बहुत ही अच्छा लगता है। मंदिर के ऊपर छत में झंडों को सजाया गया है, जो इस मंदिर को और भी आकर्षक बनाते हैं। यहां पर आप बैठ सकते हैं।
यहां का वातावरण सकारात्मक है। मंदिर परिसर में और भी ढेर सारे देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर शंकर भगवान जी, गणेश भगवान जी के दर्शन किए जा सकते हैं। मंदिर के पास ही में सामने की तरफ एक छोटा सा तालाब बना हुआ है और बगीचा बना हुआ है। इस तालाब में आपको ढेर सारे कमल के फूल देखने के लिए मिलते हैं।
मंदिर में जो भी भक्त अपनी हड्डियों का इलाज करवाने के लिए आते हैं। उनको यहां पर लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता है, क्योंकि यहां पर बहुत सारे भक्तगण हड्डियों का इलाज करवाने के लिए आते हैं। यहां पर पंडित जी जड़ी बूटी देते हैं और उनकी जड़ी बूटी को संजीवनी बूटी का नाम दिया गया है। माना जाता है कि इसको खाने से हड्डियों का रोग दूर होता है।
पंडित जी श्री राम नाम जपते हुए आपको जड़ी बूटी खिलाते हैं। इस तरह यहां पर जड़ी-बूटी को खिलाने की विधि पूरी होती है और भक्तों को हनुमान जी के प्रति बहुत आस्था रहती है और हनुमान जी उनकी हड्डियों का इलाज कर देते हैं।
आप इस मंदिर में घूमने के लिए आ सकते हैं और हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर में आकर आप अच्छा समय बिता सकते हैं। मंदिर के आसपास सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध है। मंदिर के आस-पास ढाबे भी बने हुए हैं। अगर आपको खाना पीना चाहिए, तो आप ढाबे में जाकर खा सकते हैं।
मंदिर का इतिहास
मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) का इतिहास अत्यंत प्राचीन माना जाता है और इसकी जानकारी स्थानीय परंपराओं और लोककथाओं से मिलती है। मंदिर की स्थापना कई दशक पूर्व मानी जाती है। प्रारंभ में यह एक साधारण पूजा स्थल था। समय के साथ भक्तों की आस्था बढ़ने पर मंदिर का विस्तार हुआ। आज यह पूरे क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र बन चुका है। मंदिर का इतिहास भले ही लिखित रूप में सीमित हो, लेकिन इसकी आस्था पीढ़ियों से चली आ रही है।
मंगलवार और शनिवार का विशेष महत्व
मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) में मंगलवार और शनिवार को विशेष भीड़ रहती है। इस दिन बहुत सारे श्रद्धालु यहां पर हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। इस दिन बहुत सारे लोग भी अपना यहां पर इलाज करवाने के लिए आते हैं।
इन दिनों की मान्यताएं
- हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है
- संकट और बाधाओं से मुक्ति
- विशेष पूजा, आरती और प्रसाद वितरण
इन दिनों मंदिर का वातावरण अत्यंत भक्तिमय हो जाता है।
हनुमान जयंती का भव्य आयोजन
मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) में हनुमान जयंती का पर्व बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। इस दिन मंदिर को बहुत ही सुंदरता से सजाया जाता है और मंदिर में बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं। इस दिन मंदिर में दिन भर भजन कीर्तन होते हैं और यहां पर भंडारा भी बांटा जाता है। इस दिन दूर-दराज़ से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
मुख्य आयोजन
- विशेष पूजा और अभिषेक
- भजन-कीर्तन
- शोभायात्रा
- विशाल भंडारा
मंदिर परिसर और वातावरण
मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) का वातावरण अत्यंत शांत और पवित्र है। मंदिर के परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाह है। आप यहां पर बैठकर घंटे तक शांति का अनुभव कर सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह स्थान ध्यान, साधना और आत्मिक शांति के लिए उपयुक्त है।
परिसर की विशेषताएं
- साफ-सुथरा और व्यवस्थित परिसर
- बैठने और ध्यान के लिए स्थान
- भक्ति संगीत और घंटियों की ध्वनि
- सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव
हनुमान जी मंदिर के पास घूमने की जगहें
- विजयराघवगढ़ का किला
- विष्णु वराह मंदिर
- कामकंदला का किला
- रूपनाथ मंदिर
- जाग्रति पार्क
- सुरम्य पार्क
- कटाए घाट
हनुमान जी मंदिर मुहास कैसे पहुंचें (How to reach Hanuman Ji Temple, Muhas)
सड़क मार्ग : मुहास गांव सड़क मार्ग से कटनी शहर से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। बस, टैक्सी और निजी वाहन से आसानी से पहुँचा जा सकता है। मुहास गांव कटनी दमोह हाईवे मार्ग पर स्थित है। यहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है।
रेल मार्ग : रीठी तहसील का निकटतम रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन है, जो देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। आप कटनी रेलवे स्टेशन में अन्य शहरों से आसानी से पहुंच सकते हैं और उसके बाद मोहास मंदिर सड़क मार्ग से जा सकते हैं।
हवाई मार्ग : कटनी का निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर एयरपोर्ट है। आप जबलपुर हवाई मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद मुहास सड़क के द्वारा पहुंच सकते हैं।
कटनी मोहास मंदिर की गूगल मैप लोकेशन
मुहास हनुमान मंदिर में घूमने का सही समय (Best time to visit Muhas Hanuman Temple)
मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) साल भर खुला रहता है। आप यहां पर कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैं। मगर यहां पर घूमने का सबसे अच्छा दिन शनिवार और मंगलवार का रहता है। आप इस दिन यहां पर आ सकते हैं और घूम सकते हैं। इस दिन यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। बहुत सारे श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। बाकी आप अपनी इच्छा अनुसार यहां पर कभी भी आ सकते हैं।
श्रद्धालुओं के लिए सुझाव
- मंगलवार/शनिवार को जल्दी जाएं
- मंदिर की मर्यादा बनाए रखें
- शांत वातावरण में पूजा करें
- कूड़ा-कचरा न फैलाएं
- बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें
निष्कर्ष
मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) आस्था, शक्ति और भक्ति का जीवंत प्रतीक है। यह मंदिर न केवल धार्मिक विश्वास को मजबूत करता है, बल्कि मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा भी प्रदान करता है।
यदि आप कटनी या आसपास के क्षेत्र में हैं, तो मुहास हनुमान मंदिर (Muhas Hanuman Mandir) के दर्शन अवश्य करें। यह अनुभव आपके मन और आत्मा—दोनों को सशक्त करेगा।
