Beautiful Waterfalls in Jabalpur – जबलपुर के प्रमुख झरने | Dhuandhar, Bhedaghat, Nidan, Ghughra

जबलपुर के प्रमुख झरने (Waterfalls in Jabalpur) – प्रकृति और पर्यटन का अद्भुत संगम

परिचय (Introduction)

मध्यप्रदेश का जबलपुर जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यहां की नदियाँ, पहाड़, घाटियाँ और झरने इसे एक अनोखा पर्यटन स्थल बनाते हैं। जबलपुर में मौजूद झरने न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट हैं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

आइए जानते हैं जबलपुर और आसपास के प्रमुख झरनों (Waterfalls in Jabalpur) के बारे में विस्तार से।

धुआंधार जलप्रपात (Dhuandhar Waterfall)

धुआंधार जलप्रपात पूरे भारत में प्रसिद्ध झरनों में से एक है। यह जलप्रपात जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) एक सुंदर जलप्रपात है। धुआंधार जलप्रपात अपनी खूबसूरती और अपनी प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। धुआंधार जलप्रपात जबलपुर में भेड़ाघाट में स्थित है। आप इस जलप्रपात में आकर एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर ढेर सारी गतिविधियां मिलती है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं।

  • स्थान: भेड़ाघाट, जबलपुर से 25 किमी दूर।

  • विशेषता: नर्मदा नदी यहाँ ऊँचाई से गिरती है और पानी के गिरने से धुंए जैसी सफेद धुंध बनती है।

  • ऊँचाई: लगभग 98 फीट।

  • आकर्षण:

    • केबल कार से झरने का रोमांचक नजारा।

    • भेड़ाघाट की संगमरमर की चट्टानें।

    • बोटिंग और फोटोग्राफी।

  • सबसे अच्छा समय: धुआंधार जलप्रपात में घूमने का सबसे अच्छा समय बरसात और ठंड का होता है।

धुआंधार जलप्रपात की गूगल में लोकेशन

भेड़ाघाट के संगमरमर चट्टान और छोटे झरने (Bhedaghat Marble Rocks)

भेड़ाघाट जबलपुर के सबसे प्रसिद्ध स्थान में से एक है। भेड़ाघाट की अनोखी बनावट और प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है।

भेड़ाघाट में बरसात के समय बहुत सारे जलप्रपात देखने के लिए मिलते हैं, जिन्हें आप पैदल भ्रमण करके देख सकते हैं। आप यहां बरसात और ठंड के समय जाकर इन छोटे-छोटे झरनों को देख सकते हैं।

  • यहाँ नर्मदा नदी 100 फीट ऊँची संगमरमर की चट्टानों के बीच से बहती है।
  • चाँदनी रात में नाव की सवारी का अनुभव बेहद अद्भुत होता है।
  • यहाँ कई छोटे जलप्रपात भी देखने को मिलते हैं, जो बरसात में खासकर आकर्षक हो जाते हैं।

धुआंधार जलप्रपात के पास 64 योगिनी मंदिर के बारे में जानिए

निदान जलप्रपात (Nidan Waterfall)

निदान जलप्रपात जबलपुर के पास घूमने की एक खूबसूरत स्थान में से एक है। यह जलप्रपात जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) एक सुंदर जलप्रपात है। निदान जलप्रपात जबलपुर के पास कटंगी में स्थित है। यहां पर आप सड़क मार्ग से पहुंच सकते हैं।

यह जलप्रपात जंगल के बीच में बना हुआ है और ऊंची चट्टानों के ऊपर से गिरता है। इस जलप्रपात की संरचना बहुत खूबसूरत है। यहां पर आकर आप चारों तरफ प्रकृतिक दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

  • स्थान: कटंगी, जबलपुर से लगभग 50–55 किमी दूर।
  • ऊँचाई: लगभग 100 फीट।
  • विशेषता: घने जंगलों और चट्टानों के बीच गिरता हुआ यह झरना प्रकृति प्रेमियों और साहसिक यात्रियों के लिए खास है।
  • गतिविधियाँ: पिकनिक, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी।
  • सबसे अच्छा समय: जुलाई से फरवरी।

निदान जलप्रपात की गूगल में लोकेशन

निदान जलप्रपात भैंसाघाट

निदान जलप्रपात भैंसाघाट जबलपुर के पास घूमने की एक अच्छी जगह है। यह जलप्रपात जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) एक सुंदर जलप्रपात है। यह जलप्रपात भैंसाघाट में स्थित है। भैंसाघाट जबलपुर दमोह हाईवे रोड पर स्थित है। यहां पर रानी दुर्गावती वन्य जीव अभ्यारण देखने के लिए मिलता है। यह जलप्रपात रानी दुर्गावती वन्य जीव अभ्यारण के अंदर बना हुआ है। आप यहां पर बरसात के समय घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है।

  • स्थान: भैंसाघाट, जबलपुर से लगभग ६०-६५ किमी दूर।
  • ऊँचाई: लगभग 100 फीट।
  • विशेषता: यहां पर चट्टानों की बहुत ही सुंदर संरचना देखने के लिए मिलती है और इन चट्टानों के बीच से यह जलप्रपात बहता है।
  • गतिविधियाँ: जंगल भ्रमण, पिकनिक, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी।
  • सबसे अच्छा समय: जुलाई से फरवरी।

निदान जलप्रपात भैंसाघाट की गूगल में लोकेशन

टेमर जलप्रपात जबलपुर (बरगी डैम क्षेत्र के झरने)

टेमर जलप्रपात जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) एक सुंदर जलप्रपात में से एक है। यह जलप्रपात जबलपुर में बरगी डैम के पास घने जंगलों के अंदर बना हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग से आसानी से आ सकते हैं। इस जलप्रपात की खूबसूरती बरसात के समय देख सकते हैं। यह जलप्रपात छोटा है, मगर आकर्षक है। यहां पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती है।

  • स्थान: बरगी, जबलपुर से लगभग 30 किमी दूर।
  • विशेषता: यह झरना बहुत खूबसूरत है। यह चारों तरफ प्रकृतिक दृश्य देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं रहती है।
  • गतिविधियाँ: पिकनिक, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी।
  • सबसे अच्छा समय: जुलाई से फरवरी।

टेमर जलप्रपात की गूगल में लोकेशन

घुघरा जलप्रपात (Ghughra Waterfall)

घुघरा जलप्रपात (Ghughra Waterfall) जबलपुर से लगभग 17 किलोमीटर दूर, नर्मदा नदी के किनारे लम्हेटा घाट और भेड़ाघाट के पास स्थित एक शांत और मनमोहक झरना है। यह जलप्रपात जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) एक सुंदर जलप्रपात है। यह जलप्रपात बहुत ऊँचा नहीं है, लेकिन चट्टानों की सीढ़ीनुमा संरचना से गिरता पानी और उसका बीच में बनता हल्का सा मेहराब इसे खास आकर्षण देता है। भीड़-भाड़ से दूर यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और पिकनिक मनाने वालों के लिए आदर्श जगह है।

  • स्थान: जबलपुर शहर से लगभग 9 किमी दूर।
  • विशेषता: शहर के नजदीक होने के कारण यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है।
  • बरसात में यहाँ पानी की धार काफी तेज हो जाती है।
  • परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह बेहतरीन जगह है।

घुघरा जलप्रपात की गूगल में लोकेशन

बगदरी जलप्रपात (Bagdari Waterfall)

बगदरी जलप्रपात (Bagdari Waterfall) जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर पाटन मार्ग में स्थित एक खूबसूरत प्राकृतिक झरना है। यह जलप्रपात जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) एक सुंदर जलप्रपात है। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच लगभग 100 फीट की ऊँचाई से गिरता यह झरना बारिश के मौसम में बेहद मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है और पिकनिक व प्रकृति प्रेमियों के लिए आदर्श स्थान है।

  • स्थान: पाटन, जबलपुर से लगभग 30 किमी दूर।
  • विशेषता: यहां पर बड़ी-बड़ी चट्टानें देखने मिलती है। चट्टानों की संरचना बहुत सुंदर है। यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं रहती है।
  • गतिविधियाँ: पिकनिक, ट्रेकिंग और फोटोग्राफी।
  • सबसे अच्छा समय: जुलाई से फरवरी।

बगदरी जलप्रपात की गूगल में लोकेशन

भदभदा जलप्रपात (Bhadbhada Waterfall)

भदभदा जलप्रपात जबलपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जलप्रपात जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) एक सुंदर जलप्रपात है। यह जलप्रपात गौर नदी पर बना हुआ है। यह जलप्रपात जबलपुर मंडला रोड के पास में बना हुआ है। यहां पर आप आसानी से सड़क मार्ग द्वारा पहुंच सकते हैं। इस जलप्रपात का खूबसूरत नजारा बरसात के समय देखने के लिए मिलता है। गर्मियों के समय यहां जल प्रवाह काफी कम रहता है। यह परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए एक बढ़िया जगह है।

  • स्थान: गौर, जबलपुर से लगभग 10 किमी दूर।
  • विशेषता: यहां पर ज्यादा भीड़ नहीं रहती है।
  • गतिविधियाँ: पिकनिक और फोटोग्राफी।
  • सबसे अच्छा समय: जुलाई से फरवरी।

भदभदा जलप्रपात की गूगल में लोकेशन

डुमना वॉटरफॉल (Dumna Waterfall)

डुमना वॉटरफॉल (Dumna Waterfall) जबलपुर के डुमना नेचर रिज़र्व पार्क के भीतर स्थित एक खूबसूरत प्राकृतिक झरना है। यह जलप्रपात जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) एक सुंदर जलप्रपात है। बारिश के मौसम में यह झरना हरियाली से घिरा हुआ मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है और पिकनिक व प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

डुमना वॉटरफॉल की गूगल में लोकेशन

गौ बच्चा घाट जलप्रपात (Gau Bachcha Ghat Waterfall)

गौ बच्चा घाट जलप्रपात (Gau Bachcha Ghat Waterfall) जबलपुर के पास (Waterfalls in Jabalpur) स्थित एक सुंदर प्राकृतिक झरना है। यह जलप्रपात जबलपुर के पास भेड़ाघाट में स्थित है। यह जलप्रपात बहुत सुंदर है। यहां पर आकर आप अच्छा और शांतिपूर्ण समय बिता सकते हैं। यहां पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती है। प्रकृति प्रेमियों व पिकनिक मनाने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

गौ बच्चा घाट जलप्रपात की गूगल में लोकेशन

घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Waterfalls in Jabalpur)

  • बरसात (जुलाई–सितंबर): झरनों की असली खूबसूरती इसी मौसम में देखने को मिलती है।
  • सर्दी (अक्टूबर–फरवरी): पिकनिक और परिवार के साथ यात्रा के लिए आदर्श समय।
  • गर्मियों में पानी का बहाव कम हो जाता है, इसलिए गर्मी में घूमना कम आकर्षक रहता है।

सावधानियाँ (Precautions)

  • बरसात में पानी के तेज बहाव से सावधान रहें।
  • बच्चों को हमेशा अपने साथ रखें।
  • ट्रेकिंग करते समय मजबूत जूते पहनें।
  • प्राकृतिक जगहों पर गंदगी न फैलाएँ।

फोटो गैलरी (Photo Gallery)

Waterfalls in Jabalpur
बगदरी जलप्रपात
Waterfalls in Jabalpur
घुघरा जलप्रपात
Waterfalls in Jabalpur
धुआंधार जलप्रपात
Waterfalls in Jabalpur
निदान जलप्रपात भैंसाघाट
Waterfalls in Jabalpur
निदान जलप्रपात कटंगी

निष्कर्ष (Conclusion)

जबलपुर के झरने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन का अनोखा संगम हैं। चाहे वह धुआंधार का रोमांचक दृश्य हो, भेड़ाघाट की संगमरमर की चट्टानें, निदान जलप्रपात की शांति, या घुघरा झरने की सादगी – हर जगह पर्यटकों को एक नया अनुभव देती है। यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो जबलपुर की यात्रा में इन झरनों को अपनी सूची में ज़रूर शामिल करें।

2 thoughts on “Beautiful Waterfalls in Jabalpur – जबलपुर के प्रमुख झरने | Dhuandhar, Bhedaghat, Nidan, Ghughra”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top