राजेंद्र गिरी, पचमढ़ी: सतपुड़ा की ऊँचाइयों में शांति और प्राकृतिक सौंदर्य
राजेंद्र गिरी पॉइंट पचमढ़ी के सबसे सुंदर स्थान में से एक है। इस स्थल को सनसेट पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर आपको सूर्यास्त का बहुत ही शानदार नजारा देखने के लिए मिलता है। यहां पर गार्डन बना हुआ है, जहां पर आप घूम सकते हैं। यह जगह पचमढ़ी वादियों के बीच में स्थित है। आप यहां पर आकर अच्छा समय बिता सकते हैं।
राजेंद्र गिरी पचमढ़ी (Rajendra Giri Pachmarhi) की ऊँची पहाड़ियों में स्थित है और यहाँ से सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला, घने जंगल और घाटियों का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। इस लेख में हम आपको पचमढ़ी के राजेंद्र गिरी पॉइंट (Rajendra Giri Point) के बारे में जानकारी देंगे
राजेंद्र गिरी की प्राकृतिक सुंदरता
मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी अपनी हरियाली, झरनों, घाटियों और दर्शनीय स्थलों के लिए जाना जाता है। इन्हीं आकर्षक स्थलों में राजेंद्र गिरी (Rajendra Giri) एक शांत, सुंदर और कम भीड़ वाला व्यू पॉइंट है। यह स्थान प्राकृतिक प्रेमियों, फोटोग्राफरों और शांति की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य है।
राजेंद्र गिरी पचमढ़ी (Rajendra Giri Pachmarhi) में सतपुड़ा पर्वतमाला में स्थित एक सुंदर जगह है। यहां पर आपको एक सुंदर गार्डन देखने के लिए मिलता है और व्यू प्वाइंट देखने के लिए मिलता है, जहां से आप सतपुड़ा श्रृंखलाओं को देख सकते हैं। यहां पर दूर-दूर तक फैली घाटियों का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है, जो हरियाली की चादर ओढ़े हुए हैं।
यहां पर दूरबीन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आप घाटियों को और भी करीब से देख सकते हैं। दूरबीन से देखने पर घाटियों को बारीकी से देखा जा सकता है। दूरबीन से आपको महादेव मंदिर चौरागढ़ मंदिर भी दिखाई देता है। यहां पर दूरबीन का चार्ज लगता है। अगर आपको पचमढ़ी के खूबसूरत वादियों को नजदीक से देखना है, तो आप अपने साथ दूरबीन लेकर जा सकते हैं और पचमढ़ी की वादियों को देख सकते हैं।
यहां पर गार्डन बना हुआ है, जहां पर अलग अलग प्रजाति के पेड़ लगाए गए हैं। इसके साथ ही यह जगह ऐतिहासिक महत्व भी रखती है, क्योंकि यहां पर पुराने समय पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी आए थे और उन्होंने यहां पर वृक्षारोपण किया था।
उनके द्वारा लगाया गया वृक्ष आज भी यहां पर हरा-भरा है। आप उस वृक्ष को भी देख सकते हैं। साथ ही साथ यहां पर गार्डन में ढेर सारे पेड़ पौधे लगाए गए हैं। ढेर सारे फूलों वाले पौधे लगाए गए हैं, जिससे यह जगह और भी आकर्षक लगती है।
यहां पर जगह-जगह पर बैठने की जगह बनाई गई है, जहां पर आप बैठकर शांति का अनुभव कर सकते हैं। राजेंद्र गिरी गार्डन (Rajendra Giri Garden) के बाहर आपको ढेर सारे खाने पीने की दुकान देखने के लिए मिलती है, जहां पर आप बैठकर खाने का आनंद उठा सकते हैं और वादियों का सुन्दर दृश्य को देख सकते हैं। यह जगह एक बहुत ही सुंदर स्थल है। यहां पर शाम के समय सूर्यास्त का नजारा देखने के लिए मिलता है, जो बहुत ही अद्भुत लगता है। आप यहां पर इस व्यू को एंजॉय कर सकते हैं।
जानें : पचमढ़ी में घूमने की जगह
पचमढ़ी के राजेंद्र गिरी की यात्रा
राजेंद्र गिरी गार्डन (Rajendra Giri Garden) और सनसेट पॉइंट पचमढ़ी (Sunset Point Pachmarhi) के सुंदर स्थान में से एक है। यह स्थल मुख्य पचमढ़ी शहर से करीब 5 से 6 किलोमीटर दूर है। यहां पर आने के लिए सड़क मार्ग बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से घूमने के लिए आ सकते हैं। पचमढ़ी में घूमने के लिए आप जिप्सी का प्रयोग कर सकते हैं। जिप्सी के द्वारा आप पचमढ़ी के सभी पर्यटन स्थलों की सैर कर सकते हैं।
जिप्सी में आप अपने पर्सनल बुक कर सकते हैं और शेयरिंग में बुक कर सकते हैं। दोनों के चार्ज अलग-अलग रहते हैं। अगर आप इस से और हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आप यहां पर साइकिल बुक कर सकते हैं और साइकिल से आप पचमढ़ी की सैर कर सकते हैं। साइकलिंग से आप पचमढ़ी की सभी जगह में जा सकते हैं और घूम सकते हैं।
साइकिल का चार्ज जिप्सी के चार्ज से अलग होता है। राजेंद्र गिरी पचमढ़ी (Rajendra Giri Pachmarhi) में चौरागढ़ महादेव जाने के मार्ग में पड़ता है। आप चौरागढ़ महादेव घूमने के बाद, इस जगह पर आ सकते हैं और इस स्थल को देख सकते हैं। पार्किंग स्थल पर आप अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। उसके बाद आप गार्डन में प्रवेश कर सकते हैं।
गार्डन में कोई भी एंट्री शुल्क नहीं लगता है। गार्डन में जाकर आप सनसेट पॉइंट देख सकते हैं, जहां से आप सुंदर घाटियों का दृश्य देख सकते हैं और सूर्यास्त के सुंदर दृश्य को एंजॉय कर सकते हैं। शाम के समय यहां पर बहुत सारे लोग आते हैं और सूर्यास्त के दृश्य को एंजॉय करते हैं।
यह दृश्य बहुत सुन्दर लगता है। यहां पर घाटियों का दृश्य भी शानदार लगता है। गार्डन के बाहर आपको ढेर सारे खाने-पीने के स्टॉल देखने के लिए मिलते हैं, जहां पर आप खाने-पीने का आनंद उठा सकते हैं। वैसे यहां पर थोड़ी महंगाई रहती है, मगर खाना पीना बहुत ही बढ़िया रहता है। यहां पर आपको सभी चीज खाने के लिए मिल जाती है।
इसके अलावा यहां पर अगर आप कुछ एडवेंचरस करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी यहां पर बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध है। यहां पर आपको हॉर्स राइडिंग, मोटर बाइक का ऑप्शन मिलता है। इसके अल्वा यहां और भी ढेर सारी सुविधाएं मिल जाती हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां पर बच्चों के लिए भी बहुत सारे एडवेंचरस चीज़े उपलब्ध होते हैं। बच्चे यहां पर इंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आप कुछ समय बिताने के बाद पचमढ़ी में वापस लौट सकते हैं। यह जगह बहुत सुंदर लगती है।
राजेंद्र गिरी का इतिहास
राजेंद्र गिरी का नाम भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के सम्मान में रखा गया माना जाता है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
- यह स्थान ब्रिटिश काल के बाद विकसित हुआ
- पचमढ़ी को जब एक हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया गया, तब कई व्यू पॉइंट बनाए गए
- राजेंद्र गिरी का नाम राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा है
यह स्थान स्वतंत्र भारत की स्मृति और पचमढ़ी के पर्यटन विकास का प्रतीक है।
राजेंद्र गिरी की विशेषताएं
राजेंद्र गिरी सतपुड़ा की पहाड़ियों पर स्थित है। राजेंद्र गिरी प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत आकर्षक स्थल है।
- ऊँचाई पर स्थित व्यू पॉइंट
- चारों ओर घने जंगल
- ठंडी और स्वच्छ हवा
- शांत और कम भीड़ वाला क्षेत्र
- हरियाली से ढकी पहाड़ियाँ
- गहरी घाटियाँ और जंगल
- सुबह की धुंध और ठंडी हवा
- पक्षियों की मधुर आवाज़ें
यह स्थान प्रकृति के बेहद करीब होने का अनुभव कराता है।
राजेंद्र गिरी की यात्रा का अनुभव
राजेंद्र गिरी (Rajendra Giri) की यात्रा सरल और आनंददायक होती है।
यहाँ क्या करें
- प्राकृतिक दृश्य का आनंद लें
- शांत वातावरण में समय बिताएं
- फोटो और वीडियो बनाएं
- ध्यान और योग करें
यह स्थान मानसिक ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
राजेंद्र गिरी के पास घूमने की जगहें
- प्रियदर्शिनी पॉइंट
- धूपगढ़
- बी फॉल
- जटाशंकर गुफाएं
- बड़ा महादेव मंदिर
- पांडव गुफा
राजेंद्र गिरी कैसे पहुंचे (How to Reach Rajendra Giri)
सड़क मार्ग : राजेंद्र गिरी पचमढ़ी (Rajendra Giri Pachmarhi) से कुछ दूरी पर स्थित है। टैक्सी और स्थानीय वाहन आसानी से उपलब्ध हैं। राजेंद्र गिरी पचमढ़ी में बड़ा महादेव मंदिर जाने के मार्ग पर स्थित है। आप यहां पर आराम से पहुंच सकते हैं। यहां पर आने के लिए आपको जिप्सी की सुविधा मिल जाती है।
रेल मार्ग : पचमढ़ी का निकटतम रेलवे स्टेशन पिपरिया जंक्शन (लगभग 55 किमी) है। यह सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां पर रेल मार्ग से पहुंचा जा सकता है। उसके बाद पचमढ़ी में सड़क मार्ग से जा सकते हैं।
हवाई मार्ग : पचमढ़ी का निकटतम हवाई अड्डा भोपाल एयरपोर्ट है। आप भोपाल वायु मार्ग से आ सकते हैं और उसके बाद पचमढ़ी सड़क मार्ग और रेल मार्ग से पहुंच सकते हैं।
राजेंद्र गिरी पचमढ़ी की लोकेशन
राजेंद्र गिरी में घूमने का सबसे अच्छा समय (The best time to visit Rajendra Giri)
राजेंद्र गिरी (Rajendra Giri) में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात का और ठंड का रहता है। इस समय पचमढ़ी पूरी तरह हरियाली की चादर ओढ़ रहता है और बहुत ही सुंदर लगता है। पचमढ़ी की हर जगह में एक छोटा सा जलधारा बहते हुए जरूर ही देखने के लिए मिलती है, इसलिए आप यहां पर बरसात और ठंड के समय आकर इस दृश्य का आनंद ले सकते हैं।
बाकी आप अपनी इच्छा अनुसार यहां पर कभी भी आ सकते हैं। यह साल भर खुला रहता है और पचमढ़ी का मौसम साल भर ही सुहावना रहता है, तो आप यहां पर कभी भी आकर घूम सकते हैं।
पर्यटकों के लिए सुझाव
- सुबह और शाम का समय चुनें
- कैमरा और पानी साथ रखें
- वन क्षेत्र में नियमों का पालन करें
- कूड़ा न फैलाएं
- बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें
निष्कर्ष
राजेंद्र गिरी, पचमढ़ी (Rajendra Giri Pachmarhi) प्राकृतिक सौंदर्य, शांति और सुकून का प्रतीक है। यह स्थान पचमढ़ी की भीड़भाड़ से दूर, प्रकृति के करीब समय बिताने का एक बेहतरीन विकल्प है। यदि आप पचमढ़ी की यात्रा कर रहे हैं, तो राजेंद्र गिरी को अपनी सूची में अवश्य शामिल करें। यहाँ का शांत वातावरण और सुंदर दृश्य आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे।
